Atomberg के ये 5 Mixer Grinder रसोई का काम करेंगे फटाफट

अगर आप अपनी रसोई के लिए एक बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर की तलाश कर रहे हैं यहां Atomberg के 5 विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इनमें आपको Zenova से लेकर Yulia जैसे मॉडल्स मिल जाएंगे।
Atomberg ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर
Atomberg ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर

मसालों को अच्छे से पीसना हो या चटनी बनानी हो या फिर प्याज-टमाटर काटने और बैटर तैयार करने हों, इन जैसे सभी कामों को आसान बनाने के लिए मिक्सर ग्राइंडर काफी उपयोगी माने जाते हैं। अगर बात करें आजकल लोकप्रिय हो रहे ब्रांड के बारे में तो Atomberg का नाम काफी सुनने को मिलता है। यह अपने आधुनिक डिजाइन, BLDC मोटर तकनीक और सेफ्टी फीचर्स की वजह से लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। यहां आपको इसके 5 विकल्प मिल जाएंगे जिसमें Zenova, Yulia जैसे मॉडल्स शामिल हैं। इनमें 550 वाट और 750 वाट की क्षमता आपको मिल जाएगी जिसे अपनी जरूरत के अनुसार चुना जा सकता है। इस ब्रांड के मिक्सर की खास बात कोर्स मोड है जिसकी मदद से चटनी और मसालों को सिलबट्टे जैसी दरदरी बनावट में तैयार किया जा सकता है और स्वाद भी बिल्कुल सिलबट्टे वाला मिलेगा। 

देखें 5 बढ़िया मॉडल्स यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य कैटेगरी के बारे में।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Atomberg Zenova Fresh Juicer Mixer Grinder For Kitchen

भारतीय रसोई के लिए इसे लेना कैसे सही रहेगा? 

  • भारतीय खान-पान में सिलबट्टे से पिसी चटनी, डोसा का बैटर और खड़े मसालों का दरदरा स्वाद सबसे खास माना जाता है। Atomberg के इस मॉडल में मौजूद कोर्स मोड मसालों को पूरी तरह बारीक पाउडर बनाने के बजाय पारंपरिक सिलबट्टे वाला टेक्सचर देता है, जिससे भोजन में मसालों का असली स्वाद और सुगंध बरकरार रह सकती है।
  • दक्षिण भारतीय और तटीय भारतीय व्यंजनों जैसे करी, पायसम या कढ़ी में ताज़ा नारियल का दूध बहुत इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद कोकोनट मिल्क मेकर और फिल्टर अटैचमेंट नारियल से गाढ़ा और शुद्ध दूध निकालने में मदद कर सकता है। साथ ही, यह फलों के जूस से बीजों को पीसने के बजाय अलग कर देता है, जिससे जूस में कड़वापन नहीं आएगा। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Zenova Fresh Juicer Mixer Grinder
  • क्षमता - 1.5 लीटर 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल टाइप - ऑटोमैटिक 
  • वजन - 6 किलोग्राम 

खासियत 

  • BLDC मोटर
  • हैंड्स-फ्री ऑपरेशन

कमी 

  • यह चलने पर काफी शोर करता है।
01

Atomberg Tavi Mixer Grinder

भारतीय रसोई के लिए इसे लेना कैसे सही रहेगा? 

