क्या आप भी कंफ्यूज हैं कि भारत में सबसे अच्छे चिमनी ब्रांड्स कौन से हैं? तो Elica, Faber, Hindware, Glen और KAFF इस लिस्ट में सबसे ऊपर माने जाते हैं। भारतीय कुकिंग में तेल, घी, मसाले और तड़के का भरपूर इस्तेमाल होता है, जिससे रसोई की दीवारों और छत पर तेल और धुएं की परत जमने लगती है। ऐसे में एक सही और दमदार सक्शन पावर वाली चिमनी होना बेहद जरूरी है। ऐसे में भारत के ये टॉप 5 चिमनी ब्रांड्स ना केवल उच्च सक्शन क्षमता देते हैं, बल्कि इनमें मोशन सेंसर, टच कंट्रोल और ऑटो-क्लीन जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, जिससे आपको बार-बार चिमनी की सफाई करने का झंझट नहीं उठाना पड़ता।
नीचे देखिए इन ब्रांड्स के 5 शानदार चिमनी के विकल्पों को।
Faber Pluto 60 cm 1000 m/hr Wall Mounted Kitchen Chimney
हमारा सुझाव:
अगर आपका बजट सीमित है और आप एक भरोसेमंद ब्रांड की टिकाऊ चिमनी की तलाश में हैं, तो यह मॉडल आपके लिए एकदम सही विकल्प हो सकता है। यह चिमनी उन छोटे और मध्यम परिवारों के लिए बहुत बढ़िया है जो सिंपल ऑपरेशन और बिना किसी तामझाम के अपनी रसोई को धुएं से मुक्त रखना चाहते हैं। फेबर की यह चिमनी लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चलती है और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगी।
क्यों चुनें?
- अगर आप तेल-मसाले वाली भारी इंडियन कुकिंग करते हैं, तो इसमें बैफल फिल्टर दिया गया है जो चिकनाई और धुएं को पूरी तरह सोख लेता है।
- आसान इस्तेमाल चाहते हैं, तो इसमें पुश बटन दिए गए हैं जिनसे इसे आसानी से ऑन-ऑफ किया जा सकता है।
- खाना बनाते समय स्टोव पर अच्छी रोशनी चाहते हैं, तो इसमें एलईडी लाइट्स लगी हैं जो कुकिंग एरिया को साफ दिखाती हैं।
- जो लोग लंबे समय की सुरक्षा चाहते हैं, वह यह चुन सकते हैं क्योंकि इसमें 12 साल की मोटर वारंटी मिलती है जो इसे बेहद भरोसेमंद बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम: Faber HOOD PLUTO PB BF BK 60
- चिमनी साइज: 60 सेमी
- चिमनी आकार: पिरामिड शेप
- सक्शन क्षमता: 1000 m³/hr
खूबियां
कमी
- इसमें ऑटो-क्लीन का फीचर नहीं है, इसलिए इसके फिल्टर को समय-समय पर खुद साफ करना पड़ता है।
01
Elica 60cm BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney
हमारा सुझाव:
अगर आप अपनी रसोई के लिए सबसे एडवांस्ड, पावरफुल और साइलेंट परफॉर्मेंस वाली चिमनी की तलाश में हैं, तो यह एलिका चिमनी आपकी पहली पसंद बन सकती है। यह मॉडल उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन है जो बार-बार चिमनी बदलने के बजाय एक ही बार में प्रीमियम और लंबे समय तक चलने वाला प्रोडक्ट लेना चाहते हैं। इसकी मोटर तकनीक और वारंटी इसे इस कैटेगरी में सबसे खास बनाती है।
क्यों चुनें?
- जो लोग बिजली की बचत और कम आवाज चाहते हैं, वह यह चुन सकते हैं क्योंकि इसमें BLDC मोटर है जो शांत तरीके से काम करती है और बिजली बचाती है।
- अगर आपके हाथ भी अक्सर खाना पकाते समय गंदे रहते हैं तो आपके लिए यह चिमनी बढ़िया हो सकती है, क्योंकि इसमें मोशन सेंसर है जिससे सिर्फ हाथ के इशारे से यह चालू हो जाती है।
- अगर आप सफाई के झंझट से बचना चाहते हैं, तो इसमें ऑटो-क्लीन तकनीक है जो अंदर जमा तेल खुद पिघला देती है।
- जो लोग अपनी जरूरत के हिसाब से स्पीड बदलना चाहते हैं, वह इसे ले सकते हैं क्योंकि इसमें 9 स्पीड टच कंट्रोल मिलता है जो सटीक कंट्रोल देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम: Elica WDFL 600 BLDC HAC LTW MS NERO
- चिमनी साइज: 60 सेमी
- चिमनी आकार: कर्व्ड ग्लास
- सक्शन क्षमता: 1500 m³/hr
खूबियां
- 15 साल वारंटी
- फिल्टरलेस डिजाइन
कमी
- एडवांस्ड फीचर्स के कारण इसकी शुरुआती कीमत नॉर्मल चिमनियों से थोड़ी ज्यादा है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Glen Hood Senza Black Kitchen Chimney
हमारा सुझाव:
ग्लैन का यह मॉडल आपकी रसोई को एक बहुत ही स्टाइलिश और आधुनिक लुक दे सकती है। अगर आप मध्यम आकार के किचन के लिए एक ऐसी चिमनी चाहते हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हो और धुआं भी मिनटों में बाहर निकाल दे, तो यह एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसका लुक्स और परफॉर्मेंस आपकी कुकिंग को बहुत आसान और आरामदायक बना देगी।
क्यों चुनें?
