Back To Jagran

यादों में 2025 : खबरें, घटनाएं और असर

साल 2025 दुनिया, देश और समाज के लिए घटनाओं से भरा एक निर्णायक वर्ष रहा। राजनीति, कूटनीति, अर्थव्यवस्था, खेल और सुरक्षा क्षेत्र में ऐसे मोड़ आए जिन्होंने न सिर्फ सुर्खियां बनाईं, बल्कि आने वाले समय की दिशा भी तय की। वैश्विक मंच पर महाशक्तियों की मुलाकातों से लेकर देश के भीतर बड़े राजनीतिक फैसलों, ऐतिहासिक चुनावों और नीतिगत बदलावों तक, 2025 ने कई अहम संदेश दिए। खेल के मैदानों पर ऐतिहासिक जीत ने देश को गर्व से भर दिया, वहीं अपराध और सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। युवा आंदोलनों, तकनीक और जनभावनाओं की ताकत भी इस साल खुलकर सामने आई। यह ईयर एंडर 2025 उन तमाम बड़ी खबरों और घटनाक्रमों की एक झलक है, जिन्होंने बीते साल को यादगार, चुनौतीपूर्ण और बेहद महत्वपूर्ण बना दिया।

महाकुंभ

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चला यह विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन रहा, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान के लिए आए। शाही स्नान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल व्यवस्था की सराहना हुई। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई वैश्विक हस्तियां शामिल हुईं।

ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 की रात को हुई थी, जो 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे, और यह 4 दिनों तक चला एक सैन्य संघर्ष था, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा था।

अहमदाबाद प्लेन हादसा

अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 241 लोगों की मौत हुई, जबकि एक व्यक्ति जीवित बचा। मृतकों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान जिस हॉस्टल इमारत से टकराया, वहां से 29 शव बरामद हुए।

एसआईआर

25 जून 2025 से बिहार में एसआईआर की शुरुआत की गई। चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर देशभर में चर्चा हुई और राजनीतिक विरोध भी सामने आया।

नई जीएसटी दरें लागू

नई जीएसटी दरें 22 सितंबर 2025 से लागू हुईं। अब दो मुख्य टैक्स स्लैब हैं—5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। आवश्यक वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू किया गया, जबकि लग्जरी सेवाओं पर 40 प्रतिशत तक टैक्स लगाया गया।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल

भारतीय टीम ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 52 वर्षों में पहली बार भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रही। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारत ने 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

2025 की सबसे चर्चित खबरें

ये 10 तस्वीरें जो बोल उठीं

अहमदाबाद प्लेन हादसा
गाजा हमलों के बीच भख
हांगकांग मेंभीषण आग
नेपाल मेंGen Z आदोलन
पहलगाम हमला
शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में
ऑपरेशन सिंदूर
अमेरिका में अवधै प्रवासि यों पर प्रहार
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप
ट्रंप- जेलेंस्की की तीखी बहस

2026 के प्रमुख इवेंट्स

राशिफल 2026

2026 में क्या होगा? राशिफल 2026 में जानिए आपके सितारे क्या लेकर आ रहे हैं! ज्योतिष, जन्मतिथि और अपनी राशि के अनुसार वार्षिक भविष्यवाणियां जानें और पढ़ें।

और जानें

Quiz: 2025 परखें अपनी जानकारी

वर्ष 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रम, सामान्य ज्ञान और यादगार पलों पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी

क्‍व‍िज में भाग लेने के ल‍िए आपका धन्‍यवाद

ताजा और ब्रेकिंग खबरों के लिए डाउनलोड करें जागरण न्यूज एप

व्हाट्सएप पर दैनिक जागरण की खबरें पढ़ने के लिए फॉलो करें हमारा चैनल

देश, दुनिया और अपने शहर की खबरों के लिए पढ़ते रहिए