राजस्थान क्षेत्रफल के अनुसार देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। राज्य से लोकसभा के लिए 25, राज्यसभा के लिए 10 और विधानसभा के लिए 200 सदस्य चुने जाते हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर है। अभी राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है। यहां थार मरुस्थल, विश्व की पुरातन पर्वत श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी, माउंट आबू, विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर, दो बाघ अभयारण्य, विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर और सरिस्का के साथ भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान हैं।