ये Exhaust Fans रसोई से बाहर निकाल फेकेंगे धुंआ और बदबू, सक्शन स्पीड भी है शक्तिशाली

किचन को स्मोक-फ्री रखने के लिए आप शक्तिशाली सक्शन स्पीड वाले एग्जॉस्ट फैन को खिड़की या दीवार पर टांग सकते हैं। आप अच्छी क्वालिटी के फैन का चयन कर सकते हैं ताकि उस पर जल्दीजंग न लगे और लंबे समय तक आपको वेंटिलेशन वाले पंखे को बदलने की जरूरत न पड़े। इसकी मदद से आपकी रसोई के अंदर की हवा भी ताजा रहेगी और आपको घुटन महसूस नहीं होगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए बढ़िया रेटिंग वाले Exhaust Fan के विकल्प लेकर आए हैं।
बढ़िया सक्शन स्पीड वाले एग्जॉस्ट फैन मॉडल्स
बढ़िया सक्शन स्पीड वाले एग्जॉस्ट फैन मॉडल्स

क्या आपकी रसोई में उमस, गर्मी या धुआं ज्यादा रहता है? तो इस परेशानी का समाधान है एक बढ़िया रेटिंग वाला एग्जॉस्ट फैन। इसकी मदद से रसोईघर का वेंटिलेशन अच्छा रहता है। तले-भुने की बदबू नहीं आएगी और ताजगी का एहसास होगा। अपनी रसोई के लिए एक सही Exhaust Fan का चुनाव करने के लिए आपको कुछ मुख्य बातों पर गौर करना चाहिए। जैसे कि पंखें की सक्शन पावर, यानी कितनी देर में अंदर की हवा को बाहर की ओर खींच सकता है और एयर फ्लो को अच्छा रख सकता है। इसके अलावा इसकी बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी होनी चाहिए, ताकि इस पर आसानी से जंग न लगे। मोटर से जुड़ी जानकारी भी के बारे में भी आपको पता होना चाहिए ताकि बार-बार एग्जॉस्ट को बदलने या रिपेयर कराने की नौबत न आए। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

शक्तिशाली सक्शन पावर वाले एग्जॉस्ट फैन के मॉडल्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

RR Signature Vento Deluxe 200 mm Exhaust Fan

आप किचन के लिए अच्छी क्वालिटी का एग्जॉस्ट फैन ढूंढ रहे हैं तो 1350 RPM स्पीड वाले इस फैन का चयन कर सकते हैं। इसकी सक्शन पावर अच्छी है, यानी इसकी मदद से आपकी रसोई में धुआं नहीं रुकेगा। साथ ही तले-भुने की बदबू भी नहीं टिकेगी। RR Signature के Exhaust Fan का जब इस्तेमाल नहीं हो रहा होता है, तब इसके शटर बंद रहते हैं ताकि धूल या कीड़े अंदर की ओर न आ सकें। इसके शटर उपयोग के दौरान ही खुलते हैं। साथ ही यह बहुत ही कम आवाज करता है। अगर आप चिमनी नहीं लगवाना चाहते हैं तो यह आपकी रसोई के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Luminous
  • मॉडल- Vento Deluxe
  • पावर सोर्स का प्रकार- इलेक्ट्रिक
  • माउंटिंग का प्रकार- वॉल माउंट
  • स्पीड- 1350 RPM

खूबियां

  • लाइटवेट
  • रस्ट प्रूफ बॉडी

कमी

  • एयर फ्लो कम है।
01

Crompton Axial Air Kitchen/Bathroom/Office Exhaust

अगर आपकी रसोई में नमी रहती है तो आप एयरोडायनेमिक डिजाइन के ब्लेड्स वाले वेंटिलेशन फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस लाइटवेट एग्जॉस्ट फैन को किचन के अलावा, बाथरूम या ऑफिस में खिड़की पर अंदर की ओर लगा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि Crompton के इस पंखे की बॉडी रस्ट-प्रूफ है यानी इस पर जंग नहीं लगेगी तो यह जल्दी से खराब भी नहीं होगी। आप इसे ग्लास-पैनल, फॉल्स सीलिंग या फिर दीवार पर भी आसानी से टांग सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Crompton
  • मॉडल- Axialair
  • पावर सोर्स का प्रकार- इलेक्ट्रिक
  • माउंटिंग का प्रकार- विंडो माउंट
  • स्पीड- 1750 RPM

खूबियां

  • साइलेंट ऑपरेशन
  • स्टर्डी फ्रंट ग्रिल

कमी

  • फैन की स्पीड जरूरत के अनुसार एडजस्ट नहीं हो सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

atomberg Studio Exhaust Fan 150mm

अगर आपकी किचन के एग्जॉस्ट फैन पर बार-बार जंग लग जाती है या ग्रीस चिपक जाती है को आप इस फैन का चयन कर सकते हैं ताकि किचन भी स्मोक-फ्री रहे और सफाई भी आसानी से हो पाए। इसकी एयर सक्शन स्पीड भी काफी बढ़िया है, जो कि 2000 RPM है। इस एग्जॉस्ट को चालू करने पर वाइब्रेशन भी नहीं होती है, यानी यह शांति से काम करता है। atomberg का यह Fan ऊर्जा की खपत भी ज्यादा नहीं करता है क्योंकि इसमें BLDC मोटर लगी है। इसके बैक फ्लैप पर शटर्स लगे हैं, जो कि धूल, गंदगी और कीड़े-मकौड़ों को घर के अंदर घुसने से रोकने में मददगार हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- atomberg
  • मॉडल- Studio Exhaust
  • पावर सोर्स का प्रकार- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • माउंटिंग का प्रकार- विंडो माउंट
  • स्पीड- 2000 RPM

