₹30,000 से कम में मिलेंगी बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली Washing Machines! कपड़े धुलने के बाद लगेंगे नए जैसे

कपड़े साफ-सुथरे दिखें और फैब्रिक की चमक बरकार रहे इसके लिए जरूरी है कि आपके कपड़े अच्छे से धुल पाएं। ऐसे में 30 हजार रुपये तक की कीमत में बढ़िया ब्रांड्स की काफी अच्छी Washing Machines मिल सकती हैं, जो आपके कपड़ों को अच्छे से धोकर, दाग-धब्बे हटाने में कारगर साबित हो सकती हैं, ताकि आपके कपड़े एकदम नए जैसे लगें।
30000 रुपये तक की कीमत में वॉशिंग मशीन
30000 रुपये तक की कीमत में वॉशिंग मशीन

साफ-सुथरा रहना किसे पसंद नहीं होता? अगर आपके कपड़े गंदे रहें तो आपका भी मूड खराब हो सकता है और देखने वाले पर भी खराब असर पड़ सकता है। कपड़ों की धुलाई अच्छे से हो सके और समय की भी बचत हो जाए, इसके लिए अच्छी वॉशिंग मशीन आज के समय में जरूरत बन गई है। अमेजन पर LG, Haier, सैमसंग, Bosch और IFB जैसे ब्रांड्स की वाशिंग मशीन्स उपलब्ध हैं। 30,000 रुपये रुपये तक की कीमत में आपको शानदार वॉशिंग मशीन मिल सकती हैं। हमने अच्छे से रिसर्च की है और आपके लिए वॉशिंग मशीन्स की कैपेसिटी, एनर्जी रेटिंग, टाइप, स्पिन स्पीड आदि को ध्यान में रखते हुए यहां आपको जानकारी दे रहें हैं, जो आपके काम आ सकती है।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    Haier की वॉशिंग मशीन अच्छी मानी जाती हैं। आधुनिक फीचर्स से लैस इस कंपनी की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों की अच्छे से धुलाई करने के अलावा ऊर्जा की बचत करने में भी कारगर है। अगर आप टॉप लोड मशीन ढूंढ रहे हैं तो आप इसका चयन कर सकते हैं। 

    क्या-क्या खासियत है?

    • Haier Washing Machine में कपड़ों की बेहतर धुलाई के लिए खास तरह का स्टेनलेस स्टील का बना ड्रम लगा है, जिसे Oceanus Wave नाम दिया गया है। साथ ही इसमें मैजिक फिल्टर लगा है, जो कि कपड़ों से निकलने वाले रुए इकट्ठा करता है। ताकि टब के अंदर गंदगी न फंसी रहे।
    • यह छोटे परिवारों के लिए ठीक है। इसमें 15-मिनट वाले क्विक वॉश प्रोग्राम के अलावा स्पिन, टब, ड्राई, सोक आदि समेत कुल 8 वॉश प्रोग्राम्स हैं। यानी आपके कपड़े जल्दी धुल सकते हैं। साथ ही तेजी से कपड़े सूख सकें, इसके लिए 700 RPM की स्पिन स्पीड है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट का साइज- 52D x 54W x 93H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड

    खूबियां

    • ऑटो-रीस्टार्ट
    • टब ड्राई

    कमी

    इसमें डिटर्जेंट ट्रे नहीं है।


    01
  • Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    अगर आपके परिवार में 3-4 लोग रहते हैं और रोज-रोज कपड़े हाथ से धोने का समय नहीं मिलता तो कपड़ों का ढेर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप Samsung की वॉशिंग मशिन का चयन कर सकतें हैं। 30 हजार रुपये तक की कीमत में आपको यह बढ़िया मशीन मिल सकती है।

    क्या-क्या खासियत है?

    • सैमसंग कंपनी की यह वाशिंग मशीन टॉप लोड है और पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। इसमें मौजूद Ecobubble तकनीक की मदद से 73% ऊर्जा की बचत होती है, साथ ही पानी भी 19% कम खर्च होता है। इसके 9-वॉश प्रोग्राम्स की मदद से आपके नॉर्मल से लेकर डेलिकेट कपड़ों तक को आसानी से धोने में कारगर हैं।
    • इसके अंदर मैजिक फिल्टर लगा है, जो लिंट और कपड़ों के टुकड़ों को रोकता है, ताकि मशीन सही से काम कर सके। साथ ही मशीन कपड़े धोते समय तेज आवाज भी नहीं करती है यानी आपकी शांति भंग नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • रंग- लैवेंडर ग्रे
    • ब्रांड- Samsung
    • प्रोडक्ट का साइज- 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड

    खूबी

    • डिजिटल इंवर्टर मोटर
    • 20% बेटर फैब्रिक केयर
    • क्विक वॉश

    कमी

    पानी का दबाव कम हो तो अच्छे से काम नहीं करेगी।


    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Fully Automatic Top Load Washing Machine

    आप रोज-रोज हाथ से कपड़े नहीं धो सकते हैं तो आपके लिए LG की वॉशिंग मशीन कारगर साबित हो सकती है। बारिश या सर्दियों के मौसम में कपड़े धोकर सुखाने में दिक्कत आती है तो इस उपकरण का चयन कर सकते हैं। आपका परिवार बड़ा है और अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक का है तो यह आपके लिए ठीक रहेगी।

    क्या-क्या खासियत है?

