मॉडर्न किचन के लिए बढ़िया रहेंगे ये अंडर-सिंक Water Purifiers, बचाएंगे ढेर सारी जगह!

मॉडर्न मॉड्यूलर किचन के लिए अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर एक स्पेस सेविंग विकल्प माने जाते हैं, जिससे किचन काउंटरटॉप पर बिल्कुल जगह नहीं घिरती और दीवारें साफ-सुथरी दिखती हैं। वहीं RO, UV, UF और अल्कलाइन तकनीक के साथ ये बिना किसी शोर के प्रीमियम नल के जरिए 100% शुद्ध पीने का पानी देते हैं।
अंडर सिंक वॉटर प्यूरीफायर
अंडर सिंक वॉटर प्यूरीफायर

दीवार पर टंगने वाले वाटर प्यूरीफायर ना सिर्फ किचन की दीवारों का लुक खराब करते हैं, बल्कि काउंटरटॉप की कीमती जगह भी घेर लेते हैं। ऐसे में अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर एक स्मार्ट विकल्प माने जाते हैं। इन Water Purifier का पूरा सेटअप, जैसे फिल्टर, RO मेम्ब्रेन, और स्टोरेज टैंक, सिंक के नीचे बने कैबिनेट के अंदर छिप जाता है। बाहर केवल एक प्रीमियम स्टेनलेस स्टील का नल दिखाई देता है, जो आपके किचन सिंक के साथ जुड़कर शाही लुक देता है। वहीं ये प्यूरीफायर केवल दिखने में ही स्मार्ट नहीं होते, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी आगे हैं। इनमें 7 से 8 स्टेज वाली RO + UV + UF + अल्कलाइन व कॉपर तकनीक मिलती है, जो बोरवेल, टैंकर या नगर निगम के पानी में मौजूद भारी धातुओं, बैक्टीरिया और हानिकारक रसायनों को दूर करती है। इनमें लगा प्रेशराइज्ड हाइड्रो-न्यूमैटिक टैंक बिना बिजली के भी नल से पानी का तेज बहाव सुनिश्चित करता है। तो अगर आप अपने किचन को क्लटर-फ्री और मॉडर्न बनाना चाहते हैं, तो अंडर सिंक प्यूरीफायर के विकल्पों को नीचे देख सकते हैं।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Zero B Kitchenmate RO Under the Sink Water Purifier

मॉड्यूलर किचन के लिए यह वॉटर प्यूरीफायर एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अक्सर सिंक के नीचे रखी मशीनों में बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है, लेकिन इसमें दी गई एक्टिव सिल्वर टेक्नोलॉजी पानी को स्टोर रहने के दौरान भी पूरी तरह बैक्टीरिया-मुक्त और सुरक्षित रखती है। इसका 7 स्टेज प्यूरीफिकेशन सिस्टम पानी में मौजूद हानिकारक रसायनों, खारेपन और भारी धातुओं को बाहर निकाल देता है। 8 लीटर की मजबूत स्टोरेज कैपेसिटी के कारण आपको पूरे दिन साफ और मीठा पानी आसानी से मिलता रहता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन सिंक के नीचे कम जगह घेरता है और रसोई की खूबसूरती को बनाए रखता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - Zero B Kitchenmate
  • कैपेसिटी - 8 Litres
  • मटेरियल - फूड ग्रेड प्लास्टिक
  • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 7 स्टेज

खूबियां

  • एक्टिव सिल्वर सुरक्षा
  • बेहतरीन स्टोरेज

कमी

  • अभी तक इस प्यूरीफायर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
01

AO Smith X5 Under The Counter Sink Water Purifier for home

अगर आप अपने घर के लिए एक प्रीमियम और भरोसेमंद वॉटर प्यूरीफायर चाहते हैं, तो AO Smith X5 एक बढ़िया चुनाव हो सकता है। यह प्यूरीफायर पानी को 100% RO मेम्ब्रेन से गुजारकर साफ करता है। इसके कॉपर फोर्टिफाइड मिनरलाइजर फीचर की मदद से पानी में तांबे के जरूरी गुण जुड़ जाते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसकी हाई-स्पीड प्यूरीफिकेशन तकनीक बहुत तेजी से पानी को साफ करती है, जिससे नल खोलते ही आपको तुरंत पानी मिलता है। 1 साल की पूरी वारंटी के साथ आने वाला यह प्यूरीफायर आपके किचन को आधुनिक लुक देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - AO Smith X5
  • कैपेसिटी - 7.5 Litres
  • मटेरियल - हाई ग्रेड ABS प्लास्टिक
  • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेज

खूबियां

  • कॉपर मिनरल पोषण
  • तेज प्यूरीफिकेशन

कमी

  • कुछ यूजर्स का कहना है कि इस प्यूरीफायर के फंक्शन ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Aquaguard ENRICH Select Designo RO+UV Under-the-Counter Water Purifier

सेहत का ध्यान रखने वाले परिवारों के लिए एक्वागार्ड का यह 10-स्टेज प्यूरीफायर बहुत ही आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। इसमें डबल गुडनेस ऑफ कॉपर + अल्कलाइन तकनीक दी गई है, जो पानी का pH लेवल संतुलित करके उसे अल्कलाइन बनाती है और साथ ही तांबे के गुण भी जोड़ती है। यह एसिडिटी को कम करने और शरीर को बेहतर हाइड्रेशन देने में मदद करता है। इसका RO+UV कॉम्बिनेशन पानी में मौजूद सूक्ष्म कीटाणुओं, वायरस और धुले हुए रसायनों को 100% साफ कर देता है। अगर आपके इलाके में पानी का स्वाद खराब है या पानी में भारीपन है, तो यह उसे बेहद स्वादिष्ट और शुद्ध बना सकती है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - Aquaguard ENRICH
  • कैपेसिटी - 5 लीटर
  • मटेरियल - फूड ग्रेट प्लास्टिक
  • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 10 स्टेज 

