शाम होते-होते ज्यादातर लोगों को चटपटा और कुरकुरा खाने का मन होने लगता है, लेकिन सेहत का ख्याल आते ही ज़्यादा तेल देखकर मन झिझक जाता है। आपकी इस दुविधा को हाई-पावर डिजिटल ग्लास एयर Air Fryers कर सकते हैं। जी हां, ये स्मार्ट किचन उपकरण तेज गर्म हवा की तकनीक से नाममात्र तेल में भी फ्रेंच फ्राइज, स्नैक्स, सब्ज़ियां और चिकन जैसी ढेरों चीज़ें बाहर से एकदम कुरकुरी और अंदर से स्वादिष्ट बना देते हैं। इसका सबसे बड़ा आकर्षण है पारदर्शी कांच का डिज़ाइन, जिससे आप खाना पकते हुए बाहर से ही देख सकते हैं और बार-बार ढक्कन खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, डिजिटल कंट्रोल के कारण तापमान और पकाने का समय अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं।
देखें 5 बढ़िया विकल्प नीचे -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में।
Libra 5.5 L Glass Air Fryer Oven
खाना बनाने के लिए इसे क्यों चुनें?
- आमतौर पर एयर फ्रायर में मेटल बास्केट पर नॉन-स्टिक कोटिंग होती है, जो तेज गर्मी में या कोटिंग छिलने पर हानिकारक रसायन फैलाने का काम करती है। लेकिन यह Libra 5.5 L Glass Air Fryer Oven फूड-ग्रेड बोरोसिलिकेट ग्लास बॉल के साथ आता है, जो पूरी तरह से केमिकल-फ्री और टॉक्सिन-फ्री है। इसमें खाना पकाना 100% सुरक्षित माना जाता है।
- इसमें कांच का बास्केट होने के कारण आपको खाना बनते समय आपको बास्केट को बार-बार बाहर निकालकर यह चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि खाना कितना पका है और यह आपको बाहर से ही सब चीज साफ दिखा सकता है। इससे एयर फ्रायर के अंदर की गर्मी बनी रहती है और खाना तेजी से पक सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Libra
- मॉडल - LAF05
- क्षमता - 5.5 लीटर
- कंट्रोल टाइप - टच
- मटेरियल - एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडाइन स्टाइरीन (ABS)
खासियत
- 12 डिजिटल प्री-सेट मेनू
- 1 साल की वारंटी
कमी
- कांच के बाउल होने की वजह से इसके टूटने का खतरा रहता है।
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
खाना बनाने के लिए इसे क्यों चुनें?
- अगर आपके घर में 5-6 लोग रहते हैं तो आप इस एयर फ्रायर को चुन सकते हैं जो 5 लीटर क्षमता के साथ आता है और इसमें आप एक बार में ही पूरे परिवार के लिए स्नैक्स, समोसे, ग्रिल्ड चिकन, या सब्जियां तैयार कर सकते हैं। साथ ही,1500 वाट की मोटर की वजह से यह Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control तुरंत गरम हो जाता है जिससे खाना तेजी से पकता है और आपका समय और बिजली दोनों की बचत होती है।
- सुबह की जल्दबाजी में अक्सर लोग गैस पर खाना चढ़ा कर भूल जाते हैं। लेकिन इसमें ऑटो शटऑफ फीचर दिया गया है जिसकी वजह से जैसे ही टाइमर पूरा होते ही या अगर आप कुकिंग के दौरान बास्केट बाहर निकालते हैं, तो यह अपने आप बंद हो जाएगा। इससे खाना जलने का खतरा नहीं होगा और ओवरहीटिंग से बचाव होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HAF-D503B
- क्षमता - 5 लीटर
- कंट्रोल टाइप - टच
- मटेरियल - प्लास्टिक
खासियत
- पारदर्शी विंडो
- टच कंट्रोल
कमी
- इसके इस्तेमाल के कुछ समय बाद इसमें से जलने की गंध आ सकती है।
SOLARA Air Fryer 4.5 Litres with 500ml 2-in-1 Glass Oil Sprayer
खाना बनाने के लिए इसे क्यों चुनें?
