Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म, जानें ग्रहण के बाद क्या करें
Surya Grahan 2022, Surya Grahan 2022 timing: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आइसलैंड से ग्रहण की शुरुआत हुई। भारत में यह शाम 4 बजकर 29 मिनट पर लगा, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हुआ। ग्रहण अरब सागर में जाकर खत्म होगा।

Surya Grahan 2022, Surya Grahan 2022 timing, Surya Grahan 2022 in india date and time, Surya Grahan 2022 Time: इस साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) आइसलैंड से दो बजकर 29 मिनट पर शुरू हुआ था। भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ है, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा।
सूर्यग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण (Lunar eclipse) पड़ रहा है। इससे पहले, महाभारत युद्ध से 15 दिन पहले दो बार ग्रहण पड़ा था। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है
भारत में सूतक काल भोर में 4 बजे से शुरू हो गया है। ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपोत्सव भी इस साल पांच दिन की जगह 6 दिन तक चलेगा। नासा ने ग्रहण को लाइव देखने के लिए लिंक जारी किया है।
Surya Grahan 2022 LIVE Updates 25 October:
ओडिशा के किस जिले में कितने बजे से कितने बजे तक लगा सूर्य ग्रहण;
- केंद्रपाड़ा: 4.56 से 5.13 (17 मिनट के लिए देखा गया)
- जगतसिंहपुर: 4.56 से 5.14 (18 मिनट तक देखा गया)
- भद्रक: 4.54 से 5.12 बजे तक (18 मिनट तक देखा गया)
- मयूरभंज: 4.52 से 5.10 बजे तक (18 मिनट तक देखा गया)
- जाजपुर: 4.55 से 5.13 बजे तक (18 मिनट तक देखा गया)
- पुरी 4.57 से 5.16 बजे तक (19 मिनट तक देखा गया)
- खुर्दा जिले में 4.57 से 5.17 बजे तक (20 मिनट देखा गया)
- कटक जिले में 4.56 से 5.15 बजे तक (20 मिनट देखा गया)
- ढेंकनाल में 4.55 से 5.16 बजे तक ( 21 मिनट तक देखा गया)
- गंजाम जिले में 4.58 से 5.20 बजे तक (22 मिनट के लिए देखा गया)
- नयागढ़ जिले में 4.56 से 5.18 बजे तक (23 मिनट के लिए देखा गया)
- केन्दुझर जिले में 4.53 से 5.16 बजे तक (23 मिनट के लिए देखा गया)
- कालाहांडी जिले में 4.56 से 5.19 बजे तक (23 मिनट के लिए देखा गया)
- अनुगुल जिले में 4.54 से 5.18 बजे तक ( 24 मिनट के लिए देखा गया)
- गजपति जिले में 4.59 से 5.23 बजे तक (25 मिनट के लिए देखा गया)
- बौद्ध जिले में 4.54 से 5.21 बजे तक ( 27 मिनट के लिए देखा गया)
- देवगढ़ जिले में 4.52 से 5.19 बजे तक (27 मिनट के लिए देखा गया)
- कंधमाल जिले में 4.55 से 5.23 बजे तक (28 मिनट के लिए देखा गया)
- संबलपुर जिले में 4.52 से 5.20 बजे तक (28 मिनट के लिए देखा गया)
- रायगड़ा जिले में 4.57 से 5.26 बजे तक (29 मिनट के लिए देखा गया)
- बरगड़ जिले में 4.52 से 5.22 बजे तक (30 मिनट के लिए देखा गया)
- सोनपुर जिले में 4.54 से 5.24 बजे तक (30 मिनट के लिए देखा गया)
- झारसुगुड़ा जिले में 4.51 से 5.21 बजे तक (30 मिनट के लिए देखा गया)
- सुंदरगढ़ जिले में 4.50 से 5.21 बजे तक (31 मिनट के लिए देखा गया)
- कोरापुट जिले में 4.58 से 5.29 बजे तक (31 मिनट के लिए देखा गया)
- बलांगीर जिले में 4.53 से 5.25 बजे तक (31 मिनट के लिए देखा गया)
- मालकानगिरी जिले में 4.59 से 5.33 बजे तक (34 मिनट के लिए देखा गया)
- नवरंगपुर जिले में 4.57 से 5.31 बजे तक ( 34 मिनट के लिए देखा गया)
- नुआपाड़ा जिले में 4.52 से 5.28 बजे तक (36 मिनट के लिए देखा गया)

