चटनी पीसिए या तैयार करिए इडली बैटर, Bajaj Mixer Grinder हर काम को बनाएंगे आसान!

Bajaj के दमदार मिक्सर ग्राइंडर किचन के अलग-अलग कामों को आसान बनाने का काम करते हैं। इनमें हर तरह के इंग्रीडियंट्स को आसानी से पीसने की सुविधा मिलती है और तेज स्पीड वाली मोटर समय की बचत करती है। वहीं, अलग-अलग क्षमता वाले जार में कम से लेकर ज्यादा मात्रा में ग्राइंडिंग करने की सुविधा मिलती है।
बढ़िया क्वालिटी वाले बजाज मिक्सर ग्राइंडर
बढ़िया क्वालिटी वाले बजाज मिक्सर ग्राइंडर

जब भी बात आती है भारत में मिलने वाले बढ़िया क्वालिटी के मिक्सर ग्राइंडर की तो इस सूची में बजाज का नाम भी शामिल किया जाता है। इस ब्रांड के पास 500 Watts से लेकर 1000 Watts तक की मोटर वाले मॉडल देखने को मिल जाते हैं, जिनसे चटनी, दाल, मसाले, बैटर और अन्य चीजें पीसी जा सकती हैं। Bajaj Mixer Grinder के साथ अलग-अलग क्षमता वाले जार भी मिलते हैं, जिनमें अपनी ज़रूरत के अनुसार आसानी से ग्राइंडिंग की जा सकती है। वहीं, स्टेनलेस स्टील से बने ब्लेड सख्त चीजों को भी आसानी से ग्राइंड करते हुए खाना बनाने की तैयारी को आसान बनाते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Bajaj Ninja Series NOTCH 500W Mixer Grinder

किचन के लिए क्यों है सही पसंद?

  • 500 Watts की मोटर वाला यह कॉम्पैक्ट मिक्सर ग्राइंडर उन लोगों के लिए एक स्मार्ट विकल्प जिन्हें बहुत ज्यादा मात्रा में चीजों को पीसने की जरूरतनहीं होती है। इसके ड्यूरा कट स्टेनलेस स्टील ब्लेड्स हर बार सही पिसाई सुनिश्चित करते हैं। वहीं, 2-इन-1 डिजाइन वेट और ड्राय दोनों तरह की ग्राइंडिंग को संभालती है।
  • इसके तीनों जार स्टेनले स्टील मटेरियल से बने हैं जो रोजाना इस्तेमाल के बावजूद टिकाऊ बने रहते हैं। अगर कभी हाथ से कोई जार गिरता भी है तो उसके टूटने या क्रैक होने की चिंता नहीं रहती है।
  • तीन स्पीड सेटिंग्स के साथ इस Bajaj मिक्सर ग्राइंडर में अलग-अलग चीजों को आसानी से पीसा जा सकता है। फिर चाहे मसालों को दरदरा पीसना हो या स्मूद बैटर तैयार करना हो यह हर काम को संभाल लेता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bajaj
  • वॉटेड- 750 Watts
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • क्षमता- 1.5 लीटर
  • ब्लेड मटेरियल-स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • टाइट लिड
  • 100% कॉपर मोटर
  • रेडियो नॉब कंट्रोल

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 
01

Bajaj Rex 500W Mixer Grinder

किचन के लिए क्यों है सही पसंद?

  • वेट व ड्राय दोनों तरह की ग्राइंडिंग के लिहाज से डिजाइन किया गया यह मिक्सर ग्राइंडर रोजाना इस्तेमाल करने के लिहाज से भरोसेमंद है। इसकी हाई स्पीड मोटर हर तरह के इंग्रीडियंट्स को तेजी से पीसने का काम करती है, जिससे समय की बचत होती है और सही परिणाम भी मिलते हैं।
  • इस Bajaj Mixer की बॉडी में वैक्यूम फीट लगे हैं जो इस्तेमाल के दौरान इसे अपनी जगह से खिसकने से बचाते हैं। ऐसे में तेज स्पीड पर भी यह टेबल या प्लैटफॉर्म पर सुरक्षित तौर पर टिका रहता है और हादसे का डर नहीं रहता।
  • अगर कभी ज्यादा मात्रा में चीजों को पीसने की जरूरत होती है तब भी यह बिना रुकावट लगातार काम करता है। इसकी मोटर आसानी से बिना हीट हुए दमदार प्रदर्शन बनाए रखती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bajaj
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • कंट्रोल- नॉब
  • शोर स्तर- 90Db
  • कलर- ब्लैक व ऑरेंज

