टॉप लोड वाली IFB Washing Machine, जो कपड़ों की चुटकियों में करेगी बेहतरीन धुलाई!

IFB टॉप लोड वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है, जिन्हें बार-बार झुकने में समस्या होती है। वहीं इनमें शामिल AI तकनीक, हार्ड वॉटर ट्रीटमेंट और इन-बिल्ट हीटर जैसी खूबियां कपड़ों के रंग और कोमलता को बचाते हुए जिद्दी दाग साफ करती हैं और बिना किसी झंझट बेहतरीन धुलाई देती है।
आईएफबी टॉप लोड वॉशिंग मशीन
आईएफबी टॉप लोड वॉशिंग मशीन

IFB की टॉप लोड वॉशिंग मशीन लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा होता है इनमें ऊपर से कपड़े डालना और निकालना, जो बेहद आरामदायक होता है। जिन्हें कमर झुकने की परेशानी होती है उनके लिए यह काफी फायदेमंद है। वहीं IFB की इन फुली ऑटोमैटिक मशीनों में खास एक्वा एनर्जी और डीप-क्लीन तकनीक मिलती है, जो खारे पानी में भी डिटर्जेंट को अच्छी तरह घोलकर कपड़ों को चकाचक साफ करती हैं। वहीं इनकी खास इन्वर्टर तकनीक कम बिजली खपत के साथ कपड़ों की बेहतरीन धुलाई करती है और टॉप लोड होने के कारण इनमें पानी की खपत भी बेहद कम होती है।

नीचे आप IFB के टॉप लोड मॉडल्स देख सकते हैं, जो आपके परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

IFB 11 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Top Load Washing Machine

अगर आप भी बड़े संयुक्त परिवार में रहते हैं, तो रोजाना ढेर सारे कपड़े, भारी चादरें और पर्दे धोना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता होगा। ऐसे में IFB की यह 11 Kg की टॉप लोड वॉशिंग मशीन आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इसमें लगी AI तकनीक खुद ही कपड़ों के वजन और कपड़े के प्रकार को पहचानकर पानी और धुलाई का समय तय करती है। इसके इन-बिल्ट हीटर और पावर स्टीम फीचर की मदद से कपड़ों के जिद्दी दाग आसानी से निकल जाते हैं और 99.99% कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं। साथ ही, एक्टिवमिक्स तकनीक पानी और डिटर्जेंट को पहले ही अच्छी तरह घोल देती है, जिससे कपड़ों पर सफेद निशान नहीं पड़ते। इस IFB Washing Machine की इको इन्वर्टर मोटर बहुत कम बिजली खर्च करती है और चलते समय शोर भी नहीं मचाती, जिससे आपकी रोज की धुलाई बिना किसी झंझट के पूरी होती है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - IFB
  • मॉडल नंबर - TL111RB2SID
  • क्षमता - 11 किलोग्राम
  • रंग - रॉयल ब्लू
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
  • वारंटी - 4 साल मशीन और 10 साल मोटर वारंटी

खूबियां

  • इन-बिल्ट हीटर सुविधा
  • बड़ी 11kg क्षमता

कमी

  • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
01

IFB 7.5 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Top Load Washing Machine

अगर आपका परिवार छोटा है और आप एक ऐसी मशीन चाहते हैं जो नाजुक से लेकर रोजमर्रा के कपड़ों की बारीकी से सफाई करे, तो यह वॉशिंग मशीन आपके लिए बढ़िया हो सकती है। IFB की यह मशीन 7.5 किलोग्राम क्षमता में आती है। छोटे बच्चों के कपड़ों या सर्दियों के ऊनी कपड़ों को बैक्टीरिया फ्री और मुलायम रखने के लिए इसमें पावर स्टीम और इन-बिल्ट हीटर की सुविधा मिलती है, जो 60 डिग्री तक गर्म पानी से सफाई करती है। इसका क्रिसेंट मून ड्रम कपड़ों को आपस में उलझने और फटने से बचाता है। इसके अलावा, घर की टंकी में पानी का दबाव कम होने पर भी यह मशीन बिना रुके आसानी से पानी भर लेती है। शांत चलने वाली इको इन्वर्टर मोटर और आसान टच बटन इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहद सुविधाजनक बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - IFB
  • मॉडल नंबर - TL751MS2SID
  • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
  • रंग - मिस्टिक सिल्वर
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
  • वारंटी - 4 साल मशीन और 10 साल मोटर वारंटी

