750 या 1000 Watts: कौन-सा Mixer Grinder घर पर इस्तेमाल करने के लिए होगा सही? तुलना के साथ जानिए

750 Vs 1000 Watts मिक्सर ग्राइंडर: घर पर इस्तेमाल करने के लिए ये दोनों ही क्षमता वाले मॉडल सही माने जाते हैं लेकिन सही विकल्प का चयन पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको सामान्य तौर पर हल्की-फुल्की ग्राइंडिंग की जरूरत पड़ती है तो 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर सही होते हैं। वहीं, जिन घरों में रोज ही खड़े मसाले, दालें और अन्य सख्त चीजें पीसी जाती हैं उनके लिए 1000 Watts मिक्सर ग्राइंडर सही होंगे।
750 Watts या 1000 Watts: कौन-सा मिक्सर ग्राइंडर घरेलू इस्तेमाल के लिए है सही?
750 Watts या 1000 Watts: कौन-सा मिक्सर ग्राइंडर घरेलू इस्तेमाल के लिए है सही?

जब भी बात आती है घर के लिए 750 Watts और 1000 Watts वाले मिक्सर ग्राइंडर में से किसी एक का चयन करने की तो यह पूरी तरह से रसोई की जरूरतों पर निर्भर करता है। जिन भारतीय घरों में रोजमर्रा की खाना पकाने की जरूरतों के लिए सामान्य पिसाई की जरूरत होती है उनके लिए 750 Watts के मिक्सर ग्राइंडर सबसे अच्छे होते हैं। यह कम बिजली की खपत करते हैं, किफायती होते हैं और आसानी से चटनी, मसाले, बैटर और प्यूरी तैयार करते हैं। वहीं, जहां आए दिन इडली-डोसा का बैटर, साबुत मसाले या ज्यादा मात्रा में चीजें पीसने की आवश्यकता होती तो 1000 Watts Mixer Grinder चुनना सही रहता है। इसकी शक्तिशाली मोटर ज्यादा लोड को आसानी से संभालती है और जल्दी हीट भी नहीं होती। ये आमतौर पर थोड़े महंगे भी होते हैं। 

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Butterfly Plus 750 W Juicer Mixer Grinder

घरेलू करने के लिए क्यों है सही?

  • तीन स्पीड कंट्रोल पर काम करने वाला यह 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर लोकप्रिय ब्रांड Butterfly का है। इसमें तरह-तरह की चीजं को ग्राइंड करने के लिए 5 जार मिलते हैं जिसमें सूखी से लेकर गीली हर तरह की सामग्री को आसानी से पीसा जा सकता है। 
  • इसके सभी जार स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हुए हैं जिस वजह से वे लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं और हैंडल की मदद से इन्हें संभालना आसान हो जाता है। वहीं, धारदार क्वालिटी वाले ब्लेड की मदद से सख्त समाग्री भी आसानी से ग्राइंड हो जाती है और बढ़िया क्वालिटी वाली मोटर बिना हीट हुए लगातार काम करती है। 
  • सबसे अच्छी बात है कि इसके साथ एक स्टोरेज जार भी मिलता है जिसमें मसालों या चटनी को आसानी से स्टोर भी कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Butterfly
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • वॉटेज- 750 Watts
  • कंट्रोल- नॉब
  • शोर स्तर- 35 Decibels 

खासियतें

  • ABS बॉडी
  • टिकाऊ मोटर
  • मजबूत लिड

कमी

  •  मोटर के साथ फंक्शनिंग की समस्या। 
01

Butterfly Magneto 1000 W Juicer Mixer Grinder

घरेलू इस्तेमाल के लिए क्यों है सही?

