आपके लिविंग रूम की शान बढ़ा देंगी ये 8 फैंसी Wall Clock मेहमान भी पूछेंगे कहां से ली!

फैंसी डिजाइन वाली वॉल क्लॉक लिविंग रूम की बोरिंग दीवारों में जान डालने का काम करती है। आजकल ये समय की जानकारी देने के साथ-साथ सजावट को भी आकर्षक बनाती हैं। कमरे की कलर स्कीम और डेकोरेशन चाहे जैसा भी हो ये उसे पूरा करते हुए कमरे की शोभा बढ़ाती है।
फैंसी वॉल क्लॉक लिविंग रूम की बढ़ाएंगी शोभा
फैंसी वॉल क्लॉक लिविंग रूम की बढ़ाएंगी शोभा

घर का दिल कहे जाने वाले लिविंग रूम की सजावट सही तरह से होनी बहुत जरूरी है और सिर्फ एक घड़ी के साथ दीवार का लुक पूरा बदल सकता है। आजकल वॉल क्लॉक केवल समय बताने का साधन नहीं रहे, बल्कि सजावट के लिहाज से भी जरूरी बन चुके हैं। गोल और चौकोर की जगह आजकल लोग फैंसी डिजाइन वाली घड़ियां लगाना पसंद करते हैं, जिनके साथ बिना किसी मेहनत के डेकोरेशन आकर्षक बनता है। ये Wall Clock तरह-तरह की कलर स्कीम और सजावट के साथ आसानी से मैच भी हो जाती हैं और लंबे समय तक आकर्षण का केंद्र बनकर रहती हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

SHREE 'O' GREEN TECH - Premium Handpainted Iron Bullet Bike Wall Clock

ऐसा कहते हैं कि घर की सजावट अपनी पसंद को दर्शाने का सही तरीका होती है और बाइक के डिजाइन वाली इस घड़ी के साथ यात्रा और रोमांच के शौकीन लोग अपने लिविंग रूम की सजावट को आकर्षक बना सकते हैं। मेटल मटेरियल से बनी इस घड़ी को हाथ से पेंट किया गया है, जो इसे और अधिक सुंदर बना रहा है। कॉम्पैक्ट साइज की वजह से दीवार पर ज्यादा जगह नहीं घिरेगी। इसे आसानी से किसी भी दीवार पर लगाया जा सकता है। वहीं, चमकदार फिनिश के साथ सामान्य सी दीवार भी सुंदर लगेगी। 


सजावट, फर्नीचर, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर

01

Modern Corner Wall Clock Double Sided

चाहे आप कमरे के जिस भी कोने में बैठे हों 3D डिजाइन वाली यह घड़ी हर जगह से सही समय दिखाने का काम करेगी। इसके साथ सोफ पर बैठकर टीवी देखते समय और किचन में खड़े होकर खाना बनाते समय टाइम की जानकारी ली जा सकती है। यह फैंसी Wall Watch काफी शांत भी है, जिस वजह से इसकी टिक-टिक से परेशानी नहीं होती है। वहीं, ब्लैक और व्हाइट एक ऐसा कलर कॉम्बिनेशन है जो लगभग हर तरह की सजावट से मैच भी हो जाता है। अगर आपका लिविंग रूम बड़े साइज का है तो वहां लगाने के लिए यह घड़ी एक अच्छी पसंद रहेगी।

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Peacock European Style Luxury Living Room Analog Clock

अगर आपको अपने लिविंग रूम को शाही अंदाज में लगाने का शौक है तो मोर के डिजाइन वाली यह वॉल क्लॉक काफी अच्छी है। इसका 3D डिजाइन और सुंदर काम हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा और इसके साथ हर कमरे की सजावट ज्यादा आकर्षक होगी। Living Room में यह Wall Clock एक लग्जरी लुक देगी और साइलेंट स्वीप की वजह से काम करते समय आवाज से परेशानी नहीं होगी। इसे हाई क्वालिटी मटेरियल से बनाया गया है जिसके चलते ज़ंग लगने या रंग फीका होने की समस्या नहीं आती है।

03

Vintage Clock Metal Double Side Hand-Crafted Black Wall Clock

विंटेज डेकोरेशन के शौकीन लोगों के लिए यह डबल साइडेड वॉल क्लॉक सही पसंद रहेगी। इसे मेटल मटेरियल से बनाया गया है और प्रीमियम ब्लैक फिनिश इसे एक आलीशान लुक दे रही है। डबल साइडडे डिजाइन वाली यह घड़ी हर एंगल से समय की जानकारी देगी और इसे लिविंग रूम के किसी भी कॉर्नर में लगा सकते हैं। यह दीवार को पुराने ज़माने के रेलवे स्टेशन वाला लुक देगी। लाइटवेट होने की वजह से टांगने के बाद इसके गिरने की समस्या नहीं आती है।

