पीएम मोदी का जन्मदिन: 24 साल में कितनी बार ली शपथ, कौन-कौन-से रिकॉर्ड हैं उनके नाम?
चुनाव समाचार
- elections
आदर्श आचार संहिता क्या है? झारखंड और महाराष्ट्र में आज से हो सकती है लागू; इससे क्या बदल जाएगा
elections- elections
- elections
'मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि..', क्यों और किसलिए होती है पद ग्रहण से पहले शपथ? क्या हैं इसके नियम
elections- elections
- elections
- elections
- elections
- elections
फेज: 6
चुनाव तारीख: 12 मई 2019
बुंदेलखंड भले ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की भौगोलिक लकीर से बंट गया हो लेकिन दोनों तरफ इसकी पहचान और अंदाज बदलता नहीं है। मध्य प्रदेश के हिस्से के बुंदेलखंड की भी वही कहानी है जो पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की है। यहां पानी की समस्या है, लेकिन यहां रहने वाले लोग रुखे नहीं हैं। यहां के खरे लोग किसी को जल्द नहीं स्वीकारते और जिसे अपना लेते हैं उसे आसानी से छोड़ते भी नहीं। यही रीत राजनीति में भी दिखाई देती है। बुंदेलखंड की प्रमुख लोकसभा सीट सागर में स्वतंत्रता के बाद के शुरुआती दशकों में जनता लगातार कांग्रेस पर विश्वास जताती रही। वर्ष 1952 से 1984 तक अपवाद छोड़ कांग्रेस को जीत मिलती रही लेकिन वर्ष 1996 के बाद यह क्षेत्र भाजपा का मजबूत गढ़ बन चुका है।
1991 के बाद से नहीं जीती कांग्रेस
सागर लोकसभा क्षेत्र में वर्ष 1951-52 से लेकर 2019 तक 17 चुनाव हो चुके हैं। वर्ष 1996 से यह क्षेत्र भाजपा के ही पास है। वर्ष 1996 से 2004 तक यहां से डा. वीरेंद्र कुमार खटीक लगातार जीतते रहे। परिसीमन होने के पश्चात वर्ष 2009 में चुनाव हुआ। सागर लोकसभा सीट से भूपेंद्र सिंह को मौका मिला और वे जीते। इसके बाद लक्ष्मीनाराण यादव व राजबहादुर सिंह सांसद बने। वर्ष 1996 के पहले 1989 में भी भाजपा के शंकर लाल खटीक चुनाव जीते, लेकिन 1991 में कांग्रेस के आनंद अहिरवार ने वापसी की। अब तक हुए 17 चुनाव में कांग्रेस ने सात व भाजपा ने आठ बार चुनाव जीता। वर्ष 1967 में भारतीय जनसंघ के राम सिंह अहिरवार व 1977 में भारतीय लोकदल के नर्मदा प्रसाद राय सांसद बन चुके हैं।
पेट्रोकेमिकल हब से विकास की आस
सागर लोकसभा क्षेत्र में उद्योग के नाम पर केवल बीना रिफाइनरी है। यहां अधिकांश बाहर के लोग ही काम कर रहे हैं। 14 सितंबर, 2023 को बीना रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोकेमिकल हब के लिए भूमिपूजन किया। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड बीपीसीएल द्वारा बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। इससे पूरे क्षेत्र के विकास की उम्मीद है। इससे रिफाइनरी का विस्तार होगा और कई सहायक कारखाने भी लगेंगे। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
13 चुनावों में सागर के स्थानीय व्यक्ति ही बने सांसद
सागर लोकसभा सीट के साथ एक रोचक संयोग यह है कि यहां अब तक हुए 17 में से 13 चुनावों में सागर विधानसभा क्षेत्र यानी सागर के स्थानीय नागरिक ही सांसद चुने गए। केवल चार बार वर्ष 1971 व 1980 में कांग्रेस की सहोद्रा बाई राय, 1977 में रहली विधानसभा के ग्राम ढाना निवासी नर्मदा प्रसाद राय व 2009 में ग्राम बामोरा निवासी भूपेंद्र सिंह ही बाहरी व्यक्ति थे, जो सांसद चुने गए।
वर्ष 1967 के बाद सीट आरक्षित होने से बदले समीकरण
