चुनाव समाचार
- elections
- elections
Lok Sabha Election 2024: वायनाड में किसका पलड़ा भारी? राहुल और एनी की जंग में भाजपा ने खेला अहम दांव
elections- elections
- elections
- elections
- elections
Chunavi किस्सा: ...जब नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले ‘लालकिले’ से दिया था भाषण
elections- elections
- elections
देश में सुहागनगरी के नाम से मशहूर पश्चिमी उप्र की फिरोजाबाद सीट है। फिरोजाबाद क्षेत्र की पहचान समाजवादी पार्टी के गढ़ के रूप में होती रही। 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा के युवराज अखिलेश यादव की जीत से सीट सुर्खियों में आई। अखिलेश के सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में सपा परिवार की बहू और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव की हार और सिने अभिनेता कांग्रेस के राजबब्बर की जीत से सुर्खियां बनीं। कांच और चूड़ी कारखानों के शहर की लोकसभा सीट पर 2014 में सपा ने जीत हासिल की। हालांकि भाजपा ने 2019 में सपा से इस सीट को छीन लिया। यहां से भाजपा के चंद्रसेन जादौन विजयी हुए। डेमोग्राफी फिरोजाबाद के कुल मतदाताओं की संख्या 17,45,526 है। विधानसभा टूंडला में पुरुष मतदाता, महिला मतदाता और कुल मतदाता क्रमश: 195383, 164257, 359655, जसराना में 190086, 160357, 350462 और फिरोजाबाद में 214532, 174262, 3,88825 मतदाता हैं। इसके अलावा शिकोहाबाद में पुरुष मतदाता, महिला मतदाता और कुल मतदाता क्रमश: 183607, 15177, 335375, सिरसागंज में 170059, 141120, 311189 हैं। शिकोहाबाद और सिरसागंज यादव बाहुल्य क्षेत्र हैं। शिकोहाबाद में निषाद जाति के मतदाता दूसरे नंबर पर हैं। जसराना में यादव और लोधी ज्यादा वोटर हैं। फीरोजाबाद में मुस्लिम समुदाय के वोटर निर्णायक भूमिका में होते हैं तो टूंडला में जाटव सबसे ज्यादा हैं। बड़ी घटनाएं पिछले साल मई में सिरसागंज विस में यादव युवक की हत्या के बाद हंगामा हुआ। चार दिन तक तनाव के बीच रखा रहा था शव, थाने में हंगामे पर सपा विधायक और उनके पुत्र जेल गए थे। विकास का हाल फीरोजाबाद में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की रही है। विकास की रफ्तार बढ़ी है। तीन माह पूर्व शहर में जेडा झाल परियोजना के तहत गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों का संकट छाया हुआ है। इस साल मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन शुरू हो गया और एमआरआइ को हरी झंडी मिल गई है। आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे से फीरोजाबाद जुडा है। कांच उद्योग के चलते यहां ट्रांसपोर्ट महत्वपूर्ण है। कई साल बाद अब भी ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बन सका है। ग्लास एक्सपोर्ट हब का प्रस्ताव सालों पुराना है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। फिरोजाबाद की खास बातें फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश का शहर और जिला मुख्यालय है। यह शहर चूड़ियों के निर्माण और कारोबार के लिये प्रसिद्ध है। यहां पर कांच का अन्य सामान जैसे कांच के झूमर भी बनते हैं। यह आगरा से 40 किलोमीटर और राजधानी दिल्ली से 250 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व की तरफ स्थित है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ यहां से लगभग 250 किमी पूर्व की तरफ है। फिरोज़ाबाद ज़िले के अंदर दो कस्बे टूंडला और शिकोहाबाद आते हैं। टुंडला पश्चिम और शिकोहाबाद शहर के पूर्व में स्थित है। माता टीला मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, कोटला किला, सूफी साहब की मजार यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। लखनऊ से फिरोजाबाद की दूरी 301.5 किलोमीटर और दिल्ली से इसकी दूरी 255 किलोमीटर है
फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के विजेता
- पार्टी :भारतीय जनता पार्टी
- प्राप्त वोट :495819
- वोट %60
- पुरुष मतदाता964395
- महिला मतदाता826024
- कुल मतदाता1790510
- निकटतम प्रतिद्वंद्वी
- पार्टी
- प्राप्त वोट467038
- हार का अंतर28781
राजनीतिनामा
- politics
- politics
- politics
- gujarat
- politics
- politics
रिजल्ट
- पार्टीरिजल्टवोट %
- बीजेपी6277
- बीएसपी1012
- अन्य810
- महिला मतदाता67,055,997
- पुरुष मतदाता79,070,809
- कुल मतदाता146,126,806