    • LG कंपनी की यह वॉशिंग मशीन टॉप लोड वाली है और पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। 
    • डबल बेड वाली बेडशीट धोनी हो या शर्ट के गंदे कॉलर साफ करने हों, सारे कपड़े आसानी से धुल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • ब्रांड- LG
    • प्रोडक्ट का साइज- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
    • एक्सेस लोकेशन- टॉप लोड

    खूबी

    • लिंट फिल्टर
    • ऑटो प्री-वॉश

    कमी

    कपड़ों से ग्रीस ठीक से नहीं निकलती है।



    03
  • Bosch 7 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    अगर आप चाहते हैं कि आपके कपड़े चमकदार भी रहें और पसीने-धूल और गंदगी के पैदा होने वाले जर्म्स भी हट जाएं तो आप अपने कपड़ों को धोने के लिए Bosch की वॉशिंग मशीन का चयन कर सकते हैं।

    क्या-क्या खासियत है?

    • पूरी तरह से ऑटोमेटिक होने के साथ-साथ इसमें AI-Active वाटर प्लस का फीचर भी मौजूद है। यानी के लोड के हिसाब से पानी के लेवल को एडजस्ट करने में सक्षम है।
    • इस वॉशिंग मशीन में आप अपने कपड़े उनके टाइप के हिसाब से धो सकते हैं। साथ ही एनर्जी और पानी की बचत भी हो सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • ब्रांड- Bosch
    • प्रोडक्ट का साइज- 58D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड

    खूबी

    • स्टीम एंटीबैक्टीरियल तकनीक
    • इन-बिल्ट हीटर

    कमी

    स्टैंडर्ड पाइप में पानी का इनलेट कनेक्टर लगाने में दिक्कत आ सकती है।



    04
  • IFB 6 Kg 5 Star with 9 Swirl Wash, Fully Automatic Front Load Washing Machine

    कई लोगों का मानना होता है कि वाशिंग मशीन कपड़ों की वैसी सफाई नहीं कर सकती है, जैसी की हाथ से की गई धुलाई करती है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो बेफिक्र हो जाइए। आप IFB की ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशिन ले सकते हैं। अगर आपके घर में अगर 2-3 मेंबर्स रहते हैं तो आप इसका चयन कर सकते हैं। 

    क्या-क्या खासियत है?

    • IFB ब्रांड की यह मशीन ऑटोमेटिक तो है ही, साथ ही इसमें दिया गया 9 Swirl वॉश का फीचर ऐसी धुलाई करता है, मानो कपड़े हाथ से रगड़-रगड़ कर धोए गए हों। अगर आपके घर खारा पानी आता है तो यह उसे भी ट्रीट करने में कारगर है। दरअसल, इसके लिए इसमें Aqua Energie तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
    • इस IFB Washing Machine  में क्रेडल वॉश, एक्सप्रेस 15, मिक्स, वूल, डेली और बल्की वॉश जैसे वॉश प्रोग्राम भी हैं। साथ ही यह डीप क्लीनिंग के लिए ये मशीन ठीक रहेगी। 
    • इसे बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखा गया है कि मशीन में कपड़ा सही रहे। अगर बच्चों के कपड़े धोने हैं, तो इसमें बेबी क्लॉथ्स के लिए भी प्रोग्राम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • रंग- ग्रे
    • ब्रांड- IFB
    • प्रोडक्ट का साइज- 51.8D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • एक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड

    खूबी

    • AI-पावर्ड
    • 11 वॉश प्रोग्राम

    कमी

    ड्रेनेज की दिक्कत हो सकती है।



    05

वॉशिंग मशीन के मॉडल्स

किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन में कौन सी मोटर लगी है और RPM स्पीड कितनी है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

वॉशिंग मशीन के मॉडल्स

RPM स्पीड

मोटर का प्रकार

Haier Smart Choice 7 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

700

स्टैंडर्ड एसी इंडक्शन मोटर

Samsung 7 kg, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

700

डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर मोटर



IFB 6 Kg Fully Automatic Front Load Washing Machine

1000

ब्रशलेस DC मोटर



LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Fully Automatic Top Load Washing Machine

740

स्मार्ट इन्वर्टर मोटर

Bosch 7 kg Front Load Fully-Automatic Washing Machine

1200

EcoSilence ड्राइव ब्रशलेस मोटर

नोट: लेख लिखते समय इन वॉशिंग मशीन्स की कीमत ₹30,000 से कम थी, लेकिन इनकी MRP ज्यादा है जिसके चलते सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 30 हजार रुपये तक की कीमत में कौन से ब्रांड की वॉशिंग मशीन मिल सकती है?
    +
    LG और सैमसंग के अलावा Haier, बॉश और आईएफबी जैसे ब्रांड्स की वाशिंग मशीन्स आपको 30 हजार रुपये तक की कीमत में मिल सकती हैं।
  • वॉशिन मशीन में स्टीम एंटीबैक्टीरियल तकनीक क्या होती है?
    +
    यह वॉशिन मशीन में सफाई और सैनिटाइजेशन करने की तकनीक है, जिसमें भाप की मदद से कीटाणुओं को नष्ट किया जाता है।
  • इको बबल टेक्नोलॉजी क्या होती है?
    +
    इको बबल तकनीक Samsung वॉशिंग मशीनों की खासियत है, जो धुलाई शुरू करने से पहले डिटर्जेंट को झाग में बदल देती है ताकि ठंडे पानी में भी कपड़े अच्छे से और तेजी से साफ हो सकें।
  • 5-स्टार एनर्जी रेटिंग का क्या मतलब होता है?
    +
    5-स्टार एनर्जी रेटिंग किसी उपकरण की एनर्जी एफिशिएंसी के उच्चतम स्तर को दर्शाता है यानी मशीन की बिजली की खपत सबसे कम है।