प्रीमियम Bedsheet Comforter सेट के साथ हर किसी को सोते समय मिलेगा शाही एहसास!

प्रीमियम क्वालिटी वाले बेडशीट कम्फर्टर सेट पूरे कमरे का लुक बदलते हुए सोते समय पूरा आराम भी देते हैं। सबसे अच्छी बात है कि मैचिंग चादर और पिलो कवर के साथ बेडरूम का लुक बदल जाता है और कम्फर्टेबल फैब्रिक त्वचा के लिए भी सुरक्षित रहता है। इनका रखरखाव करने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है और ये घर पर ही आसानी से साफ भी हो जाते हैं।
प्रीमियम बेडशीट कम्फर्टर सेट
प्रीमियम बेडशीट कम्फर्टर सेट

अगर आपको घर पर सोते समय किसी आलीशान होटल के कमरे वाला एहसास चाहिए तो प्रीमियम क्वालिटी वाले बेडशीट कम्फर्टर सेट सही पसंद होंगे। इनमें एक ही तरह की डिजाइन व प्रिंट वाला कंबल, चादर और पिलो कवर मिलते हैं जो पूरे बिस्तर के लुक को बेहतर बनाने का काम करते हैं। Bedsheet वाले Comforter Set देखने में भी काफी सुंदर होते हैं जो बिना ज्यादा मेहनत किए कमरे की सजावट में जान डालते हैं। इसी के साथ आरामदायक मटेरियल त्वचा को पर किसी तरह की एलर्जी होने के खतरे को कम करता है और ज्यादातर विकल्प घर पर ही आसानी से साफ भी हो जाते हैं। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

600 TC Jacquard Luxury Bedding Set

यह कम्फर्टर-बेडशीट सेट हर मौसम में इस्तेमाल करने के लिए सही पसंद रहेगा और इसके साथ कमरे को एक लग्जरी लुक मिलेगा। इसमें किंग साइज वाले कम्फर्टर के साथ एक चदार और 4 पिलो कवर मिलते हैं, जो बिछने पर आपके बेडरूम को किसी होटल के स्वीट वाला फील देंगे। प्लम, ब्राउन और ब्लू जैसे आकर्षक रंगों के विकल्पों में से किसी का भी चयन अपने कमरे की सजावट और कलर थीम के हिसाब से किया जा सकता है। इसके मुलायम फैब्रिक की चमक लंबे समय तक बनी रहती है और सबसे अच्छी बात है कि यह घर पर ही वॉशिंग मशीन में धोया भी जा सकता है। 

01

haus & kinder Bedding Set with Comforter

अगर आपके बेडरूम की कलर स्कीम और सजावट पेस्टल व सॉफ्ट थीम पर आधारित है तो यह सेट एक सही पसंद रहेगा। इस Bedding Set की प्रीमियम फिनिश व फ्लोरल डिजाइन इसे आकर्षक लुक देने का काम करते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यह किंग साइज बेड पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। बढ़िया क्वालिटी वाला कम्फर्टर हर मौसम में शरीर को गर्म रखेगा और लाइटवेट क्वालिटी के चलचे सोते समय पूरा आराम सुनिश्चित होता है। इसमें एक चादर और 2 पिलो कवर भी मिलते हैं, जो पूरे बेड को एक शानदार लुक देंगे। यह बेडिंग सेट 8 अलग-अलग डिजाइन व रंगों के विकल्पों में आता है जिनका चयन अपने कमरे व पसंद के हिसाब से किया जा सकता है।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

LOOMLYFE Glace Cotton Floral 300 TC All Season 4 Piece Comforter Set

चार पीस वाला यह प्रीमियम बेडशीट कम्फर्टर सेट हर कमरे को एक अलग लुक और फील देगा, साथ ही इसे बिछाने पर सोते वक्त भी पूरा आराम बना रहता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है; जिस वजह से ठंड में बॉडी को हीट और गर्मी में ठंडक मिलती है। इसके Comforter Blanket में भरा गया माइक्रोफाइबर एक जगह जमा नहीं होता है जिस वजह से यह शरीर पर भारी महसूस नहीं होता। वहीं, आकर्षक प्रिंट व रंगों के विकल्प अलग-अलग तरह की सजावट के साथ मैच होते हैं। इस पूरे बेडिंग सेट को आसानी से घर पर ही वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं जिस वजह से अलग से ड्राय क्लीन का खर्च नहीं आता है। इसमें चादर के साथ मैचिंग पिलो कवर मिलते हैं। 


