वीडियो एडिटिंग एक ऐसा डिजिटल वर्क है, जिसके लिए अक्सर कुशल और शक्तिशाली प्रदर्शन वाले लैपटॉप की जरूरत होती है। सामान्य मॉडल्स में अक्सर लैगिंग की समस्या होती है, जिससे काम में भी रूकावट का सामना करना पड़ता है। यहीं पर, Dell, HP, Lenovo, ASUS और Acer जैसे ऐसे मॉडल्स पेश करते हैं, जो वीडियो एडिटर्स के लिए एक सही च्वाइस साबित होते हैं। इनमें i7, i9 और AMD Ryzen 7 व 9 जैसे शक्तिशाली प्रोसेसर मिलते हैं, जिससे तेज स्पीड के साथ स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। वहीं, 16GB RAM व 512GB और उससे ज्यादा की स्टोरेज क्षमता बड़ी फाइलों को लोड और रेंडर करना तेज बनाते हैं। इन वीडियो एडिटिंग लैपटॉप में Premier Pro, Final Cut Pro जैसे सॉफ्टवेयर बिना किसी रूकावट के चलते हैं, जिनमें आप अपना प्रोफेशनल काम तेजी से कर सकते हैं।
1. ASUS Vivobook S 15 OLED, 2.8K (2880 x 1620) 16:9,Core i9-13900H Processor
इस ASUS Vivobook S 15 लैपटॉप का 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला ग्लॉसी OLED डिस्प्ले शानदार विजुअल क्वालिटी देता है, जिससे एडिटिंग के वक्त हर एक फ्रेम और पिक्चर साफ दिखाई पड़ते हैं। इसका 0.2ms का रिस्पॉन्स टाइम वीडियो एडिटिंग के हैवी सॉफ्टवेयर को चलाते वक्त होने वाली लैगिंग से बचाता है और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। यह 600 निट्स की HDR पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे रोशनी में स्क्रीन बिना धुंधली पड़े पिक्चर्स साफ दिखाई देती हैं। इसमें मिलने वाला 13वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i9-13900H प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और हैवी वर्क के लिए आदर्श है, जो एडिटिंग सॉफ्टवेयर को भी स्मूद तरीके से रन करता है। इसके अलावा, इंटेल आइरिस Xᵉ जीपीयू ग्राफिक्स क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- प्रोसेसर स्पीड- 2.6 GHz
- वायरलेस टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, WiFi
- हार्ड ड्राइव साइज- 512 जीबी
- रंग- कूल सिल्वर
- डिस्प्ले टाइप- OLED
- रैम मेमोरी टेक्नोलॉजी- Lpddr 5
खूबियां
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी
- वेबकैम शील्ड
कमी
- अन्य के मुकाबले अधिक शुरूआती कीमत।
2. Lenovo IdeaPad Slim 3 Smartchoice 13th Gen, Core i7-13620H
इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर से लैस यह लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप 4.9GHz तक की स्पीड के साथ हैवी लोड वाले सॉफ्टवेयर को भी स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है। यह 16GB RAM के साथ आता है और इसकी 512GB SSD को 1TB तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है, जिससे स्टोरेज की समस्या नहीं आती और रेंडरिंग भी तेज होती है। बेहद पतले और हल्के डिजाइन वाले इस Lenovo Laptop को आप अपने काम के सिलसिले में कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते हैं। इसमें मिलने वाला बैकलिट की-बोर्ड आपको कम रोशनी वाले कमरों में भी आसानी से टाइपिंग की सुविधा देता है, जिससे एडिटिंग करते समय आप वीडियो टेक्स्ट आदि आसानी से डाल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
- मेमोरी स्पीड- 4800 MHz
- बैटरी लाइफ- 10 घंटे
- प्रोसेसर काउंट- 10
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलसीडी
- पोर्ट्स की संख्या- 7
खूबियां
- रेपिड चार्ज बूस्ट
- 14.5 घंटे तक की बैटरी
- स्मार्ट लॉगइन सपोर्ट
कमी
- स्पीकर आउटपुट कम रहने वाला है।
3. HP Smartchoice Victus, AMD Ryzen 7 7445HS