खूबियां

  • डबल अल्कलाइन सुरक्षा
  • 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन

कमी

  • कुछ लोगों को इस प्यूरीफायर के पानी का स्वाद बढ़िया नहीं लगा।
03

Havells FAB UTC (Under The Counter) Alkaline Water Purifier

Havells का यह प्यूरीफायर उन घरों के लिए परफेक्ट है जहां बोरवेल, टैंकर या नगर निगम का पानी आता है और उसका TDS बहुत ज्यादा रहता है। इसकी 9-स्टेज प्यूरीफिकेशन तकनीक पानी से हर तरह की अशुद्धि हटा देती है। इस वॉटर प्यूरीफायर में लगा स्टेनलेस स्टील का 7 लीटर स्टोरेज टैंक प्लास्टिक की गंध से मुक्त रहता है और पानी को लंबे समय तक हाइजीनिक बनाए रखता है। इसके अलावा, इसमें कॉपर, जिंक और मैग्नीशियम के गुण जुड़ते हैं जो पानी को अल्कलाइन और सेहतमंद बनाते हैं। यह 33% तक पानी की बर्बादी कम करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - Havells FAB UTC
  • कैपेसिटी - 7 लीटर
  • मटेरियल - स्टेनलेस स्टील टैंक 
  • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 9 स्टेज

खूबियां

  • स्टेनलेस स्टील टैंक
  • कम पानी बर्बादी

कमी

  • इस प्यूरीफायर के फंक्शन ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं।
04

Bepure UTS ISI Mark Under Sink Water Purifier

अत्यधिक खारे या भारी पानी वाले इलाकों के लिए Bepure UTS एक पावरफुल और टिकाऊ प्यूरीफायर है। ISI मार्क सर्टिफाइड होने के कारण यह सुरक्षा और क्वालिटी के मामले में बहुत भरोसेमंद है। इसकी विशाल 12 लीटर की स्टोरेज क्षमता बड़े परिवारों की पानी की दैनिक जरूरतों को बिना किसी रुकावट के पूरा करती है। इसमें RO, UV, UF और TDS कंट्रोलर के साथ कॉपर अल्कलाइन तकनीक का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो पानी का pH लेवल 7.5 से 8.5 के बीच बनाए रखता है। यह एसिडिटी दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने में काफी मददगार है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - Bepure UTS ISI Mark
  • कैपेसिटी - 12 लीटर
  • मटेरियल - हैवी ड्यूटी फूड ग्रेड प्लास्टिक
  • प्यूरीफिकेशन स्टेज - 8 स्टेज

खूबियां

  • विशाल 12L क्षमता
  • 3000 PPM TDS सपोर्ट

कमी

  • फिलहाल इस प्यूरीफायर को लेकर अमेजन यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
05

अंडर सिंक वॉटर प्यूरीफायर के मॉडल्स की तुलना तालिका

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल का नाम  

कैपेसिटी  

प्यूरीफिकेशन स्टेज  

मुख्य फीचर्स

Zero B Kitchenmate RO  

8 लीटर

7 स्टेज  

एक्टिव सिल्वर टेक्नोलॉजी

AO Smith X5  

7.5 लीटर

6 स्टेज  

कॉपर फोर्टिफाइड मिनरलाइजर

Aquaguard ENRICH Select Designo  

5 लीटर

10 स्टेज  

कॉपर + अल्कलाइन बूस्ट

Havells FAB UTC  

7 लीटर

9 स्टेज  

SS टैंक + 33% पानी की बचत

Bepure UTS ISI Mark  

12 लीटर

8 स्टेज  

3000 TDS सपोर्ट + ISI मार्क

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर को किसी भी साधारण किचन सिंक के नीचे लगाया जा सकता है?
    +
    हां, इसे ज्यादातर स्टैंडर्ड मॉड्यूलर किचन कैबिनेट में आसानी से फिट किया जा सकता है। बस सिंक के पास एक पावर प्लग और पानी के इनलेट व आउटलेट कनेक्शन की जगह होनी चाहिए।
  • इसके लिए किचन मार्बल या सिंक में अलग से छेद करना पड़ता है?
    +
    हां, इसके साथ मिलने वाले स्टेनलेस स्टील नल को लगाने के लिए सिंक के कोने या मार्बल काउंटरटॉप पर एक छोटा सा छेद करना होता है।
  • क्या सिंक के नीचे नमी या पानी के रिसाव से मशीन खराब हो सकती है?
    +
    अच्छी ब्रांड के अंडर सिंक प्यूरीफायर लीक-प्रूफ पुश-फिट कनेक्टर्स और मजबूत ABS व मेटल कैबिनेट के साथ आते हैं। फिर भी, सिंक के नीचे जगह सूखी और हवादार रखनी चाहिए।
  • अंडर सिंक प्यूरीफायर की फिल्टर सर्विसिंग और मेंटेनेंस कैसे होती है?
    +
    इसकी मेंटेनेंस बिल्कुल सामान्य दीवार वाले RO जैसी ही होती है। तकनीशियन सिंक के नीचे के कैबिनेट को खोलकर आसानी से इनलाइन फिल्टर्स और मेम्ब्रेन को बदल देते हैं।
  • बिना बिजली के नल से पानी कैसे निकलता है, जबकि प्यूरीफायर नीचे बंद रहता है?
    +
    इनमें एक प्रेशराइज्ड स्टोरेज टैंक होता है। जब पानी फिल्टर होकर इस टैंक में भरता है, तो एयर प्रेशर की मदद से बिना मोटर चलाए नल खोलते ही पानी तेजी से बाहर आता है।