रूस में ग्रहण करीब 2 घंटे का है। यहां ग्रहण 6 बजकर 33 मिनट पर खत्म हो रहा है। भारत में सूर्यग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहा।
भारत में साल 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर यानी मंगलवार को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहा। अब 15 दिन के भीतर 8 नवंबर को चंद्रग्रहण लगेगा। महाभारत युद्ध से 15 दिन पहले भी दो बार ग्रहण पड़ा था।
साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट पर खत्म हो गया है। ग्रहण के खत्म होने के बाद लोगों को गंगा स्नान, दान, घर में गंगाजल का छिड़काव और पूजा पाठ करना चाहिए।इसके अलावा, खाने की चीजों पर तुलसी का पत्ता भी रखना चाहिए।
भारत में साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म हो गया है। ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहा। हालांकि, रूस में ग्रहण शाम करीब साढ़े 6 बजे खत्म होगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के कई हिस्सों में दिखाई दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में नक्षत्रशाला के तारामंडल में जाकर सूर्यग्रहण देखा। इस दौरान वे विशेष प्रकार का चश्मा पहने हुए थे।

भारत में आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। इस दौरान दिल्ली से ग्रहण का अद्भुत नजारा सामने आया है।देश की राजधानी के अलावा बेंगलुरु, चेन्नई, अमृतसर, दिल्ली, भोपाल समेत कई शहरों में सूर्यग्रहण का नजारा दिखाई दिया।

भारत में इस समय आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। यह ग्रहण देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के बालाघाट में भी सूर्यग्रहण दिखाई दिया।
Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा पर बनाई जाती है खास अन्नकूट की सब्ज़ी, जानें बनाने का आसान तरीका

भारत में इस समय आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। यह ग्रहण देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के नारायणपुर में भी सूर्यग्रहण दिखाई दिया।
भारत में इस समय आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। उत्तराखंड के कई शहरों में भी ग्रहण दिखाई दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी में डुबकी लगाई।

भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण दिखाई दिया। यह तस्वीर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की है।

भारत में मंगलवार शाम 4 बजकर 29 मिनट से लगा आंशिक ग्रहण अभी भी चल रहा है। तस्वीर गाजियाबाद के इंदिरापुरम की है। ग्रहण शाम 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा।
भारत में आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ग्रहण को देखा। उन्होंने कहा, यह ब्रह्मांड की अद्भुत घटनाओं में से एक है। अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ग्रहण की जो प्रवृति रही है, उसी के क्रम में अमावस्या के अवसर पर आज सूर्य ग्रहण की घटना को देखने का एक अवसर मिला है।

भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश इलाकों में दिखाई दिया। यह तस्वीर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की है।
सूर्यग्रहण अमावस्या के दिन होता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है। ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इसके लिए विशेष चश्मे का प्रयोग करना चाहिए।

भारत में आंशिक सूर्यग्रहण चल रहा है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में ग्रहण दिखाई दे रहा है। ओडिशा में भी ग्रहण दिखाई दिया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर से ग्रहण को देखा। ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से चल रहा है।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया है। इससे पहले, जम्मू, कुरुक्षेत्र, भोपाल, अमृतसर, दिल्ली में ग्रहण दिखाई दिया है।
पश्चिम बंगाल में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर ग्रहण समूचे भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है। यह वीडियो कोलकाता का है।
#WATCH पश्चिम बंगाल: आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखा। वीडियो कोलकाता का है जहां खूबसूरत सूर्यास्त देखा गया।#SuryaGrahan pic.twitter.com/yHGN0dkhEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022

भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट से आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है। यह पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ग्रहण दिखाई दिया।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ब्रह्म सरोवर में पवित्र डुबकी ली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा। यह ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हो गया है।

भारत में चार बजकर 29 मिनट से आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है। यह पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। दिल्ली में भी ग्रहण दिखाई दिया।

भारत में सूर्य ग्रहण आज शाम 4 बजकर 29 मिनट से लग गया है। पंजाब के अमृतसर के अलाव जम्मू में भी ग्रहण दिखाई दिया है।

भारत में सूर्य ग्रहण आज शाम 4 बजकर 29 मिनट से लग गया है। पंजाब के अमृतसर में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया है।
सूर्य ग्रहण के दौरान इन मंत्रों को लगातार जपना चाहिए...
- तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥ - ओम आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्न: सूर्य:प्रचोदयात।।
- प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:॥

भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा। इससे पहले, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं ने ब्रह्म सरोवर में डुबकी लगाई।
गोरखपुर में सूर्य ग्रहण करीब 35 मिनट रहेगा। इस दौरान सूर्य का करीब 37 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की छाया से ढका रहेगा। ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 37 मिनट से होगी। यह शाम 6 बजकर 26 मिनट पर खत्म होगा।
भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए। दान करना चाहिए। घरों में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। खाने की वस्तुओं में तुलसी दल डालना चाहिए।
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण खत्म होते ही करे ये काम, नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं
सूर्य ग्रहण का शरीर पर बुरा असर होता है। ग्रहण को देखने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। कमजोरी आ जाती हैं। पाचन से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, गर्भवती महिला और उसके बच्चे पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।
Solar Eclipse 2022: किस-किस तरह आपकी सेहत पर असर कर सकता है सूर्य ग्रहण?
भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक है। यह आइसलैंड में भारतीय समयानुसार, दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर लग चुका है।
भारत में सूर्य ग्रहण एक घंटे बाद शुरू होगा। ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण मुंबई में शाम 4 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजकर 9 मिनट तक, लुधियाना में शाम 4 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 44 मिनट तक, रायपुर में शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक, इंदौर में शाम 4 बजकर 42 मिनट से लेकर 5 बजकर 53 मिनट तक, और उदयपुर में शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजे तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण चेन्नई में शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक, लखनऊ में शाम 4 बजकर 36 मिनट से शाम 5 बजकर 29 मिनट तक, शिमला में शाम 4 बजकर 23 मिनट से शाम 5 बजकर 39 मिनट तक और कोलकाता में शाम 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर तीन मिनट तक रहेगा।
देहरादून में शाम 4 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 36 मिनट तक, पटना में शाम 4 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 23 मिनट तक, गांधीनगर में शाम 4 बजकर 37 मिनट से शाम 6 बजकर 5 मिनट तक और बेंगलुरु में शाम 5 बजकर 12 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक ग्रहण दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण दिल्ली में शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक, भोपाल में शाम 4 बजकर 49 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट तक, अमृतसर में शाम 4 बजकर 19 मिनट से शाम 5 बजकर 48 मिनट तक, जयपुर में शाम 4 बजकर 31 मिनट से शाम 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
- सूर्य ग्रहण के दौरान खाना नहीं चाहिए
- पूजा पाठ और शुभ कार्य नहीं करना चाहिए
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए
- ग्रहण में तुलसी और अन्य पेड़-पौधों को न छूना चाहिए
- ग्रहण के दौरान यात्रा नहीं करना चाहिए
- भगवान का ध्यान करें
- मंत्रों का जाप करें
- खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते रखें
- गर्भवती महिलाएं मंत्रों का जाप करें
- ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें
- ग्रहण के बाद स्नान करें
- मंदिर या पूजा स्थल को गंगा जल से धोएं
- दान करें
पौराणिक कथाओं के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के दिन राहु और केतु सूर्य को पकड़कर निगल जाते हैं। इसी कारण सूर्य ग्रहण होता है। चंद्र ग्रहण होने के भी पीछे यही कारण हैं।
Solar Eclipse 2022 Myths: सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ ऐसे मिथक जो आज भी कायम...
भारत में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट पर लगेगा। यह शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण आइसलैंड से शुरू हो गया है, जो अरब सागर में जाकर खत्म होगा।
सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा अब बुधवार यानी 26 अक्टूबर को होगी, जबकि भैया दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसा मंगलवार को लगे सूतक काल की वजह से हुआ है
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहणों को अशुभ माना जाता है। इससे गर्भवती महिला और उसके बच्चे को नुकसान हो सकता है।
Solar Eclipse 2022: जानें गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?
सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल लगने से वातावरण में नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार होता है। इससे सभी प्रकार की चीजें अशुद्ध हो जाती हैं। तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। इसलिए ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए इसके पत्ते को खाने में डाला जाता है।
Tulsi Tips: सूर्य ग्रहण में क्यों किया जाता है तुलसी का उपयोग, जानिए
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए। घरों में रखी मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यात्रा नहीं करनी चाहिए।
सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। इससे आंखों को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही, सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। ग्रहण को केवल विशेष रूप से बनाए गए चश्मों से ही देखना चाहिए।