खूबियां

  • पावर स्टीम सफाई
  • शांत इन्वर्टर मोटर

कमी

  • इस वॉशिंग मशीन को लेकर फिलहाल यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

IFB 8 Kg 5 Star with Deep Clean Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

जिन इलाकों में खारा पानी आता है, वहां कपड़े धोने के बाद अक्सर कड़क हो जाते हैं और उनका रंग भी जल्दी फीका पड़ने लगता है। इस समस्या के लिए IFB की यह वॉशिंग मशीन काफी बढ़िया रहेगी। यह 8 किलोग्राम की Top Load Washing Machine है, जो खास एक्वा एनर्जी तकनीक के साथ काम करती है। यह खारे पानी को नरम बनाकर कपड़ों की चमक को लंबे समय तक नया जैसा रखती है। वहीं 8 किलोग्राम की क्षमता होने के कारण यह वॉशिंग मशीन 4 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए एकदम उपयुक्त है। इसका ट्रायडिक पल्सेटर हाथों से रगड़ने जैसी सफाई देता है, जिससे शर्ट के कॉलर और कफ का मैल भी आसानी से साफ हो जाता है। इसके साथ ही, इसका ढक्कन धीरे से और बिना आवाज किए बंद होता है, जिससे हाथ दबने या टूटने का डर नहीं रहता।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - IFB
  • मॉडल नंबर - TL801MG1
  • क्षमता - 8 किलोग्राम
  • रंग - मीडियम ग्रे
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
  • वारंटी - 4 साल मशीन और 10 साल मोटर वारंटी

खूबियां

  • हार्ड वॉटर ट्रीटमेंट
  • सॉफ्ट क्लोज दरवाजा

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह वॉशिंग मशीन काफी शोर करती है।
03

IFB 9 Kg 5 Star AI Powered Deepclean Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

अगर आपके घर में हफ्ते भर के कपड़े एक साथ धोने का चलन है और आप चाहती हैं कि एक ही बार में ज्यादा कपड़े धुल जाएं, तो IFB की 9 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन आपके लिए बिल्कुल सही साबित हो सकती है, जो आपके समय और बिजली दोनों की बचत करेगी। इसका आकर्षक काला रंग आपके घर के लॉन्ड्री एरिया को एक बेहद मॉडर्न लुक देगी। इसमें मौजूद एआई सेंसर कपड़ों के हिसाब से पानी का स्तर और धुलाई की गति खुद तय करते हैं, जिससे आपको बार-बार सेटिंग्स बदलने की झंझट नहीं रहती। इन-बिल्ट हीटर और स्टीम फीचर कपड़ों की सिलवटों को कम करता है, जिससे प्रेस करने में भी कम मेहनत लगती है। इस मशीन के नीचे पहियों भी लगे हैं, जिनकी मदद से सफाई करते समय इसे इधर-उधर खिसकाना भी बेहद आसान रहता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - IFB
  • मॉडल नंबर - TL900NB2SID
  • क्षमता - 9 किलोग्राम
  • रंग - नोयर ब्लैक
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
  • वारंटी - 4 साल मशीन और 10 साल मोटर वारंटी

खूबियां

  • एआई स्मार्ट धुलाई
  • आसान मूवमेंट पहिये

कमी

  • फिलहाल, इस वॉशिंग मशीन को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
04

