चाय से लेकर चावल तक: Prestige Induction स्टोव के साथ रोजाना की कुकिंग बनेगी आसान!

Prestige के इंडक्शन स्टोव रोजाना की छोटी-मोटी कुकिंग के लिहाज से सही माने जाते हैं। इन पर तरह-तरह की डिशेज को आसानी से पका सकते हैं और साथ ही ये बहुत ज्यादा बिजली की भी खपत नहीं करते हैं। अगर घर पर कभी गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है तो इसका इस्तेमाल करके भी आसानी से खाना पका सकते हैं।
Prestige इंडक्शन स्टोव जो रोजाना की कुकिंग को बनाएंगे आसान
Prestige इंडक्शन स्टोव जो रोजाना की कुकिंग को बनाएंगे आसान

क्या आप अपने रसोईघर के लिए हाई क्वालिटी इंडक्शन स्टोव की तलाश में हैं जो रोजाना की खाना पकाने की जरूरतों को पूरा कर सके? ऐसे में प्रेस्टीज को एक भरोसेमंद विकल्प कहा जा सकता है। ये ज्यादा बिजली की खपत भी नहीं करते हैं और इनके साथ तरह-तरह की डिशेज आसानी से पकाई जा सकती हैं। Prestige Induction Stove सामान्य गैस की तुलना में तेजी से गर्म होते हैं, जिससे खाना पकाने में समय की बचत होती है। इसके अलावा, इनमें फ्लेम नहीं होती जिस वजह से ज्यादा सुरक्षित भी होते हैं। ये भारतीय खाना पकाने की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं, जिनमें अलग-अलग तापमान सेटिंग्स और प्रीसेट कुकिंग विकल्प देखने को मिलते हैं। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Prestige Xpress 1200W Induction Cooktop

रोजाना की कुकिंग के लिए क्यों है सही?

  • यह प्रेस्टीज इंडक्शन स्टोव बिल्ट-इन टाइमर से लैस है जिस वजह से बार-बार खाने को जाकर चेक करने की जरूरत नहीं होती है। टाइमर पूरा होने पर यह अपने आप ही ऑफ हो जाता है और आप आसानी से जाकर दूसरे काम कर सकते हैं।
  • 8 प्री-सेट मेन्यू की मदद से तरह-तरह की डिशेज को पकाने में आसानी से होती है। फिर चाहे कुकर में खिचड़ी बनानी हो या नाश्ते के लिए डोसा इनका इस्तेमाल करके कुकिंग करने में सुविधा होती है।
  • एंटी मैग्नेटिक वॉल न सिर्फ इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाती है, बल्कि पूरी सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। ऐसे में हाथ जलने का डर नहीं रहता है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक का इस्तेमाल करके कंट्रोल पैनल को बंद कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Prestige
  • वोल्टेज- 230 Volts (AC) 
  • वॉटेज- 1200 Watts 
  • कंट्रोल- पुश बटन
  • मटेरियल- सिरेमैकि

खासियतें

  • आसान नियंत्रण
  • पावर सेवर
  • स्लीक डिजाइन

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
01

Prestige Iris Sleek 2000 Watts Induction Cooktop

रोजाना की कुकिंग के लिए क्यों है सही?

  • आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले इस इंडक्शन स्टोव की खासियत है कि यह आपकी कुकिंग की जरूरत को अपने आप ही समझते हुए तापमान और टाइम को खुद से ही सेट करता है, जिस वजह से बार-बार सेटिंग बदलने का झंझट नहीं होता है। इसी के साथ खाना भी तेजी से पकता है।
  • यह Prestige Induction वोल्टेज रेगुलेटर से भी लैस है जो इसे सुरक्षित बनाए रखता है। भारत के कई घरों में आज भी वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होना आम बात है लेकिन यह इंडक्शन इस दौरान भी सही प्रदर्शन बनाए रखता है।
  • वहीं, टाइमर होने की वजह से बार-बार खाने को चेक करने की जरूरत नहीं होती है और कुकिंग पूरी होने पर यह अपने आप बंद भी हो जाता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Prestige
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वॉटेज- 2000 Watts
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 39.5D x 32.5W x 9.5H सेंटीमीटर
  • कलर- ब्लैक

खासियतें

  • आसान रखरखाव
  • ऊर्जा कुशल
  • एंटी-मैग्नेटिक वॉल

कमी

  • टच कंट्रोल की समस्या।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Prestige PIC 20 1600 Watts Induction Cooktop

रोजाना की कुकिंग के लिए क्यों है सही?

  • चाहे आपको पुलाव बनाना हो या इडली; प्रेस्टीज के इस इंडक्शन स्टोव पर तसरह-तरह की कुकिंग की जा सकती है। इसके लिए इसमें 8 स्मार्ट प्री-सेट मोड्स दिए गए हैं जो तरह-तरह की भारतीय किकिंग को आसानी से संभाल सकते हैं।
  • इसका खास कीप वॉर्म फंक्शन खाना पकने के बाद उसे लंबे समय तक गर्म रखता है जिस वजह से उसे री-हीट करने का झंझट नहीं होता है। 
  • यह Prestige Induction Cooktop ऊर्जा कुशल भी है, जिस वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बावजूद बिजली की ज्यादा खपत नहीं होती है और बिल कंट्रोल में रहता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Prestige
  • वॉटेज- 1600 Watts 
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • मटेरियल- ग्लास
  • वजन- 1.880 किलोग्राम

खासियतें

  • आसान कंट्रोल
  • बिल्ट-इन टाइमर
  • सर्ज प्रोटेक्शन

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 


हाउस ऑफ एप्लाइंसेस के साथ जानिए वॉशिंग मशीन, गीजर, फ्रिज, मिक्सर ग्राइंडर और अन्य उपकरणों के बारे में। 

03

Prestige PIC 16.0 Plus 2000 Watts Induction Cooktop

रोजाना की कुकिंग के लिए क्यों है सही?