खूबियां

  • एडजस्टेबल रिंग
  • स्लीक डिजाइन

कमी

  • फैन ज्यादा आवाज कर सकता है।
03

USHA Aeroclean 300mm (12Inch) Exhaust Fan

अगर आपको कुछ ही महीने में एग्जॉस्ट फैन बदलना पड़ता है या उसकी मरम्मत करानी पड़ती है तो आप 100% कॉपर की मोटर वाले एग्जॉस्ट फैन का चयन कर सकते हैं ताकि यह लंबे समय तक आपके काम आ सके। यह ड्यूरेबल भी है क्योंकि यह मेटल से बना है। USHA Exhaust Fan की मदद से आपको हाई-स्पीड वेंटिलेशन मिल सकता है। इस पर तेल, नमी या धूल नहीं टिकते हैं। साथ ही स्टेन और स्क्रैच भी नहीं लगते हैं, यानी हाइजीन और लुक भी अच्छा रहता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- USHA
  • मॉडल- Aeroclean
  • पावर सोर्स का प्रकार- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • माउंटिंग का प्रकार- विंडो माउंट
  • स्पीड- 1325 RPM

खूबियां

  • ड्यूरेबल
  • फास्ट एयरफ्लो

कमी

  • स्मोक निकालने के लिए खास सक्शन पावर नहीं है।
04

Havells Ventil Air DSP 230mm Exhaust Fan

भारतीय रसोई में तला-भुना खाना बनना या तड़का लगता आम बात है, ऐसे में आप 1400 RPM वाली सक्शन पावर वाले एग्जॉस्ट फैन का चयन अपनी किचन के लिए कर सकते हैं ताकि आपके रसोईघर से फटाफट धुआं बाहर निकल सके। यह Havells का Kitchen Exhaust Fan रसोई में सड़े-गले की बदबू भी नहीं टिकने देगा। इसकी स्टेनलेस स्टील से बनी बॉडी रस्ट-प्रूफ भी है, यानी लंबे समय तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे बाथरूम में भी लगा सकते हैं ताकि उमस न रहे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Havells
  • मॉडल- Ventil Air DSP
  • पावर सोर्स का प्रकार- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
  • माउंटिंग का प्रकार- वॉल माउंट
  • स्पीड- 1400 RPM

खूबियां

  • ऑटो-क्लोजिंग शटर
  • पाउडर कोटेड मेटैलिक फिनिश

कमी

  • प्रोडक्ट क्वालिटी खास नहीं है।
05

एग्जॉस्ट फैन के बढ़िया मॉडल्स:-

कौन से ब्रांड के एग्जॉस्ट फैन मॉडल की RPM स्पीड कितनी है, CMH पावर कितनी है और क्या खास फीचर है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

एग्जॉस्ट फैन मॉडल

RPM

CMH

खास फीचर

RR Signature Vento Deluxe 200 mm Exhaust Fan

1350

490

रस्ट प्रूफ बॉडी

Crompton Axial Air Kitchen Exhaust

1750

275

साइलेंट ऑपरेशन

atomberg Studio Exhaust Fan 150mm

2000

245

एडजस्टेबल रिंग

USHA Aeroclean 300 mm (12‑Inch) Exhaust Fan

1325

NA

फास्ट एयरफ्लो

Havells Ventil Air DSP 230mm Exhaust Fan

1400

800

ऑटो-क्लोजिंग शटर

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर पढ़ें इसी तरह के और लेख। 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किचन में नमी और धुआं न रहे, इसके लिए क्या करें?
    +
    रसोई में नमी या धुआं न टिके, इसके लिए आप अच्छी सक्शन पावर वाला एग्जॉस्ट फैन लगा सकते हैं ताकि स्मोक बाहर निकल जाए और ताजा हवा अंदर की ओर आए।
  • अच्छे एग्जॉस्ट फैन का चयन कैसे करें?
    +
    आप किचन या बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन लगाना चाहते हैं तो हाई RPM स्पीड और CMH वाले फैन का चयन कर सकते हैं। साथ ही उस फैन की मोटर भी अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए ताकि बार-बार बदलने की नौबत न आए।
  • क्या एग्जॉस्ट फैन ऊर्जा की खपत ज्यादा करता है?
    +
    नहीं, अमूमन एग्जॉस्ट फैन ऊर्जा की ज्यादा खपत नहीं करते हैं। हालांकि, आप BLDC मोटर वाले फैन का चयन कर सकते हैं ताकि 60% तक बिजली की बचत हो सके।
  • एग्जॉस्ट फैन को कैसे साफ करें?
    +
    आप एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए सबसे पहले प्लग को निकाल दें। इसके बाद प्रोटेक्टिव ग्लव्स पहनें और फिर मोटर और तार से बचते हुए क्लीनर की मदद से साफ कर सकते हैं।