अगर आपका पुराना मिक्सर ग्राइंडर खराब हो गया है और आप नए की तलाश में हैं, तो इस बार 750-वॉट का मिक्सर ग्राइंडर चुनें! बिजली की कम से कम खपत में यह बेहतरीन परफॉरमेंस देता है। खासकर अगर आपको किचन के सामान्य कामकाज के लिए ग्राइंडर चाहिए तो इससे अधिक वॉट के Mixer Grinder पर पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं है। रोजाना का कामकाज जैसे साबुत मसाले, सूखी दाल, चटनी पीसना, प्यूरी और रेगुलर बैटर बनाने जैसे काम ये चुटकी में कर देता है। 750W का ग्राइंडर आमतौर पर लाइट ड्यूटी मॉडल और भारी कमर्शियल अप्लायंस के बीच में आता है। ये ठीक-ठाक मजबूत है, इनमें किचन के सभी दैनिक काम आसानी से हो जाएंगे।
अगर आपके घर पर रोजाना मिक्सर का इस्तेमाल होता है या आप रोजाना ताजा मसाला या चटनी पीसते हैं और दिन में 4 से 5 बार मिक्सर जरूर चलता है, तो 750W के मिक्सर से बेहतर भला क्या होगा। ज्यादा वॉट वाले मॉडल जैसे 1000W या 1300W के मुकाबले 750W का मिक्सर ग्राइंडर हर सेशन में कम बिजली इस्तेमाल करता है, जिससे लंबे इस्तेमाल के लिए इसे सस्ता विकल्प माना जाता है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