यह HP स्मार्टच्वाइस विक्टस गेमिंग लैपटॉप फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाले 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी एंटी ग्लेयर कोटिंग आंखों पर ज़ोर कम पड़ता है। अगर आप वीडियो एडिटिंग के वक्त एक स्मूद विजुअल परफॉर्मेंस चाहते हैं ताकी कोई फ्रेम ना छूटे, तो इसका 144 Hz रीफ्रेश रेट कमाल का काम करता है। वहीं, 6 जीबी का NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू ग्राफिक्स की क्वालिटी और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर करता है। इस HP Laptop में तेज स्पीड का प्रदर्शन देने वाला एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर मिलता है, जिसमें प्रीमियम प्रो जैसे सॉफ्टवेयर बिना रूके चलते हैं। इसकी 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज को आसान और परफॉर्मेंस को स्मूद बनाती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- BV3A8PA
- मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
- बैटरी चार्ज टाइम- 1.5 घंटा
- प्रोसेसर स्पीड- 4.7 GHz
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- स्कैनर रिजॉल्यूशन- 1080p
खूबियां
- फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड
- DTS:X अल्ट्रा ऑडियो
- टेंपोरल नॉइज रिडक्शन
कमी
- लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी कमजोर है।
4. Dell 15 AI Powered Laptop, Intel® Core™ Ultra 5 225H Processor
Dell ब्रांड के इस लैपटॉप में AI-पावर्ड Intel Arrow Lake Core Ultra 5 225H प्रोसेसर दिया गया है, जो अपनी तेज और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फिर चाहें वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर हों या फिर गेमिंग इस डेल लैपटॉप में सभी बिना लैगिंग के चलते हैं। यह 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर आपको एडिटिंग का हर एक फ्रेम और पिक्चर डिटेल तरीके से दिखाई पड़ता है और आप एक-एक सीन अच्छी तरह एडिट कर सकते हैं। इस Dell Laptop में मिलने वाले मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स एडिटिंग में इस्तेमाल होने वाले बाहकी डिवाइसों को कनेक्ट करना आसान बनाते हैं। वहीं, बिना किसी तार की झंझट के आप WiFi और ब्लूटूथ के जरिए भी डिवाइसों को वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- DELL 15
- बैटरी लाइफ- 7 घंटे
- प्रोसेसर स्पीड- 4.9 GHz
- हार्ड ड्राइव साइज- 512 जीबी
- कलर- प्लेटिनम सिल्वर
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
खूबियां
- 300 निट्स ब्राइटनेस
- डेडिकेटेड Copilot Key
- पावरफुल इंटेल H प्रोसेसर
कमी
- हीटिंग की समस्या होती है।
5. Lenovo ThinkBook 16, Intel Core Ultra 9 185H
Lenovo ThinkBook के इस मॉडल में शक्तिशाली Intel Core Ultra 9 185H का प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 16 कोर और 24MB कैश मिलता है। 16 इंच के डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिसकी रोशनी सूरज की तेज धूप में भी दिखाई देता है। इसकी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले लंबे समय काम करने के बाद भी आंखों में दर्द नहीं होने देता है। इस Lenovo Laptop में बैकलिट कीबोर्ड है, जो कम रोशनी में भी टाइपिंग करने की सुविधा देता है। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 512GB का हार्ड डिस्क मिलता है, जो फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और अन्य दस्तावेजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। साथ ही इसमें 16GB मेमोरी शामिल है, जिस वजह से एक साथ कई सारे काम किए जा सकते हैं। जिसे 64GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ThinkBook 16
- मेमोरी क्लॉक स्पीड- 5600 MHz
- कुल यूएसबी पोर्ट- 4
- प्रोसेसर स्पीड- 2.3 GHz
- रंग- आर्कटिक ग्रे
- डिस्प्ले टाइप- LED
- रिजॉल्यूशन- 1920 x 1200
खूबियां
- टॉप एल्युमीनियम डिजाइन
- हल्का और पतला डिजाइन
- 180 डिग्री फ्लैट हिंज
कमी
- बैटरी जल्दी खत्म होती है।
