Rajasthan Lok sabha Election Result 2024 LIVE: राजस्थान में 14 सीटों पर भाजपा और आठ पर कांग्रेस; जालौर से वैभव गहलोत हारे
LIVE Rajasthan Lok sabha Election Result 2024 News Updates: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर पूरे देश की निगाहें हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने कुल 56 मतगणना पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। सभी राउंड की मतगणना की सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी की जा रही है।

चुनाव डेस्क, जयपुर। सुबह आठ बजे से राजस्थान के 29 मतगणना केंद्रों पर गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर जीत का सेहरा किसके सिर पर सजेगा, यह आज साफ हो जाएगा। दोपहर 12 बजे तक सबसे पहले टोंक-सवाईमाधोपुर सीट का चुनाव परिणाम आने की संभावना है। यहां अधिकतम 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी। राजस्थान लोकसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट आप यहां देख सकते हैं...
राजस्थान में भाजपा आठ सीटों पर चुनाव जीत चुकी है। वहीं छह सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सात सीटों पर आगे है और एक सीट पर करौली धौलपुर पर जीत दर्ज कर चुकी है। सीकर सीट पर सीपीआई (एम) के अमराराम ने प्रचंड जीत दर्ज की है।
भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल ने 354606 मतों से चुनाव जीत लिया है।
राजस्थान की चार सीटों पर भाजपा ने जीत दर्जकर ली है। जयपुर सीट पर मंजू शर्मा, अजमेर में भागीरथ चौधरी, जालौर लोकसभा सीट पर लुंबाराम और राजसमंद सीट पर महिमा कुमारी मेवाड़ ने जीत दर्ज की है।
नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल 41215 मतों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा दूसरे स्थान पर हैं।
जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर राव राजेंद्र सिंह महज 5896 मतों से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं।
गंगानगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा 86785 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर प्रियंका बालन मेघवाल हैं।
जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने 331767 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को करारी शिकस्त दी है।

करौली धौलपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भजललाल जाटव 97701 मतों से आगे हैं। दौसा से मुरारी लाल मीणा 208349 मतों से आगे चल रहे हैं। बाड़मेर में उम्मेदाराम ने 30434 मतों से बढ़त बना रखी है।
भरतपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने 52221 मतों से बढ़त बना ली है। दूसरे स्थान पर भाजपा के रामस्वरूप कोली हैं।
बाड़मेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम 32636 मतों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी हैं।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम से 1.67 लाख वोट से पीछे चल रहे हैं।
बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह 247628 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस की उर्मिला जैन हैं।

