दमन और दीव मुंबई के पास अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं जो भारत का एक केंद्र शासित प्रान्त है। यहां की राजधानी दमन है। इसका एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। दमन गुजरात के वलसाड जिले के नजदीक है। पहले यह पुर्तगालियों के कब्जे में था। 1961 ई. जब गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से मुक्त कर भारत में मिलाया गया। उसी समय दमन को भी भारत में शामिल कर लिया गया। उस समय इसे गोवा में मिला दिया गया था। 1987 ई. में इसे अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। दमनगंगा नदी, मोटी दमन, नानी दमन, देविका बीच, जैमपोरे बीच यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।