Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Assembly Elections 2026 LIVE: असम, पुडुचेरी और केरलम में वोटिंग खत्म, 4 मई को आएगा रिजल्ट 

देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। असम, केरलम और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं।

By Digital Desk Thu, 09 Apr 2026 06:42 PM (IST)
मतदान केंद्रों पर पहुंचे लोग (फोटो- पीटीआई)

मतदान केंद्रों पर पहुंचे लोग (फोटो- पीटीआई)

देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है। असम, केरलम और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग से लोकतंत्र का यह महापर्व अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला, लेकिन अब 4 मई को रिजल्ट आएगा। 

9 Apr 20265:57:31 PM

शाम 5 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत कुछ इस तरह है- 

असम - 84.42%
केरल - 75.01%
पुडुचेरी - 86.92%

9 Apr 20263:49:11 PM

दोपहर तीन बजे तक वोटिंग प्रतिशत

दोपहर 3 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत कुछ इस तरह है- 

असम - 75.91%
केरल - 62.71%
पुडुचेरी - 72.40%

9 Apr 20263:36:22 PM

'90 प्रतिशत तक मतदान होने की उम्मीद', बोले केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, रतन यू केलकर ने कहा, "केरल में इस समय तक हमने अपने मतदान प्रतिशत का लगभग 40% आंकड़ा पार कर लिया है। रुझानों को देखते हुए, हमें पूरी उम्मीद है कि हम अपने 90% के लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होंगे। हमें उम्मीद है कि हम अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इस बार पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी बड़ी संख्या में बाहर निकले हैं। हमारी मतदाता सूची में, 4.6 लाख ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार मतदान कर रहे हैं।"

9 Apr 20261:44:56 PM

एक बजे तक कहां कितना मतदान?

दोपहर 1 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत -

असम - 59.63%
केरल - 49.70%
पुडुचेरी - 56.83%

9 Apr 20261:07:38 PM

असम सीएम ने अपनी पत्नी के संग डाला वोट

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा और बच्चों के साथ, कामपुर के एक मतदान केंद्र पर असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने वोट डाले।

9 Apr 202612:10:42 PM

'केरल के लोग बदलाव चाहते हैं', वोट देने के बाद बोले शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मैं कहूंगा कि अगर आप दिन के आखिर में कुल मतदान प्रतिशत को देखेंगे तो हो सकता है कि यह अब तक के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दे। ऐसा इसलिए है क्योंकि केरल के लोग बदलाव के लिए वोट देना चाहते हैं।"

9 Apr 202611:50:39 AM

सुबह 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान?

सुबह 11 बजे तक असम में 38.92%, केरलम में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06% मतदान हुआ। 

9 Apr 202611:46:50 AM

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने डाला अपना वोट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वझुथाकाड के कॉटन हिल स्थित सरकारी लोअर प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला।

9 Apr 202611:11:36 AM

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने डाला अपना वोट

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जोरहाट के DCB गर्ल्स हाई स्कूल में बनाए गए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "लोगों में उत्साह की एक लहर है। हमें पूरा भरोसा है कि हम असम के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए एक 'नया असम' बनाएंगे।"

9 Apr 202611:07:26 AM

असम सीएम ने मां कामाख्या के मंदिर में की पूजा-अर्चना

असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी से उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "आज असम में मतदान का दिन है। मुझे मतदान के दिन मां कामाख्या के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मैंने मां से प्रार्थना की कि असम समृद्ध हो और राज्य के लोग आगे बढ़ें।"

9 Apr 202611:01:21 AM

पुडुचेरी में कितनी सीटों पर हो रहा चुनाव?

WhatsApp Image 2026-04-09 at 09.36.45

9 Apr 202610:46:25 AM

केरलम चुनाव का गणित

WhatsApp Image 2026-04-09 at 09.05.25 (1)

9 Apr 202610:41:37 AM

असम चुनाव का लेखा-जोखा

WhatsApp Image 2026-04-09 at 09.37.26

9 Apr 20269:56:34 AM

असम, केरल और पुडुचेरी में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

सुबह 9 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत -

असम - 17.87%
केरल - 16.23%
पुडुचेरी - 17.41%

9 Apr 20269:35:30 AM

ईसरो के पूर्व वैज्ञानिक मंबी नारायणन ने डाला अपना वोट

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने तिरुवनंतपुरम के ईनचक्कल एलपी स्कूल में अपना वोट डाला।

9 Apr 20269:32:40 AM

'इस सरकार को जाना ही होगा', बोले केसी. वेणुगोपाल

अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम 100 सीटों का आंकड़ा पार करने जा रहे हैं। मेरा यही अनुमान है। पिछले दो-तीन दिनों में कई खुलासे सामने आए हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है। मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ स्पष्ट रूप से सत्ता-विरोधी लहर है और यह दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। केरल की जनता यह तय करेगी कि इस मुख्यमंत्री को जाना होगा और इस सरकार को भी जाना होगा। यूडीएफ इस राज्य के आम लोगों के लिए बेहतरीन गारंटियों का वादा कर रहा है। लोग उन गारंटियों पर भरोसा करेंगे और हमें वोट देंगे।"

9 Apr 20269:03:45 AM

असम में भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने डाला अपना वोट

भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने गुवाहाटी में अपना वोट डाला और नागरिकों से 'लोकतंत्र के उत्सव' में भाग लेने का आग्रह किया।

9 Apr 20269:01:25 AM

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने डाला अपना वोट

कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने अंबलपुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

9 Apr 20268:59:24 AM

'हमें जनता पर और जनता को हम पर भरोसा', बोले केरलम के सीएम विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, "झूठा प्रचार एलडीएफ को नहीं हरा सकता। हमें हमेशा लोगों पर भरोसा रहा है और लोगों को हम पर भरोसा है। पिछले दस सालों से हम लोगों के साथ चले हैं और यह सफर जारी रहना चाहिए। हम लोगों के साथ हैं और लोग हमारे साथ हैं। सांप्रदायिक प्रचार हमें नहीं हरा सकता।"

