अमेजन पर ₹30 हजार के अंदर मिल जाएंगे Laptops, नहीं देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

अगर आप स्टूडेंट हैं या सरकारी एग्जाम की ऑनलाइन तैयारी कर रहे हैं या फिर आपकी नई-नई नौकरी लगी है और अच्छा लेकिन 30 हजार रुपये तक की कीमत के अंदर एक अच्छा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो Amazon पर ऐसे 5 Laptops हैं जो आपके बजट के अंदर एक दम फिट हो सकते हैं।
30 हजार रुपये तक की कीमत में शानदार लैपटॉप्स
30 हजार रुपये तक की कीमत में शानदार लैपटॉप्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी लाइफ एक क्लिक में आसान करना चाहता है। ऐसे में अगर आप स्टूडेंट हैं, सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या फिर नई-नई जॉब लगी है जिसके लिए आप ₹30 हजार के अंदर एक अच्छे लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपका ये काम हम आसान कर देते हैं। दरअसल, टॉप स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ अच्छा लैपटॉप होना भी बहुत जरूरी है। इस प्राइस रेंज के अंदर आपको प्रमुख कंपनियां जैसे की ASUS, प्राइमबुक, Acer आदि के मॉडल्स देखने को मिल जाते हैं। जिनमें क्रोम ओएस और मीडियाटेक Helio G99 जैसे प्रोसेसर, 128 जीबी एसएसडी, शानदार वीडियो और साउंड क्वालिटी, एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले प्रकार की खासियतें होती हैं, जो आपकी डिजिटल ज़रूरतों को आसान बनाने का काम करती हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

आइए, जानते हैं कि कौन से 5 बेहतरीन लैपटॉप्स हैं जिन्हें आप 30 हजार रुपये तक की कीमत चुकाकर ले सकते हैं। 

Primebook 2 Pro (2026) | 8GB RAM, 128GB UFS Storage

जरूरी मीटिंग्स के वक्त, पीपीटी बनाते या जरूरी काम करते समय आपका लैपटॉप हैंग करता है या बहुत जल्दी बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है तो अच्छे बैटरी बैकअप और शानदार फीचर्स वाला Primebook 2 Pro (2026) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। ये लंबे-लंबे ऑनलाइन लैक्चर्स के लिए भी सही रहेगा। रोज-रोज लैपटॉप उठा कर ट्रैवल करना पड़ता है तो बता दें कि इसका वजन भी कम है, जो कि महज 1.38 किलोग्राम है।

क्या है खासियत?

  • एंड्रॉयड 15-बेस्ड प्राइम ओएस 3.0 ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस लैपटॉप में आप आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। यह लैपटॉप हैंग भी नहीं करेगा। यह एक दम स्मूद चलेगा, जिसकी वजह इसमें लगा ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio G99 प्रोसेसर (MT8781) है। 
  • चलिए, अब बात इसकी स्टोरेज की करते हैं। इसमें 8GB LPDDR4X RAM + 128GB यूएफएस स्टोरेज है। यानी आप कई सारी ऐप्स यूज़ कर सकते हैं, ढेर सारी फाइल्स सेव कर सकते हैं। आप इसमें अलग से माइक्रोएसडी कार्ड (MicroSD) लगा सकते हैं और 1 टीबी तक स्टोरेज एक्सपैंड कर सकते हैं। 
  • आपकी लगातार मीटिंग हो या फिर आपको अपने मनोरंजन के लिए गाने सुनने हो या लैपटॉप पर लंबे समय तक कोई सीरीज देखनी हो, तो इसका 14 घंटे तक का बैटरी बैक-अप इसे उपयुक्त बनाता है। 
  • 14.1 इंच का एचडी आईपीएस एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले लंबे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करने के लिए सही है। 
  • इसकी साउंड क्वालिटी भी अच्छी है। ऑफिस के काम के बीच ब्रेक लेते समय अगर आपको मूवी देखना या गाने सुनना पसंद है तो इसमें क्रिस्टल-क्लियर वॉइस क्वालिटी मिलती है, जिससे आपका एक्सपीरियंस खराब नहीं होगा। 
  • इसमें इन-बिल्ट एआई (In-built AI) है, जो आजकल ज्यादातर ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए ज़रूरी बन गया है।

बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा?