  • जूसर जार के साथ आने वाले इस मॉडल में आसानी से घर पर ही फल-सब्जियों का ताजा जूस तैयार किया जा सकता है। बटरफ्लाय का यह 1000 Watts Mixer Grinder हर बार सही पिसाई सुनिश्चित करता है और इसके 4 अलग-अलग क्षमता वाले जार में तरह-तरह की सामग्री आसानी से पीसी जा सकती है। 
  • स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने इसके मजबूत ब्लेड लंबे समय तक ज़ंग से सुरक्षित रहते हैं और इनकी क्वालिटी आसानी से खराब नहीं होती है। 
  • इस्तेमाल के बाद इसके सारे जार्स आसानी से साफ हो जाते हैं और उनमें किसी तरह की गंदगी या दुर्गंध जमा होने की समस्या नहीं आती है। वहीं, अगर इस्तेमाल के दौरान कोई जार हाथ से गिरता भी है तो ब्रेक-रेसिस्टेंट बॉडी के चलते उनके टूटने का खतरा कम रहता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Butterfly
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वॉटेज- 1000 Watts
  • कंट्रोल- नॉब
  • मटेरियल- ABS

खासियतें

  • जार हैंडल
  • 23000 RPM मोटर
  • क्वाड्रा आर्म वाइब्रेशन

कमी

  • प्रदर्शन-संबंधित परेशानी।


दोनों में से कौन-सा चुनें?

ये दोनों ही Butterfly Mixer Grinder घर पर इस्तेमाल करने के लिए सही होंगे। हालांकि, अगर आपको अक्सर ज्यादा जार्स की जरूरत होती है तो 750 Watts वाला मॉडल बेहतर होगा। वहीं, अगर आप रोज ही तरह-तरह की सामग्री को ज्यादा मात्रा में पीसते हैं तो 1000 Watts वाले मॉडल को चुनना सही फैसला रहेगा। 

02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

BOSCH TrueMixx 750 W Juicer Mixer Grinder

घरेलू इस्तेमाल करने के लिए क्यों है सही?

  • यह बॉश मिक्सर ग्राइंडर जूसर सुविधा के साथ आता है जिस वजह से इसे तरह-तरह की सामग्री पीसने के अलावा जूस और शेक तैयार करने के लिए भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मॉडल की खासियत है कि सभी जार की लिड में लॉक लगा हुआ जिस वजह से इस्तेमाल के दौरान ढक्कन को पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होती है और मिक्सर ऑन करके दूसरे काम भी आसानी से किए जा सकते हैं।
  • 750 Watts वाली 100% कॉपर वाइंडिंग मोटर तेजी से काम करते हुए प्रदर्शन को दमदार बनाए रखती है और धारदार क्वालिटी वाले ब्लेड के साथ मिलकर सूखे मसाले, दाल और यहां तक कि बर्फ को भी अच्छी तरह से ग्राइंड करती है। 
  • नॉन-स्लिप फीट से लैस यह मॉडल इस्तेमाल के दौरान किचन काउंटर या टेबल से खिसकर गिरता नहीं है जिसके चलते सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित होता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वॉटेज- 750 Watts
  • जार- 4
  • कंट्रोल- नॉब

खासियतें

  • मजबूत लिड
  • स्टेनलेस स्टील जार
  • Hi Flux मोटर

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
03

BOSCH TrueMixx Pro 1000 W Mixer Grinder

घरेलू इस्तेमाल करने के लिए क्यों है सही?

  • खास स्टोन पाउंडिंग टेक्नोलॉजी वाला यह जूसर मिक्सर ग्राइंडर मसालों और बैटर को बिल्कुल सिल-बट्टे वाला स्वाद देने का काम करता है जिस वजह से तरह-तरह की चीजें सही तरह से तैयार होती हैं। यह Bosch Mixer Grinder 4 अलग-अलग जार से लैस है जिनमें चटनी से लेकर जूस सब तैयार हो जाते हैं।
  • इसमें मोटर ओवरलोड प्रोटेक्शन सुविधा भी मिलती है, जो पूरी सुरक्षा बनाए रखती है और अगर कभी इस्तेमाल के दौरान वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होता है तो मोटर खराब होने से बचती है और प्रदर्शन पर किसी भी तरह से असर नहीं पड़ता है। 
  • इसका फ्लो ब्रेकर सिस्टम खासकर बैटर को सही तरह से तैयार करने में मदद करता है। इसकी मदद से घर पर ही चीले और साउथ इंडियन डिशेज के लिए दालें सही तरह से पीसी जा सकती हैं और हर बार शानदार स्वाद मिलता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • वोल्टेज- 240 Volts 
  • वॉटेज- 1000 Watts
  • स्पीड- 3
  • क्षमता- 1.4 लीटर

खासियतें

  • हैंड्स-फ्री ऑपरेशन
  • स्टेनलेस स्टील जार
  • धारदार ब्लेड्स

कमी

  • ज्यादा शोर स्तर। 


दोनों में से कौन-सा चुनें?

