अब बाहर का खाना बंद! इन 5 टॉप मॉडल Induction Cooktops के साथ बैचलर्स भी बन सकते हैं मास्टरशेफ

अगर आप बैचलर्स हैं और अपने लिए एक बढ़िया इंडक्शन लेने का सोच रहे हैं तो यहां देखें 5 बढ़िया मॉडल्स के विकल्प जो कम समय में फटाफट से खाना पकाने में मदद करेंगे। साथ ही, इन्हें साफ करना भी काफी आसान होता है।
बैचलर्स के लिए इंडक्शन कुकटॉप
बैचलर्स के लिए इंडक्शन कुकटॉप

बैचलर लाइफ में पढ़ाई, नौकरी और दूसरे कामों के बीच खुद के लिए खाना बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर तब, जब आप हॉस्टल या किराए के कमरे में अकेले रहते हों। ऐसे में रोजाना बाहर से खाना मंगवाना न सिर्फ जेब पर भारी पड़ सकता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छा विकल्प नहीं माना जाता है। अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो एक अच्छा Induction Cooktops आपके काफी काम आ सकता है। यहां आपको 5 टॉप मॉडल्स के विकल्प दिए गए हैं जिनमें Philips, Bosch, लॉन्गवे, Prestige और CELLO जैसे ब्रांड शामिल हैं, जो इस्तेमाल करने में आसान होने के साथ-साथ बजट में भी फिट बैठ सकते हैं। इनकी मदद से आप चाय, मैगी, दाल, चावल और दूसरी रोजमर्रा की चीजें आसानी से बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि ये कम जगह में आसानी से आ जाते हैं और बिजली की मदद से चलते हैं। 

देखें 5 बढ़िया मॉडल्स के विकल्प यहां - 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर अन्य कैटेगरी के बारे में लेख पढ़ सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

BOSCH 2100 W Induction Cooktop Touch Panel (Black, PI715S11EI)

बैचलर्स के लिए कैसे सही है? 

  • ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी में सुबह नाश्ता बनाना हो या रात को थककर आने के बाद खाना, समय सबसे कीमती होता है। BOSCH के इस इंडक्शन की 2100 वॉट की दमदार पावर पारंपरिक गैस स्टोव या कम वॉट वाले इंडक्शन के मुकाबले बहुत तेज़ी से बर्तन गर्म करने में मदद करती हैं जिससे आपका खाना फटाफट से बन सकता है। 
  • बैचलर्स अक्सर किराए के फ्लैट या PG में रहते हैं, जहां नए गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ देना, भारी सिलेंडर उठाना और खत्म होने पर रिफिल का इंतज़ार करना एक बड़ी सिरदर्दी होती है। यह इंडक्शन सीधे बिजली के सॉकेट से चलता है, जिससे इनसब झंझट से छुटकारा मिल सकता है। वहीं, शिफ्टिंग के समय इसे पैक करके साथ ले जाना भी बेहद आसान है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - BOSCH
  • मॉडल - PI715S11EI
  • सीरीज - Series 4
  • रंग - काला  
  • वजन - 2.4 किलोग्राम 

खासियत 

  • प्री-सेट इंडियन कुकिंग मेन्यू
  • कॉम्पैक्ट साइज

कमी 

  • इसका टच काम करने में दिक्कत कर सकता है।
01

PHILIPS 2100 W Induction Cooktop Push Button

बैचलर्स के लिए कैसे सही है? 

