बिना हैंग हुए काम होंगे पूरे! HP और ASUS जैसे ब्रांड के 8GB RAM वाले Laptops रोजाना के लिए रहेंगे बढ़िया

अगर आप भी बिना किसी रुकावट के स्मूथ और बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो आपके लिए 8GB RAM वाले लैपटॉप का चयन करना सही रहेगा। ये रोजाना के काम, मल्टीटास्किंग कार्यों, स्टूडेंट और प्रोफेशनल्स के लिए काफी बढ़िया माने जाते हैं। इन लैपटॉप ब्रांड्स में आपको एंटी ग्लेयर डिस्प्ले मिलेगी, जिस वजह से लंबे समय तक आंखों पर दबाव नहीं पड़ता है।
रोज़ाना इस्तेमाल के लिए 8GB RAM वाले बेहतरीन ब्रांडेड लैपटॉप
रोज़ाना इस्तेमाल के लिए 8GB RAM वाले बेहतरीन ब्रांडेड लैपटॉप

ऑफिस का जरूरी काम हो या फिर वेब ब्राउज़िंग और मनोरंजन, एक अच्छे ब्रांड का लैपटॉप होना बेहद ज़रूरी है। ज्यादातर सामान्य और मल्टीटास्किंग कार्यों के लिए 8GB RAM वाले लैपटॉप को सबसे बढ़िया और किफायती माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना के काम को आसान बनाने के लिए 8GB रैम वाला ब्रांडेड लैपटॉप तलाश कर रहे हैं, तो HP, लेनोवो, Dell, एसर और ASUS जैसे ब्रांड्स का चयन करना सही रहेगा। ये मॉडल्स कम कीमत में शानदार स्पीड, बेहतरीन बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिज़ाइन वाले विकल्प प्रदान करते हैं, जिनका चयन आप अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार कर सकते हैं।

यहां आपको 8GB रैम वाले ब्रांडेड लैपटॉप्स मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP 15 Smartchoice, AMD Ryzen 3 7320U

    रोजाना के काम को आसान बनाने के लिए 8GB रैम वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो HP ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। इस स्टूडेंट लैपटॉप में AMD Ryzen 3 7320U

    प्रोसेसर है, जो 4 कोर और 8 थ्रेड्स के साथ आता है। इसकी अधिकतम बूस्ट क्लॉक स्पीड 4.1 GHz तक है। LED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस HP Laptop में 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले मिलती है साथ ही इसकी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले लंबे समय तक आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देती है। वहीं 250 निट्स ब्राइटनेस सूरज की तेज रोशनी में भी विजुअल्स की चमक को बनाए रखती है। अगर स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 512GB का हार्ड डिस्क मिलता है, जो आपके सभी डॉक्यूमेंट्स को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - HP
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर 
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3 
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम 
    • हार्ड डिस्क - 512GB

    खासियत 

    • इस एचपी लैपटॉप में डुअल स्पीकर मिलता है, जो आवाज को साफ व स्पष्ट तरीके से प्रदर्शन करता है। 
    • इस मॉडल में इंटीग्रेटेड AMD रेडियन ग्राफिक्स और प्राइवेसरी शटर के साथ FHD कैमरा दिया गया है। 

    कमी 

    • एचपी ब्रांड के इस लैपटॉप का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। 
    01
  • Lenovo IdeaPad Slim 3

    लेनोवो ब्रांड के इस लैपटॉप में 15.6 इंच  का FHD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने और लंबे समय तक काम करने की सुविधा देता है। रोजाना के काम को सरल बनाने वाले इस Lenovo लैपटॉप में AMD Ryzen 3 7320 प्रोसेसर मिलता है, जो ब्राउजिंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और मल्टीटास्किंग कार्यों को किया जा सकता है। 8GB रैम के साथ मिलने वाला यह लैपटॉप ब्रांड तेजी से ऐप को बूस्ट करने में मदद करता है। यह मॉडल 720p वाले HD प्राइवेसी शटर के साथ आता है, जो वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए काफी बढ़िया रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Lenovo 
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच 
    • रैम - 8 GB
    • वायरलेस कनेक्टिविटी तकनीक - Bluetooth
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 11 Home
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटीग्रेटेड 

    खासियत 

    • इस लेनोवो लैपटॉप की एंटी ग्लेयर कोटिंग लंबे समय तक आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देती है। 
    • यह मॉडल लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ Windows 11 Home और प्री-इंस्टॉल्ड MS Office 2024 के साथ आता है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Dell Inspiron 15 3535, Windows 11 Home AMD Ryzen 5 7520U

    रोजाना इस्तेमाल के लिए 8GB रैम वाला लैपटॉप लेना हैं, तो डेल का चुनाव करना सही रहेगा। ऐसा क्योंकि यह ऐप्स, सॉफ्टवेयर और डेटा को अस्थायी रूप से स्टोर करने में मदद करता है। इस मॉडल में AMD Ryzen 5 7520U का शक्तिशाली प्रोसेसर मिलता है, जो आपके रोजाना के कार्यों और मल्टीटास्किंग को बिना किसी रुकावट के करने की सुविधा देता है। साथ ही इसकी स्पीड 4.4 GHz तक की है। 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले वाला यह Dell Laptop एंटी ग्लेयर नैरो बॉर्डर डिस्प्ले के साथ मिलता है, जो साफ और स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। स्टोरेज के लिए इस ब्रांडेड लैपटॉप में 512GB का हार्ड डिस्क मिलेगा, जो आपके फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और अन्य दस्तावेजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Dell 
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच 
    • हार्ड डिस्क - 512GB 
    • प्रोसेसर स्पीड - 4.3 GHz
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम - 8 GB
    • डिस्प्ले तकनीक - LED 