IFB 11 Kg 5 Star AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine

जो लोग लेटेस्ट तकनीक वाली ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं जो भारी रजाइयों से लेकर नाजुक साड़ियों तक हर तरह के कपड़े को बिना नुकसान पहुंचाए गहराई से साफ करे, उनके लिए IFB का यह मॉडल बढ़िया रहेगा। यह Fully Automatic Washing Machine खासकर उन परिवारों के लिए बहुत बढ़िया विकल्प है, जिनके घर में 7 से 8 सदस्य रहते हैं यानी जिनका परिवार काफी बड़ा है, क्योंकि यह 11 किलोग्राम की मशीन है। वहीं अगर फीचर्स की बात करें, तो इसकी खास 5D वॉश तकनीक ड्रम के अंदर पानी को हर दिशा में घुमाती है, जिससे हर कोने से गंदगी बाहर निकल आती है और कपड़े आपस में लिपटते नहीं हैं। इसमें मौजूद इन-बिल्ट हीटर और पावर स्टीम न केवल जिद्दी दागों को ढीला करते हैं, बल्कि कपड़ों को बदबू और एलर्जी से भी मुक्त रखते हैं। इसके अलावा, एक्वा एनर्जी फीचर खारे पानी के असर को कम करता है और ऑटो टब क्लीन सुविधा मशीन के अंदरूनी हिस्से को खुद ही साफ रखती है, जिससे मशीन टिकाऊ रहती है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल का नाम - IFB 
  • मॉडल नंबर - TL111RB2SN
  • क्षमता - 11 किलोग्राम
  • रंग - रॉयल ब्लू
  • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
  • वारंटी - 4 साल मशीन और 10 साल मोटर वारंटी

खूबियां

  • आधुनिक 5D वॉश
  • ऑटो टब क्लीन

कमी

  • इस वॉशिंग मशीन को लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।
05

आईएफबी टॉप लोड वॉशिंग मशीन के मॉडल्स की तुलना तालिका

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल  

क्षमता  

हीटर व स्टीम सुविधा

धुलाई तकनीक

IFB TL111RB2SID  

11 किलोग्राम  

इन-बिल्ट हीटर और पावर स्टीम  

AI डीप क्लीन और ActivMix

IFB TL751MS2SID  

7.5 किलोग्राम  

इन-बिल्ट हीटर और पावर स्टीम  

क्रिसेंट मून ड्रम और AI सेंसर

IFB TL801MG1  

8 किलोग्राम  

हीटर नहीं  

Aqua Energie और ट्रायडिक पल्सेटर

IFB TL900NB2SID  

9 किलोग्राम  

इन-बिल्ट हीटर और पावर स्टीम  

AI डीप क्लीन और ActivMix

IFB TL111RB2SN (2025)  

11 किलोग्राम  

इन-बिल्ट हीटर और पावर स्टीम  

5D वॉश और Aqua Energie

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • IFB वॉशिंग मशीन में एक्वा एनर्जी फीचर क्या काम करता है?
    +
    यह IFB की एक खास तकनीक है जो खारे पानी के असर को कम करती है। इससे डिटर्जेंट पानी में अच्छी तरह घुलता है, कपड़ों की चमक फीकी नहीं पड़ती और मशीन के अंदर चूना नहीं जमता।
  • क्या टॉप लोड वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर होना जरूरी है?
    +
    अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, या आप सर्दियों में कपड़ों की गहरी सफाई और 99.9% कीटाणुओं से सुरक्षा चाहती हैं, तो इन-बिल्ट हीटर और स्टीम फीचर वाला मॉडल चुनना बहुत फायदेमंद रहता है।
  • क्या ये मशीनें पानी का प्रेशर कम होने पर भी काम करती हैं?
    +
    जी हां, IFB की अधिकांश आधुनिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन लो वॉटर प्रेशर फील तकनीक के साथ आती हैं, जिससे पानी की टंकी में कम प्रेशर होने पर भी मशीन बिना रुके आसानी से पानी भर लेती है।
  • टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कौन सा डिटर्जेंट इस्तेमाल करना सबसे सही रहता है?
    +
    फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मशीन के लिए हमेशा टॉप लोड लीक्वीड डिटर्जेंट या खास मशीन के लिए बने पाउडर डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे कपड़ों पर सफेद निशान नहीं पड़ते और मशीन का ड्रम भी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
  • IFB टॉप लोड वॉशिंग मशीन पर आमतौर पर कितनी वारंटी मिलती है?
    +
    कंपनी इन मशीनों पर आमतौर पर 4 साल की पूरी मशीन वारंटी और मोटर पर 10 साल की वारंटी देती है।