गौतमबुद्ध नगर में मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर अधिकारियों को मिले ये निर्देश, एक्शन में नजर आए निर्वाचन अधिकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने नोएडा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर में पात्र मतदाताओं के पंजीकरण को प्रभावी बनाने और ऑनलाइन आवेदनों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
-1795469552649_m.webp)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता पंजीकरण अभियान की समीक्षा की गौतमबुद्ध नगर में विशेष प्रयास ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण-2027 कार्य की समीक्षा की।
पात्र मतदाताओं के पंजीकरण हेतु प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश।
ऑनलाइन आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर।
सुमीत कुमार, नोएडा। सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में सोमवार रात मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के कार्यो की समीक्षा की।
उन्होंने मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची के बाद विशेष अभियान में मिल रहे फार्म-6, 7 और 8 की प्रगति का आकलन भी किया।
अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्म-6, 6ए, 7 और 8 की प्रगति का आकलन कर मतदाता पंजीकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएं। कहा कि, गौतमबुद्ध नगर में पात्र मतदाताओं के पंजीकरण की व्यापक संभावनाएं हैं।
गाजियाबाद की तरह यहां जनपद में भी विशेष प्रयास करते हुए फॉर्म- 6 के जरिए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाएं, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।
उन्होंने बेहतर कार्यों का उदाहरण देकर कहा कि आपसी समन्वय, सुव्यवस्थित कार्ययोजना और समर्पित प्रयासों से गौतमबुद्धनगर भी मतदाता पंजीकरण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सकता है।
कोशिश यही है कि आवेदन न रहे लंबित
ऑनलाइन प्राप्त फॉर्म-6 के निस्तारण के लिए कहा कि किसी भी एईआरओ के लागिन पर एक दिन से ज्यादा आवेदन लंबित न रहें। ऑनलाइन आवेदन आते ही उसी दिन सही बीएलओ को आवंटित किया जाए।
एईआरओ अपने सेक्टर, आवासीय सोसायटी और मतदान केंद्र व उनके क्षेत्राधिकार की पूरी जानकारी रखें, ताकि आवेदन पते के आधार पर मतदाता को सही बूथ बताया जा सके। बीएलओ की तत्परता से स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर एईआरओ स्तर पर जांच के बाद आवेदन शीघ्र ईआरओ को प्रेषित की जाए।
मतदाता पंजीकरण अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए विशेष कैंपों को प्रभावी बनाने और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। 18-19 वर्ष के युवा और पहला मतदाता और महिला मतदाता पंजीकरण बढ़ाने के लिए आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सखी समूहों का सहयोग लिया जाए।
उन्होंने यह भी माना कि बीएलओ के पास अन्य विभागीय दायित्वों के साथ गणना व स्वगणना कार्य भी है। इस दौरान एडीएम अजीत कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में सांड से टकराई बाइक, तिलक से तीन दिन पहले युवक की मौत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।