    खासियत 

    • इसमें AMD Radeon ग्राफिक्स इंटीग्रेटेड है, जिस वजह से यह वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य मल्टीमीडिया कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। 
    • हल्के वजन और स्लिम डिजाइन में आने वाला यह लैपटॉप रोजाना उपयोग के लिए काफी बढ़िया रहेगा। 

    कमी 

    • डेल के इस लैपटॉप की कस्टमर सर्विस अच्छी नहीं है। 
    03
  • Acer Aspire Lite, AMD Ryzen 3-5400U

    हल्के वजन में आने वाला यह एसर लैपटॉप रोजाना में ऑफिस और कॉलेज में लेकर जाने के लिए काफी बढ़िया रहेगा। 15.6 इंच के IPS फुल HD डिस्प्ले और Acer ComfyView टेक्नोलॉजी मिलती है, जो स्क्रीन पर पड़ने वाली रोशनी की चमक और रिफ्लेक्शन को कम करती है। अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512GB का हार्ड डिस्क मिलता है, जिससे आप विभिन्न तरह के दस्तावेजों, डॉक्यूमेंट्स, फोटो और वीडियो को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। इस लैपटॉप में LCD डिस्प्ले है, जो तस्वीरें, वीडियो और टेक्स्ट दिखाने के लिए बढ़िया मानी जाती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Acer 
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच 
    • हार्ड डिस्क - 512GB 
    • डिस्प्ले तकनीक - LCD
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • रैम - 8GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Windows 11 Home
    • आइटम का वजन - 1.59 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस एसर लैपटॉप में 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जिस वजह से बार-बार चार्जिंग करने का झंझट नहीं होता है। 
    • इस मॉडल में वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और कई विभिन्न पोर्ट्स मिलते हैं। 

    कमी 

    • इस लैपटॉप में हीटिंग की समस्या हो सकती है। 
    04
  • ASUS Chromebook CX1405 (2026)

    14 इंच की डिस्प्ले वाला यह ASUS लैपटॉप 300 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जिससे सूरज की तेज रोशनी में भी विजुअल्स साफ दिखाई देते हैं। इसकी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले लंबे समय तक आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देती है। इस Laptop में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो बिना किसी लैग के शानदार प्रदर्शन करता है। लंबी बैटरी लाइफ वाले इस आसुस लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज करने के बाद बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं होती है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - ASUS 
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क - 128GB 
    • रैम - 8 GB
    • कनेक्टिविटी - ब्लूटूथ, HDMI, USB, वाईफाई 
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Chrome OS

    खासियत 

    • प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला यह लैपटॉप 720p वाले HD कैमरे के साथ मिलता है। 
    • 8GB रैम वाला यह लैपटॉप ऐप्स को तेजी से चलाने और बूस्ट करने में मदद करता है। 

    कमी 

    • इसमें आप हैवी गेम्स, फोटो एडिटिंग या 4K वीडियो एडिटिंग बिल्कुल नहीं कर सकते हैं।
    05

रोज़ाना इस्तेमाल के लिए 8GB RAM वाले बेहतरीन ब्रांडेड लैपटॉप की तुलना 

यहां आपको तालिका के माध्यम 8GB RAM के साथ आने वाले लैपटॉप ब्रांड्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। रोजाना उपयोग के लिए इन मॉडल्स का चयन आप अपनी जरूरत, सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।

ब्रांड्स व मॉडल्स 

स्क्रीन साइज 

सीपीयू मॉडल

खास फीचर

HP-BV2W0PA

15.6 इंच

Ryzen 3 

एंटी ग्लेयर कोटिंग 

Lenovo-IdeaPad Slim 3

15.6 इंच

Ryzen 3 

एचडी ऑडियो

Dell-Inspiron 

15.6 इंच 

Ryzen 5 

लंबी बैटरी लाइफ 

Acer-Aspire Lite 

15.6 इंच 

Ryzen 3 

हल्का वजन 

ASUS-ASUS Chromebook 

14 इंच 

Intel N50 

चिकलेट कीबोर्ड

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:- 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 8GB रैम दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त है क्या?
    +
    हां, वेब ब्राउज़िंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग, मल्टीमीडिया और हल्के मल्टीटास्किंग जैसे दैनिक कार्यों के लिए 8GB रैम आमतौर पर पर्याप्त होती है।
  • 8GB में किस ब्रांड का लैपटॉप बढ़िया रहेगा?
    +
    अगर आप भी 8GB रैम में एक अच्छे ब्रांड का लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो एचपी, डेल, लेनोवो, आसुस और एसर जैसे ब्रांड्स का चयन करना सही रहेगा।
  • 8GB रैम वाले लैपटॉप की औसत कीमत क्या होती है?
    +
    8GB रैम वाले ब्रांडेड लैपटॉप की कीमत आमतौर पर ₹35,000 से ₹60,000 के बीच होती है, जो प्रोसेसर, स्टोरेज और ब्रांड पर निर्भर करता है।
  • क्या मुझे 8GB रैम वाले लैपटॉप में SSD या HDD चुनना चाहिए?
    +
    SSD (सॉलिड स्टेट ड्राइव) चुनें। यह आपके लैपटॉप को बहुत तेज़ बूट-अप और ऐप लोडिंग गति प्रदान करेगा, जिससे दैनिक उपयोग का अनुभव बेहतर होगा।