रोजाना हाथ से पूरे परिवार के कपड़े धोना मुश्किल काम है। ऐसे में आप कपड़ों को चकाचक साफ करने और फैब्रिक की हाइजीन बनाए रखने के लिए AI-पावर्ड और बिल्ट-इन हीटर वाली Top Load वॉशिंग मशीन ले सकते हैं। बड़े परिवारों के लिए 10 किलो और छोटी फैमिली के लिए 7.5 किलो की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन मॉडल्स सही विकल्प हो सकते हैं। आप IFB, LG और Samsung ब्रांड के बढ़िया Washing Machine मॉडल्स का चयन कर सकते हैं। इन सभी कंपनियों की वॉशिंग मशीनें आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनमें कपड़ा कटेगा-फटेगा भी नहीं और सिकुड़न भी नहीं होगी।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
टॉप लोड वॉशिंग के बढ़िया मॉडल्स:-
IFB 10 kg 5 Star AI Powered Top Load Washing Machine
कपड़े धोने के बाद हर दूसरे दिन वॉशिंग मशीन में फंसे कपड़े के रेशे या रुए निकालने पड़ते हैं या ड्रेन में कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़े न फंसे इसके लिए आप वॉशिंग मशीन के इस मॉडल को चुन सकते हैं। दरअसल, इसमें इस समस्या से निपटने के लिए लिंट टॉवर फिल्टर लगा हुआ है। इस IFB Washing Machine में हाइजीन बरकरार रखने के लिए इन-बिल्ट हीटर भी मौजूद है। इसमें लगे पहियों की मदद से आप इसे आसानी से सरका सकते हैं ताकि साफ-सफाई ठीक तरीके से हो पाए। 10 किलो की क्षमता वाली इस शानदार वॉशिंग मशीन में 4D वॉश का फीचर भी मौजूद है यानी यह कपड़े को हर तरफ से अच्छे से साफ करने में सक्षम है। जब पानी का प्रेशर कम हो, तब भी यह मशीन कपड़े धो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- TL-S4RBS 10.0 KG AQUA
- रंग- ग्रे, ब्लैक
- क्षमता- 10 किलो
- अधिकतम स्पिन स्पीड- 720 RPM
- फंक्शन टाइप- फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड
खूबियां
कमी
- पानी की खपत ज्यादा हो सकती है।
01
IFB 11 kg Power Steam, Top Load Washing Machine
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के बाद फैब्रिक फट जाता है या खराब हो जाता है? इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आप डीपक्लीन तकनीक वाली IFB वॉशिंग मशीन का चयन कर सकते हैं। इस कंपनी की टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कपड़ा डैमेज भी नहीं होगा और सिकुड़ेगा भी नहीं, न ही रंग फीका पड़ेगा। यह मशीन AI Powered है यानी यह मशीन वजन और फैब्रिक के प्रकार को पहचान सकती है और उसी हिसाब से कपड़ों को धोने में सक्षम है। इसमें मौजूद पावर-स्टीम और इन-बिल्ट हीटर तकनीक की मदद से कपड़ों पर सिलवटे नहीं आती हैं और साथ ही वॉशिंग मशीन 99.99% तक जर्म्स को फैब्रिक से हटाने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- TL111IN3SN
- रंग-ग्रे
- क्षमता- 11 किलो
- अधिकतम स्पिन स्पीड- 720 RPM
- फंक्शन टाइप- फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड
खूबियां
- एक्टिव कलर प्रोटेक्शन
- एर्गोनोमिक कंट्रोल
कमी
- ऐप से कंट्रोल करने के लिए WiFi कनेक्टिविटी की सुविधा मौजूद नहीं है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 10 kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
