अगर आप भी घर के लिए एक ऐसा इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं, जिसे भारतीय ग्राहकों ने टॉप रेटेड लिस्ट में शामिल किया है तो आप सही जगह पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां हम आपके लिए हायर, Blue Star, कैरियर, क्रूज और Hitachi जैसे ब्रांड्स के 5 टॉप रेटेड विकल्प लेकर आए हैं। इन मॉडल्स में इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो हीट लोड के आधार पर तापमान को अपने आप एडजस्ट करता है। ये Inverter AC न सिर्फ कमरे को ठंडा रखने में मदद करते हैं बल्कि ऊर्जा की बचत कर आपके बजट को भी सुरक्षित रखते हैं। इन स्प्लिट एसी में आपको 1 टन, 1.5 टन और 2 टन की क्षमता मिलती है, जिस वजह से ये छोटे से लेकर मध्यम आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया रहेगा। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ये इन्वर्टर एसी कूलिंग, ड्यूरेबिलिटी और बिजली की बचत के मामले में सबसे आगे हैं।
यहां आपको भारत में मिलने वाले टॉप 5 रेटेड इन्वर्टर एसी के विकल्प मिलेंगे।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।
Haier 1 Ton 5 Star, New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC
5 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह हायर एसी बिजली की कम खपत करता है। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इस इन्वर्टर एसी में 4 वे स्विंग का फंक्शन है, जिसकी ठंडी हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है और 60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बेहतर कूलिंग करता है।
क्यों चुनें?
- हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर वाला इस Haier स्प्लिट एसी में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप कमरे में मौजूद संख्या और मौसम के हिसाब से कर सकते हैं। साथ ही तापमान को अपनी आवश्यकता के हिसाब से कम और ज्यादा कर सकते हैं।
- इस 1 टन एसी में WIFI का फंक्शन मिलता है, जिस वजह से इसे स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें ऑटो क्लीन का फीचर मौजूद है, जो इवेपोरेटर कॉइल पर जमी धूल व गंदगी को अपने आप साफ करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Haier
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 3.4 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 21.1D x 87.2W x 29.1H सेंटीमीटर
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 465.89 वाट
- आइटम का वजन - 24.2 किलोग्राम
खासियत
- 4-वे स्विंग
- 20 मीटर लंबा एयर थ्रो
- ऑटो क्लीन
कमी
- इस स्प्लिट एसी के कंप्रेसर में थोड़ी समस्या हो सकती है।
01
Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter AC
घर के लिए भारतीय ग्राहकों द्वारा बढ़िया रेटिंग देने वाला इन्वर्टर एसी लेना चाहते हैं, तो ब्लू स्टार ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। इसके कंडेंसर कॉइल को 100% कॉपर से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह जंग से सुरक्षित, बेहतर कूलिंग और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया माना जाता है। इस 1.5 टन एसी को 3151 से 180 वर्ग फुट तक के छोटे आकार वाले कमरों के लिए बढ़िया माना जाता है।
क्यों चुनें?
- Blue Star के इस स्प्लिट एयर कंडीशनर में सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी है, जो अंदरूनी हिस्सों में जमी गंदगी, बैक्टीरिया, कीटाणु व फंगस को पनपने से रोकने में मदद करता है। वहीं इसमें 4 वे स्विंग का फंक्शन है, जो कमरे के चारों तरफ ठंडी हवा देता है और गर्मियों को आरामदायक बनाता है।
- इस इन्वर्टर Split AC में डिजीक्यू हेप्टा सेंसर तकनीक है, जो अधिक गर्मी और तापमान में बदलाव के दौरान भी कमरे में एकसमान ठंडक बनाए रखती है। इसके अलावा, इस पर एंटी करोसिव कोटिंग की गई है, जिस वजह से इसकी कॉइल पर जंग नहीं लगती है और बैक्टीरिया व कीटाणुओं को पैदा होने से रोकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Blue Star
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 17571 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- शोर स्तर - 53db
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 22.9D x 95W x 32H सेंटीमीटर
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 5150 वाट
खासियत
- टर्बो कूल
- 5 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स
- स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
कमी
- ब्लू स्टार के इस एसी में कूलिंग की समस्या हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Carrier 1 Ton 3 Star, New Star rated, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC
कैरियर ब्रांड का यह एयर कंडीशनर फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हीट लोड के आधार पर पावर को एडजस्ट करता है। इसका डिह्यूमिडिफायर फंक्शन कमरे के तापमान को कम किए बिना हवा से अतिरिक्त नमी को हटाने में मदद करता है। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इस इन्वर्टर एसी में 3 स्टार की एनर्जी रेटिंग है, जो बिजली की बचत करते हुए बेहतर ठंडक देता है।
क्यों चुनें?
