8KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मध्यम से बड़े परिवारों (3-5 सदस्य) के लिए आदर्श है। यह न केवल अधिक कपड़े एक साथ धोने की सुविधा प्रदान करती है, बल्कि फ्रंट लोड डिजाइन पानी और बिजली की बचत में भी मदद करता है। इन मशीनों में आमतौर पर बेहतर वॉश क्वालिटी, कपड़ों की कम टूट-फूट और कई उन्नत वॉश प्रोग्राम होते हैं। अमेजन पर सबसे अच्छे मॉडल्श पेश करने वाले ब्रांड्स में Bosch और IFB के साथ ही Samsung, LG और Haier का नाम शामिल है। ये ब्रांड्स दमदार परफॉर्मेंस देने वाले मॉडलों के साथ ही विश्वसनीयता और अपनी बेहतर ग्राहक सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। ये ऊर्जा कुशल हैं और साथ ही लगभग हर प्रकार के फैब्रिक से बने कपड़ों को धुलने में सक्षम हैं, जिससे रोजमर्रा से लेकर पार्टी-वियर तक आसानी से साफ किए जा सकते हैं।
-
IFB 8 Kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine
8 किलोग्राम की क्षमता में आने वाली यह IFB फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 3-4 सदस्यों वाले परिवार से लेकर उन कपल के लिए भी आदर्श है, जो वीकेंड पर एकसाथ ढेर सारे कपड़े धुलते हैं। इसमें बच्चों और बूढ़ों के कपड़ों को बैक्टेरिया मुक्त तरीके से धुलने के लिए बेबी वियर और एंटी-एलर्जेन जैसे खास प्रोग्राम मिलते हैं। यह 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड के साथ कपड़ों को कम समय में धुलने और तेजी से सुखाने का काम करती है। इस IFB Washing Machine में मिलने वाले 22 वॉश प्रोग्राम विभिन्न प्रकार के फैब्रिक और कपड़ों को उनकी धुलाई की जरूरत के हिसाब से धुलने की सुविधा देते हैं। इसके अलावा, अनोखा क्रिसेंट मून ड्रम डिजाइन पानी का एक सुरक्षात्मक कुशन बनाता है, जिससे कपड़ों को नुकसान नहीं पहुंचता।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- SENATOR GXN 8012 CMS
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वोल्टेज- 220 वोल्ट्स
- नॉइज लेवल- 42 db
- डिस्प्ले- एलईडी
- कंट्रोल टाइप- रिमोट
खूबियां
- 2X पावर स्टीम कपड़ों को जर्म और रिंकल (सिलवट) मुक्त बनाती है।
- ऑटो टब क्लीन 40 वॉश साइकिल के बाद टब को साफ करने का रिमांइडर देता है।
- 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को 9 मोशन के जरिए अच्छी तरह साफ करती है।
कमी
- बिल्ड क्वालिटी को लेकर शिकायत।
-
Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT Fully Automatic Front Load Washer
यह Haier 8KG वॉशिंग मशीन 525 mm के सुपर ड्रम के साथ आती है, जिससे कपड़े बेहतर तरीके से घूम पाते हैं, सफाई बेहतर होती है और भारी कपड़ों समेत सभी तरह के कपड़ों की कोमलता से देखभाल होती है। इसके PuriSteam हाइजीन वॉश के जरिए कपड़े सिर्फ साफ नहीं होते, बल्कि उनमें से जर्म और बैक्टेरिया दूर होते हैं और साथ ही सिलवटें भी कम होती हैं। इस Haier Washing Machine का एंटी-बैक्टेरियल ट्रीटमेंट वाला लेज़र सीमलेस ड्रम हाइजीन बनाकर रखता है और साथ ही धुलाई क्वालिटी को बेहतर करता है। इसमें अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को धुलने के लिए 15 से भी ज्यादा वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। वहीं, 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड सामान्य लोड में 40 मिनट में ही कपड़ों को धुलने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- HW80-IM12929C
- वॉटेज- 1800 वॉट्स
- फिनिश टाइप- गार्मेंट
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
- रंग- सफेद
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इंवर्टर मोटर कम शोर और ऊर्जा दक्षता के साथ शक्तिशाली प्रदर्शन देती है।
- ड्रम को ऑटोमैटिक साफ करने के लिए डुअल स्प्रे टेक्नोलॉजी मिलती है।
- आसान कंट्रोल के लिए LED डिस्प्ले के साथ स्मार्ट कंट्रोल पैनल दिया गया है।
कमी
- इंस्टॉलेशन सर्विस से जुड़ी समस्या।
-
Samsung 8 kg, 5 star, AI Control, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
