पुरानी चिमनियों में लगे मेश या बैफल फिल्टर को हर पंद्रह दिन में निकालकर धोना किसी सिरदर्द से कम नहीं होता। इसी झंझट को खत्म करने के लिए आजकल फिल्टरलेस Kitchen Chimneys काफी पसंद किए जा रहे हैं। इनमें किसी तरह का फिजिकल फिल्टर नहीं होता, जिससे हवा के बहाव में रुकावट नहीं आती और धुआं सीधे बाहर निकल जाता है। साथ ही, थर्मल ऑटो-क्लीन फीचर और डिटैचेबल ऑयल कलेक्टर कप की वजह से इनकी सफाई बस एक बटन दबाने भर से हो जाती है। अगर आप भी बिना किसी मेहनत के अपनी रसोई को साफ और ताजा रखना चाहते हैं, तो ये फिल्टरलेस चिमनियां आपके लिए सबसे सही निवेश साबित हो सकती हैं।
कम रखरखाव वाली फिल्टरलेस Kitchen Chimney, जो भारी तड़के का धुआं भी पल भर में करेगी गायब!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Faber 60cm Vertical Wall Mounted Chimney
रसोई में खाना बनाते समय उठने वाले तेज धुएं और तड़के की महक से छुटकारा पाने के लिए Faber की यह 60cm वाली चिमनी एक बढ़िया विकल्प रहेगी। इसका डिजाइन खाना बनाते समय सिर टकराने की परेशानी नहीं होने देता और किचन को सुंदर लुक देता है। इसमें टू-वे सक्शन तकनीक दी गई है, जो सामने और नीचे दोनों तरफ से धुएं को तेजी से खींचकर बाहर निकालती है। यह चिमनी बिना जाली यानी फिल्टरलेस के आती है, जिससे इसे बार-बार खोलकर धोने की मेहनत बच जाती है। इसमें ऑटो-क्लीन बटन दिया गया है, जो अंदर जमे तेल को खुद साफ करके नीचे लगी कटोरी में जमा कर देता है। अगर आपके हाथ आटे या मसाले से सने हैं, तो आप बिना बटन छुए सिर्फ हाथ के इशारे से आप इसे चालू या बंद कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Faber Hood Mojito
- मॉडल नंबर - IN HC SC FL BK 60
- चिमनी साइज - 60 cm
- सक्शन क्षमता - 1400 m³/hr
- नॉइज लेवल - 58 dB
- मोटर वारंटी - 8 साल
खूबियां
- टू-वे सक्शन
- हाथ से कंट्रोल
कमी
- इस चिमनी को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई शिकायत नहीं की है।
Elica 60cm BLDC Filterless Autoclean Kitchen Chimney
अगर आप ऐसी चिमनी चाहते हैं जो बिजली की बचत करे और चलते समय ज्यादा शोर ना मचाए, तो Elica की यह चिमनी आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है। 60cm वाली यह किचन चिमनी 2 से 3 बर्नर वाले स्टोव के लिए बढ़िया मानी जाती है। इसमें खास BLDC मोटर लगी है, जो कम बिजली खर्च करती है और लंबे समय तक बिना खराब हुए चलती है। इसकी 1500 m³/hr की तेज हवा खींचने की क्षमता भारी तड़के और तलने वाले खाने का सारा धुआं पल भर में बाहर फेंक देती है। इसमें किसी तरह का फिल्टर नहीं लगा है, इसलिए जाली साफ करने का झंझट खत्म हो जाता है। हीट ऑटो-क्लीन सुविधा की मदद से चिमनी खुद गर्म होकर अंदर चिपकी चिकनाई को पिघला देती है। इसमें हवा की रफ्तार कम या ज्यादा करने के लिए 9 अलग-अलग स्पीड दी गई हैं और इसमें आपको हाथ के इशारे से चलने वाला सेंसर और साफ-सुथरा टच पैनल भी लगा मिलता है, जिससे इसका इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Elica WDFL 600
- मॉडल नंबर - WDFL 600 BLDC HAC LTW MS NERO
- चिमनी साइज - 60 cm
- सक्शन क्षमता - 1500 m³/hr
- नॉइज लेवल - 58 dB