  • अक्सर बैचलर्स के किचन में सीमित बर्तन होते हैं। यह PHILIPS का मॉडल फ्राई पैन, कढ़ाई, प्रेशर कुकर, सॉस पैन और तवा, सबके साथ आसानी से काम करता है। साथ ही, इसके लिए अलग-अलग व्यंजनों जैसे रोटी व डोसा, करी, डीप फ्राइंग, इडली आदि के हिसाब से पहले से सेट किए गए इंडियन मेन्यू प्री-सेट दिए गए हैं। जिससे आपको बार-बार तापमान मैन्युअली एडजस्ट करने की झंझट नहीं होगी। 
  • इस Induction Stove में टच पैनल की जगह पुश बटन दिए गए हैं, जो भारतीय रसोई के हिसाब से ज्यादा टिकाऊ माने जाते हैं। गीले या तेल लगे हाथों से भी इन्हें दबाने में कोई दिक्कत नहीं होगी और न ही सेंसर खराब होने का डर रहता है। इसके अलावा, इसमें ऑटो-ऑफ तकनीक भी दिए जो इसे काफी सुरक्षित बनाते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - PHILIPS
  • मॉडल - HD4928
  • प्रीसेट मेन्यू - 5 
  • रंग - काला 
  • वजन - 2.8 किलोग्राम 

खासियत 

  • माइक्रो-क्रिस्टल प्लेट
  • फ्लेमलेस

कमी

  • इसकी क्वालिटी थोड़ी खराब लग सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

CELLO 2200 W Infrared Cooktop Touch Panel

बैचलर्स के लिए कैसे सही है? 

  • जिन लोगों को खाना बनाने का ज्यादा अनुभव नहीं होता, उनके लिए CELLO के इस इंडक्शन का डिजिटल टच पैनल बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसमें तापमान और पावर लेवल को अपनी जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा करने की सुविधा मिलती है। साथ ही, इसमें टाइमर फंक्शन भी मौजूद है जिससे अगर आप दूध उबाल रहे हैं या दाल-चावल चढ़ाकर कोई दूसरा काम कर रहे हैं, तो टाइमर सेट कर सकते हैं जिससे तय समय के बाद यह अपने आप बंद हो जाएगा।
  • सिंगल क्रिस्टल ग्लास टॉप होने के कारण इस पर दाल या सब्जी गिरने पर सफाई करना बेहद आसान हो सकता है यानी आप इसके ठंडा होने के बाद बस एक गीले कपड़े से पोंछकर आसानी से साफ कर सकते हैं। वहीं, ओपन फ्लेम नहीं होने की वजह से पंखा या कूलर चला कर भी काम किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - CELLO 
  • मॉडल - Heatwave Pro 2200W 
  • डिस्प्ले - डिजिटल LED डिस्प्ले 
  • रंग - काला 
  • वजन - 2 किलोग्राम 

खासियत 

  • पोर्टेबल डिज़ाइन
  • नॉन-स्टिक

कमी

  • इसके इस्तेमाल के 1 सप्ताह के बाद इसमने हीटींग की समस्या आ सकती है।
03

Prestige 1200 W Induction Cooktop Push Button (Black, Atlas Neo)

बैचलर्स के लिए कैसे सही है?  

  • बैचलर्स अक्सर पढ़ाई या नौकरी के कारण शहर या किराए के कमरे बदलते रहते हैं। नए शहर में गैस कनेक्शन लेना, एड्रेस प्रूफ देना और भारी सिलेंडर ढोना बहुत सिरदर्द भरा काम है। यह इंडक्शन बहुत हल्का और कॉम्पैक्ट है, इसे बस प्लग इन करें और खाना बनाना शुरू करें। शिफ्टिंग के समय इसे आसानी से बैग या छोटे बॉक्स में पैक किया जा सकता है।
  • 1200 वॉट वाला यह Prestige Induction पुश-बटन कंट्रोल के साथ आता है। आपको बता दें, टच-पैनल वाले इंडक्शन दिखने में भले ही अच्छे लगते हैं, लेकिन गीले हाथों या तेल के छींटों से उन पर काम करना मुश्किल हो सकता है और खराब होने पर उनकी रिपेयरिंग महंगी पड़ सकती है। लेकिन इस प्रेस्टीज इंडक्शन के पुश-बटन रफ-एंड-टफ इस्तेमाल के लिए बने हैं। जल्दीबाज़ी में खाना बनाते समय इन्हें दबाना आसान हो जाता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Prestige  
  • मॉडल - Atlas Neo
  • सीरीज - PIC 
  • रंग - काला 
  • वजन - 1.7 किलोग्राम 

खासियत 

  • ऑटोमैटिक शट-ऑफ
  • फ्लैट सिरेमिक प्लेट

कमी

  • इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस सही नहीं है।
04

Longway 2000 W Induction Cooktop Push Button (Black, Elite Plus IC 2000 W)

बैचलर्स के लिए कैसे सही है? 

  • ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी में बैचलर्स के पास खाना बनाने के लिए ज़्यादा समय नहीं होता। Longway के इस इंडक्शन में 2000 वॉट की दमदार पावर मिलती है, जो सामान्य गैस स्टोव या कम वॉट वाले इंडक्शन के मुकाबले पानी उबालने, चाय-मैगी बनाने या दाल-चावल पकाने में बहुत कम समय लेती है और आपके नाश्ते झटपट बनकर तैयार हो सकते हैं। 
  • अक्सर अकेले रहने पर बर्तन और किचन साफ करना सबसे उबाऊ काम लगता है। लेकिन इसकी फ्लैट क्रिस्टल ग्लास टॉप सतह को खाना बनाने के बाद बस एक गीले कपड़े से पोंछकर सेकंडों में साफ किया जा सकता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Longway 
  • मॉडल - Elite Plus IC 2000 W 
  • ग्रिड टाइप - वर्गाकार
  • रंग - काला 
  • वजन - 2.5 किलोग्राम 

खासियत 

  • पुश-बटन कंट्रोल
  • ऑटो शट-ऑफ

कमी

  • यह खाना बनाने में काफी समय ले सकता है।
05

जानें बैचलर्स के लिए कौन-सा इंडक्शन कुकटॉप रहेगा बढ़िया 

यहां ऊपर दिए गए 5 विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही इंडक्शन कुकटॉप ले सकते हैं और खाना बनाने के अनुभव को मजेदार बना सकते हैं - 

ब्रांड व मॉडल 

पावर 

कंट्रोल पैनल 

BOSCH 2100 W Induction Cooktop Touch Panel (Black, PI715S11EI)

2100 W

टच कंट्रोल 

PHILIPS 2100 W Induction Cooktop Push Button- HD4928/01

2100 W

पुश बटन 

CELLO 2200 W Infrared Cooktop Touch Panel 

2200 W

टच कंट्रोल 

Prestige 1200 W Induction Cooktop Push Button (Black, Atlas Neo)

1200 W 

पुश बटन 

Longway 2000 W Induction Cooktop Push Button (Black, Elite Plus IC 2000 W)

2000 W

पुश बटन 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या बैचलर्स के लिए इंडक्शन कुकटॉप लेना सही रहेगा?
    +
    अगर आप हॉस्टल या किराए के कमरे में अकेले रहते हैं, तो इंडक्शन कुकटॉप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस पर आप चाय, मैगी, दाल, चावल और दूसरी रोजमर्रा की डिश आसानी से बना सकते हैं और इसमें किसी प्रकार का गैस का झंझट भी नहीं होगा।
  • बैचलर्स के लिए कितने वॉट का इंडक्शन कुकटॉप अच्छा रहता है?
    +
    बैचलर्स के लिए 1200 से 2000 वॉट तक का इंडक्शन कुकटॉप अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप रोजाना खाना बनाते हैं, तो 1800 या 2000 वॉट का मॉडल चुन सकते हैं। यह तेजी से खाना पकाने में मदद करेगा।
  • क्या इंडक्शन कुकटॉप पर सभी तरह के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
    +
    आपको बता दें, इंडक्शन कुकटॉप पर हर तरह के बर्तन काम नहीं करते। इसके लिए इंडक्शन बेस वाले बर्तनों की जरूरत होती है। आप लेने से पहले बर्तन के नीचे इंडक्शन कम्पैटिबिलिटी चेक कर सकते हैं।
  • क्या इंडक्शन कुकटॉप पर मैगी और चाय बना सकते हैं?
    +
    आमतौर पर, इंडक्शन कुकटॉप पर आप आसानी से मैगी, चाय, कॉफी, दूध और दूसरी हल्की-फुल्की चीजें बना सकते हैं। यही वजह है कि यह बैचलर्स के लिए ये काफी उपयोगी माने जाते हैं।