LG, Samsung जैसे ब्रांड्स के ये Refrigerator मिलेंगे ₹25,000 के अंदर, अमेजन पर देखें विकल्प

आजकल हर घर की जरूरत है एक भरोसेमंद रेफ्रिजरेटर, और यदि आपका बजट 25,000 रुपये तक सीमित है, तो Amazon पर विकल्पों की भरमार है। इन्हीं में से कुछ विश्वसनीय ब्रांड्स, बेहतरीन प्रदर्शन और शानदार फीचर्स वाले मॉडलों को यहां शामिल किया गया है। ये अलग-अलग क्षमता में आते हैं और कम बिजली खपत में दमदार कूलिंग के लिए जाने जाते हैं।
अमेजन पर उपलब्ध ब्रांडेड रेफ्रिजरेटर
अमेजन पर उपलब्ध ब्रांडेड रेफ्रिजरेटर

अपने किचन के लिए एक नया रेफ्रिजरेटर ढूंढना रोमांचक हो सकता है, खासकर जब आप अमेज़न पर 25,000 रुपये से कम के ब्रांडेड विकल्पों को एक्सप्लोर कर रहे हों। इस बजट सेगमेंट में Samsung, LG, Whirlpool, Haier और IFB जैसे प्रमुख ब्रांड बेहतरीन उत्पाद पेश करते हैं। हम आपको उन Refrigerator से परिचित कराएंगे जो न केवल आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ते, बल्कि ऊर्जा दक्षता, पर्याप्त स्टोरेज और आधुनिक डिजाइन जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। प्रत्येक ब्रांड की अपनी खासियतें हैं - सैमसंग अपनी डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के लिए जाना जाता है, जबकि एलजी स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। व्हर्लपूल की 6th सेंस टेक्नोलॉजी प्रभावशाली है, और आईएफबी व हायर भी विश्वसनीय विकल्प प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि आपके घर के लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है।

1. LG 185 L, 4 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator

185 लीटर क्षमता में आने वाला यह LG सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2-3 सदस्यों वाले परिवार, कपल्स और बैचलर्स के लिए एक आदर्श विकल्प है। यह मॉडर्न घरों के लिए अच्छे रहने वाले मॉडर्न और स्लीक डिजाइन में आता है। इसके बेस स्टैंड में ड्रॉर दिया गया है, जिसमें आलू, प्याज जैसी सब्जियां स्टोर की जा सकती है। वहीं, स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ बिजली की बचत होती है, शांत संचालन और टिकाऊ प्रदर्शन मिलता है। इसमें मिलने वाली एडवांस्ड टेक्नोलॉजी बर्फ को तेजी से जमाने में मदद करती है। यह LG Refrigerator टफन ग्लास शेल्फ के साथ आता है, जिन पर भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले भारी बर्तन रखे जा सकते हैं और इनके जल्दी टूटने का खतरा नहीं रहता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल नाम- GLD1945ZOSE
  • फिनिश टाइप- ग्लॉसी
  • मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील
  • फ्रीज़र क्षमता- 16 लीटर
  • पैटर्न- फ्लोरल
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
  • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर

खूबियां

  • मॉइस्ट एंड फ्रेश टेक्नोलॉजी
  • स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन
  • जर्म-रेजिस्टेंट गास्केट
  • बड़ा बॉटल स्टोरेज

कमी

  • ऑपरेशन के दौरान बीच-बीच में शोर और आवाजें आने की शिकायत।

2. IFB 197L 5 Star Advanced Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator

यह डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर IFB ब्रांड का है, जो 197 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें डीफ्रॉस्टिंग के लिए मैनुअल फंक्शन मिलता है, जिसमें फ्रीज़र के पास एक बटन दिया गया है। इसका 30 घंटों से ज्यादा का कूलिंग रेटेंशन लंबे पावरकट के दौरान कूलिंग को बनाए रखते हुए अंदर रखी चीजों को खराब होने से बचाता है। वहीं, इस सिंगल डोर फ्रिज में 100V–300V वोल्टेज रेंज के बीच स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन मिलता है, जिस वजह से वोल्टेज के उतार-चढाव में भी प्रदर्शन स्थिर बना रहता है। इसके साथ ही, मेटल-युक्त आइस ट्रे में 60 मिनट के अंदर बर्फ जमाई जा सकती है। यह फ्रिज फल और सब्जियों को करीब 25 दिनों तक ताजा बनाए रखने के लिए ह्यूमीडिटी कंट्रोलर वाले वेजिटेबल बॉक्स के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल नंबर- IFBDC-223EYBNED
  • फ्रीज़र क्षमता- 13 लीटर
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- मैनुअल
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
  • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
  • शेल्फ की संख्या- 2
  • फॉर्म फैक्टर- फ्रीज़र टॉप

