Move to Jagran APP

Surya Grahan 2022 Timing in India: सूर्य ग्रहण आज, जानें- आपके शहर में इसका समय, यहां देखें लाइव

Surya Grahan 2022 कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या दिनांक 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को सूर्यग्रहण भारत में खंड सूर्य ग्रहण के रूप में ही दिखाई देगा। ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य ग्रहण और सूतक के नियमों का पालन करना चाहिए।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 25 Oct 2022 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2022 02:44 PM (IST)
Surya Grahan 2022 Timing in India: सूर्य ग्रहण आज, जानें- आपके शहर में इसका समय, यहां देखें लाइव
भारत में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू हो गया है। शाम 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो जाएगा। सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे तीन मिनट तक चलेगा। भारत में भारतीय अनुसार ग्रहण का स्पर्श दिन में 4:29 बजे, मध्य 5:14 बजे एवं मोक्ष 5:42 बजे होगा। वहीं ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो गया है। सूर्य ग्रहण के सूतक काल में कई चीजों की मनाही की जाती है। आइए जानते हैं कि ग्रहण के सूतक काल से लेकर ग्रहण खत्म होने तक क्या करें, क्या न करें? किस राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

loksabha election banner

ग्रहण का सूतक काल

सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। अतः इस सूर्यग्रहण का सूतक भोर में 4 बजकर 29 मिनट से आरम्भ हो गया है जो सूर्यग्रहण ग्रहण के समाप्त होने तक रहेगा।

सूतक काल में इन नियमों का करें पालन

  • सूतक काल में न ही भोजन बनाया जाता है और न ही ग्रहण किया जाता। हालांकि बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं के लिए इस तरह के नियम लागू नहीं हैं।
  • यदि भोजन पहले से बना रखा है तो उसमें तुलसी का पत्ता तोड़कर डाल दें। दूध और इससे बनी चीजों, पानी में भी तुलसी का पत्ता डालें। तुलसी के पत्ते के कारण दूषित वातावरण का प्रभाव खाद्य वस्तुओं पर नहीं पड़ता।
  • सूतक लगने के साथ गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से ध्यान रखें। सूतक काल से लेकर ग्रहण पूरा होने तक घर से न निकलें और अपने पेट के हिस्से पर गेरू लगाकर रखें।
  • सूतक काल से ग्रहण काल समाप्त होने तक गर्भवती स्त्रियां किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
  • सूतक काल में घर के मंदिर में भी पूजा पाठ न करें। इसके स्थान पर जाप करना फलदायी रहेगा।

Surya Grahan 2022 क्या न करें गर्भवती महिलाएं

  • सूतक काल से सूर्य ग्रहण काल के दौरान तक गर्भवती महिलाएं किसी भी तरह की नुकीली चीज, जैसे चाकू, कैंची का इस्तेमाल न करें।
  • इसके साथ ही किसी भी तरह की सिलाई-कढ़ाई न करें।
  • कोशिश करें कि इस समय में घर के अंदर ही रहें और अगर किसी वजह से बाहर निकल रही हैं तो पेट के हिस्से पर गेरू लगाएं।
  • मान्यता है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।

भारत में क्या है सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय अनुसार ग्रहण का स्पर्श दिन में 4:29 बजे, मध्य 5:14 बजे एवं मोक्ष 5:42 बजे होगा। ग्रहण का कुल औसत समय 73 मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण का समय देश के अलग अलग स्थानों पर अलग-अलग होता है। तथा मुक्त भी सूर्यास्त के स्थानीय समय के अनुसार होगा।

आपके शहर में कितने बजे दिखेगा सूर्य ग्रहण (Surya Garahan in Your city)

  • दिल्ली- 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 42 मिनट तक
  • कोलकाता- 04 बजकर 51 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक
  • मुंबई- 04 बजकर 49 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक
  • चेन्नई- 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक
  • लखनऊ- 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 29 मिनट तक
  • पटना- 04 बजकर 42 मिनट से 05 मिनट बजकर 14 मिनट तक
  • जयपुर- 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
  • हैदराबाद- 04 बजकर 58 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक
  • बैंगलोर- 05 बजकर 12 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक
  • अहमदाबाद- 04 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक
  • पुणे- 04 बजकर 51 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक
  • नागपुर- 04 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 42 मिनट तक
  • भोपाल- 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक
  • चंडीगढ़- 04 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक
  • मथुरा- 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 41 मिनट तक

कैसे देखें लाइव सूर्य ग्रहण (Live Streaming of solar Eclipse)

NASA और Timeanddate.com दोनों ने सूर्य ग्रहण के दीदार के लिए लाइव स्ट्रीम लिंक जारी किया गया है। इसके जरिए दुनिया भर के लोग इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख सकेंगे। इसके अलावा आप कई यूट्यूब चैनल पर भी सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर असर (Surya Grahan Effects On Zodiac sign)

साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण का असर अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव ठीक नहीं देखने को मिलेगा। कर्क राशि वाले लोगों को इस दौरान धनलाभ होगा। कन्या राशि वालों को इस दौरान हानि हो सकती है। वृश्चिक वालों को धन की हानि होने की संभावना है और धनु राशि वालों इस दौरान लाभ होगा।

सूर्य ग्रहण पर क्या करें और क्या नहीं ( Do's And Don't On Surya Grahan)

इस दौरान वृद्ध, गर्भवती स्त्रियां और बालकों को छोड़कर सभी लोगों को सोना, खाना-पीना से बचना चाहिए।

गर्भवती स्त्रियों को तो विशेष तौर पर पूरे ग्रहण में एक स्थान पर बैठना चाहिए।

साथ ही बैठकर हनुमान चालीसा आदि का पाठ कर सकते हैं। उससे ग्रहण असर उनके ऊपर प्रभावहीन रहेगा।

नंगी आंखों से क्यों नहीं देखना चाहिए सूर्य ग्रहण (Why solar eclipse not seen with naked eye)

  • आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

भारत में दृश्य होने के कारण सभी प्रकार के प्रतिबंध लागू होंगे । क्योंकि इस सूर्य ग्रहण का अद्भुत दृश्य खुली आंखों से लगभग सूर्यास्त के समय देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण में सूतक के सभी नियमों का पालन किया जाएगा । साथ ही सभी लग्नों या राशियों पर इसका प्रभाव व्यापक रूप से पड़ेगा। 

यह भी पढ़ेंः इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन राशियों के जातक रहें सावधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.