खासियतें

  • स्टेनलेस स्टील जार
  • 3 स्पीड कंट्रोल
  • 500 Watts मोटर

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Bajaj Military Series Rex 750W 4 Jar Mixer Grinder

किचन के लिए क्यों है सही पसंद?

  • 4 जार वाला यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर घर पर ही फल-सब्जियों का ताजा जूस तैयार करने में मदद करता है। इसमें लगा पल्प ऐक्स्ट्रैक्टर बीज व रेशों को अच्छी तरह से अलग करता है, ताकि उन्हें छानने के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।
  • इस मिक्सर ग्राइंडर के सभी जार में हैंडल भी लगे हैं जिस वजह से उन्हें संभालने में आसानी हो जाती है और हाथ से गिरने या फिसलने का डर नहीं रहता है। वहीं, स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने सभी ब्लेड रोजाना इस्तेमाल के बावजूद ज़ंग से सुरक्षित रहते हैं और सख्त चीजों की पिसाई भी आसानी से होती है।
  • इसके ड्राय जार में लगा 2-इन-1 डिजाइन वाला ब्लेड गीली चीजों को भी आसानी से पीसने में मदद करता है। ऐसे में अगर कम मात्रा में कभी कोई ग्रेवी या पेस्ट बनाना हो तब भी बिना ब्लेड बदले ही ग्राइंडिंग हो जाती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bajaj
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • कंट्रोल- नॉब
  • स्पीड- 3
  • जार- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • PC जार लिड
  • ड्यूरा कट ब्लेड्स
  • 750 Watts मोटर

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 
03

Bajaj Food Factory FX 11 600 Watts Food Processor

किचन के लिए क्यों है सही पसंद?

  • सब्जियां काटने से लेकर मसाला तैयार करने तक और आटा गूंथने जैसे काम बजाज के इस मिक्सर में सारे काम आसानी से हो जाते हैं। ऐसे में यह उन लोगों के लिए सही पसंद बनता है जिन्हें बहुत ज्यादा अच्छे से खाना बनाना नहीं आता है। वहीं, यह सुबह जल्दी के समय में कुकिंग के समय को कम भी करता है।
  • इस Food Processor के सारे जार मजबूत क्वालिटी के मटेरियल से बने हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं। इनके गिरने पर टूटने की समस्या नहीं आती है सफाई करना भी काफी आसान रहता है।
  • अलग-अलग अटैचमेंट्स की मदद से सब्जियों को मनचाहे तरह से काटा जा सकता है। फिर चाहे सब्जी के लिए बारीक कटे प्याज चाहिए हो या फ्रेंच फ्राइज तैयार करने के लिए लंबे कटे आलू, इसकी मदद से पूरी सुरक्षा के साथ कटिंग हो जाती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bajaj
  • स्पीड सेटिंग्स- 3
  • वोल्टेज- 240 Volts 
  • ब्लेड मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 22D x 23W x 42H सेंटीमीटर

खासियतें

  • 4 जार
  • कोकोनट श्रेडिंग ब्लेड
  • 600 Watts मोटर

कमी

  • शोर स्तर ज्याद है। 


एप्लाइंसेस, गैजेट, फैशन और लाइफस्टाइल के तरह-तरह के प्रोडक्ट्स देखिए स्मार्ट चॉइस पर

04

Bajaj Military Series Glamore 800W Mixer Grinder

किचन के लिए क्यों है सही पसंद?