बॉक्स में आपको लैपटॉप के साथ-साथ एक चार्जर, यूजर मैनुअल और वेलकम कार्ड मिलेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Primebook
  • मॉडल का नाम- Primebook 2 Pro
  • स्क्रीन साइज- 14.1 इंच
  • रंग- ग्रे
  • हार्ड डिस्क साइज- 128 GB
  • CPU मॉडल- MediaTek Helio
  • RAM मेमोरी साइज- 8 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- PrimeOS 3.0
    खूबियां
  • एंटी-ग्लेयर कोटिंग 
  • बैकलिट कीबोर्ड 
  • लाइटवेट

कमी 

डिस्प्ले यूआई से जुड़ी दिक्कत आ सकती है।

ASUS Chromebook CM1505 (2026)

फ्रीलांसर्स, स्टूडेंट्स और रेगुलर जॉब वाले लोगों के लिए आसुस का क्रोमबुक लैपटॉप अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अमेजन ने ASUS Chromebook CM1505 को स्मार्टचॉइस की कैटेगरी में रखा है। 1.5 किलो से भी कम का यह लैपटॉप 30 हजार से भी कम रुपये में कई सारे बढ़िया फीचर्स के साथ मिल रहा है। यह बहुत हल्का और पतला है यानी आपको ट्रैवल करते समय इसके वजन से परेशान नहीं होना पड़ेगा और ना ही ये बैग में ज्यादा जगह घेरेगा। 

क्या है खासियत?

  • इसमें MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर और क्रोम ओएस है। साथ ही यह काफी मजबूत है। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इसे यूएस मिलिट्री ग्रेड MIL-STD 810H के कई परीक्षणों में ग्रीन चिट मिली हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि यह एक सैन्य मानक है, जिसे उपकरणों की मजबूती जांचने के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा विकसित किया गया है। 
  • इसमें 16:9 FHD नैरो-बेजल डिस्प्ले लगा है और 87% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। इस लैपटॉप में 4जीबी LPDDR5X मेमोरी और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। 
  • इसमें इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स और शेयर्ड ग्राफिक्स RAM है। साथ ही मीडियाटेक वीडियो प्रोसेसर और HDMI वीडियो ऑउटपुट है।

बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा?

पावर अडैप्टर, वारंटी कार्ड और यूजर गाइड लैपटॉप के साथ मिलेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- ASUS
  • मॉडल का नाम- ASUS Chromebook
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • रंग- फैब्रिक ब्लू
  • हार्ड डिस्क साइज- 128 GB
  • CPU मॉडल- MediaTek Kompanio 500
  • RAM मेमोरी साइज- 4 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Chrome OS

खूबियां

  • 180 डिग्री ले-फ्लैट हिंज
  • लाइटवेट
  • एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले

कमी

SSD को बढ़ाया नहीं जा सकता है। 

ASUS Chromebook CM1405 (2026)

30 हजार रुपये से कम कीमत में आसुस ब्रांड का लैपटॉप छात्रों के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए बनाए गए ASUS Chromebook CM1405 को पढ़ाई-लिखाई या ऑनलाइन लर्निंग के लिए चुन सकते हैं। 1.37 किलो वजन और 14 इंच वाली LED स्क्रीन के साथ यह आपकी स्टूडेंट लाइफ को आसान बना सकता है। साथ ही यह काफी पतला और हल्का है। यानी आपके बैग में किताबों के साथ आसानी से आ सकता है।

क्या खासियत है?

