क्रिकेट का रोमांचक फाइनल हो या फुटबॉल का आखिरी मिनट, स्पोर्ट्स मैच देखते समय एक पल भी मिस करना कोई नहीं चाहता। लेकिन तेज गेंद, मैदान पर दौड़ते खिलाड़ी और अचानक बदलते कैमरा एंगल के दौरान अगर TV की स्क्रीन पर मोशन ब्लर दिखाई दे, तो पूरा अनुभव खराब हो सकता है। इसलिए स्पोर्ट्स देखने के लिए नया टीवी चुनते समय सिर्फ स्क्रीन साइज और 4K रिजॉल्यूशन पर ध्यान देना काफी नहीं है। 120Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट, बेहतर मोशन हैंडलिंग, ब्राइटनेस, वाइड व्यूइंग एंगल और एंटी-ग्लेयर स्क्रीन जैसे फीचर्स भी मायने रखते हैं। इसके अलावा, कम रिजॉल्यूशन वाली लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीम को बेहतर दिखाने के लिए अपस्केलिंग तकनीक भी उपयोगी हो सकती है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें स्पोर्ट्स मैच को बिना ब्लर और रुकावट के दिखाने वाले 5 शानदार टीवी मॉडल।
Samsung 138 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart OLED TV
दिन के उजाले में भी मैच की हर हलचल पर रहे नजर
- मैच देखते समय खिड़की से आती रोशनी या कमरे की लाइट स्क्रीन पर पड़ने लगे, तो खिलाड़ियों और गेंद को देखना मुश्किल हो सकता है। इस Samsung TV के ओएलईडी पैनल की खासियत इसका OLED Glare Free डिस्प्ले है, जो स्क्रीन पर पड़ने वाली रोशनी के रिफ्लेक्शन को कम करने में मदद करता है।
- इसकी 4K OLED स्क्रीन में हर पिक्सल खुद रोशनी पैदा करता है, जिससे खिलाड़ियों की जर्सी के रंग, मैदान की डिटेल और स्क्रीन के गहरे हिस्से साफ नजर आते हैं। Motion Xcelerator 144Hz तेज मूवमेंट वाले सीन्स को स्मूद दिखाने के लिए एक और उपयोगी फीचर है।
- अगर आप दिन में भी मैच देखने का शौक रखते हैं और 55 इंच की प्रीमियम स्क्रीन चाहते हैं, तो यह मॉडल ध्यान देने लायक है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA55S95DAULXL}
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 100 Hz
- साउंड आउटपुट - 70 वॉट
खूबियां
- एक्टिव वॉइस एम्पलीफायर
- AI ऑटो गेम मोड
कमी
- टीवी का रिमोट ठीक से काम ना करने से परेशानी हो सकती है।
01
Sony 164 cm (65 inches) Smartchoice BRAVIA 3II Ultra HD Smart LED Google TV
सोफे पर बैठा पूरा परिवार देख सके मैच का हर रोमांच
- क्रिकेट या फुटबॉल का मैच अक्सर अकेले नहीं देखा जाता। परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर मैच देखने में 65 इंच की स्क्रीन का फायदा मिलता है। Sony का यह टीवी 4K रेजोल्यूशन के साथ बड़ा व्यूइंग एरिया देता है, जिससे कमरे में बैठकर मैच देखने वालों को मैदान का अच्छा नजारा मिल सकता है।
- इसमें XR प्रोसेसर और XR Clear Image टेक्नोलॉजी दी गई है। ये पिक्चर की डिटेल और क्लैरिटी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसका 120Hz नेटिव रिफ्रेश रेट भी तेज मूवमेंट वाले स्पोर्ट्स कंटेंट को बिना मोशन ब्लर के दिखाता है।
- अगर आपकी प्राथमिकता परिवार के साथ बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच देखना है, तो यह मॉडल काफी प्रैक्टिकल विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-65XR30M2}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- X-बैलेंस्ड स्पीकर सिस्टम
- सोनी पिक्चर्स कोर
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी तरह की खास समस्या नही है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 139 cms (55 inches) evo C6 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS OLED TV
मैदान की रोशनी और खिलाड़ियों के रंग दिखें ज्यादा रियल