ये दोनों ही जूसर मिक्सर ग्राइंडर अपनी-अपनी जगह शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। हालांकि, अगर आपके घर में आए दिन सूखे मसाले पीसने और साउथ इंडियन डिशेज का घोल बनाने की जरूरत होती है तो 1000 Watts वाले मॉडल के साथ जाएं और सामान्य जरूरते के लिहाज से 750 Watts वाला मॉडल सही रहेगा। 


मिक्सर ग्राइंडर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एसी और अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

04

BAJAJ GX-8 750 W Mixer Grinder

घरेलू इस्तेमाल करने के लिए क्यों है सही?

  • आकर्षक डिजाइन वाला यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर 4 अलग-अलग क्षमता वाले जार के साथ आता है जिनमें चटनी, मसाले, बैटर और जूस समेत अन्य चीजें तैयार करने की सुविधा मिलती है। इस 750 Watts Mixer Grinder के सभी जार में हैंडल भी लगे हैं जिस वजह से इन्हें संभालने में परेशानी नहीं आती है।
  • चाहे इडली का स्मूद बैटर तैयार करना हो या किसी मसाले को दरदरा पीसना हो इसके खास डिजाइन वाले ब्लेड हर काम को अच्छी तरह से संभालने में सक्षम है। रोजाना इस्तेमाल करने पर भी इनमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं आती है और इन्हें साफ भी आसानी से किया जा सकता है।
  • इस बजाज मिक्सर ग्राइंडर की मजबूत क्वालिटी वाली मोटर बिना रुके काम करती है और अगर कभी ज्यादा मात्रा में चीजों को पीसने की जरूरत पड़ती है तब भी यह आसानी से हीट हुए बिना दमदार प्रदर्शन बनाए रखती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- BAJAJ
  • वोल्टेज- 240 Volts 
  • वॉटेज- 750 Watts
  • कंट्रोल- नॉब
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 34D x 54W x 24H सेंटीमीटर

खासियतें

  • मोटर ओवरलोड प्रोटेक्टर
  • तीन स्पीड कंट्रोल
  • मल्टी-फंक्शन ब्लेड

कमी

  • जार क्वालटी कमजोर है। 
05

BAJAJ Military Series Evoque 4 Jar 1000 Watts Mixer Grinder

घरेलू इस्तेमाल करने के लिए क्यों है सही?

  • यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर ड्यूराकट ब्लेड्स से लैस जो सख्त-से-सख्त चीजों को भी अच्छी तरह से ग्राइंड कर सकता है। फिर चाहे सब्जी के लिए मसाला पीसना हो या घर पर ही हल्दी और लाल मिर्च पाउडर तैयार करना हो इसके साथ सारे काम आसानी से किए जा सकते हैं।
  • इसके चारों जार में मजबूत क्वालिटी वाले ढक्कन लगे हैं जो सही तरह से बंद होते हैं। ऐसे में फुल स्पीड पर काम करने के दौरान भी इनके आसानी से खुलने की समस्या नहीं आती है। वहीं, इस्तेमाल के बाद जार, ब्लेड और लिड्स को आसानी से साफ भी किया जा सकता है।
  • स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने जार लीक-प्रूफ ही जिस वजह से चीजों के बाहर गिरने की समस्या नहीं आती है और न ही ये आसानी से टूटते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- BAJAJ
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • स्पीड- 3
  • कंट्रोल- नॉब
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 22D x 25W x 47H सेंटीमीटर

खासियतें

  • पल्स मोड
  • जार हैंडल
  • 1000 Watts मोटर

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 

दोनों में से कौन-सा चुनें?