  • यह मिक्सर ग्राइंडर धारदार क्वालिटी वाले ब्लेड से लैस है जिस वजह से नारियल और सूखी हल्दी जैसी सख्त चीजें भी आसानी से पिस जाती हैं। यह उन लोगों के लिए सही पसंद है जो ङर पर ही तरह-तरह के मसाले तैयार करते हैं।
  • ड्राय के साथ-साथ इस Mixer Grinder Bajaj में चटनी और वेट जार भी मिलता है। ऐसे में साउथ इंडियन डिशेज का बैटर, चटनी, सब्जियों की ग्रेवी और अन्य चीजें भी आसानी से तैयार हो जाती हैं। यह खाना पकाने से पहले होने वाली तैयारी को सरल बनाने में मदद करता है।
  • इसके पल्स मोड का इस्तेमाल करके चीजों को दरदरा पीसने में सुविधा होती है। इसकी मदद से आसानी से चिकन या मटन का कीमा भी तैयार हो जाता है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bajaj
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • वॉटेज- 800 Watts
  • स्पीड- 3
  • कलर- ब्लू व ब्लैक

खासियतें

  • टाइटन मोटर
  • ड्यूरा कट ब्लेड्स
  • नॉब कंट्रोल

कमी

  • बॉडी पर खरोंच लगने की समस्या।
05

जानिए इन सभी मिक्सर ग्राइंडर के बीच का अंतर

बजाज मिक्सर ग्राइंडर के इन विकल्पों में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

जार की संख्या

खासियत

Bajaj Ninja Series NOTCH 500W Mixer Grinder

3

ड्यूरा कट ब्लेड्स

Bajaj Rex 500W Mixer Grinder

3

न्यूट्री प्रो

Bajaj Military Series Rex 750W Mixer Grinder

4

जूसर जार

Bajaj Food Factory FX 11 600 Watts Food Processor

4

5-इन- फंक्शन

Bajaj Military Series Glamore 800W Mixer Grinder 

3

जार हैंडल

मिक्सर ग्राइंडर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एसी और अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कितने वॉट का बजाज मिक्सर ग्राइंडर चुनना चाहिए?
    +
    सामान्य घरेलू उपयोग के लिए 500W से 750W तक का बजाज मिक्सर ग्राइंडर सही होता है। अगर आप भारी पिसाई के लिए मिक्सर लेना चाहतें हैं, तो 750W या 1000W का मॉडल चुनें।
  • बजाज मिक्सर ग्राइंडर के जार को कैसे साफ करें?
    +
    जार को गर्म पानी और थोड़े डिश सोप से धोएं। ब्लेड को सावधानी से साफ करें। जिद्दी दागों के लिए, जार में थोड़ा पानी और नींबू का रस डालकर कुछ देर चलाएं, फिर धो लें।
  • क्या बजाज मिक्सर ग्राइंडर में ओवरलोड प्रोटेक्शन होता है?
    +
    हां, ज्यादातर बजाज मिक्सर ग्राइंडर मॉडल में ओवरलोड प्रोटेक्शन सुविधा होती है, जो मोटर को ज्यादा गरम होने या लोड होने से बचाती है।
  • बजाज मिक्सर ग्राइंडर पर कितनी वारंटी मिलती है?
    +
    इनपर आमतौर पर 2 से 5 साल तक की वारंटी मिलती है, जो मॉडल पर निर्भर करती है। चुनने से पहले वारंटी विवरण की जांच करना सुनिश्चित करें।
  • क्या बजाज मिक्सर ग्राइंडर में जूस बनाया जा सकता है?
    +
    हां, कई बजाज मिक्सर ग्राइंडर मॉडल लिक्विडाइजर जार के साथ आते हैं जिनमें आप आसानी से फलों व सब्जियों का जूस और स्मूदी बना सकते हैं। कुछ मॉडलों में जूसर अटैचमेंट भी उपलब्ध होते हैं।