खूबियां

  • क्विक एक्सेस चिलर ट्रे
  • XL बॉटल बिन
  • बिल्ट-इन ड्राई स्टोरेज
  • एडवांस्ड इंवर्टर कंप्रेसर

कमी

  • सर्विस से जुड़ी समस्या आ सकती है।

3. Haier 240 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Refrigerator

इस 240 लीटर क्षमता वाले हायर रेफ्रिजरेटर में ऑटो डीफ्रॉस्ट तकनीक मिलती है, जो फ्रिज के अंदर बर्फ की परत नहीं जमने देता और कूलिंग को अधिक प्रभावी बनाता है। यह क्लीन बैक डिजाइन और शानदार ब्लैक स्टील बॉडी के साथ आता है, जो मॉडर्न किचन बहुत ही बढ़िया दिकता है। इस Double Door Fridge में ट्विन इंवर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो लगातार शक्तिशाली प्रदर्शन देता है और रख-रखाव में भी कम खर्चा आता है। इसका खास कूल पैड बिजली जाने पर फ्रीज़र कूलिंग को लंबे समय तक बनाए रखता है, ताकी बर्फ ना पिघले और अन्य फ्रोज़ेन आइटम भी फ्रेश बने रहें। Haier के इस फ्रिज में वोल्टेज के उतार-चढाव में भी प्रदर्शन को स्थिर और सुरक्षित बनाए रखने वाला स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन मिलता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल नंबर- HEF-252EGBA-P
  • डोर की संख्या- 2
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
  • शेल्फ टाइप- टफन ग्लास
  • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
  • शेल्फ की संख्या- 3
  • फ्रीज़र क्षमता- 57 लीटर

खूबियां

  • बड़ा वेजिटेबल बॉक्स
  • ऑटो कनेक्ट होम इंवर्टर
  • टर्बो आइसिंग टेक्नोलॉजी
  • ट्विन एनर्जी सेविंग मोड

कमी

  • अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट मिलने की शिकायत।

4. Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator

5 स्टार एनर्जी रेटिंग और 189 लीटर क्षमता वाले इस सैमसंग सिंगल डोर फ्रिज का मॉडर्न मिडनाइट ब्लॉसम पैटर्न देखने में बहुत ही शानदार लगता है। 2-3 सदस्यों वाले परिवार के लिए उपयुक्त रहने वाले इस मॉडल में डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो प्रदर्शन को ऊर्जा कुशल और कूलिंग को शक्तिशाली बनाता है। इसे हॉरिज़ॉन्टल कर्व डोर डिजाइन में बनाया गया है। यह Samsung Refrigerator ऑटोमैटिक स्मार्ट कनेक्ट इंवर्टर से लैस है, जिससे बिजली जाने पर यह इंवर्टर से कनेक्ट हो जाता है और कूलिंग में बाधा नहीं आती है। इसकी 15 दिनों तक भोजन को ताजा रखने की क्षमता इसे व्यस्त घरों के लिए आदर्श बनाती है। इसमें लंबा बॉटल गार्ड भी दिया गया है, ताकी बड़ी बोतलों को भी आसानी से स्टोर किया जा सके।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल नंबर- RR21H2H25UZ/HL
  • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • फ्रीज़र क्षमता- 18 लीटर
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
  • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
  • रैक की संख्या- 2
  • डोर शेल्फ काउंट- 5

खूबियां

  • एंटी बैक्टेरियल गास्केट
  • टफन ग्लास शेल्फ
  • सफेद LED लाइट
  • गहरा डोर बिन

कमी

  • फ्रिज बॉडी कभी-कभार गर्म होने की समस्या।

5. Whirlpool 235 L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator

यह Whirlpool ब्रांड का 235 लीटर क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जो मीडियम साइज फैमिली के लिए आदर्श है। इसका स्टेब्लाइज़र फ्री ऑपरेशन 160 V - 300V के हाई वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी प्रदर्शन को कमजोर नहीं पड़ने देता और कंप्रेसर को सुरक्षित रखता है। इस फ्रिज में इंटेलिसेंस इंवर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो ऊर्जा दक्षता के साथ बेहतर कूलिंग और शांत संचालन सुनिश्चित करती है। इसमें अंदर रखी खाने-पीने की चीजों की गंध आपस में मिलने से रोकने के लिए एंटी-ओडोर एक्शन मिलता है, ताकी वह अधिक समय तक ताजा बना रहे और स्वाद में भी बदलाव ना आए। इसके अलावा, टफन ग्लास शेल्फ भारी बर्तनों का भार झेलने में सक्षम हैं और भारतीय घरों के लिए यह सुविधा बहुत काम की साबित होती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल नंबर- NEO DF278 PRM
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
  • शेल्फ टाइप- टफन ग्लास
  • शेल्फ की संख्या- 4
  • कूलिंग मेथेड- कंप्रेसर
  • फ्रीज़र क्षमता- 52 लीटर
  • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खूबियां