- 1 टन की क्षमता में आने वाले इस Carrier स्प्लिट एसी के कंडेंसर को 100% कॉपर कॉइल से तैयार किया गया है, जिस वजह से यह बेहतर कूलिंग, जंग से सुरक्षित और लंबी लाइफ प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई की सुविधा मिलती है, जिस वजह से इसे मोबाइल फोन के साथ कनेक्ट करके कहीं से भी बैठकर कंट्रोल किया जा सकता है।
- कैरियर के इस इन्वर्टर एसी में 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप कमरे में मौजूद संख्या और मौसम के हिसाब से तापमान को घटा और बढ़ा सकते हैं। इससे आपको 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बेहतर कूलिंग मिलती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Carrier
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पावर - 3400 किलोवाट
- वार्षिक ऊर्जा खपत - 604.99 वाट
- वाट क्षमता - 985 वाट
- शोर स्तर - 32db
- आइटम का वजन - 27 किलो 300 ग्राम
खासियत
- स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले
- इन्वर्टर कंप्रेसर
- ऑटो क्लीन
कमी
- कैरियर का यह स्प्लिट एसी अधिक बिजली खर्च करता है।
03
Hitachi Smart Choice 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
अगर आप भी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला स्प्लिट एसी लेना चाहते हैं, तो हिताची ब्रांड का चयन करना सही रहेगा। 4 वे स्विंग वाले इस एयर कंडीशनर की हवा कमरे के चारों तरफ समान रूप से पहुंचती है और कूलिंग का बेहतर अनुभव देती है। इसमें 24 मीटर का लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिसकी ठंडी हवा कमरे में दूर तक जाती है।
क्यों चुनें?
- इस Hitachi स्प्लिट एसी में वेरिएबल स्पीड इन्वर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है, जो गर्मी के लोड के अनुसार अपनी स्पीड को खुद एडजस्ट करता है। इससे लगातार और बेहतर कूलिंग मिलती है। इसके अलावा, इस इन्वर्टर एसी में 3 इन 1 स्मार्ट व्यू डिस्प्ले है, जो तापमान और अन्य अलर्ट की जानकारी देता है।
- इस 1.5 Ton AC में एंटी बैक्टीरियल मेश फिल्टर है, जो कमरे की ठंडी हवा में मौजूद बैक्टीरिया, कीटणु व गंदगी को पनपने से रोकता है। साथ ही आपको साफ व स्वच्छ हवा प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Hitachi
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 16380 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- वाट क्षमता - 1530 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 95W x 29.4H सेंटीमीटर
खासियत
- 4 वे स्विंग
- स्मार्ट व्यू डिस्प्ले
- कॉपर कंडेंसर कॉइल
कमी
- इस एयर कंडीशनर में इंस्टॉलेशन की समस्या हो सकती है।
04
Cruise Smart Choice 2 Ton 3 Star Inverter Split AC
2 टन की क्षमता वाले इस क्रूज एयर कंडीशनर में इन्वर्टर कंप्रेसर शामिल है, जो कूलिंग की आवश्यकता के अनुसार पावर को एडजस्ट करता है। Cruise के इस स्प्लिट एसी में 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स शामिल है, जिनका उपयोग आप कमरे में मौजूद संख्या और कमरे के तापमान अनुसार कर सकते है।
क्यों चुनें?
- 2 टन की क्षमता वाले इस स्प्लिट एसी में PM 2.5 एयर फिल्टर है, जो कमरे की ठंडी हवा को साफ व स्वच्छ बनाने में मदद करता है। इससे आपको फ्रेश एयर मिलती है साथ ही सांस व एलर्जी संबंधी समस्या नहीं होती है।
- स्टेबलाइजर के बिना काम करने वाला यह इन्वर्टर एसी वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से झेल सकता है। इससे बिजली बार-बार फ्रकचुेट नहीं होती है। साथ ही एयर कंडीशनर के खराब होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Cruise
- क्षमता - 2 टन
- कूलिंग पावर - 6.2 किलोवाट
- प्रोडक्ट डायमेंशन - 23D x 100W x 29.5H सेंटीमीटर
- शोर स्तर - 41db
- वोल्टेज -230 वोल्ट
- वाट क्षमता - 6200 वाट
खासियत
- रस्ट-ओ-शील्ड ब्लू तकनीक
- 4 फैन स्पीड मोड
- कम बिजली की खपत
कमी
- इस एसी का रिमोट सही ढंग से काम नहीं कर रहा है।
05
भारत में टॉप 5 रेटेड इन्वर्टर एसी की तुलना
यहां आपको तालिका के माध्यम से भारत में मिलने वाले 5 टॉप रेटेड इन्वर्टर एसी के बारे में जानकारी दी गई है। ये अपने बेहतरीन प्रदर्शन, पावरफुल कूलिंग, कम शोर और कई आधुनिक फंक्शन के साथ आते हैं, जो हर भारतीय घरों की पहली पसंद है। इन मॉडल्स का चयन आप अपनी सुविधा, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।