  • भारतीय रसोई में सूखे खड़े मसाले जैसे दालचीनी, हल्दी, काली मिर्च पीसना या भीगी उड़द दाल का बैटर बनाना काफी प्रेशर वाला काम होता है। इसकी 600W की मोटर जार के अंदर मौजूद लोड के हिसाब से पावर एडजस्ट कर सकती है, जिससे यह बिना ओवरहीट हुए कठोर से कठोर चीजों को भी आसानी से पीस सकती है। 
  • भारतीय खाना बनाने में अलग-अलग कामों के लिए अलग बर्तन की जरूरत होती है। इसमें दिए गए 4 जार हर तरह की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करते हैं। जैसे इसमें मौजूद चॉपिंग जार प्याज, टमाटर, अदरक, मिर्च को सब्जी या तड़के के लिए तुरंत बारीक काटने में मदद करते हैं तो चटनी के लिए छोटी जार दी गई है। साथ ही, वेट ग्राइंडिंग जार में इडली-डोसा बैटर, लस्सी, या प्यूरी बनाया जा सकता है और खड़े गरम मसाले, सांभर मसाला, या हल्दी पाउडर बनाने के लिए ड्राई ग्राइंडिंग जार मौजूद है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Atomberg Tavi Mixer Grinder
  • क्षमता - 1.5 लीटर 
  • वोल्टेज - 110 वोल्ट 
  • स्पेशल फीचर - सेफ़्टी लॉक 
  • वजन - 5 किलो 900 ग्राम 

खासियत 

  • ओवरहीटिंग से सुरक्षा
  • आधुनिक लुक

कमी

  • आफ्टर सेल्स सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Atomberg Zenova Mixer Grinder For Kitchen

भारतीय रसोई के लिए इसे लेना कैसे सही रहेगा? 

  • भारतीय खान-पान में सूखी हल्दी, खड़े मसाले, चना दाल और इडली-डोसा बैटर जैसे इंग्रेडिएंट्स पीसने पड़ते हैं। इसमें मौजूद BLDC मोटर 550 वाट बिजली की खपत में ही दमदार प्रदर्शन देता है। इसकी मदद से भारी से भारी मसाले आसानी से पीस जा सकते हैं और बिजली का बिल भी कम आएगा। 
  • अक्सर मसाले या कुछ भी पीसते समय मिक्सर के जार का ढक्कन हाथ से पकड़कर खड़े रहने की जरूरत होती है। लेकिन इस Atomberg Mixer Grinder के जार में मजबूत लिड लॉक्स और सेफ्टी ग्रिप दी गई है, जिससे ढक्कन लीक या उड़ने का डर नहीं रहता। यानी जब मिक्सर चल रहा हो, तब आप रसोई का दूसरा काम बिना किसी चिंता के निपटा सकते हैं और इसे पकड़ कर खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Atomberg Zenova Mixer Grinder
  • क्षमता - 1.5 लीटर 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल टाइप - नॉब कंट्रोल 
  • वजन - 6 किलोग्राम 

खासियत 

  • चॉपर जार 
  • स्मार्ट इंडिकेटर

कमी

  • इसके जार आपको कमजोर लग सकते हैं जो जल्दी खराब हो जाते हैं।
03

Atomberg Yulia 750 Watt Mixer Grinder

भारतीय रसोई के लिए इसे लेना कैसे सही रहेगा? 

  • 4 अलग-अलग जार के साथ आने वाला यह मिक्सर 750 वाट के मोटर के साथ आता है। इसकी मदद से आप बिना ओवरहीट की चिंता किए आराम से चना दाल से लेकर सूखी हल्दी तक को पीस सकते हैं और यह लगातार काम करने पर भी जल्दी गर्म नहीं होगा। 
  • पारंपरिक मिक्सर ग्राइंडर ज्यादा चलने पर गर्म हो जाते हैं, जिससे मसालों की खुशबू उड़ जाती है। Atomberg के इस मॉडल की एडवांस्ड मोटर ग्राइंडिंग के दौरान कम गर्मी पैदा होती है, जिससे आपके पिसे हुए मसालों का असली टेस्ट, महक और न्यूट्रिएंट्स सुरक्षित रहेंगे और आपको एकदम सिलबट्टे वाले मसालों का स्वाद मिलेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Atomberg Yulia Mixer Grinder 
  • क्षमता - 1.5 लीटर 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 
  • वजन - 6 किलोग्राम 

खासियत 

  • ओवरलोड प्रोटेक्शन
  • जार-लॉकिंग सेफ्टी

कमी

  • 1 महीने में इसकी दिक्कत आ सकती है।
04

Atomberg Zenova Mixer Grinder

भारतीय रसोई के लिए इसे लेना कैसे सही रहेगा? 