दिल्ली के बिरला मंदिर के पुजारी लाल चंद शर्मा ने कहा है कि आज इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगेगा। सूतक अभी चल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को छोड़कर हमें ग्रहण के दौरान न यात्रा करनी चाहिए, न खाना चाहिए और न ही सोना चाहिए। हमें अपने घरों में शांतिपूर्वक रहना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान देवीय शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है। असुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है।
Surya Grahan 2022 : आखिर ग्रहण काल में क्यों बंद किए जाते हैं मंदिरों के कपाट? जानिए वजह
सूर्य ग्रहण से पहले 12 घंटे पर सूतक काल शुरू हो जाता है। आज भोर में 4 बजकर 29 मिनट से सूतक आरम्भ हो गया है जो ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा।
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव चार ग्रहों बुध, गुरु, शुक्र और शनि पर नहीं पड़ेगा। ये अपनी ही राशि में रहेंगे। बुध कन्या राशि, गुरु मीन, शुक्र तुला और शनि मकर राशि में रहेंगे।
सूर्य ग्रहण पूर्वोत्तर भारत में नहीं दिखेगा। हालांकि, इसे भारत के ज्यादा हिस्सों में देखा जा सकता है। यह साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण है। मंदिरों के कपाट शाम 6 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे।
आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण लगेगा। यह शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक होगा। इसे भारत के कई शहरों में देखा जा सकता है।
भारत में सूर्य ग्रहण का कुल औसत समय 73 मिनट का होगा। यह शाम में 4:29 बजे लगेगा। इसका मध्य 5:14 बजे और मोक्ष 5:42 बजे होगा। ग्रहण का समय देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग होगा।
सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए। कई लोग पवित्र नदियों में जाकर स्नान करते हैं। इसके बाद घर में गंगाजल से छिड़काव करना चाहिए। दान भी करना चाहिए।
Surya Grahan 2022 Timings: सूर्य ग्रहण आज, जानें- आपके शहर में इसका समय, यहां देखें लाइव
सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है- पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण। इस बार आंशकि सूर्यग्रहण लग रहा है, जिसे भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। यह ग्रहण साल का आखिरी सूर्यग्रहण है।

सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। यह भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 बजे तक रहेगा। इसे भारत के अलावा यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में भी देखा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण दो बजकर 29 मिनट से शुरू हो जाएगा, लेकिन भारत में यह चार बजकर 29 मिनट से लगेगा, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण होता है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा के पीछे कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है, जिसके कारण कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा जाता है।
Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण क्या है, क्यों होता है और कितने प्रकार का होता है? यहां जानें A TO z
भारत में सूर्य ग्रहण मंगलवार की शाम चार बजकर 29 मिनट पर लगेगा, जो शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
भारत में मंगलवार को 4 बजक 29 मिनट पर ग्रहण लगेगा। यह शाम 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो गया है। ग्रहण भारत सहित विश्व के कई शहरों में दिखाई देगा। भारत में जिन प्रमुख शहरों में ग्रहण दिखाई देगा, उनमें कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई शामिल है।
Surya Grahan 2022 Timings: सूर्य ग्रहण आज, जानें- आपके शहर में इसका समय, यहां देखें लाइव
सूर्य ग्रहण 2022 भारत में सिर्फ 30 प्रतिशत ही दिखाई देगा। यह देश में 5 बजकर 41 मिनट पर दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण रूस में सबसे अधिक 80 प्रतिशत, तो चीन में 70 प्रतिशत दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचन के लिए लोगों को इस दौरान देवी देवताओं का स्मरण करना चाहिए। इस दौरान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगेगा। इसके बाद आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी 15 दिन के अंतराल में दो बार ग्रहण लगेगा। ऐसा महाभारत युद्ध से पहले हुआ था।
सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल लगने के साथ ही उत्तराखंड स्थित चार धाम बंद कर दिए गए हैं। इन चार धामों में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं।
साल का दूसरा आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगेगा। भारत में यह शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 9 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण भारत के कई राज्यों में दिखाई देगा।

वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज पड़ेगा। यह कहीं पूर्ण तो कहीं आंशिक दिखाई देगा। धरती के एक भाग में पूर्ण सूर्य ग्रहण और दूसरे भाग में आंशिक सूर्य ग्रहण पृथ्वी पर पड़ने वाली चंद्रमा की छाया पर निर्भर करती है।
सूर्य ग्रहण एक बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर यानी आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा, क्योंकि इस दिन चार ग्रहों की युति हो रही है।
Surya Grahan 2022: इन राशियों के लिए साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण रहने वाला है बहुत खास
सूर्य ग्रहण देखने के लिए NASA और Timeanddate.com ने लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया है। इसकी सहायता से लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे। कई यूट्यूब चैनलों में भी ग्रहण को लाइव देखा जा सकता है।
Surya Grahan 2022 Timings: सूर्य ग्रहण आज, जानें- आपके शहर में इसका समय, यहां देखें लाइव
मंगलवार को साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। इस मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में करीब सवा तीन घंटे तक पूजा-अर्चना पर रोक रहेगी। शाम को छह बजे के बाद मंदिर के पुजारी गंगाजल से गर्भगृह की साफ-सफाई करेंगे। इसके बाद बाबा बासुकीनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट फिर से खोल दिए जाएंगे।
Solar Eclipse 2022: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, सवा तीन घंटे तक रहेगा बंद बासुकीनाथ मंदिर

सूर्य ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चुका है। इसको देखते हुए उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सूतक के कारण उत्तराखंड सहित देश के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।
सूर्य ग्रहण का सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए हैं। सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले से लगा है। भारत में ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा।
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बुजुर्गों और बच्चों का भी ध्यान रखने की जरूरत है।
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण पर इन मंत्रों का जरूर करें जाप; पढ़ें किस राशि पर क्या पड़ेगा असर
उत्तर प्रदेश में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 36 मिनट से शाम 6.26 बजे तक होगा, लेकिन शाम 5 बजकर 29 मिनट पर सूर्यास्त होने की वजह से इसका आंशिक असर दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण मध्य प्रदेश में आंशिक रूप से दिखाई देगा। इसे प्रदेश के हर जिले, गांव और कस्बे से देखा जा सकता है। भारत में ग्रहण का अंत दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण समाप्त होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। देवी-देवताओं की मूर्ति के साथ ही तुलसी, पीपल और पेड़-पौधों को छूना भी मना है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण में भोजना पकाना और खाना नहीं चाहिए।
आज यानी 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आइसलैंड में 2 बजकर 29 मिनट से इसकी शुरुआत होगी। ग्रहण में भोजन करने से पहले खाने-पीने के सामान में तुलसी के पत्ते रखने चाहिए। ईश्वर का ध्यान करना चाहिए और गुरु के नाम का उच्चारण करना चाहिए। वहीं, ग्रहण खत्म होने पर घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण मंगलवार को आइसलैंड से शुरू होगा और भारत के तट पर समाप्त होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप के अलावा उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व में भी दिखाई देगा।
Solar Eclipse 2022: आंशिक सूर्य ग्रहण भारत सहित विश्व में कहां-कहां दिखाई देगा, देखिए ग्राफिक्स
आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण में दान करना बेहद शुभ होता है। ग्रहण के समाप्त होने के बाद लोग घर की धुलाई करते हैं और गंगा जल का छिड़काव करते हैं। ग्रहण के खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।
ओडिशा सरकार ने दीपावली पर 24 अक्टूबर तो सूर्य ग्रहण पर 25 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा की है। आज भारत के कई शहरों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह शाम 4 बजर 29 मिनट पर लगेगा।
Odisha News: ओडिशा सरकार ने दीपावली एवं सूर्य ग्रहण के लिए सरकारी दफ्तरों में की छुट्टी की घोषणा
सूर्य ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग राशि के जातकों पर अलग-अलग होगा। मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण कष्टदायक साबित होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण चिंता का कारण बन सकता है। कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहण कष्टदायक होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए व्ययकारी समय होने की संभावना है। कुंभ राशि के जातकों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज है। यह ग्रहण वृष राशि, सिंह राशि, धनु राशि और मकर राशि वाले जातकों के लिए सुखकारी, फलदायक और लाभ प्रद साबित होगा। उनके लिए लाभ और उन्नति का योग बन सकता है।
Solar Eclipse 2022: कल सूर्य ग्रहण है, यहां पढ़ें किस राशि वालों के लिए कैसा फल देगा सूर्य ग्रहण