सजावट, फर्नीचर, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर

03

THE HOME STYLE Super Soft Glace Cotton King Size 4 Piece Comforter Set

लग्जरी डिजाइन वाला यह बेडशीट कम्फर्टर सेट कॉटन मटेरियल से बना है जो सोते समय पूरा आराम देता है और शरीर पर किसी तरह के रैशेज होने की समस्या नहीं आती है। चार पीस वाले इस बेडिंग सेट में ब्लैंकेट के साथ-साथ King Size Bedsheet और दो पिलो कवर मिलते हैं, जिस वजह से किसी भी चीज को अलग से लेने का खर्च बचता है। लाइटवेट वाला इसका कम्फर्टर हल्की ठंड के अलावा गर्मी के मौसम में एसी चलाकर सोने के लिहाज से भी काफी अच्छा है। रोजाना इस्तेमाल के बावजूद इसका रंग या प्रिंट आसानी से फीके नहीं होते हैं और क्वालिटी सालों-साल बनी रहती है। अगर आपको किसी खास को एक काम का तोहफा देना है तो यह सेट काफी अच्छा विकल्प है।

04

DECOMIZER 300 TC Super Soft Glace Cotton King Size 4 Piece Comforter Set

आपके किंग साइज बेड के लिए यह कम्फर्टर सेट एक अच्छी पसंद रहेगा जो आकर्षक डिजाइन और आरामदायक फैब्रिक के साथ तैयार किया गया है। इस सेट में किंग साइज बेडशीट और मैचिंग के पिलो कवर मिलते हैं जो बिस्तर को एक प्रीमियम लुक देंगे। सबसे अच्छी बात है कि इसके साथ मिलने वाला कम्फर्टर रिवर्सेबल भी है, ऐसे में अगर एक साइड गंदी होती भी है तो इसे दूसरी ओर से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। ओढ़ने पर यह शरीर को पूरा कम्फर्ट देता है और इसे हल्की ठंड में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे साफ करने के लिए भी ड्राय क्लीनिंग या हाथ से मेहनत करने की जरूरत नहीं है और यह वॉशिंग मशीन में भी आसानी से धोया जा सकता है।

05

घर के हर कोने की सजावट और फर्नीचर होगा अपग्रेड साज-सज्जा के साथ

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस डिजाइन वाले बेडशीट कम्फर्टर सेट आजकल पसंद किए जा रहे हैं?
    +
    आजकल कम्फर्टर सेट में मिनिमलिस्ट सॉलिड रंग, सॉफ्ट फ्लोरल या एलिगेंट प्रिंट, जियोमेट्रिक पैटर्न और पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट या इकत डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये डिजाइन कमरे को आधुनिक और संतुलित लुक देते हैं साथ ही आसानी से अलग-अलग दीवारों या फर्नीचर के साथ मैच हो जाते हैं।
  • कौन-से मटेरियल से बने कम्फर्टर सेट सबसे अच्छे होते हैं?
    +
    कम्फर्टर के लिए 100% कॉटन, साटन कॉटन या माइक्रोफाइबर सबसे अच्छे माने जाते हैं। कॉटन सांस लेने योग्य और त्वचा के लिए नरम होता है, जबकि साटन कॉटन हल्की चमक के साथ एसी या सर्दियों में आरामदायक रहता है।
  • कमरे के लिए बेडिंग सेट का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    बेडिंग सेट चुनते समय गद्दे का सही आकार, मौसम, कमरे का तापमान, कपड़े की थ्रेड काउंट व बुनावट, और रंगों का तालमेल देखें।
  • बेडिंग सेट चुनते समय गद्दे का सही आकार, मौसम, कमरे का तापमान, कपड़े की थ्रेड काउंट व बुनावट, और रंगों का तालमेल देखें। क्या इन्हें घर पर धोया जा सकता है?
    +
    हां ज्यादातर विकल्प घर पर धोए जा सकते हैं, बशर्ते केयर लेबल पर इसकी जानकारी दी गई हो। वॉशिंग मशीन में पर्याप्त जगह रखें, जेंटल मोड व हल्का डिटर्जेंट इस्तेमाल करें, और पूरी तरह सुखाएं ताकि भराव में गांठें न पड़ें।
  • एक अच्छा बेडशीट कम्फर्टर सेट किस बजट रेंज में मिलता है?
    +
    एक अच्छा बेडशीट कम्फर्टर सेट आमतौर पर लगभग ₹1,500 से ₹5,000 की रेंज में मिल जाता है। साइज, थ्रेड काउंट और ब्रांड के हिसाब से ज्यादा प्रीमियम या डिजाइनर सेट की कीमत इससे अधिक भी हो सकती है।