  • स्लीक डिजाइन वाला यह प्रेस्टीज इंडक्शन किचन काउंटर पर ज्यादा जगह नहीं घेरता है जिस वजह से इसे छोटे रसोईघरों में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, प्री-सेट मेन्यू की मदद से तरह-तरह की कुकिंग करना आसान बनता है।
  • इसकी सेंसर-बेस्ड टेक्नोलॉजी खुद ही हीट और तापमान को सेट करती है जिस वजह से खाना न सिर्फ जल्दी बल्कि सही तरह से पकता है और उसके जलने की चिंता नहीं करनी होती है।
  • इसका रखरखाव करना भी काफी आसान है और अगर कभी खाना पकाते समय कुछ गिर भी जाता है को सामान्य कपड़े से पोछकर उसे साफ कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Prestige
  • वोल्टेज- 230 Volts (AC) 
  • वॉटेज- 2000 Watts 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 41D x 33W x 9H सेंटीमीटर
  • वजन- 2.840 किलोग्राम

खासियतें

  • इंडियन मेन्यू
  • ऑटोमैटिक वोल्टेज रेगुलेटर
  • पोर्टेबल डिजाइन

कमी

  • बॉडी पर स्क्रैच लगने की समस्या। 
04

Prestige PIC 6.1 V3 2200 Watts Induction Cooktop

रोजाना की कुकिंग के लिए क्यों है सही?

  • स्लीक डिजाइन वाला यह इंडक्शन ऑटोमैटिक व्हिसल काउंटर के साथ आता है जो कुकर की सीटियां गिनकर कुकिंग पूरी होते ही पावर सप्लाई रोक देता है। यह सुविधा न सिर्फ खाने को सही तरह से पकाती है, बल्कि आपको भी खड़े होकर मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है।
  • टच कंट्रोल की मदद से इस Induction Chulha को इस्तेमाल करना काफी आसान बनता है और इसे वे लोग भी आशानी से चला सकते हैं जिन्हें टेक्नोलॉजी की ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके साथ पीजी या हॉस्टल में रहने वाले बच्चे भी आसानी से कुकिंग कर सकते हैं।
  • कुकिंग पूरी होने पर यह ऑटोमैटिक तरह से कीप वॉर्म सेटिंग स्टार्ट करता है जिस वजह से खाने को बार-बार गर्म करने की जरूरत नहीं होती है और हर बार गर्मा-गर्म खाना मिलता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Prestige
  • वॉटेज- 2200 Watts 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 43D x 35W x 10H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- ग्लास
  • कलर- ब्लैक

खासियतें

  • पावर सेवर टेक्नोलॉजी
  • चाइल्ड लॉक
  • एंटी मैग्नेटिक वॉल

कमी

  • हीटिंग संबंधित परेशानी। 
05

जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

प्रेस्टीज के इन सभी इंडक्शन स्टोव में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

वॉटेज

खासियत

Prestige Xpress Induction Cooktop

1200W 

चाइल्ड लॉक

Prestige Iris Sleek Induction Cooktop

2000 Watts 

वोल्टेज रेगुलेटर

Prestige PIC 20 Induction Cooktop

1600 Watts

इंडियन मेन्यू

Prestige PIC 16.0 Plus Induction Cooktop

2000 Watts 

सर्ज प्रोटेक्शन

Prestige PIC 6.1 V3 Induction Cooktop

2200 Watts

विसल काउंटर

एप्लाइंसेस, गैजेट, फैशन और लाइफस्टाइल के तरह-तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • प्रेस्टीज इंडक्शन स्टोव पर कौन से बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
    +
    इन इंडक्शन स्टोव पर केवल फेरोमैग्नेटिक बॉटम वाले बर्तन ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जैसे कि कास्ट आयरन, स्टेनलेस स्टील और इंडक्शन-रेडी कुकवेयर।
  • क्या यह इंडक्शन स्टोव बिजली की ज्यादा खपत करता है?
    +
    नहीं, प्रेस्टीज इंडक्शन स्टोव पारंपरिक इलेक्ट्रिक कुकटॉप की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल होते हैं क्योंकि वे सीधे बर्तन को गर्म करते हैं, जिससे ऊर्जा की बर्बादी कम होती है।
  • प्रेस्टीज इंडक्शन स्टोव को कैसे साफ करें?
    +
    इनको साफ करने के लिए, पहले उसे ठंडा होने दें। फिर एक नम कपड़े और हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करके ग्लास टॉप को पोंछ लें।
  • क्या यह इंडक्शन स्टोव सुरक्षित हैं?
    +
    हां प्रेस्टीज इंडक्शन स्टोव बहुत सुरक्षित होते हैं क्योंकि उनमें फ्लेम नहीं होती और वे केवल बर्तन के संपर्क में आने पर ही गर्म होते हैं। इनमें अक्सर ओवरहीट प्रोटेक्शन और ऑटो-शटऑफ जैसी सुरक्षा सुविधाएं होती हैं।
  • प्रेस्टीज इंडक्शन स्टोव की वारंटी कितने समय की होती है?
    +
    ज्यादातर प्रेस्टीज इंडक्शन स्टोव पर 1 साल तक की प्रोडकक्ट वारंटी मिलती है, लेकिन यह मॉडल और के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।