चुनाव समाचार
- elections
- elections
- elections
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर असमंजस में अकाली, आपस में भिड़े सिख नेता
elections- elections
- elections
- elections
- elections
- elections
Lok Sabha Election 2024: वायनाड में किसका पलड़ा भारी? राहुल और एनी की जंग में भाजपा ने खेला अहम दांव
elections
गंगा और सोन के दोआब में स्थित संसदीय क्षेत्र आरा कृषि प्रधान और वीरों की भूमि है। उपजाऊ मिट्टी के साथ-साथ 1857 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धा बाबू कुंवर सिंह की कार्यस्थली इसकी पहचान है। आरा की प्राचीनता का संबंध महाभारत काल से भी है। कहा जाता है पांडवों ने अपने वनवास का गुप्तकाल यहीं बिताया था। पूर्व में यह कांग्रेस का गढ़ रहा है। हालांकि 2014 और 2019 में भाजपा के राजकुमार सिंह यहां पर विजय हासिल करने में कामयाब रहे हैं। विधानसभा और वर्चस्व आरा लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं-आरा, बड़हरा, शाहपुर, जगदीशपुर, तरारी, संदेश और अगिआंव सुरक्षित। वर्तमान में यहां राजद का वर्चस्व है। पांच साल की बड़ी घटनाएं 23 जनवरी 2015 को आरा सिविल कोर्ट में बम विस्फोट। एक सिपाही समेत दो लोगों की मौत। - 12 फरवरी 2015 शाहपुर थाना के सोनवर्षा बाजार में भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या। - 28 सितंबर 2018 को कारनामेपुर ओपी के सोनवर्षा गांव में भाजपा नेता स्व. विशेश्वर ओझा हत्याकांड के गवाह कमल किशोर मिश्रा की हत्या विकास का हाल -पिछले पांच साल में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज, सोन नहर का पक्कीकरण, रेलवे का विस्तार, कोईलवर सिक्स लेन पुल का निर्माण, आरा-बक्सर फोरलेन का निर्माण किया गया है। आरा-पटना फोरलेन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्थानीय मुद्दे यहां बेरोजगारी, अपराध पर लगाम, शाहाबाद को प्रमंडल की मांग, और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सही कराना प्रमुख मुद्दे हैं। डेमोग्राफी कुल मतदाता -20,55,316 पुरुष : 11,25,328 महिला : 9,29,835 थर्ड जेंडर : 153 नए मतदाता : 40,560 आरा की खास बातें आरा बिहार के 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र समाहित किए गए हैं। आरा में भोजपुर जिले का मुख्यालय है। ऐतिहासिक विरासत को समेटे इस इलाके में मयुरध्वज नामक राजा का शासन था। यहां महाभारत कालीन अवशेष पाए गए हैं। आरा का प्राचीन नाम आराम नगर भी था। यहां के दर्शनीय स्थलों में आरण्य देवी, मढ़िया का राम मन्दिर प्रसिद्ध है। गंगा और सोन की उपजाऊ घाटी में स्थित होने के कारण यह अनाज का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र तथा वितरणकेंद्र है। यहां वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, जैन बाला विश्राम छात्रा स्कूल, सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, महंत महादेवानंद महिला कॉलेज प्रमुख शैक्षिक संस्थान हैं।
आरा , बिहार के विजेता
- पार्टी :भारतीय जनता पार्टी
- प्राप्त वोट :566480
- वोट %52
- पुरुष मतदाता1149861
- महिला मतदाता939375
- कुल मतदाता2089353
- निकटतम प्रतिद्वंद्वी
- पार्टी
- प्राप्त वोट419195
- हार का अंतर147285
राजनीतिनामा
- politics
- politics
- politics
- gujarat
- politics
- politics
रिजल्ट
- पार्टीरिजल्टवोट %
- बीजेपी6277
- बीएसपी1012
- अन्य810
- महिला मतदाता67,055,997
- पुरुष मतदाता79,070,809
- कुल मतदाता146,126,806