Atomberg के Mixer Grinder बिना रुके पीसेंगे हर चीज, घर पर ही आसानी से तैयार होंगे मसाले और बैटर!

Atomberg के मिक्सर ग्राइंडर की दमदार क्वालिटी वाली मोटर और आधुनिक टेक्नोलॉजी खड़े मसालों से लेकर दाले तक पीसने में सक्षम है। इन्हें आसानी से रोजाना भी इस्तेमाल किया जा सकता है और ये खाने बनाने से पहले की जाने वाली तैयारी को आसान बनाने का काम करते हैं। इनमें अलग-अलग क्षमता वाले जार और धारदार ब्लेड भी मौजूद होते हैं।
टॉप Atomberg मिक्सर ग्राइंडर
टॉप Atomberg मिक्सर ग्राइंडर

जब भी बात आती है भारतीय रसोईघरों के लिए एक सही मिक्सर ग्राइंडर चुनने की तो एटमबर्ग के पास काफी अच्छे विकल्प देखने को मिलते हैं। इनकी BLDC मोटर तेजी से काम करते हुए तरह-तरह की सामग्री को आसानी से पीसने की सुविधा देती है। इसी के साथ इनमें कोर्स मोड की सुविधा भी होती है, जिस वजह से चीजों को बिल्कुल सिल-बट्टे वाले स्वाद और टेक्श्चर के साथ आसानी से ग्राइंड किया जा सकता है। Atomberg Mixer Grinder के मॉडल में जार लॉक इंडीकेटर सुविधा होती है, जो मोटर को तब तक स्टार्ट नहीं करती है जब तक जार सही तरह से लॉक नहीं होता है। इसमें दिए गए स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ब्लेड नारियल, कॉफी बीन्स और हल्दी जैसी चीजों का भी पाउडर आसानी से तैयार कर देते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Atomberg Zenova Flex Blender Mixer Grinder For Kitchen

हेवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों है अच्छा?

BLDC मोटर से लैस इस मिक्सर ग्राइंडर की खासियत है कि इसमें कोर्स मोड की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से चटनी और मसालों को बिल्कुल सिल-बट्टे वाले स्वाद और टेक्श्चर के साथ पीसने में मदद मिलती है। इसकी तेज स्पीड वाली मोटर लगातार इस्तेमाल के बावजूद दमदार प्रदर्शन बनाए रखती है और कम समय में ग्राइंडिंग हो जाती है। इसी के साथ यह एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर इस्तेमाल करने में भी पूरी तरह से सुरक्षित है। जब तक जार सही तरह से लॉक नहीं होगा इसे स्टार्ट नहीं किया जा सकता है। वहीं, ढक्कन में लगे लॉक की वजह से उसे पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होती है और मिक्सर स्टार्ट करके दूसरे काम भी आसानी से किए जा सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Atomberg
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • वॉटेज- 550 Watts
  • मटेरियल- ABS
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 41.3D x 25W x 33H सेंटीमीटर

खासियतें

  • LED इंडीकेटर
  • BLDC मोटर
  • 5 जार

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
01

Atomberg Zenova Mixer Grinder For Kitchen

हेवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों है अच्छा?

चाहे घर पर अलग-अलग तरह के सूखे मसाले पीसने हों या साउथ इंडियन डिशेज का घोल यह Atomberg मिक्सर ग्राइंडर तरह-तरह की चीजों को आसानी से पीसने की सुविधा देता है। हैंड्स-फ्री ऑपरेशन सुविधा की वजह से इसके ढक्कन को पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होती है और लॉक उसे खुलने से बचाते हैं। सबसे अच्छी बात है कि अगर कभी इस्तेमाल के दौरान बिजली कट जाती है और आप बटन ऑफ करना भूल जाते हैं, तब भी यह Mixer Grinder अपने आप स्टार्ट नहीं होगा और पूरी सुरक्षा बनी रहती है। इसी के साथ चॉपर जार की मदद से कम समय में फटाफटा सब्जियां काटी जा सकती हैं और जल्दबाजी में उंगली कटने का खतरा नहीं रहता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Atomberg
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • वॉटेज- 500 Watts
  • कंट्रोल- नॉब
  • जार- 4

खासियतें

  • जार लॉक डिटेक्शन
  • फॉल्ट इंडीकेशन
  • BLDC मोटर

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Atomberg Zenova Mixer Grinder

हेवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों है अच्छा?

4 अलग-अलग क्षमता वाले जार से लैस यह मिक्सर ग्राइंडर सिल-बट्टे पर चटनी और मसाले पीसने की मेहनत से आजादी देता है और इसके कोर्स मोड के साथ बिल्कुल वैसा ही स्वाद और टेकश्चर मिलते हैं। इस मिक्सर ग्राइंडर की BLDC मोटर बिजली की भी बचत करती है और लगातार इस्तेमाल करने के बावजूद ज्यादा ऊर्जा की खपत नहीं होती है। इसके स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने धारदार ब्लेड सख्त-से-सख्त चीज को आसानी से पीसने की सुविधा देते हैं। चार स्पीड कंट्रोल पर काम करने वाला यह मॉडल बारीक से लेकर दरदरा हर तरह की पिसाई के लिए अच्छा है। इसके साथ मिलने वाला चॉपर जार तरह-तरह की सब्जियों को काटने के काम को आसान बनाता है और जल्दबाजी में उन्हें हाथ से काटने की जरूरत नहीं होती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Atomberg
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • वॉटेज- 550 Watts 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.5D x 29.1W x 33.5H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- ABS

खासियतें

  • वेंटलेस बॉडी
  • एंटी-ग्रैवेटी लिड लॉक
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 

एप्लाइंसेस, गैजेट, फैशन और लाइफस्टाइल के तरह-तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर

03

Atomberg Yulia 750 Watt Mixer Grinder

हेवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों है अच्छा?