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंशिक सूर्यग्रहण देखने के लिए इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने खास व्यवस्था की है। गोमती रिवर फ्रंट पर पांच टेलीस्कोप लगाए गए हैं। लोगों को ग्रहण के दौरान ऐहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण देखना हो तो चले आइए लखनऊ, गोमती रिवर फ्रंट पर लगेंगे टेलीस्कोप
सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह अब 26 अक्टूबर को होगी। इसी दिन कई जगहों पर भाईदूज का भी पर्व मनाया जाएगा। कुछ जगहों पर 27 अक्टूबर को भी भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।
Surya Grahan ने बदल दी Govardhan Puja 2022 की तारीख, नोट करें शुभ मुहूर्त की कुल अवधि और पूजा विधि
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बड़े व्यापारियों, सुनार, लोहार, हलवाई के लिए सही तो होगा, लेकिन बहुत पीड़ादायक भी साबित होगा। यह आतंकवाद को बढ़ावा और प्रचंड वायु वेग को देने वाला साबित होगा। ज्योतिष के अनुसार, सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के लिए यह कष्टदायक साबित होगा।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ऐसा मंदिर है, जो ग्रहण के दौरान भी बंद नहीं होता। यह उर्गम घाटी में कल्पेश्वर तीर्थ एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसका कपाट किसी भी ग्रहण काल में बंद नहीं होता।24 घंटे यह मंदिर खुला रहता है। इस मंदिर के गर्भगृह में कभी ताला नहीं लगाया जाता।
सूर्य ग्रहण इस बार कार्तिक कृष्ण अमावस को चित्रा नक्षत्र में विष्कुंभ योग और नागकरण में पड़ रहा है। आज से ठीक 27 साल 24 अक्टूबर 1995 में भी इसी नक्षत्र और योग में ग्रहण लगा था। अंतर सिर्फ इतना है कि उस समय सूर्य ग्रहण सूर्योदय के समय पड़ा था, जबकि इस बार सूर्यग्रहण सूर्यास्त के समय लगेगा।
सूर्य ग्रहण लखनऊ में शाम 04:36 बजे से शाम 05:29 बजे तक, हैदराबाद में शाम 04:58 बजे से शाम 05:48 बजे तक, भोपाल में शाम 04:42 बजे से शाम 05:47 बजे तक, चंडीगढ़ में शाम 04:23 बजे से शाम 05:41 बजे तक, नागपुर में शाम 04:49 बजे से शाम 05:42 बजे तक, बेंगलुरु में शाम 05:12 बजे से शाम 05:56 बजे तक, अहमदाबाद में शाम 04:38 बजे से शाम 06:06 बजे तक, पुणे में शाम 04:51 बजे से शाम 06:06 बजे तक और मथुरा में शाम 04:31 बजे से शाम 05:41 बजे तक लगेगा।
सूर्य ग्रहण चेन्नई में शाम 5 बजकर13 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। पटना में ग्रहण शाम 4 बजकर 42 मिनट पर लगेगा, जो शाम 5 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगा। जयपुर में ग्रहण शाम 4 बजकर 31 मिनट से शाम 5 बजकर 50 मिनट तक होगा।
सूर्य ग्रहण नई दिल्ली में शाम 04:28 बजे लगेगा, जिसका समापन शाम 05:42 बजे होगा। कोलकाता में ग्रहण शाम 04:51 बजे लगेगा, जो शाम 05:04 बजे खत्म होगा। मुंबई में ग्रहण शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक रहेगा।
सूर्य ग्रहण कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को लग रहा है। यह तिथि 24 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हुई है, जो 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। सूतक काल की शुरुआत 25 अक्टूबर की सुबह तीन बजकर 17 मिनट से होगी, जो 25 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी।
सूतक काल के दौरान देश भर के मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ या अन्य शुभ कार्य करना मना है। वहीं, ग्रहण के बाद लोग गंगा एवं अन्य जलाशयों में स्नान करते हैं।
सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस प्रकार सूर्य ग्रहण का सूतक सूर्योदय से पहले ही सुबह चार बजे के बाद से शुरू हो चुका है।

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा लगा था। दूसरा सूर्य ग्रहण आज शाम चार बजकर 29 मिनट पर लगने जा रहा है। इसे भारत के कई राज्यों में देखा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। बुजुर्ग और बच्चों को भी ग्रहण के दौरान सावधान रहना चाहिए। आज शाम 4 बजकर 29 मिनट से ग्रहण शुरू होगा।
सूर्य ग्रहण सबसे पहले आइसलैंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा। यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म होगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा।

सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के कई इलाकों में दिखाई देगा। इसे भारत के भी कई शहरों में देखा जा सकता है।
भारत के कुछ शहरों में आज यानी 25 अक्टूबर को 1 घंटे से अधिक समय तक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। ये शहर हैं- नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, रांची में दिखाई देगा।
सूर्य और पृथ्वी के बीच में जब चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य की रोशनी को पृथ्वी पर आने से चंद्रमा कुछ समय के लिए रोक देता है।