- फुटबॉल के हरे मैदान से लेकर क्रिकेट में खिलाड़ियों की रंगीन जर्सी तक, स्पोर्ट्स में रंगों की अहम भूमिका होती है। LG का यह 4K Smart TV परफेक्ट कलर और परफेक्ट ब्लैक टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसकी OLED स्क्रीन में हर पिक्सल अलग से रोशनी कंट्रोल करता है, जिससे रंगों और गहरे हिस्सों के बीच अच्छा अंतर दिखाई देता है।
- इसमें 120Hz नेटिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि VRR सपोर्ट इसे 165Hz तक ले जाता है। तेज एक्शन के साथ गेमिंग करने वालों के लिए भी यह कॉम्बिनेशन उपयोगी है।
- अगर आप लाइव स्पोर्ट्स के साथ मैच के बाद कंसोल गेमिंग का भी आनंद लेते हैं, तो यह टीवी दोनों तरह के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर देखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {OLED55C6PLA} 2026
- स्क्रीन साइज - 55 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 165 Hz
- साउंड आउटपुट - 40 वॉट
खूबियां
- AI पिक्चर प्रो
- डायनमिक टोन मैपिंग अल्ट्रा
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी नही है।
03
TCL 164 cm (65 Inches) Smartchoice 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV
तेज गेंद और अचानक बदलते खेल के लिए हाई रिफ्रेश रेट
- क्रिकेट में तेज गेंदबाजी या फुटबॉल में खिलाड़ियों के बीच तेजी से बदलता पास, ऐसे पल हैं जहां स्क्रीन की मोशन हैंडलिंग का फर्क महसूस होता है। यह TCL TV 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसलिए तेज मूवमेंट वाले स्पोर्ट्स और गेमिंग दोनों के लिए यह खास दिलचस्प विकल्प है।
- इसकी QD-Mini LED टेक्नोलॉजी में 512 तक प्रिसाइज डिमिंग जोन्स मिलते हैं। इससे स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जो ग्राउंड के चमकीले हिस्सों और गहरे शैडो को दिखाने में उपयोगी है।
- मैच के दौरान कमेंट्री और स्टेडियम का माहौल सुनने के लिए इसमें ONKYO का 46 वॉट ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {65Q6C}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - QD-Mini LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- साउंड आउटपुट - 46 वॉट
खूबियां
- 178 डिग्री वाइड व्यइंग एंगल
- ONKYO 2.1 चैनल हाई-फाई सिस्टम
कमी
- टीवी थोडा लैग करके चलने से परेशानी आ सकती है।
04
Hisense 164 cm (65 Inches) ULED MiniLED Smart AI TV
मैच देखने के साथ स्टेडियम जैसा साउंड भी चाहिए
- कई बार मैच का रोमांच सिर्फ स्क्रीन पर दिखने वाले मैच में नहीं, बल्कि दर्शकों के शोर, कमेंट्री और मैदान के माहौल में भी होता है। यह 65 Inch TV का 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम और बिल्ट-इन सबवूफर के साथ आता है। इससे अलग सबवूफर लगाए बिना भी टीवी पर बेहतर बेस वाला साउंड सेटअप मिलता है।
- इसका 144Hz गेम मोड प्रो तेज मूवमेंट वाले विजुअल्स के लिए उपयोगी है। वहीं Mini LED बैकलाइटिंग में 608 तक लोकल डिमिंग जोन्स दिए गए हैं, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की रोशनी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- अगर आप मैच के दौरान साउंड को भी उतनी ही अहमियत देते हैं जितनी पिक्चर को, तो यह मॉडल आपके लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Hisense {65E8S}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- साउंड आउटपुट - 61 वॉट
खूबियां
- AI पिक्चर एन्हेसमेंट
- गेम मोड प्लस
कमी
- टीवी का रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने से दिक्कत आ सकती है।
05
तुलना: स्पोर्ट्स के लिए बेहतरीन टीवी
यहां पर हमने ऊपर बताए गए स्पोर्ट्स देखने के लिए 5 बेहतरीन TV मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का पेज देखें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।