  • इसका ऑपरेटिंग सिस्टम क्रोम ओएस है। यानी यह वेब ब्राउज़िंग और क्लाउड आधारित एप्लीकेशन के इस्तेमाल के लिए सही रहेगा।
  • इसमें मीडियाटेक Kompanio 540 ऑक्टा-कोर एंट्री-लेवल प्रोसेसर लगा हुआ है जिस खासतौर पर डिजाइन ही लाइटवेट लैपटॉप के लिए किया गया है। बता दें कि इस लैपटॉप में 4 जीबी मैमोरी इंस्टॉल की गई है। ड्राइव मैमोरी स्टोरेज कैपेसिटी 64 जीबी है। यह मल्टीटास्किंग करते वक्त लैग नहीं करता है।
  • अगर आपको लंबे समय तक लैपटॉप की इस्तेमाल करना पड़ता है या ऑनलाइन क्लास लेनी होती है तो आपकी आंखों का ध्यान रखते हुए कंपनी ने इसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया है। इससे आपकी आंखें कम थकेंगी। इसके अलावा इसमें फ्रंट फेसिंग 720पी एचडी कैमरा लगा है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- ASUS
  • मॉडल का नाम- ASUS Chromebook
  • स्क्रीन साइज- 14 इंच
  • रंग- प्योर ग्रे
  • हार्ड डिस्क साइज- 64 GB
  • CPU मॉडल- MediaTek Kompanio 500
  • RAM मेमोरी साइज- 4 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Chrome OS

खूबी

  • मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
  • 180 डिग्री ले-फ्लैट हिंज
  • लाइटवेट

कमी

एसएसडी यूजर्स के लिए एक्सपैंडेबल नहीं है।

Acer Chromebook, Intel Celeron- N4500

रोज-रोज कंधे पर बैग टांगे काम या पढ़ाई के सिलसिले में सफर करते हैं? तो आपके लिए हल्का और पतला लैपटॉप सही रहेगा Acer Chromebook ऐसे ही लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा अगर लैपटॉप के लिए आपका बजट 30 हजार रुपये तक का है तो आप इसका चयन कर सकते हैं।

क्या खासियत है?

  • ब्राउजिंग, डॉक्यूमेंट एडिट, ऑनलाइन लर्निंग और वीडियो देखने के लिए यह लैपटॉप सही है। इसमें बेसिक एंट्री-लेवल इंटेल Celeron- N4500 प्रोसेसर लगा है।
  • इसकी स्टोरेज की बात की जाए तो एसर क्रोमबुक के इस मॉडल में 4 जीबी LPDDR4 RAM और 64 जीबी eMMC स्टोरेज है।
  • अगर आप गेमिंग करना चाहते हैं तो क्रोम ओएस के कारण आप इसमें एंड्रॉयड या वेब-बेस्ड गेम आसानी से खेल सकते हैं। इसमें इंटेग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड और इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स प्रोसेसर लगाया गया है। साथ ही इम लैपटॉप में 11.6 इंच की एलईडी स्क्रीन लगी है, जिसका स्कैनर रिजॉल्यूशन 760i है। 
  • इसका वजन महज 1.2 किलो है। यानी एक किलो की चीनी की बोरी से बस थोड़ा ही ज्यादा।

बॉक्स में क्या-क्या मिलता है?

लैपटॉप, पावर अडैप्टर, वारंटी कार्ड और यूजर गाइड।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Acer
  • मॉडल का नाम- CO731 Chromebook
  • स्क्रीन साइज- 11.6 इंच
  • रंग- काला
  • हार्ड डिस्क साइज- 64 GB
  • CPU मॉडल - Celeron N
  • RAM मेमोरी साइज- 4 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Chrome OS