  • 6-इन-1 एडजस्टेबल शेल्व्स
  • 40% तेज बॉटल कूलिंग
  • नॉब कूलिंग कंट्रोलर
  • आइस ट्विस्टर और कलेक्टर

कमी

  • ड्यूरेबिलटी को लेकर शिकायतें।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    25 हजार रूपए के अंदर उपलब्ध ब्रांडेड रेफ्रिजरेटर मॉडलों की तुलना

    इस बजट में एक रेफ्रिजरेटर चुनते समय, क्षमता (180-250 लीटर), ऊर्जा दक्षता (3-5 स्टार रेटिंग), कंप्रेसर का प्रकार (इन्वर्टर कंप्रेसर बेहतर है), डीफ्रॉस्टिंग तकनीक (डायरेक्ट कूल बनाम फ्रॉस्ट फ्री), और अतिरिक्त सुविधाओं (जैसे वेजिटेबल क्रिस्पर, बोतल शेल्फ) पर विचार करना महत्वपूर्ण है। इसी में इन मॉडलों की तुलना आपके लिए सहायक हो सकती है-

    मॉडल्स

    क्षमता

    एनर्जी रेटिंग

    अन्य सुविधाएं

    LG (GLD1945ZOSE, Scarlet Euphoria, Base stand with Drawer)

    185 लीटर

    4 स्टार

    ड्रॉर के साथ बेस स्टैंड, एलजी सोलर कनेक्ट

    IFB (2026,IFBDC-223EYBNED,Divine Bliss Blue)

    197 लीटर

    5 स्टार

    30 घंटे का कूलिंग रेटेंशन, एडजस्टेबल शेल्व्स

    Haier (HEF-252EGBA-P, GE Black, 2026 Model)

    240 लीटर

    2 स्टार

    कूल पैड, स्पेसियश फ्रेश ज़ोन

    Samsung (RR21H2H25UZ/HL, Midnight Blossom Blue, 2026 Model)

    189 लीटर

    5 स्टार

    सिंगल टच डीफ्रॉस्ट, कर्व डोर डिजाइन

    Whirlpool (NEO DF278 PRM GERMAN STEEL(2s)-TL)

    235 लीटर

    2 स्टार

    4 डोर रैक, एंटी-ओडोर एक्शन

    नोट: सूची में शामिल किए गए रेफ्रिजरेटर की MRP ₹25,000 से अधिक है। मगर, वर्तमान में Amazon पर ये मॉडल इस कीमत के अंदर ही उपलब्ध हैं। इनकी कीमतें भविष्य में बदल भी सकती हैं, जिसकी हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। पाठकों को सटीक कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह दी जाती है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देखें अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी।

    इन्हें भी पढ़ें:

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • 25,000 रुपये से कम में कौन सा रेफ्रिजरेटर ब्रांड सबसे अच्छा है?
      +
      25,000 रुपये से कम में सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, IFB और हायर जैसे ब्रांड सबसे अच्छे विकल्प प्रदान करते हैं, जो अच्छी कूलिंग और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं।
    • क्या 25,000 रुपये के अंदर डबल डोर रेफ्रिजरेटर मिल सकता है?
      +
      हाँ, इस बजट में कुछ एंट्री-लेवल डबल डोर रेफ्रिजरेटर मिल सकते हैं, लेकिन सिंगल डोर मॉडल में अधिक विकल्प और बेहतर ऊर्जा दक्षता मिलती है।
    • रेफ्रिजरेटर खरीदते समय स्टार रेटिंग का क्या महत्व है?
      +
      स्टार रेटिंग ऊर्जा दक्षता को दर्शाती है। उच्च स्टार रेटिंग (जैसे 5-स्टार) का मतलब है कि रेफ्रिजरेटर कम बिजली की खपत करेगा, जिससे लंबी अवधि में बिजली के बिलों में बचत होगी।
    • इन्वर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज के क्या फायदे हैं?
      +
      इन्वर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं, कम शोर करते हैं, और तापमान को अधिक स्थिर रखते हैं, जिससे भोजन लंबे समय तक ताजा रहता है। वे सामान्य कंप्रेसर की तुलना में अधिक टिकाऊ भी होते हैं।
    • 25,000 रुपये से कम के फ्रिज के लिए आदर्श क्षमता क्या है?
      +
      इस बजट में, 180 से 250 लीटर की क्षमता वाले रेफ्रिजरेटर आम तौर पर छोटे परिवारों (2-3 लोग) के लिए आदर्श होते हैं।