फ्रंट लोड वाली यह फुली ऑटोमैटिक 8KG सैमसंग वॉशिंग मशीन खास AI कंट्रोल और WiFi टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो कपड़ों की धुलाई को फास्ट और स्मार्ट बनाती है। यह बड़े परिवारों के लिए आदर्श है और 1400 RPM की स्पिन स्पीड के साथ लॉन्ड्री का काम तेज बनाती है और कपड़ों को सुखाने के लिए अधिक धूप की भी जरूरत नहीं पड़ती। इस Samsung Washing Machine में 2nd डायमंड ड्रम मिलता है, जिसका खास छोटे-छोटे छेंदो वाला डिजाइन कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना अच्छी तरह रगड़कर गंदगी निकालता है। वहीं, पेटेंटेड AI इकोबबल टेक्नोलॉजी एडवांस्ड एल्गोरिदम के जरिए फैब्रिक, भार आदि का पता लगाकर उसी के अनुसार साइकिल, टाइम, पानी और स्पिन को एडजस्ट करती है। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील से बने होने के कारण अधिक मजबूत, हाइजनिक और खरोंच व ज़ंग से सुरक्षित रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- WW80T504DAX1TL
- कंट्रोल टाइप- रिमोट
- कंट्रोलर टाइप- स्मार्टथिंग्स, WiFi
- फिनिश टाइप- मैट
- वॉशिंग साइकिल- 21
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
खूबियां
- हाइजीन स्टीम कपड़ों से 99.9% तक बैक्टेरिया निकालता है।
- अकस्मात संचालन से बचाने के लिए चाइल्ड लॉक दिया गया है।
- इसकी DIT मोटर शांत और ऊर्जा कुशल प्रदर्शन देती है।
कमी
- ड्यूरेबिलटी को लेकर कुछ शिकायतें।
-
Bosch 8 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine
5 स्टार एनर्जी रेटिंग की इस Bosch वॉशिंग मशीन में कपड़ों को कम बिजली और पानी खपत के साथ अच्छी तरह धोया जा सकता है। इसके एंटी बैक्टेरिया, जींस, फ्रेशन अप जैसे 15 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम उपयोगकर्ता को अपने कपड़ों के अनुसार सही प्रोग्राम सेट करने और अच्छी धुलाई पाने में मदद करते हैं। यह कपड़ों को गर्म पानी में धुलने के लिए इन-बिल्ट हीटर के साथ आती है, जिससे अधिक मैले, बीमार व्यक्ति के कपड़े या ऊनी कपड़ों को धुलना आसान रहता है। वहीं, टॉप-नॉच जर्मन इंजीनियरिंग इसे क्वालिटी के मामले में दमदार बनाती है। इसमें खास AI एक्टिव वॉटर प्लस फीचर दिया गया है, जो कपड़ों के फैब्रिक, लोड और गंदगी के अनुसार उचित धुलाई सुनिश्चित करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
- कंट्रोल टाइप- टच
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- नॉइज लेवल- 54 db
- स्पिन स्पीड- 1400 RPM
खूबियां
- यह पानी के कम दबाव में भी ड्रम को तेजी से भरती है।
- एंटी बैक्टेरिया स्टीम कपड़ों को 99.9% तक जर्म और बैक्टेरिया मुक्त बनाती है।
- सॉफ्ट केयर ड्रम और पैडल्स नाजुक फैब्रिक के लिए आदर्श रहते हैं।
कमी
- वाइब्रेशन की समस्या।
-
LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Fully-Automatic Front Load Washing Machine
यह LG फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए आदर्श रहने वाली 8 किलोग्राम की क्षमता में आती है। इसका फुली स्टेनलेस स्टील ड्रम मजबूती के मामले में बेहतरीन है और साथ ही स्टील की बॉडी भी सालों-साल तक खराब नहीं होती है। इस LG Washing Machine में 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, ताकी कपड़ों को उचित देखभाल के साथ धुला जा सके और वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहें। इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा मिलती है, जो पावर कट होने और बिजली वापस आने पर मशीन को उसी सेटिंग्स से चालू कर देती है। वहीं, स्टीम वॉश टेक्नोलॉजी के जरिए कपड़ों को जर्म फ्री बनाया जा सकता है जो कि बच्चों से लेकर बीमार व्यक्ति के कपड़े धुलने के लिए बहुत ही अच्छा रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मटेरियल टाइप- स्टेनलेस स्टील
- रंग- मिडिल ब्लैक
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- फिनिश टाइप- मैट
- स्टैंडर्ड साइकिल- 10
- नॉइज लेवल- 54 db
खूबियां
- WiFi के जरिए इसे LG ThinQ ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।
- इंवर्टर डायरेक्ट ड्राइव कम शोर और कंपन वाला संचालन देती है।
- उचित धुलाई परिणाम के लिए 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव मिलती है।
कमी
- मशीन में टूट-फूट से जुड़ी शिकायतें।