04

Wooden Wall Clock with Pendulum

वुडेन फ्रेम के साथ तैयार की गई यह वॉल क्लॉक घर को एक क्लासी लुक देगी। यह पेंडुलम के साथ आती है जो इसे पुराने ज़माने वाला लुक दे रहा है। बड़े डिस्प्ले वाली इस Wall Clock For Home पर समय देखने में परेशानी नहीं आती है और इसे लिविंग रूम के बीचों-बीच आसानी से लगा सकते हैं। सिंपल डिजाइन वाली यह घड़ी हर तरह के डेकोरेशन के साथ आसानी से मैच भी हो जाएगी और इसे अलग-अलग कलर स्कीम के साथ लगाया जा सकता है।

05

Vintage Deer Head Wall Clock

पहले के ज़माने में महलों की दीवारों पर हिरण की सींगे इसी तरह से लगी रहती थीं, और इस घड़ी को उसी थीम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह Vintage Clock Wall आपके लिविंग रूम के आकर्षण का केंद्र रहेगी और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। इसकी ब्रास फिनिश हर तरह की सजावट के साथ आसानी से मैच होगी और बड़े डिस्प्ले पर समय देखने में परेशानी नहीं होगी। यह सिर्फ एक घड़ी नहीं है, बल्कि घर की सजावट का एक टाइमलेस पीस बनेगी।

06

Vintage Handicraft Iron Art Ware

साइलेंट स्वीप मेकैनिज्म वाली यह घड़ी बिल्कुल आवाज नहीं करती है और कमरे में शांति बनी रहती है। राजस्थान के कारिगरों ने इस घड़ी को हाथ से बनाया है, जिससे इसकी शोभा और बढ़ रही है। अगर आपके लिविंग रूम की दीवारें प्लेन हैं तो यह उस पर लगाने के लिए सही पसंद होगी और उन्हें सबसे अलग लुक मिलेगा। ब्रास, ब्लैक, कॉपर और गोल्ड फिनिश के विकल्पों में आने वाली यह घड़ी अलग-अलग तरह के डेकोरेशन के साथ मैच होगी और बड़े कमरों के लिए यह एक परफेक्ट पसंद रहेगी। 

07

Metal Artisans Alley 24-Inch (60 cm) Analog Wall Clock

अगर आप उन्हीं पुराने गोल और चौकोर आकार वाली घड़ी से बोर हो चुके हैं तो यह घड़ी लिविंग रूम की काया पलट करेगी। बात करें इस डिजाइन की तो इसका आधुनिक आर्ट वर्क हर कमरे की शोभा बढ़ाएगा। गोल्ड फिनिश इसकी शोभा को दोगुना कर रही है। स्लीक डिजाइन की वजह से दीवार पर ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं होगा। इसे लिविंग रूम की बीच वाली दीवार पर लगा सकते हैं और साइलेंट स्वीप मेकेनिज्म की वजह से यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगी।

08

घर की सजावट और फर्नीचर को करिए अपग्रेड साज-सज्जा के साथ 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • आजकल लिविंग रूम में लगाने के लिए किस तरह की घड़ियों को पसंद किया जाता है?
    +
    लिविंग रूम में मिनिमलिस्ट, लार्ज मेटल फ्रेम, एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन और विंटेज पेंडुलम वाली घड़ियां लोकप्रिय हैं। आधुनिक इंटीरियर के साथ मैच करती हुई एलईडी डिजिटल और वॉल आर्ट जैसी घड़ियां भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
  • लिविंग रूम में घड़ी कहां लगानी चाहिए?
    +
    लिविंग रूम में घड़ी हमेशा ऐसी दीवार पर लगानी चाहिए जो आते-जाते आसानी से दिखे, जैसे सोफे के सामने वाली दीवार। वास्तु के अनुसार इसे उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना सबसे शुभ माना जाता है।
  • घड़ी चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    इसके लिए लिविंग रूम के आकार, दीवार के रंग और इंटीरियर थीम का ध्यान रखें। इसके अलावा, घड़ी का साइज ऐसा हो जो दीवार पर संतुलित लगे और उसकी टिक-टिक की आवाज शांत वातावरण में बिल्कुल परेशान न करे।
  • लिविंग रूम में घड़ी लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
    +
    घड़ी टांगने से पहले दीवार की मजबूती जांच लें ताकि वह गिरे नहीं। साथ ही, घड़ी की ऊंचाई आंखों के स्तर के मुताबिक होनी चाहिए और यह सुनिश्चित करें कि वहां सीधी धूप या अत्यधिक नमी बिल्कुल न आती हो।
  • लिविंग रूम में लगी वॉल क्लॉक का रखरखाव कैसे करना चाहिए?
    +
    वॉल क्लॉक की नियमित रूप से सूखे या हल्के नम माइक्रोफाइबर कपड़े से धूल साफ करें। मशीनरी को सुरक्षित रखने के लिए समय पर बैटरी बदलें और नमी या सीधी धूप से बचाकर इसे हमेशा लंबे समय तक सुरक्षित रखें।