जब भी बात आती है खाने को कम समय में अच्छी तरह से पकाने की तो मल्टी कुकर हर किसी के लिए सही पसंद माने जाते हैं। चाहे दाल-चावल हो या अंडा करी, इनमें तरह-तरह की डिशेज को आसानी से पकाया जा सकता है और क्योंकि ये बिजली पर चलते हैं, गैस स्टोव पर निर्भरता खत्म हो जाती है। Multi Cooker की खासियत है कि ये हॉस्टल या पीजी में रहने वाले छात्रों के भी काफी काम आते हैं, जहां उन्हें सीमित जगह में कई बार खाना पकाने की जरूरत होती है। इसी के साथ इन्हें इस्तेमाल करना भी काफी सुरक्षित होता है और इनमें ओवरहीटिंग की समस्या आसानी से नहीं आती है। भारत में KENT, लाइफलॉन्ग और Prestige जैसे ब्रांडों के मल्टी कुकर के काफी अच्छे विकल्प देखने को मिलते हैं।
1. Goodscity 1.2L 600 W Multi Cooker
- एक ही बर्तन में बनेंगी कई चीजें: 1.2 लीटर क्षमता वाला यह मल्टीपर्पस कुकर दूध उबालने से लेकर सूप तैयार करने तक के काम आसानी से कर सकता है। इसमें आसानी से हर किसी के लिए खाना तैयार किया जा सकता है, जिसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता है। यह GoodsCity 1.2L Multi Cooker ग्लास लिड से लैस है जिसकी वजह से बिना ढक्कन खोले ही खाने को बाहर से पकते हुए देख सकते हैं।
- पावर को जरूरत के हिसाब से करिए सेट: इसकी पावर को खाने के हिसाब से आसानी से कम-ज्यादा करने की सुविधा मिलती है। फिर चाहे फटाफट पानी गर्म करने की जरूरत हो या स्लो कुकिंग करनी हो, यह हर काम को आसानी से करने में मदद करेगा।
- सफाई में नहीं होगी परेशानी: सिरेमिक कोटिंग वाले इस कुकिंग पॉट में खाना आसानी से जलता या चिपकता नहीं है। इसी वजह से इसकी सफाई का काम भी आसानी से हो जाता है, इसे घिसने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स
2. KENT Electric Multicooker Cum Steamer/Kettle
- ऑटो शट-ऑफ के साथ बनता है सुरक्षित: 1.2 लीटर क्षमता वाला यह मल्टी कुकर खाने को कम समय में तो पकाता ही है, साथ में इस्तेमाल के लिहाज से भी सुरक्षित है। जैसे ही इस KENT Multicooker का तापमान एक रेंज पर पहुंचता है, पावर सप्लाई अपने आप रुक जाती है जिस वजह से ओवरहीटिंग नहीं होती है। वहीं, इस सुविधा के साथ खाना भी जलने से बचता है।
- बनेगा हेल्दी कुकिंग का साथी: यह Electric Cooker तरह-तरह की चीज़ों को स्टीम करने की भी सुविधा देता है, जिस वजह से बिना तेल का इस्तेमाल किए ही आसानी से हेल्दी कुकिंग की जा सकती है।
- एक्सेसरीज काम को बनाती हैं आसान: इसके साथ इडली प्लेट और एग ट्रे भी मिलती हैं, ऐसे में अलग से एक्सेसरीज लेने का खर्च नहीं आता है और स्टीमिंग और बॉइलिंग का काम काफ़ी आसानी से हो जाता है।
3. Cookwell Multipurpose Cook Kettle
- खाना बनाने और गर्म करने दोनों के काम आएगा: इस मल्टी कुकर की खासियत है कि इसमें खाना पकाने के साथ-साथ गर्म करने का काम भी आसानी से हो जाता है। इस Cookwell Cook Kettle में आसानी से कई सारी डिशेज को पका सकते हैं और समय की भी बचत होती है।
- हॉस्टल वाले बच्चों के लिए एक अच्छा विकल्प: कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से इसे हॉस्टल या पीजी में रहने वाले बच्चे भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका साइज इतना छोटा है कि यह किसी भी टेबल पर आसानी से रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- लंबे समय तक रहेगा टिकाऊ: बढ़िया क्वालिटी की वजह से इसके आसानी से खराब होने की चिंता नहीं रहती है। तेज तापमान या लगातार इस्तेमाल के बावजूद यह जंग से सुरक्षित रहता है।
4. Lifelong Multifunction Cooker
- खाना पकाने में नहीं आएगी परेशानी: इस मल्टीफंक्शन कुकर की खासियत है कि इसका मुंह काफी चौड़ी डिजाइन का है, जिस वजह से खाना पकाने और उसे निकालने में परेशानी नहीं आती है। बढ़िया क्वालिटी के स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना यह Lifelong Multifunction Cooker खाने को भी पूरी तरह से सुरक्षित रखता है और उसमें किसी तरह के हानिकारक तत्व मिक्स नहीं होते हैं।
- हैंडल के साथ बढ़ेगी सुविधा: इसमें मजबूत डिज़ाइन का हैंडल भी लगा है, जिस वजह से इसे संभालने में आसानी होती है और साथ ही हाथ जलने का खतरा भी नहीं रहता है।
- सेटिंग्स बदलना है आसान: नॉब कंट्रोल वाली यह Cooking Kettle सूप, अंडे, नूडल्स और पास्ता जैसी चीजों को आसानी से पकाने की सुविधा देती है। इसके तापमान को आसानी से ज़रूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं, जिससे भोजन ठीक से पकता है।
तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख
5. Prestige Multi Cooker 1 Litre
- कहीं पर भी लेकर जाने में होगी आसानी: 1 लीटर क्षमता वाला यह मल्टी कुकर साइज में इतना कॉम्पैक्ट है कि इसे आसानी से यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। फिर चाहे सोलो ट्रैवलर हों या बच्चे के साथ यात्रा करने वाली मां, इस Prestige Multi Cooker के साथ पानी गर्म करने, मैगी बनाने या दूध गर्म करने जैसे काम आसानी से हो जाते हैं।
- ग्लास लिड बढ़ाती है सुविधा: इसमें ग्लास मटेरियल से बनी लिड लगी है जिस वजह से खाने को पकते हुए बाहर से ही देखा जा सकता है और बार-बार ढक्कन खोलकर उसे चेक करने की जरूरत नहीं होगी।
- खाना रहता है गर्म: इस Prestige Cooker में खाना पकने के थोड़ी देर बाद तक गर्म भी रहता है इस वजह से उसे रीहीट करने की मेहनत बचती है।
