सर्दियों का मौसम आते ही गर्म चाय, कॉफी और स्वादिष्ट गर्म चीज़ें खाने का मन करने लगता है। लेकिन ठंड के दिनों में बार-बार रसोई में जाकर कुछ गर्म बनाने की परेशानी भी होती है। ऐसे में मल्टीपर्पज़ इलेक्ट्रिक केतली आपके लिए एक बेहतरीन साथी साबित हो सकती है। आपको बता दें, इन इलेक्ट्रिक Kettle की सबसे खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ पानी गर्म करने के लिए ही नहीं, बल्कि चाय, कॉफी, मैगी जैसी चीजें तैयार करने के लिए भी किया जा सकता है। इसकी मदद से आप कम समय में अपनी पसंद की गर्म चीज़ों का आनंद ले सकते हैं। चाहे सुबह की शुरुआत गर्म चाय से करनी हो, ठंड में कॉफी पीनी हो या शाम को कुछ गर्म खाने का मन हो, यह केतली आपके रोजमर्रा के कामों को आसान बना सकती है। वहीं, कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से यह कम जगह में फिट हो जाती है और ऑटो शट ऑफ के चलते ज्यादा गर्म होने पर खुद बंद भी हो जाती है।
देखें 5 विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में पढ़ें लेख।
MILTON GO ELECTRO Electric Kettle
सर्दियों में गर्म पानी पीने, चाय-कॉफी बनाने या सूप तैयार करने की जरूरत अक्सर बढ़ जाती है। 1.8 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ आने वाली Milton की यह केतली एक ही बार में 6 से 7 कप पानी या चाय तैयार कर सकती है, जिससे बार-बार पानी उबालने की मेहनत बच जाएगी। वहीं, यह गैस की तुलना में तेजी से पानी गर्म करती है, जिससे सुबह ऑफिस या स्कूल जाने की जल्दी में कुछ ही मिनटों में गुनगुना या उबलता पानी मिल जाएगा। साथ ही, इसमें ऑटो कट-ऑफ और ड्राई बॉयल प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे जैसे ही पानी उबलता है या केतलि खाली होती है, यह अपने आप बंद हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा, 360-डिग्री कॉर्डलेस बेस की वजह से आप केटल को बेस से उठाकर सीधे डाइनिंग टेबल या बेड के पास ले जाकर पानी डाल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - MILTON
- मॉडल - Go Electro
- क्षमता - 1.8 लीटर
- बॉडी मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- ऊर्जा की खपत - 1350 W
01
Prestige PKOSS Electric Kettle
अगर आपके घर में 3 से 4 लोग रहते हैं तो यह 1.5 लीटर की क्षमता वाली केतली एक बढ़िया विकल्प हो सकती है जो एक ही बार में अधिक मात्रा में पानी गर्म कर सकती है और चाय भी बना सकती है। ठंड में बार-बार गैस जलाकर पानी गर्म करने में समय लगता है। लेकिन इस Prestige की Kettle 1350 वाट की पावर के साथ आती है जो महज 3 से 5 मिनट में पानी उबाल देती है, जिससे सुबह की भागदौड़ में चाय, कॉफ़ी या गुनगुना पानी तुरंत तैयार हो जाएगा। इसकी बॉडी भले ही स्टेनलेस स्टील से बनी हुई है लेकिन इसमें हैंडल प्लास्टिक का बना हुआ है जिससे पानी गर्म करते समय आपका हाथ नहीं जलेगा। ऑटोमैटिक कट-ऑफ सुरक्षा फीचर की वजह से पानी गर्म होते ही यह खुद बंद हो जाएगी और ओवरहीट नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Prestige
- मॉडल - PKOSS
- क्षमता - 1.5 लीटर
- बॉडी मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- ऊर्जा की खपत - 1350 W
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Pigeon FAVOURITE Electric Kettle
ठंड में एक साथ कई लोगों के लिए चाय, कॉफी, सूप या पीने के लिए गुनगुना पानी तैयार करना पड़ता है। Pigeon इलेक्ट्रिक केतली की 1.8 लीटर की बड़ी क्षमता एक ही बार में 6 से 7 कप पानी उबालने के लिए पर्याप्त है, जिससे आपको बार-बार केतली भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑटो शट-ऑफ की सुविधा की वजह से यह पानी उबलने के बाद अपने आप बंद हो जाएगी। इसके अलावा, अगर केतली में पानी खत्म हो जाए या बहुत कम हो, तो इसमें मौजूद ड्राई बॉयल प्रोटेक्शन फीचर इसे ओवरहीट होने और खराब होने से बचा सकता है। 1500 वॉट की पॉवर के कारण यह केतली सिर्फ 4 से 5 मिनट में पूरा पानी उबाल सकती है जिससे आपकी सुबह की भागदौड़ में समय बच जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Pigeon
- मॉडल - Favourite
- क्षमता - 1.8 लीटर
- बॉडी मटेरियल - ग्लास
- ऊर्जा की खपत - 1500 W
03
cello Quick Boil - Lifestyle Electric Kettle
अगर आप बैचलर है या हॉस्टल व PG में रहते हैं और वहां गैस की सुविधा नहीं है तो यह 1.5 लीटर की क्षमता वाला cello की केतली आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको बता दें, इसकी मजबूत स्टेनलेस स्टील बॉडी न केवल टिकाऊ और जंग-रोधी है, बल्कि यह प्लास्टिक की Kettle के मुकाबले पानी को थोड़ी ज़्यादा देर तक गुनगुना भी रख सकती है। साथ ही, इसका हीट-रेज़िस्टेंट हैंडल हाथ जलने से बचाता है और 360-डिग्री घूमने वाला बेस की मदद से इसे किसी भी दिशा से उठाने और रखने में सुविधाजनक हो सकता है। पावरफुल हीटिंग एलिमेंट तकनीक के साथ आने की वजह से यह कुछ ही मिनटों में पानी उबाल देती है, जिससे सुबह की भागदौड़ में चाय, कॉफी या गर्म पानी तुरंत तैयार हो जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - cello
- मॉडल - Quick Boil - Lifestyle
- क्षमता - 1.5 लीटर
- बॉडी मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- ऊर्जा की खपत - 1350 W
04
Kenstar Estella 2.0 Electric Kettle
क्या आप भी बड़े परिवार में रहते हैं या आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है? ऐसे में सर्दियों में बार-बार चाय, कॉफी या गर्म पानी पीने की जरूरत पड़ सकती है। तब 2 लीटर की क्षमता वाली Kenstar की यह केतली आपके बड़े काम आ सकती है जो एक ही बार में अधिक पानी गर्म कर सकती है, जिससे आपको बार-बार केतली भरने और चलाने की झंझट नहीं होगी। इसकी स्टील बॉडी न केवल टिकाऊ और जंग-रोधी है, बल्कि प्लास्टिक की केतली की तुलना में पानी को थोड़ी अधिक देर तक गर्म बनाए रखने में भी मदद करती है। वहीं, इसके कूल-टच हैंडल और 360-डिग्री कॉर्डलेस बेस की वजह से इसे उठाना और गर्म पानी डालना बेहद आसान व सुरक्षित हो सकता है, जिससे ठंड में हाथ जलने का खतरा कम रहता है। आप इसका उपयोग सुबह गुनगुना पानी करने के अलावा सूप बनाने, इंस्टेंट नूडल्स तैयार करने में भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Kenstar
- मॉडल - Estella 2.0
- क्षमता - 2 लीटर
- बॉडी मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
- ऊर्जा की खपत - 1350 W
05
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।