- पारंपरिक डीप फ्राइंग की तुलना में इसमें 360° रैपिड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। यानी इस SOLARA Air Fryer 4.5 Litres के साथ आने वाले 500ml 2-इन-1 ग्लास ऑयल स्प्रेयर की मदद से आप सिर्फ 1-2 स्प्रे तेल में समोसे, पकोड़े, फ्राइज या टिक्का बना सकते हैं। यह कैलोरी कम करने और सेहत बनाए रखने में बेहद मददगार साबित हो सकता है।
- अक्सर एयर फ्रायर इस्तेमाल करने के बाद बास्केट को साफ करना सबसे बड़ा झंझट होता है। इस कॉम्बो पैक में 6 सिलिकॉन बास्केट लाइनर्स मिलते हैं जिससे तेल और खाना सीधे एयर फ्रायर की बास्केट पर नहीं चिपकता और सफाई आसान हो जाती है। इसके साथ ही, ये लाइनर्स रीयूजेबल, रीवॉशेबल और डिशवॉशर-सेफ हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - SOLARA
- मॉडल - Air Fryer 4.5L Combo
- क्षमता - 4.5 लीटर
- कंट्रोल टाइप - टच
- मटेरियल - प्लास्टिक, ग्लास, सिलिकन
खासियत
- 10 प्रीसेट मेनू
- BPA फ्री
कमी
- इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
Cookwell Air Fryer
खाना बनाने के लिए इसे क्यों चुनें?
- खाना पकाते समय क्या आपको भी बार-बार बास्केट बाहर निकाल कर देखना पड़ता है कि खाना कितना पका है और इसकी वजह से खाना देरी से भी पकता है? तो अब चिंता छोड़िए और चुनिए Cookwell Air Fryer को जिसमें पारदर्शी कांच की खिड़की मौजूद है। इसकी मदद से आप बाहर से ही, देख सकते हैं कि खाना कितना पका है। इससे अंदर का तापमान भी बना रहेगा।
- इस एयर फ्रायर की मदद से सिर्फ तलने का ही काम नहीं किया जा सकता है बल्कि आप केक, मफिन और ब्रेड को बेक भी आराम से कर सकते हैं और पनीर टिक्का, सब्जियां और चिकन को ग्रिलिंग और रोस्टिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा, आप ठंडे खाने को गर्म भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cookwell
- मॉडल - CWAF1400W
- क्षमता - 5 लीटर
- कंट्रोल टाइप - टच
- मटेरियल - एल्युमीनियम, नायलॉन
खासियत
- 360° रैपिड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी
- टेम्परेचर कंट्रोल
कमी
- यह गर्म होने में समय लगाता है।
PHILIPS Air Fryer NA231/00
खाना बनाने के लिए इसे क्यों चुनें?
- ऑफिस से आकार बड़े परिवार के लिए बार-बार नाश्ता बनाने में थकावट महसूस होती है तो PHILIPS Air Fryer NA231/00 को चुना जा सकता है जो 6.2 लीटर की क्षमता के साथ आता है और एक ही बार में अधिक मात्रा में फ्राइज़ से लेकर पनीर टिक्का, चिकन टिक्का आदि को तैयार कर देता है।
- इसमें मौजूद डिजिटल टच स्क्रीन के जरिए तापमान और समय को सटीक रूप से सेट करना आसान हो जाता है। बता दें, इसमें पहले से सेट कुकिंग मोड दिए गए हैं, जिससे फ्राइज, चिकन, स्नैक्स या बेकिंग जैसी चीज़ें केवल एक टच में आसानी से बन जाती हैं, जो नए यूजर्स के लिए भी सही रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - PHILIPS
- मॉडल - NA231/00
- क्षमता - 6.2 लीटर
- कंट्रोल टाइप - टच
- मटेरियल - एल्युमीनियम
खासियत
- पारदर्शी कुकिंग विंडो
- 100% फूड सेफ
कमी
- स्क्रैच रेसिस्टेंट न होने की वजह से इसमें खरोंच जल्दी आ सकती है।