9 Apr 20268:36:51 AM

पुडुचेरी के पूर्व सीएम ने डाला अपना वोट

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने VOC सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

9 Apr 20268:35:15 AM

'विकास की बात करने पर मजबूर हुई कांग्रेस', वोट डालने के बाद बोले राजीव चंद्रशेखर

केरल भाजपा के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "यह एक बेहद अहम चुनाव है। मुझे खुशी है कि एक वोटर और एक उम्मीदवार के तौर पर मैं इसका हिस्सा हूं। मैं हर वोटर से गुजारिश करता हूं कि वे इस अहम चुनाव में अपना वोट डालें और अपने वोट को बदलाव का जरिया बनाएं। भाजपा की वजह से ही कांग्रेस और सीपीएम को विकास की बात करने पर मजबूर होना पड़ा है। इस चुनाव में भाजपा-एनडीए का मजबूत प्रदर्शन राजनीतिक माहौल को बदल देगा और नेताओं को और ज्यादा जवाबदेह बनाएगा।"

9 Apr 20268:29:12 AM

'अब केवल नतीजों का इंतजार', वोट डालने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, "केरल के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। भाजपा ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा ने लोकतांत्रिक चुनावी अभियान की हर बारीकी तक पहुंच बनाई है। वह उन सभी क्षेत्रों तक पहुंची है और हर अंतिम छोर को छुआ है। अब हम केवल नतीजों का इंतजार कर सकते हैं। आप भली-भांति जानते हैं कि पहले और बाद में क्या बदलाव आया है।"

9 Apr 20268:19:11 AM

'केरल में शानदार जनादेश की उम्मीद', बोले केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन

केंद्रीय मंत्री और कांजीरापल्ली से एनडीए उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने कहा, "हमें केरल में एनडीए के लिए एक शानदार जनादेश की उम्मीद है और हम लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं।"

9 Apr 20268:15:58 AM

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने डाला अपना वोट

केरल भाजपा के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

9 Apr 20268:14:18 AM

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने डाला अपना वोट

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर के पिनाराई आरसी अमला प्राइमरी स्कूल में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला।

9 Apr 20267:36:41 AM

पीएम मोदी ने असम विधानसभा के लिए कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि जैसे ही असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हुआ है, मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

jagran photo

9 Apr 20267:19:04 AM

Assembly Elections 2026 LIVE: अभिनेता मोहनलाल ने डाला वोट

अभिनेता मोहनलाल वोट डालने के लिए तिरुवनंतपुरम के मुदावनमुगल स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

jagran photo

9 Apr 20267:19:18 AM

Assembly Elections 2026 LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा के लिए मतदान शुरू

असम, केरल और पुडुचेरी में राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज असम की सभी 126 सीटों, केरल की सभी 140 सीटों और पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतगणना 4 मई को होगी।

9 Apr 20266:45:49 AM

केरलम में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी मतदान करने पहुंचे

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी मतदान करने के लिए गुरुवयूर साउथ पार्ट के गुरुवयूर देवास्वोम इंग्लिश मीडियम स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 137 पर पहुंचे।

jagran photo

9 Apr 20266:39:54 AM

असम में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे लोग

असम में मतदाता विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सिलचर के तारापुर स्थित एक मतदान केंद्र के बाहर के दृश्य।


jagran photo

9 Apr 20266:37:34 AM

विदेशी प्रतिनिधि विधानसभा चुनावों के साक्षी बनेंगे

विधानसभा चुनावों को करीब से देखने के लिए पांच विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों सहित 23 देशों के 43 प्रतिनिधि असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि ये प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम-2026 का हिस्सा हैं।

मंगलवार (7 अप्रैल, 2026) को चुनाव आयोग के प्रशिक्षण संस्थान, इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में प्रतिनिधियों को ईवीएम का प्रदर्शन दिखाया गया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए ईवीएम का उपयोग करके मॉक पोल में भाग लिया।

9 Apr 20266:36:20 AM

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: 9.5 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 

पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में लगभग 95 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे और मतदान सही तरीके से और शांतिपूर्ण हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। इसकी जानकारी बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त पी. जवाहर ने यहां दी। पुडुचेरी और इसके आसपास के कराईकल, माहे और यनम क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा, जहां कुल मिलाकर 30 विधानसभा सीटें हैं।

9 Apr 20266:34:15 AM

असम की जागीरोड विधानसभा क्षेत्र में मॉक पोलिंग जारी

असम के मोरीगांव के जागीरोड विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 177 और 181 पर मॉक पोलिंग जारी है।

jagran photo

9 Apr 20266:26:44 AM

 Assembly Elections 2026 LIVE: असम की जालुकबारी विधानसभा में मॉक पोलिंग जारी

असम की जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 14 और 15 पर मॉक पोल जारी है।

jagran photo

9 Apr 20266:25:06 AM

 Assembly Elections 2026 LIVE: केरलम के कन्नूर जिले में मॉक पोलिंग जारी

केरलम के कन्नूर जिले के कडाथुमकाडवु स्थित सेंट जॉन बैपटिस्ट EMHSS स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 4 पर मॉक पोलिंग जारी है।

jagran photo

9 Apr 20266:15:53 AM

असम में 722 और केरल में 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे

असम में 722 और केरल में 883 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं, वहीं मतदानकर्मी अपने कर्तव्यों में जुटे हुए हैं।

9 Apr 20266:12:20 AM

Assembly Elections 2026 LIVE: असम, केरल और पुडुचेरी में होगा मतदान

असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us