बड़े परिवार के लिहाज से 10 किलो की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन पर्याप्त हो सकती है। अगर आप आधुनिक तकनीकों से युक्त वॉशिंग मशीन मॉडल ढूंढ रहे हैं तो 700 RPM स्पिन स्पीड वाली Samsung कंपनी की फुली-ऑटोमैटिक टॉप लोड Washing Machine का चुनाव कर सकते हैं। सैमसंग की इस मशीन में डिजिटल इन्वर्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण यह आवाज भी कम करती है और बिजली की खपत भी ज्यादा नहीं करती है। मशीन की बॉडी भी काफी ड्यूरेबल है, साथ ही इस पर जंग भी नहीं लगती है यानी यह लंबे समय तक आपका साथ निभा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- WA80F10B3BTL
- रंग- काला
- क्षमता- 10 किलो
- अधिकतम स्पिन स्पीड- 700 RPM
- फंक्शन टाइप- फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड
खूबियां
- इको-बबल तकनीक
- AI VRT+ वाइब्रेशन कंट्रोल
कमी
- शर्ट का कॉलर अच्छे से साफ नहीं होता है।
03
LG 10 kg Fully Automatic Top Load Washing Machine
बढ़िया टॉप लोड वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं लेकिन मार्केट में ढेर सारे विकल्प मौजूद होने के कारण समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी चुनें तो आप भरोसेमंद ब्रांड LG की वॉशिंग मशीन का चयन कर सकते हैं। अगर आपका परिवार बड़ा है, तो 10Kg की क्षमता वाली यह Washing Machine ले सकते हैं। इसमें लगा स्टेनलेस स्टील का टब काफी ड्यूरेबल है, साथ ही धुलाई के बाद आसानी से साफ भी हो जाता है। धुले हुए कपड़े पहनने के बाद भी कपड़े पहनने के बाद खुजली की दिक्कत होती है तो आप इस मशीन में कपड़े धो सकते हैं क्योंकि इन-बिल्ट हीटर है जो धूल-मिट्टी या जर्म्स को निकालने में कारगर है। हालांकि, खुजली की समस्या किसी और कारण से भी हो सकती है, जिसके लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- THD10SWP
- रंग- काला
- क्षमता- 10 किलो
- अधिकतम स्पिन स्पीड- 700 RPM
- फंक्शन टाइप- फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड
खूबियां
- स्टेनलेस स्टील टब
- इन-बिल्ट हीटर
कमी
- वाटर इनटेक ज्यादा हो सकता है।
04
IFB 7.5 kg PowerSteam, AI-Powered Top Load Washing Machine
रोज-रोज हाथ से कपड़े धोना संभव नहीं है। ऐसे में आप अपने 3-4 लोगों वाले परिवार के लिए AI-पावर्ड टॉप लोड वॉशिंग मशीन ले सकते हैं। कपड़े धोने वाली फुली-ऑटोमैटिक मशीन में इन-बिल्ट हीटर और पावर-स्टीम जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं यानी कपड़े चकाचक साफ होने के साथ-साथ सिकुड़ेंगे भी नहीं और उनकी हाइजीन भी अच्छी रहेगी। इसके एक्वा-एनर्जी फीचर की मदद से मशीन हार्ड वाटर को भी ट्रीट करने में सक्षम है ताकि फैब्रिक पर खराब असर न पड़े। इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है यानी यह ऊर्जा की खपत कम करेगा, जिसके कारण आप वॉशिंग का इस्तेमाल करने पर बिजली का बिल ज्यादा नहीं भरना पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- मॉडल- TL751MS2S
- रंग- सिल्वर, काला
- क्षमता- 7.5 किलो
- अधिकतम स्पिन स्पीड- 720 RPM
- फंक्शन टाइप- फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड
खूबियां
- एक्स्ट्रा-लार्ज लिंट फिल्टर
- वोल्टेज प्रोटेक्शन
कमी
- ज्यादा बड़े परिवारों के लिए ठीक विकल्प नहीं है।
05
टॉप लोड वॉशिंग के बढ़िया मॉडल्स:-
कौन से ब्रांड के फुली-ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग के मॉडल की कितनी RPM स्पीड और कितनी क्षमता है? साथ ही क्या खास फीचर है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर पढ़ें इसी तरह के अन्य लेख।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।