- मोटर वारंटी - 15 साल
खूबियां
- बिजली बचत मोटर
- 9 स्पीड विकल्प
कमी
- कुछ यूजर्स को इसमें ऑयल लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Whirlpool 60cm Filterless Autoclean Kitchen Chimney
अगर आपकी रसोई में भी रोजाना अधिक तेल-मसाले वाला खाना पकता है, तो व्हर्लपूल की यह किचन चिमनी आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसकी मजबूत मोटर 1500 m³/hr की तेज सक्शन से धुआं और तेल के कणों को सोख लेती है, जिससे किचन की दीवारें और डिब्बे चिपचिपे नहीं होते। फिल्टरलेस होने की वजह से इसमें कोई जाली जाम नहीं होती और हवा का रास्ता हमेशा साफ रहता है। इस किचन चिमनी में थर्मल ऑटो-क्लीन तकनीक दी गई है, जो एक बटन दबाते ही अंदर जमे तेल को साफ करके नीचे लगे ऑयल कलेक्टर में इकट्ठा कर देती है। इसे चलाने के लिए टच बटन के साथ मोशन सेंसर भी मिलता है यानी गंदे हाथों से चिमनी छूने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका काला रंग हर तरह के मॉड्यूलर किचन में जंचता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Whirlpool TAFL 60
- मॉडल नंबर - TAFL 60 HAC BK HOOD
- चिमनी साइज - 60 cm
- सक्शन क्षमता - 1500 m³/hr
- नॉइज लेवल - 58 dB
- मोटर वारंटी - 11 साल
खूबियां
- थर्मल ऑटो-क्लीन
- तेज धुआं निकासी
कमी
- इस चिमनी को लेकर फिलहाल अमेजन यूजर्स की कोई शिकायत नहीं है।
Livpure Fenix 60 cm T-Shape Chimney
कम बजट में एडवांस फीचर्स वाली चिमनी ढूंढ रहे परिवारों के लिए Livpure की यह चिमनी काफी बढ़िया रहेगी। इसका टी-शेप डिजाइन रसोई को बेहद साफ-सुथरा लुक देता है। इसकी 1400 m³/hr की सक्शन पावर रोज के दाल-सब्जी के तड़के और भूनने वाले काम से निकलने वाले धुएं को आसानी से बाहर निकाल देती है। यह चिमनी बिना फिल्टर के काम करती है, जिससे हर महीने जाली रगड़कर साफ करने की परेशानी नहीं रहती। इसमें भी हाथ के इशारे से चलने वाला जेस्चर कंट्रोल और टच बटन दोनों दिए गए हैं, जो खाना बनाते समय काफी सुविधा देते हैं। चलते समय यह बहुत कम आवाज करती है, जिससे रसोई में शांति बनी रहती है। इसमें लगी एलईडी लाइट चूल्हे पर अच्छी रोशनी देती है, ताकि रात में भी खाना पकाते समय साफ दिखाई दे।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Livpure Fenix 60
- मॉडल नंबर - FENIX-60-FL-HAC
- चिमनी साइज - 60 cm
- सक्शन क्षमता - 1400 m³/hr
- नॉइज लेवल - 58 dB
- मोटर वारंटी - 10 साल
खूबियां
- कम आवाज संचालन
- आसान जेस्चर कंट्रोल
कमी
- कुछ लोगों की शिकायत है कि यह चिमनी काफी शोर करती है।
INALSA Pyramid Shape Wall Mount Kitchen Chimney
अगर आपका बजट कम है और आप पहली बार अपने किचन के लिए एक सिंपल, मजबूत और टिकाऊ चिमनी लेना चाहते हैं, तो INALSA की यह चिमनी आपके लिए सही रहेगी। इसका पिरामिड आकार धुएं को ऊपर की तरफ इकट्ठा करके बाहर निकालने में मदद करता है। इसकी 1100 m³/hr की सक्शन क्षमता हल्के से मध्यम खाना पकाने और रोजमर्रा के तड़के के धुएं को संभालने के लिए काफी है। इसमें फिल्टरलेस डिजाइन दिया गया है, जिससे जाली साफ करने की झंझट कम हो जाती है और हवा बिना रुके बाहर निकलती है। इसे चलाना बेहद आसान है क्योंकि इसमें मजबूत पुश बटन दिए गए हैं, जिन्हें घर के बुजुर्ग भी बिना किसी परेशानी के दबाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लुक की बात करें, तो इसकी ब्लैक फिनिश ना केवल देखने में आकर्षक लगती है, बल्कि इस कारण इस पर ज़ंग नहीं लगता और यह लंबे समय तक नई जैसी दिखती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Inalsa Ekon 60