750 Watts की मोटर वाला यह मिक्सर ग्राइंडर कॉफी बीन्स और बर्फ जैसी सख्त चीजों को भी आसानी से पीसने का काम करेगा। इसके साथ मिलने वाले अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ सूखे से लेकर गीले हर तरह के इंग्रीडियंट्स ग्राइंड हो जाते हैं। इस Atomberg Mixer के सभी जार स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने है जिस वजह से अगर कभी कोई जार हाथ से गिरता भी है तो उसके टूटने की समस्या नहीं आती है और हैंडल की मदद से इन्हें संभालना काफी आसान हो जाता है। वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होने पर इसकी फॉल्ड इंडीकेशन लाइट ऑन हो जाती है और यह काम करना बंद कर देता है। इस वजह से मोटर पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Atomberg
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वॉटेज- 750 Watts
  • स्पीड- 4
  • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • चॉपर जार
  • लिड लॉक
  • कोर्स मोड

कमी

  • तेज आवाज की समस्या।
04

Atomberg Tavi Mixer Grinder

हेवी ग्राइंडिंग के लिए क्यों है अच्छा?

हर तरह की चीजों को आसानी से पीसने के लिहाज से डिजाइन किया गया यह मिक्सर ग्राइंडर स्पिल फ्री जार्स वाला है जिस वजह से पिसाई के दौरान चीजें बाहर की ओर नहीं गिरती हैं और पूरी सफाई बनी रहती है। यह एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर अलग-अलग स्पीड पर काम करते हुए चीजों को तेजी और सही तरह से पीसता है। इसकी BLDC मोटर न सिर्फ सही प्रदर्शन सुनिश्चित करती है और साथ ही बिजली की भी बचत करती है। लगातार इस्तेमाल के बावजूद इसकी मोटर आसानी से हीट नहीं होती है और तरह-तरह की सामग्री आसानी से ग्राइंड हो जाती है। इसके साथ मिलने वाले 4 अलग-अलग जार चटनी, मसाले, बैटर और अन्य चीजों को आसानी से पीसने की सुविधा देते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Atomberg
  • वॉटेज- 600 Watts 
  • वोल्टेज- 110 Volts 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 40D x 40W x 29.5H सेंटीमीटर
  • कलर- सैंड ग्रे

खासियतें

  • LED इंडीकेटर
  • कोर्स मोड
  • स्टेनलेस स्टील ब्लेड

कमी

  • फंक्शनिंग-संबंधित परेशानी।
05

जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

Atomberg के इन मिक्सर ग्राइंडर में से किसी भी मॉडल का चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

जार की संख्या

खासियत

Atomberg Zenova Flex Blender Mixer Grinder For Kitchen

5

कोर्स मोड

Atomberg Zenova Mixer Grinder For Kitchen

4

हैंड्स फ्री संचालन

Atomberg Zenova Mixer Grinder

4

चॉपर जार

Atomberg Yulia 750 Watt Mixer Grinder

4

एडवांस सेफ्टी फीचर

Atomberg Tavi Mixer Grinder

4

एंटी ग्रैवेटी लिड लॉक

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस के साथ जानिए वॉशिंग मशीन, गीजर, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर और अन्य उपकरणों के बारे में।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर भारी पिसाई के लिए क्यों अच्छे रहते हैं?
    +
    Atomberg मिक्सर ग्राइंडर में एडवांस BLDC मोटर दी जाती है, जो कम वॉट खपत पर भी 1000 Watts जैसी शक्तिशाली पिसाई देती है। यह हल्दी और अन्य सूखे मसालों जैसी सख्त चीजों को काफी आसानी से पीस सकती है।
  • इसमें मिलने वाला कोर्स मोड किस काम आता है?
    +
    इनमें मिलने वाला कोर्स मोड पारंपरिक सिल-बट्टे जैसी दरदरी बनावट देने के काम आता है। यह कम स्पीड पर काम करता है, जिससे चटनी और मसालों का सही टेक्सचर बना रहता है और जूस के बीज नहीं पिसते हैं।
  • क्या ये मिक्सर ग्राइंडर टिकाऊ होते हैं?
    +
    हां, एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर अपनी मजबूत एवं स्लीक डिजाइन के कारण काफी टिकाऊ होते हैं। इनमें आधुनिक BLDC मोटर और हाई क्वालिटी वाले जार मिलते हैं, जो लंबे समय तक बिना किसी खराबी के बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं
  • एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर पर कितनी वॉरंटी मिलती है?
    +
    इनपर कुल 3 साल तक की वॉरंटी मिलती है, जिसमें प्रोडक्ट पर 2 साल तक और रेजिस्ट्रेशव पर 1 साल तक की अतिरिक्त वॉरंटी शामिल होती है।
  • ये किस बजट रेंज में आते हैं?
    +
    एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर लगभग ₹6,000 से ₹8,000 की प्रीमियम बजट रेंज में आते हैं। इसके अलग-अलग मॉडल्स और साथ मिलने वाले जार की संख्या के हिसाब से कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।