खूबी

  • अल्ट्रा-स्लिन डिजाइन
  • लाइटवेट

कमी

पहले से कोई सॉफ्टवेयर मौजूद नहीं है।

Acer Chromebook, MediaTek Kompanio 540 Octa-Core Processor

एसर ब्रांड का लैपटॉप उन छात्रों या वर्किंग लोगों के लिए ठीक है जो चाहते हैं कि उनका डाटा सिक्योर रहे और इस्तेमाल के वक्त लैपटॉप लैग न करे। इस पर झटपट फाइल्स खुल जाएंगी। बूटअप भी चंद सेकंड्स में हो जाएगा। Acer Chromebook C725 में ये सारी खूबियां हैं। यह आपकी 'डिजिटल दुनिया' को भी सुरक्षित रखेगा, ऐसे में आप इस लैपटॉप को चुन सकते हैं।

खासियत क्या है?

  • लैपटॉप में मीडियाटेक Kompanio 540 Octa-Core प्रोसेसर लगा है। इसमें 4GB RAM और 64GB eMMC स्टोरेज दी गई है।
  • इसमें यूएसडी एफएचडी कैमरा के साथ प्राइवेसी शटर लगाया गया है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कैमरा का इस्तेमाल जब न करना हो तब आप लेंस को ढक सकते हैं।
  • इसका वजन बहुत कम है। ये मात्र 1.17 किलोग्राम का है। यानी कैरी करने में आसानी रहेगी। 

बॉक्स में क्या-क्या मिलता है?

लैपटॉप के साथ एक पावर कोर्ड, एक अडैप्टर, एक यूजर मैनुअल मिलता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Acer
  • मॉडल का नाम- C725
  • स्क्रीन साइज- 11.6 इंच
  • रंग- काला
  • हार्ड डिस्क साइज- 64 GB
  • CPU मॉडल- MediaTek Kompanio 520
  • RAM मेमोरी साइज- 4 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Chrome OS

खूबी

  • बैटरी बैकअप अच्छा है।
  • लाइटवेट
  • प्राइवेसी शटर

कमी

गेमिंग के लिए ठीक नहीं है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    30 हजार रुपये तक में 5 लैपटॉप मॉडल्स:-

    किस ब्रांड के लैपटॉप मॉडल में कौन सा प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम लगा है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

    लैपटॉप मॉडल 

    ऑपरेटिंग सिस्टम

    प्रोसेसर

    Primebook 2 Pro

    PrimeOS 3.0

    मीडियाटेक Helio G99

    ASUS Chromebook CM1505

    Chrome OS

    मीडियाटेक Kompanio 540

    ASUS Chromebook CM1405

    Chrome OS

    मीडियाटेक Kompanio 540

    Acer Chromebook CO731

    Chrome OS

    Intel Celeron- N4500

    Acer Chromebook C725

    Chrome OS

    मीडियाटेक Kompanio 540 Octa-Core

    नोट: लेख लिखते समय इन लैपटॉप्स की कीमत ₹30,000 से कम थी, लेकिन इनकी MRP ज्यादा है जिसके चलते सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।

    इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

    इन्हें भी पढ़ें:- 

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • 30 हजार रुपये में स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप मिल सकते हैं?
      +
      स्टूडेंट्स के लिए प्राइमबुक के अलावा ASUS और Acer जैसी कंपनियों के लैपटॉप 30 हजार रुपये तक में मिल सकते हैं।
    • प्राइवेसी शटर का क्या काम है?
      +
      लैपटॉप के इस्तेमाल के वक्त आप कैमरा के लेंस को ढकना चाहें तो प्राइवेसी शटर लगा सकते हैं।
    • पतले लैपटॉप मजबूत होते हैं?
      +
      लैपटॉप की मजबूती का पता यूएस मिलिट्री ग्रेड परीक्षणों में मिली ग्रीन चिट से लगाया जा सकता है।
    • एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले क्या होता है?
      +
      यह लैपटॉप के डिस्प्ले पर की गई एक बेहद पतली कोटिंग होती है। ये इसलिए लगाई जाती है ताकि स्क्रीन के लंबे समय तक किए जाने वाले इस्तेमाल के कारण होने वाली आंखों की थकान कम हो।