अखिलेश दुबे के विरोधियों को 'ब्रह्मास्त्र' से बदनाम करता था कथित पत्रकार, घर से गिरफ्तार
Kanpur Akhilesh Dubey Case कानपुर की किदवई नगर पुलिस ने अधिवक्ता अखिलेश दुबे के सहयोगी कथित पत्रकार विपिन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विपिन पर जबरन वसूली और धमकाने का आरोप है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अखिलेश दुबे के कहने पर विरोधियों को बदनाम करता था।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अधिवक्ता अखिलेश दुबे के सहयोगी कथित पत्रकार विपिन गुप्ता को किदवईनगर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे हरबंश मोहाल थानाक्षेत्र के लोकमन मोहाल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। नौबस्ता निवासी एक संस्था के महामंत्री शैलेंद्र कुमार ने किदवईनगर थाने में अखिलेश, कथित पत्रकार विपिन समेत सात के खिलाफ जबरन बसूली, रंगदारी मांगने, धमकाने और बलवा समेत डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से विपिन फरार चल रहा था।
पूछताछ में आरोपित ने कबूला, वह अखिलेश दुबे के इशारे पर वाट्सएप ग्रुप ''ब्रह्मास्त्र'' के जरिए उनके विरोधियों पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करता था। अखिलेश दुबे के कहने पर ही दो वरिष्ठ पत्रकारों और एक अधिवक्ता को बदनाम करने की कोशिश की थी। हालांकि उसके खिलाफ शहर और लखनऊ के गोमती नगर थाने में मुकदमे भी दर्ज हो गए थे। शहर में दर्ज मुकदमे में उसके पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी, जबकि लखनऊ से वह जेल गया था। उनके ही कहने पर संस्था के महामंत्री को भी साक्षात्कार के बहाने से दरबार में बुलाया था।
नौबस्ता थानाक्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम निवासी सच के आइना के महामंत्री शैलेंद्र कुमार के मुताबिक 20 अप्रैल 2015 को उन्होंने साकेत नगर स्थित पार्क में कब्जा कर किशोरी वाटिका संचालित किए जाने की शिकायत तत्कालीन नगर आयुक्त समेत उच्चाधिकारियों से की थी। इसके बाद 12 मई 2015 को उन्हें कथित पत्रकार विपिन गुप्ता फोन कर साक्षात्कार के लिए बुलाया है। वह उसके बुलाने पर साकेत नगर दीप सिनेमा के पास पहुंचते है, जहां से वह उन्हें अखिलेश दुबे के दरबार में ले जाता है।
वहां पहले से ही चार-पांच लोग मौजूद थे। उसे कार्यालय में देखते ही अखिलेश दुबे गालियां देना शुरू कर देता है। उनके विरोध करने पर वहां मौजूद लोग मारपीट करके उसे जमीन पर गिरा देते हैं। आरोप है कि इसके बाद अखिलेश दुबे में मुंह में रिवाल्वर डालकर कहते है कि तेरी वजह से उनके 20 लाख रुपये बर्बाद हो गए हैं। अब 20 लाख रुपये देने के बाद ही तेरी जान बच सकेगी। वह किसी तरह माफी मांगकर वहां से निकल आया, लेकिन उसके बाद से लगातार रुपये की मांग की जाती रही थीं।
किदवई नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि कथित पत्रकार विपिन गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार करके जेल भेल दिया गया है। पूछताछ में उसने अखिलेश के इशारे पर काम करने की बात कबूली है। बताया कि उनके ही कहने पर महामंत्री शैलेंद्र कुमार को दरबार में बुलाया था।
यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: टायसन की गोली पता नहीं पूछती... कहने वाले D-2 के शार्प शूटर पर केस
यह भी पढ़ें- अखिलेश दुबे का सहयोगी कथित पत्रकार गिरफ्तार, दरबार में बुलाकर मांगी थी रंगदारी
यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: अखिलेश के सहयोगियों ने दी धमकी, पुलिस आयुक्त का तो तबादला हुआ, अब तुम्हें कौन बचाएगा
यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: यूं ढहा अखिलेश दुबे के काले कारनामों का किला, सहयोगी चार इंस्पेक्टर और दो दारोगा निलंबित
यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: 'अखिलेश दुबे के पैर छूते हैं इंस्पेक्टर अशोक दुबे...' मुकदमे के वादी का आडियो प्रचलित
यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: खुला अखिलेश के कारनामों का पिटारा, पुलिस ने निराला नगर की युवती को ढूंढ़ निकाला
यह भी पढ़ें- Akhilesh Dubey Case: मोहरा बनी लड़की ने खोले अखिलेश गैंग के कई राज, अब उसकी जान को खतरा
यह भी पढ़ें- कानपुर में अखिलेश दुबे के सीओ से लेकर केडीए अधिकारी तक करीबी, इस वजह से थे संपर्क में
यह भी पढ़ें- Kanpur News: SIT खोलेगी Akhilesh Dubey के और राज, करीबी तीन सीओ, इंस्पेक्टर व दो केडीए अधिकारियों को नोटिस
यह भी पढ़ें- Kanpur News: अखिलेश दुबे का शक्तिदीप पैलेस सील, निर्माण के समय तैनात अभियंताओं पर भी होगी कार्रवाई
यह भी पढ़ें- Kanpur News: आपरेशन महाकाल का दूसरा चरण, पहले में भूमाफियाओं के खिलाफ 127 शिकायतें आईं, सबसे ज्यादा दक्षिण से
यह भी पढ़ें- अखिलेश दुबे का काला साम्राज्य, महिला का राजफाश, अश्लील किताब प्रकाशित करवाता था ये गैंग
यह भी पढ़ें- विकास दुबे से जुड़े थे अखिलेश दुबे के तार, कानपुर शहर से पलायन कर चुके पीड़ित कारोबारी ने बयां किया खौफ
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।