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने आठ लोकसभा सीटों पर बढ़त बना रखी है।
- अलवर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 54765 मतों से आगे हैं।
- बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल 33941 मतों से आगे हैं।
- जयपुर से मंजू शर्मा ने 262966 मतों से बढ़त बना रखी है।
- जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह 6058 मतों से आगे हैं।
दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा 122070 मतों से आगे हैं। भाजपा के कन्हैया लाल मीणा दूसरे स्थान पर हैं।
जयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा 199373 मतों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास हैं।
बीकानेर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल 19564 मतों से आगे हैं।
राजस्थान में कांग्रेस अभी तक 14 सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने आठ सीटों पर बढ़त बना रखी है।
करौली धौलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी 35945 मतों से पीछे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भजल लाल जाटव ने बढ़त बना रखी है।
बाड़मेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम ने 23820 मतों से बढ़त बना ली है। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी है।
डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी अभिषेक बनर्जी 32508 मतों से आगे चल रहे हैं।
राजस्थान में भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने आठ सीटों पर बढ़त बना रखी है। सीपीआई, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर आगे है।
राजस्थान में अभी तक भारतीय जनता पार्टी 13 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है।
राजस्थान में भाजपा 12 और कांग्रेस 10 पर आगे चल रही है। सीपीआई, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर बढ़त बना रखी है।
नागौर लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल 2463 मतों से आगे चल रहे हैं। राजस्थान में एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी ने बढ़त बनाई है।
नौ बजे के बाद रुझानों में राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस नौ और भाजपा छह सीटों पर आगे है। नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल आगे चल रहे हैं।
कोटा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पीछे चल रहे हैं।
भाजपा ने 13 सीटों पर बढ़त बना ली है। इंडी गठबंधन छह सीटों पर आगे है। बाड़मेर सीट से रविंद्र सिंह भाटी पीछे हैं।
राजस्थान में भाजपा नौ और कांग्रेस ने छह सीटों पर बढ़त बना रखी है।
ताजा रूझानों में राजस्थान में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा सात और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।
केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि, "4 जून को भारतीय संसद के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। आज आने वाले परिणाम एक विकसित भारत की मजबूत नींव रखेंगे और पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। बीकानेर की जनता ने हमें तीन बार आशीर्वाद दिया है और चौथी बार भी हमें आशीर्वाद देने जा रही है।"
राजस्थान की नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं दो सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।
राजस्थान में भाजपा दो और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतगणना हुई शुरू।
झुंझुनूं लोकसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। मगर पिछले दो चुनाव से भाजपा जीत रही है। यहां बीजेपी के शुभकरण चौधरी और कांग्रेस के बृजेंद्र ओला के बीच मुकाबला है।
राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। भाजपा से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सांख दांव पर लगी है। कांग्रेस से उम्मेदाराम मैदान में हैं।
जयपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस नेता और उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास ने मतगणना से पहले ही ईवीएम पर सवाल खड़ा किया है।
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर की सीट जातिगत समीकरणों में फंसी हुई है। यहां कोली समाज के मुकाबले में जाटव समाज का वोट अधिक है। सबकी निगाहें सामान्य वोट बैंक पर टिकी हैं।
धौलपुर करौली सीट पर भाजपा की इंदु देवी जाटव का कांग्रेस के भजनलाल जाटव से मुकाबला है।
केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से भाजपा को जिताने की श्रृंखला को जारी रखते हुए सभी कार्यकर्ता इस आखिरी दिन अपनी मेहनत को सफल बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं...कार्यकर्ताओं को साफा और शगुन देकर यहां से विदा किया गया है। हम निश्चित रूप से विजयी होंगे...भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
#WATCH | Jodhpur, Rajasthan: Union Minister and BJP candidate from Rajasthan's Jodhpur, Gajendra Singh Shekhawatsays, "...Continuing the series from 2023 Vidhan Sabha elections, of making the BJP win, all workers are going ahead to make all the hard work fruitful on this last… pic.twitter.com/XjpblZGHAb
— ANI (@ANI) June 4, 2024
एग्जिट पोल में राजस्थान में एनडीए (NDA) को 51 फीसदी और इंडी गठबंधन को 41 फीसदी वोट मिलने का दावा किया गया है। वहीं अगर सीटों की बात करें तो एनडीए को 16 से 19 सीटें और इंडी गठबंधन को पांच से सात सीटें मिलने का अनुमान है।
टोंक सवाईमाधोपुर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया तीसरी बार मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा से है।
2019 में राजस्थान की 24 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नागौर लोकसभा सीट से हनुमान बेनीवाल ने जीत दर्ज की थी। तब हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।
राजस्थान में पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक मतगणना अधिकारी, एक सुपरवाइजर और दो मतगणना सहायकों को तैनात किया गया है।
राजस्थान के जयपुर में भाजपा कार्यालय चुनाव नतीजों से पहले सजाया गया है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी।
#WATCH | BJP party office in Rajasthans Jaipur is decorated ahead of the Lok Sabha polls result, today.
— ANI (@ANI) June 4, 2024
Vote counting of #LokSabhaElections to begin at 8 am.
(Video Source: BJP, Rajasthan) pic.twitter.com/pq8MuZEemD
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ईवीएम की मतगणना टेबल पर मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, मतगणनाकर्मी और एक माइक्रो पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है।
सबसे बाद में राजसमंद लोकसभा सीट के परिणाम आ सकते हैं। यहां सबसे अधिक 28 राउंड में मतगणना होगी।
सबसे पहले दोपहर 12 बजे तक टोंक-सवाईमाधोपुर सीट का चुनाव परिणाम आने की संभावना है। यहां अधिकतम 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी।
राजस्थान में कुल 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। रूझान नौ बजे बाद आने शुरू होंगे।
Rajasthan Lok Sabha Election 2024: स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना हॉल तक आने वाली ईवीएम, वीवीपैट मशीन और दूसरे सभी प्रपत्रों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर, करौली-धौलपुर, नागौर, श्रीगंगानगर सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।