Move to Jagran APP

देश के किसी भी कोने में बैठकर Surya Grahan 2022 को मुफ्त में देखें, नोट कीजिए तरीका

Surya Grahan 2022 इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक है। दुनिया के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण मंगलवार को दोपहर बाद 2 बजकर 59 मिनट से शुरू हुआ और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 25 Oct 2022 09:55 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2022 05:03 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के चलते सूतक काल जारी है। फाइल फोटो

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम/सोनीपत, जागरण संवाददाता। Surya Grahan 2022: दिल्ली-एनसीआर समेत देश-दुनिया में आगामी कुछ घंटों बाद सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। साल के अंतिम सूर्य ग्रहण 2022 (Surya Grahan 2022) को लेकर आम लोगों के साथ-साथ ज्योतिषियों, पुजारियों और खगोलशास्त्रियों में खासा क्रेज है। कई संस्थानों के साथ-साथ ISRO ने भी सूर्य ग्रहण मुफ्त में देखने का इंतजाम किया है। 

loksabha election banner

भारत में सिर्फ 30 प्रतिशत ही देखा जा सकेगा सूर्य ग्रहण

वैज्ञानियों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 2022 को देश में 5 बजकर 41 मिनट पर देखा जा सकेगा। देश में यह सूर्य ग्रहण केवल 30 प्रतिशत ही लगेगा। यह सूर्य ग्रहण सबसे अधिक रूस में 80 प्रतिशत और चीन में यह 70 प्रतिशत दिखाई देगा। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, नई दिल्ली, बेंगलुरु (कर्नाटक), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिलनाडु), उज्जैन (मध्य प्रदेश), वाराणसी (उत्तर प्रदेश) और मथुरा (उत्तर प्रदेश) समेत कुछ ही शहरों में सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण कब होगा शुरू?

खगोलशास्त्रियों के मुताबिक, वर्ष 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण मंगलवार को भारतीय समयानुसार दिन में दोपहर बाद 2 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा। देश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 28 मिनट से दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण कब होगा समाप्त?

मंगलवार को लगने वाला वर्ष 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण जहां दोपहर बाद 2 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक है।

कैसे देखे सूर्य ग्रहण

यह एक खगोलीय घटना है और इसे आप लाइव भी देख सकते हैं। अगर आप चाहें तो की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूर्य ग्रहण 2022 को देख सकते हैं। यहां पर फिर याद दिला दें कि इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक है। लोग 'Royal Observatory Greenwich' के यूट्यूब चैनल  पर भी सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, NASA और  Timeanddate.com ने भी सूर्य ग्रहण देखने का इंतजाम किया है।

देश के विभिन्न शहरों में कितने बजे दिखाई देगा

  • दिल्ली में शाम 4 बज कर 28 बजे से शाम 5 बज कर 42 मिनट तक दिखाई देगा
  • राजस्थान के जयपुर में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 31 मिनट से शाम 5 बजकर 50 मिनट तक दिखाई देगा।
  • लखनऊ में शाम 4 बजकर 36 मिनट से शाम 5 बजकर 29 मिनट तक देखा जा सकेगा।
  • मुंबई में शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक ही देखा जा सकेगा।
  • बेंगलुरु में शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक सूर्य ग्रहण का दीदार किया जा सकेगा।
  • चेन्नई में 5 बजकर 13 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।
  • कोलकाता में शाम 4 बजकर 51 मिनट से देखा जा सकेगा।

Surya Grahan ने बदल दी Govardhan Puja 2022 की तारीख, नोट करें शुभ मुहूर्त की कुल अवधि और पूजा विधि

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण का सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट, घर में इन बातों का रखें विशेष ख्याल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.