- जो लोग बिना हाथ लगाए चिमनी कंट्रोल करना चाहते हैं, उन्हें ये पसंद आ सकती है क्योंकि इसमें जेस्चर कंट्रोल दिया गया है जो हाथ हिलाते ही काम करने लगता है।
- अगर आप चिकनाई साफ करने से मुक्ति चाहते हैं, तो इसमें थर्मल ऑटो क्लीन फीचर है जो हीट से जमा तेल साफ कर देता है।
- अगर आप ऐसी चिमनी चाहते हैं जो अपनी रसोई को प्रीमियम लुक दे आप इसे चुन सकते हैं क्योंकि इसका कर्व्ड ग्लास डिजाइन किचन की सुंदरता बढ़ा देगा।
- अगर आप मेंटेनेंस का झंझट नहीं चाहते, तो इसका फिल्टरलेस सिस्टम बार-बार फिल्टर धोने की मेहनत खत्म कर देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम: Glen Hood Senza Black
- चिमनी साइज: 60 सेमी
- चिमनी आकार: कर्व्ड ग्लास
- सक्शन क्षमता: 1200 m³/hr
खूबियां
- 7 साल मोटर वारंटी
- स्मूथ टच पैनल
कमी
- बहुत ज्यादा हैवी फ्राइंग वाले बड़े परिवारों के लिए इसकी सक्शन पावर थोड़ी कम लग सकती है।
03
KAFF 60cm Curved Filterless Chimney
हमारा सुझाव:
कैफ अपनी प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और कम आवाज वाली चिमनियों के लिए जाना जाता है। अगर आप एक ऐसा प्रोडक्ट चाहते हैं जो रसोई के माहौल को शांत रखे और साथ ही धुआं और तेल की गंध को तेजी से दूर करे, तो यह चिमनी आपके लिए परफेक्ट है। इसके साथ मिलने वाला इंस्टॉलेशन किट आपके काम को और भी आसान बना देता है।
क्यों चुनें?
- जो लोग कम शोर में कुकिंग करना चाहते हैं, उनके लिए यह बढ़िया रहेगी, क्योंकि इसमें लो-नॉइज तकनीक दी गई है जो काफी शांत माहौल बनाए रखती है।
- इसमें ऑटो क्लीन फीचर है जो बटन दबाते ही अंदर की ग्रीस साफ कर देता है।
- अगर आपकी रसोई में भी हैवी तड़का वाली कुकिंग होती है, तो इसकी 1450 m³/hr सक्शन पावर धुएं को तुरंत खींच लेती है।
- इसमें टच और जेस्चर सेंसर दिया गया है जिससे इसे चलाना बेहद आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम: KAFF KEC 60A
- चिमनी साइज: 60 सेमी
- चिमनी आकार: कर्व्ड ग्लास डिजाइन
- सक्शन क्षमता: 1450 m³/hr
खूबियां
- इंस्टॉलेशन किट शामिल
- 10 साल मोटर वारंटी
कमी
- इसके स्पेयर पार्ट्स और सर्विस बाकी साधारण ब्रांड्स की तुलना में थोड़ी महंगी हो सकती है।
04
Hindware Smart Appliances Nadia IN 90 cm Chimney
हमारा सुझाव:
अगर आपकी रसोई बड़ी है और आपके पास 3 से 5 बर्नर वाला बड़ा गैस स्टोव है, तो यह 90 सेमी की चिमनी आपके लिए सबसे बेहतरीन चुनाव रहेगा। यह चिमनी बड़े किचन के पूरे धुएं और चिकनाई को आसानी से कवर कर लेती है। हिंदवेयर का यह मॉडल पावर, साइज और स्मार्ट फीचर्स का एक शानदार कॉम्बिनेशन है जो बड़े परिवारों के लिए बिल्कुल सही रहेगा।
क्यों चुनें?
- इसका 90 सेमी साइज पूरे स्टोव एरिया को अच्छी तरह कवर कर लेता है।
- अगर आप बहुत भारी और तीखा खाना बनाते हैं, तो इसकी 1500 CMH सक्शन क्षमता धुएं को फैलने से पहले ही खींच लेती है।
- इसमें मोशन सेंसर तकनीक है जिससे इशारे से चिमनी चलती है।
- इसमें ऑटो-क्लीन सिस्टम दिया गया है जो अंदर की चिकनाई को आसानी से निकाल देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम: Hindware Nadia IN 90 cm
- चिमनी साइज: 90 सेमी
- चिमनी आकार: कर्व्ड ग्लास
- सक्शन क्षमता: 1500 CMH (m³/hr)
खूबियां
- चौड़ा कवरेज एरिया
- टिकाऊ ग्लास फिनिश
कमी
- साइज में 90 सेमी होने के कारण यह छोटे आकार के किचन में फिट करने के लिए ज्यादा जगह घेरती है।
05
भारत की टॉप 5 चिमनी की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर साबित हो सकता है।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।