Move to Jagran APP

Solar Eclipse 2022: किस-किस तरह आपकी सेहत पर असर कर सकता है सूर्य ग्रहण?

Solar Eclipse 2022 आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस बार सूर्य ग्रहण आंशिक रहेगा और आधे घंटे तक लगेगा। भारत में यह दिल्ली के अलावा बेंगलुरू कोलकाता चेन्नई उज्जैन वाराणसी और मथुरा में नज़र आएगा।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 25 Oct 2022 03:30 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2022 03:30 PM (IST)
Solar Eclipse 2022: सूर्य ग्रहण किन किन स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Solar Eclipse 2022: दिवाली के अगले दिन यानी आज 25 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। सूर्य ग्रहण भारत के भी कई इलाकों में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण शाम के समय शुरू होगा, जिसे कई जगहों से देखा जा सकता है, लेकिन इसका अंत नहीं दिखाई देगा,क्योंकि यह सूर्यास्त के बाद होगा।

loksabha election banner

सेहत को कैसे प्रभावित करता है सूर्य ग्रहण

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि ग्रहण का लोगों की ज़िंदगी में बुरा असर पड़ता है, खासतौर पर उनकी सेहत पर। तो आइए जानें कि सूर्य ग्रहण का किस तरह आपकी सेहत पर असर कर सकता है।

आंखों को नुकसान पहुंचता है

ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण आपकी आंखों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर अगर आप नंगी आंखों से इसकी ओर सीधे देखते हैं। इससे आपके रेटिना को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इस दौरान खास तरह के ग्लासेज़ पहनने की सलाह दी जाती है।

कमज़ोरी

सूर्य ग्रहण के दौरान आप सारा दिन थकावट या कमज़ोरी महसूस कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण का असर लोगों की ऊर्जा के स्तर पर पड़ सकता है, जिससे वे कमज़ोर महसूस करने लगते हैं।

पाचन से जुड़ी दिक्कतें

आमतौर पर यह मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कुछ खाना या पीना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे आपकी पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है। हालांकि, यह सिर्फ एक पारंपरिक मान्यता है और सिद्ध तथ्य नहीं है।

मूड में बदलाव

सूर्य ग्रहण के दौरान मूड बदलना और चिड़चिड़ापन काफी देखा जाता है।

ग्रहण और गर्भावस्था

यह एक पुरानी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण का असर ग्रभवती महिलाओं पर सीधे होता है। इसलिए उन्हें इस दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही किसी तेज़ धारी वाली चीज़ से भी दूरी बनाने के लिए कहा जाता है। ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को बासी खाना न खाने की सलाह दी जाती है।

और क्या सावधानियां बरतना ज़रूरी है?

वैज्ञानिक तौर पर इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि सूर्य ग्रहण हमारी सेहत को किसी भी तरह नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि, सावधानी बरतने में क्या बुराई है। इसलिए ग्रहण लगने पर खास ग्लासेज़ पहने ताकि आंखों को नुकसान न पहुंचे, घर के अंदर रहें, खाने-पीने से बचें और अपना ख्याल रखें।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.