वर्ष 1967 में सागर लोकसभा क्षेत्र के एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने की वजह से यहां के जातिगत समीकरण बदल गए। आरक्षण के चलते यहां से दो बार से सांसद बनते आ रहे ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी को सागर से विधानसभा का चुनाव लड़ना पड़ा। वे दो बार विधायक भी निर्वाचित हुए। परिसीमन के बाद वर्ष 2009 में यह सीट फिर अनारक्षित घोषित हुई। इसके बाद के तीन सांसद ओबीसी वर्ग से आते हैं।
पार्षद से सीधे बने सांसद
इस लोकसभा क्षेत्र ने राजबहादुर सिंह को राजनीतिक रूप से शानदार ऊंचाई दी। वर्ष 2019 में सागर सीट से सांसद चुने गए राजबहादुर सिंह इससे पहले पार्षद रहे हैं। वे दो बार सागर नगर निगम में पार्षद रहे। पार्षद के साथ ही नगर निगम अध्यक्ष रहते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट मिला और वे जीते भी।
विधानसभा चुनाव हार गए लेकिन कुछ महीने बाद ही बने सांसद
वर्ष 2009 में सागर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले भूपेंद्र सिंह कुछ महीने पहले ही दिसंबर, 2008 में खुरई विधानसक्षा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट मिला। वे जीत भी गए। भूपेंद्र सिंह ने सांसद रहते वर्ष 2013 में पुन: खुरई विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। इसके बाद वे लगातार तीन बार से विधायक हैं। मंत्री भी रहे।
पं. नेहरू ने दी थी सहोद्रा बाई राय को वीरांगना की उपाधि
दमोह जिले के पथरिया तहसील के बोतराई गांव निवासी सहोद्रा बाई राय सागर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहीं। वह वर्ष 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल गई थीं। वहीं वर्ष 1955 में उन्होंने गोवा मुक्ति आंदोलन में पुर्तगालियों से लोहा लिया था। आंदोलन में उन्हें दो गोलियां दाएं हाथ में और एक गोली पेट में लगी। उनकी जान बचा ली गई। गोवा आंदोलन में विजयी होने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें वीरांगना कहकर संबोधित किया। वे सागर लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रहीं।
चार बार सागर व तीन बार से टीकमगढ़ के सांसद हैं डा. वीरेंद्र सिंह
सागर निवासी वीरेंद्र खटीक सागर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे ही। इसके बाद वर्ष 2009 से वे टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
कुल मतदाता- 17,32,755
पुरुष मतदाता- 9,09,006
महिला मतदाता- 8,23,738
थर्ड जेंडर- 11
8 विधानसभा क्षेत्र शामिल
सागर जिला- सागर, बीना, खुरई, सुरखी व नरयावली
विदिशा- कुरवाई, शमशाबाद व सिंरोज
सागर, मध्यप्रदेश के विजेता
- पार्टी :भारतीय जनता पार्टी
- प्राप्त वोट :646231
- वोट %66
- पुरुष मतदाता841269
- महिला मतदाता741823
- कुल मतदाता1583129
- निकटतम प्रतिद्वंद्वी
- पार्टी
- प्राप्त वोट340689
- हार का अंतर305542
राजनीतिनामा
Maharashtra CM: फडणवीस या शिंदे, कौन होगा महाराष्ट्र का असली बॉस? आज हो सकता है सीएम पर फैसला
maharashtraमहाराष्ट्र के नतीजे से सदमे में विपक्ष, उद्धव बोले- लहर नहीं सुनामी थी; राहुल ने कहा- ये अप्रत्याशित
maharashtra- maharashtra
Maharashtra Election Result: बेमेल चुनावी नैरेटिव... महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के 10 फैक्टर
politics- politics
महाराष्ट्र में इस वजह से उद्धव ठाकरे फैक्टर हुआ फेल? 'असली शिवसेना' और ' असली NCP' पर जनता की मुहर
politics
लोकसभा परिणाम 2024
- पार्टीरिजल्टसीट %
- एनडीए3645
- आइएनडीआइए4354
- अन्य11