ये दोनों ही BAJAJ Mixer Grinder भारतीय घरों के लिए सही पसंद हो सकते हैं। हालांकि, जिन रसोई घरों में रोजाना भारी पिसाई नहीं होती है वे 750 Watts वाले मॉडल को चुन सकते हैं । वहीं, जो लोग घर पर ही आए दिन सूख मसाले तैयार करते हैं उनके लिए 1000 Watts वाला विकल्प सही रहेगा। जूसर की सुविधा दोनो में ही मौजूद है। 

06

जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

लोकप्रिय ब्रांड के इन Mixer Grinders में से किसी भी मॉडल का चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी। 

मॉडल

जार की संख्या

खासियत

Butterfly Plus 750 W Juicer Mixer Grinder

5

एयरोबैलेंस फैन

Butterfly Magneto 1000 W Juicer Mixer Grinder

4

ब्रेक-रेसिस्टेंट जार

BOSCH TrueMixx 750 W Juicer Mixer Grinder 

4

फ्रूट फिल्टर

BOSCH TrueMixx Pro 1000 W Mixer Grinder

4

स्टोन पाउंडिंग टेक्नोलॉजी

BAJAJ GX-8 750 W Mixer Grinder

4

मोटर ओवरलोड

BAJAJ Military Series Evoque 4 Jar 1000 Watts Mixer Grinder

4

ड्यूराकट ब्लेड्स

क्या है निष्कर्ष?

अंत में कह सकते हैं कि दोनों ही क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर घर पर इस्तेमाल करने के लिए सही होते हैं लेकिन इनमें से किसी एक का चयन पूरी तरह से आपकी जरूरत, पसंद और बजट पर निर्भर करता है। हालांकि, अगर आपको सामान्य ग्राइंडिंग के लिए एक किफायती मॉडल की तलाश है तो 750 Watts क्षमता सही है। वहीं, अगर परिवार बड़ा है और रोज ही ज्यादा मात्रा में चीजें पिसी जाती हैं तो 1000 Watts वाले मिक्सर ग्राइंडर सही रहते हैं। 

एप्लाइंसेस, गैजेट, फैशन और लाइफस्टाइल के तरह-तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 750W मिक्सर ग्राइंडर और 1000W मिक्सर ग्राइंडर में मुख्य अंतर क्या है?
    +
    मुख्य अंतर मोटर का है। 1000 Watts मॉडल अधिक शक्तिशाली होता है, जो इसे सख्त सामग्री को अधिक कुशलता से और तेजी से पीसने में सक्षम बनाता है, जबकि 750 Watts मॉडल रोजमर्रा के हल्के से मध्यम कामों के लिए पर्याप्त है।
  • भारतीय रसोई के लिए कौन सी वॉट क्षमता का मिक्सर ग्राइंडर सबसे अच्छा है?
    +
    यह आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। ज्यादातर भारतीय घरों के लिए, 750 Watts का मिक्सर ग्राइंडर काफी होता है। अगर आप नियमित रूप से भारी पीसने का काम करते हैं या बड़े परिवार के लिए खाना बनाते हैं, तो 1000 Watts या उससे अधिक वॉट क्षमता वाला मॉडल बेहतर रहेगा।
  • घर के लिए मिक्सर ग्राइंडर चुनते समय वाट क्षमता के अलावा और क्या देखना चाहिए?
    +
    वॉट क्षमता के अलावा, जार की संख्या और क्वालिटी, ब्लेड का प्रकार, ओवरलोड प्रोटेक्शन, वारंटी, सर्विस नेटवर्क और ब्रांड की लोकप्रियता पर भी विचार करें।
  • क्या 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर में इडली या डोसा बैटर पीसा जा सकता है?
    +
    हां इन मिक्सर ग्राइंडर में इडली या डोसा बैटर पीसा जा सकता है, लेकिन इसमें 1000 Watts मॉडल की तुलना में अधिक समय लग सकता है और आपको शायद छोटे बैचों में पीसना पड़े, ताकि मोटर पर अधिक दबाव न पड़े।
  • 750 Watts और 1000 Watts मिक्सर ग्राइंडर की कीमत में कितना फर्क है?
    +
    भारत में 750 Watts मिक्सर ग्राइंडर आमतौर पर ₹2,000–₹4,000 के बीच मिलते हैं, जबकि 1000 Watts मॉडल ₹5,000–₹8,000 तक आत हैं। इसलिए दोनों की कीमत में लगभग ₹1,500 से ₹4,000 का फर्क आता है। हालांकि, कीमत ब्रांड, सुविधाओं और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होती है।