  • भारतीय रसोई में देर तक या ज्यादा हार्ड चीजें पीसने पर इसके जलने या मोटर खराब होने की शिकायत आम होती है। लेकिन इस मिक्सर ग्राइंडर में ओवरलोड प्रोटेक्शन, ऑटो-कट ऑफ और जार-लॉकिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जिसकी वजह से अगर जार सही से लॉक नहीं होगा तो मोटर स्टार्ट नहीं होगी, जिससे दुर्घटना और ओवरहीटिंग का खतरा कम हो जाता है। 
  • भारतीय रसोई में मिक्सर पर हल्दी और तेल-मसालों के दाग लगना आम बात है। Zenova की प्रीमियम ऑलिव ग्रोव फिनिश न केवल देखने में आधुनिक और आकर्षक लगती है, बल्कि इसकी बॉडी पर हल्दी और जिद्दी मसालों के दाग आसानी से नहीं छपते। साथ ही, इसे साफ करना बहुत आसान होता है और यह आपकी रसोई की सुंदरता को भी बढ़ा सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Zenova
  • क्षमता - 1.5 लीटर 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वजन - 6 किलोग्राम 
  • वारंटी - 3 साल 

खासियत 

  • सिलबट्टे जैसा टेक्सचर
  • BLDC मोटर

कमी

  • यह चलने पर काफी शोर करता है।
05

जानें आपके लिए कौन-सा एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर रहेगा बढ़िया 

ऊपर के विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बारे में यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही Atomberg का मिक्सर ग्राइंडर ले पाएंगे - 

मॉडल 

क्षमता 

वाटेज 

जार की संख्या 

Atomberg Zenova Fresh Juicer Mixer Grinder For Kitchen

1.5 लीटर 

550 वाट 

4 

Atomberg Tavi Mixer Grinder

1.5 लीटर 

600 वाट 

4 

Atomberg Zenova Mixer Grinder For Kitchen 

1.5 लीटर 

550 वाट 

4 

Atomberg Yulia 750 Watt Mixer Grinder 

1.5 लीटर 

750 वाट 

4 

Atomberg Zenova Mixer Grinder 

1.5 लीटर 

550 वाट 

4 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारतीय रसोई के लिए सबसे अच्छा एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर कौन-सा है?
    +
    भारतीय रसोई के लिए Atomberg का ज़ेनोवा और यूलिया मिक्सर ग्राइंडर अच्छे विकल्प हो सकते हैं। Zenova उन लोगों के लिए सही रहेगा है जो आधुनिक फीचर्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक सुविधाजनक मिक्सर चाहते हैं। वहीं, Yulia उन परिवारों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें मसाले पीसने, चटनी बनाने और अन्य सामान्य किचन कामों के लिए मिक्सर ग्राइंडर चाहिए।
  • क्या एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर भारतीय मसाले पीसने के लिए अच्छा है?
    +
    एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर का इस्तेमाल हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा और अन्य भारतीय मसालों को पीसने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें चटनी और मसाला पेस्ट भी तैयार किए जा सकते हैं।
  • एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर में BLDC मोटर का क्या फायदा है?
    +
    आपको बता दें, BLDC मोटर आधुनिक मोटर तकनीक है, जो पारंपरिक मोटरों की तुलना में ऊर्जा की खपत कम करने और मोटर की कार्यक्षमता बेहतर रखने में मदद कर सकती है। एटमबर्ग अपने कुछ मिक्सर ग्राइंडर मॉडल में इस तकनीक का इस्तेमाल करता है। इससे रोजमर्रा के किचन के काम आसान बन जाते हैं।
  • क्या एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर से चटनी और नारियल पीसा जा सकता है?
    +
    एटमबर्ग मिक्सर ग्राइंडर में हरी चटनी, नारियल की चटनी, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कई अन्य भारतीय व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं। सही जार का इस्तेमाल करने से चीजों को आसानी से पीसा जा सकता है।