- मॉडल नंबर - Ekon 60BKFL
- चिमनी साइज - 60 cm
- सक्शन क्षमता - 1100 m³/hr
- नॉइज लेवल - 58 dB
- मोटर वारंटी - 5 साल
खूबियां
- किफायती बजट कीमत
- आसान पुश बटन
कमी
- कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि यह चिमनी काफी शोर करती है।
फिल्टरलेस किचन चिमनी के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
|
चिमनी मॉडल |
सक्शन क्षमता |
कंट्रोल टाइप |
मोटर वारंटी |
|
Faber Hood Mojito |
1400 m³/hr |
टच और जेस्चर कंट्रोल |
8 साल |
|
Elica WDFL 600 BLDC |
1500 m³/hr |
9-स्पीड टच + मोशन सेंसर |
15 साल |
|
Whirlpool TAFL 60 |
1500 m³/hr |
टच + मोशन सेंसर |
11 साल |
|
Livpure Fenix 60 |
1400 m³/hr |
टच और जेस्चर कंट्रोल |
10 साल |
|
INALSA Ekon 60BKFL |
1100 m³/hr |
पुश बटन कंट्रोल |
5 साल |
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- फिल्टरलेस किचन चिमनी कैसे काम करती है?+फिल्टरलेस चिमनी में जालीदार या बैफल फिल्टर नहीं होते। इसकी मोटर की स्थिति इस तरह सेट की जाती है कि धुआं बिना किसी रुकावट के सीधे बाहर निकल जाए, जबकि हवा में मौजूद भारी तेल और चिकनाई के कण चिमनी के अंदरूनी चैंबर से टकराकर नीचे लगे ऑयल कलेक्टर ट्रे में जमा हो जाते हैं।
- क्या फिल्टरलेस चिमनी भारतीय खाना पकाने के लिए सही रहती है?+जी हां, भारतीय रसोई में भारी तड़के और डीप फ्राई का काम ज्यादा होता है, जिससे आम फिल्टर जल्दी जाम हो जाते हैं। फिल्टरलेस चिमनी में फिल्टर चोक होने की समस्या ही नहीं होती, इसलिए यह भारतीय कुकिंग के लिए बेहद असरदार और सुविधाजनक मानी जाती है।
- थर्मल ऑटो-क्लीन फीचर क्या होता है और यह कैसे मदद करता है?+थर्मल ऑटो-क्लीन तकनीक में चिमनी के अंदर एक हीटिंग कॉइल लगी होती है। जब आप ऑटो-क्लीन बटन दबाती हैं, तो यह कॉइल गर्म होकर अंदर जमी चिकनाई को पिघला देती है, जो बूंद-बूंद करके नीचे लगे ऑयल कलेक्टर कप में इकट्ठा हो जाती है। बाद में आपको बस उस कप को निकालकर धोना होता है।
- फिल्टरलेस चिमनी की सक्शन पावर कितनी होनी चाहिए?+सामान्य भारतीय परिवार और 2 से 4 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए 1200 m³/hr से 1500 m³/hr की सक्शन पावर वाली फिल्टरलेस चिमनी पर्याप्त होती है। अगर आपकी रसोई बड़ी है या भारी कुकिंग होती है, तो 1500+ m³/hr का विकल्प चुनना बेहतर रहता है।
- क्या फिल्टरलेस चिमनी में मोटर खराब होने का खतरा ज्यादा होता है?+नहीं, अच्छी कंपनियों की फिल्टरलेस चिमनियों में सील्ड मोटर और अक्सर BLDC मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। सील्ड डिजाइन होने के कारण तेल और पानी की भाप मोटर के अंदर नहीं जा पाती, जिससे इसकी लाइफ लंबी रहती है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads