भारतीय घरों की पहली पसंद! LG की फ्रंट लोड Washing Machine में बच्चों के कपड़ों से लेकर भारी कंबल तक सब होंगे मिनटों में चकाचक

LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में करीब 7KG से लेकर 12 किलोग्राम तक क्षमता वाले मॉडल्स देखने को मिलते हैं जो अलग-अलग भारतीय परिवारों के लिए सही होते हैं। तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम और हाई स्पीड वाली मोटर से लैस ये वॉशिंग मशीन हर तरह के कपड़ों को बेदाग बनाने का काम करती हैं। साथ ही ये बिजली और पानी की भी बचत करती हैं।
भारतीय घरों के लिए LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के भरोसेमंद मॉडल
भारतीय घरों के लिए LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के भरोसेमंद मॉडल

भारतीय घरों के लिए एक सही वॉशिंग मशीन चुनना एक बड़ा फैसला होता है, और जब बात फ्रंट लोड मशीनों की आती है, तो LG एक भरोसेमंद नाम है। इनमें रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों से लेकर नाजुक आउटफिट्स तक को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। इनमें 7 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम तक की क्षमता वाले मॉडल देखने को मिलते हैं जो मध्यम और बड़े परिवारों के लिए सही विकल्प होते हैं। इस ब्रांड की Front Load Washing Machine में 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी की सुविधा होती है जो कपड़ों का खास ख्याल रखते हुए उनकी क्वालिटी को बनाए रखती है। इसी के साथ अधिकतर मॉडल्स में वाईफाई कनेक्टिविटी भी होती है जिससे उन्हें आसानी से मोबाइल फोन से भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसी के साथ इन पर 1 साल तक की प्रोडक्ट और 10 साल तक की मोटर वारंटी भी मिलती है।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

LG 12 kg 5 Star, AI Direct Drive Fully Automatic Front Load Washing Machine (FX1412N3O)

भारतीय घरों के लिए क्यों है भरोसेमंद?

  • AI टेक्नोलॉजी वाली यह LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों का पूरा ख्याल रखती है। इसकी डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी की वजह से सिल्क, शिफॉन और नेट फैब्रिक से बने कपड़ों को भी आसानी से धोया जा सकता है और उनके खराब होने की समस्या नहीं आती है।
  • भारतीय घरों में वॉशिंग मशीन लगभग रोजाना ही इस्तेमाल की जाती है लेकिन लगातार इस्तेमाल से लंबे बिजली बिल का डर रहता है। हालांकि, 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह मशीन ऊर्जा कुशल है और यह बिजली के साथ-साथ पानी की भी कम खपत करती है।
  • इसकी स्टीम वॉश सुविधा कपड़ों पर जमा एलर्जी व बैक्टेरिया को अच्छी तरह से साफ करता है जिससे वे पूरी तरह से हाइजीनिक बनते हैं। ऐसे में इसमें आसानी से छोटे बच्चों के कपड़ों को भी बिना किसी चिंता के धोया-सुखाया जा सकता है। 

किनके लिए होगी सही?

7-8 लोगों के बड़े परिवार या जो लोग एक ही बार में काफी सारी कपड़े धोते हैं उनके लिए यह 12 किलोग्राम वॉशिंग मशीन सही पसंद होगी। सबसे अच्छी बात है कि इसमें आसानी से कंबल, पर्दे और चादरों जैसी भारी लॉन्ड्री को बिना ज्यादा मेहनत के साफ कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 12 किलोग्राम
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
  • ऊर्जा खपत- 0.05 KWh/kg/cycle 
  • मॉडल- FX1412N3O 

खासियतें

  • 1400 RPM मोटर
  • टेंपर्ड ग्लास डोर
  • स्मार्ट डायग्नोसिस

कमी

  • टिकाऊपन की समस्या आ सकती है। 
01

LG 11/7 kg Washer with Dryer (FHD1107SWM)

भारतीय घरों के लिए क्यों है भरोसेमंद?

  • यह एलजी का वॉशर ड्रायर कॉम्बो है जिसमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने की सुविधा मिलती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की खासियत है कि 14 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम की मदद से लगभग हर तरह के कपड़े बेदाग तरीके से धुलते हैं हैं। फिर चाहे बच्चों की गंदी स्कूल यूनिफॉर्म हो या कोई मोटा स्वेटर यह मॉडल हर तरह की लॉन्ड्री को चमका सकता है।
  • इसमें अलग से 7 किलोग्राम क्षमता वाला ड्रायर भी मिलता है जो कपड़ों को पूरी तरह से सुखाने में मदद करता है। इसकी 1400 RPM वाली मोटर भारी कपड़ों को भी अच्छी तरह से सुखा देती है और उन्हें हाथ से निचोड़ने की मेहनत नहीं करनी होती है।
  • इस LG Washing Machine में टर्बो वॉश की सुविधा मिलती है जिसकी मदद से सुबह ऑफिस जाने से पहले ही कम कपड़ों को सिर्फ 59 मिनट के समय में धोया-सुखाया जा सकता है और मशीन को पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं होती है। 

किनके लिए होगी सही?

यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए सही पसंद होगी। इसे वे लोग भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके पास कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है और जो धुलाई से भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 11/7 किलोग्राम
  • मैक्सिमम टेंप्रेचर- 95 डिग्री सेल्सियस
  • ऊर्जा खपत- 2100 W 
  • मॉडल- FHD1107SWM

खासियतें

  • टच कंट्रोल
  • एलर्जेन रिमूवल
  • स्टेनलेस स्टील ड्रम

कमी

  • वाई-फाई कनेक्टिविटी की समस्या। 
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

LG 10 kg Fully Automatic Front Load Washing Machine (FHP1210Z3O)

भारतीय घरों के लिए क्यों है भरोसेमंद?

  • 10KG की क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से धोने-सुखाने का काम करती है और इसके साथ सिर्फ समय ही नहीं बिजली व पानी की भी बचत होती है। यह LG Washing Machine Front Load स्टीम टेक्नोलॉजी के साथ कपड़ों को पूरी तरह से हाइजीनिक बनाती है और उनपर किसी तरह के बैक्टेरिया व किटाणु जमा नहीं रहते हैं।
  • भारत के कई हिस्सों में आज भी बिजली कटौती होना आम बात है। हालांकि, इसका ऑट रीस्टार्ट सुविधा पावर कट के बाद सप्लाई वापस आने पर इसे पुरानी सेटिंग पर ही स्टार्ट करता है जिससे मशीन को वापस से स्टार्ट नहीं करना पड़ता है।
  • इसकी 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी कपड़ों को बिल्कुल हाथ से धोने के तरह समान साफ करती है। इस वजह से हर तरह के जिद्दी दाग-धब्बे पूरी तरह से साफ होते हैं और उनकी क्वालिटी भी बनी रहती है। 

किनके लिए होगी सही?

इन-बिल्ट हीटर वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए सही पसंद है जिन्हें आए दिन गर्म पानी में कपड़ों को धोने की जरूरत पड़ती है। इसी के साथ यह उन परिवारों के लिए भी अच्छी है जो स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले विकल्प की तलाश में हैं और जिन्हें कपड़े धोने-सुखाने में ज्यादा-से-ज्यादा सहूलियत चाहिए। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 10 किलोग्राम
  • मोटर स्पीड- 1200 RPM
  • पानी की खपत- 8.26 L 
  • मॉडल- FHP1210Z3O

खासियतें

  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
  • क्विक वॉश
  • 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव

कमी

  • ड्रम छोटा लग सकता है। 
03

LG 9 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M)

भारतीय घरों के लिए क्यों है भरोसेमंद?

  • 1200 RPM की मोटर से लैस यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन भारतीय घरों के लिए कपड़े धोने का एक स्मार्ट समाधान होगी। अगर घर पर छोटे बच्चे हैं तो उनके कपड़ों को पूरी तरह से साफ करने के लिए इसमें बेबी स्टीम केयर प्रोग्राम दिया गया है जिसकी मदद से वे हाईजीनिक बनते हैं। वहीं, उनकी सुरक्षा के लिए चाइल्ड लॉक के साथ कंट्रोल पैनल और डोर को बंद किया जा सकता है।
  • बिल्ट-इन हीटर वाला यह मॉडल गर्म पानी में कपड़ों को आसानी से धोने की सुविधा देता है। इसके टब में ही पानी गर्म होता है और अलग से हाथ से मेहनत करने या गीजर का कनेक्शन देने की जरूरत नहीं होती है।
  • Wi-Fi कनेक्टिविटी वाली यह वॉशिंग मशीन व्यस्त घरों के लिए सही पसंद है। इसे आसानी से स्मार्ट फोन से ही कंट्रोल और मॉनिटर कर सकते हैं और बार-बार मशीन को जाकर चेक करने की जरूरत नहीं होती है। 

किनके लिए होगी सही?

यह 9 KG वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी सही पसंद होगी जिनके घर में आए दिन कपड़ों पर जिद्दी दाग-धब्बे लग जाते हैं। इसकी मदद से हाथ से कपड़ों को धोने की मेहनत खत्म होती है और लॉन्ड्री बेदाग बनती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 9 किलोग्राम
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
  • टब मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • मॉडल- FHP1209Z5M

खासियतें

  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • स्मार्ट डायग्नोसिस
  • 20,000 वॉश पैटर्न

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 


स्मार्ट चॉइस के साथ जानिए गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य प्रोडक्ट्स के बारे में

04

LG 7 kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2W)

भारतीय घरों के लिए क्यों है भरोसेमंद?

  • इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 10 वॉश प्रोग्राम से लैस है जिसकी मदद से भारतीय परिवारों के लगभग हर तरह के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। रोजाना पहने जाने वाली शर्ट के साथ-साथ इसमें पार्टीवियर सूट-साड़ियों को भी आसानी से साफ कर सकते हैं।
  • यह Automatic Washing Machine हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को भी पूरी तरह से चमकाती है और मशीन के प्रदर्शन में किसी तरह की कमी नहीं आती है। यह मॉडल बिजली और पानी की भी कम-से-कम खपत करता है। वहीं, हार्ड पानी की वजह से कपड़ों की क्वालिटी भी खराब नहीं होती है। 
  • इसकी 1200 RPM वाली मोटर न सिर्फ धुलाई के काम को तेज करती है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से सुखा भी देती है। जरूरत औऱ कपड़ों के हिसाब से मोटर की स्पीड को कम भी कर सकते हैं जिस वजह से कपड़ों की चमक और रंग पर असर नहीं पड़ता है, साथ ही वे बेदाग भी बनते हैं। 

किनके लिए होगी सही?

4-5 लोगों के मीडियम साइज परिवार के लिए यह 7 किलोग्राम LG वॉशिंग मशीन सही पसंद होगी। इसे एक फ्लैट में साथ रहने वाले 3-4 बैचलर्स भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 7 किलोग्राम
  • मोटर स्पीड- 1200 RPM
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • मॉडल- FHB1207Z2W

खासियतें

  • ऑटो रीस्टार्ट
  • रैट मेश
  • चाइल्ड लॉक

कमी

  • कंपन स्तर ज्यादा है।
05

जानिए इन सभी के बीच का अंतर

LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के इन सभी विकल्पों में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद औऱ बजट के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

मोटर स्पीड

खासियत

LG 12 kg 5 Star, AI Direct Drive Fully Automatic Front Load Washing Machine (FX1412N3O)

1400 RPM

इन-बिल्ट हीटर

LG 11/7 kg Washer with Dryer (FHD1107SWM)

1400 RPM

टर्बो वॉश

LG 10 kg Fully Automatic Front Load Washing Machine (FHP1210Z3O)

1200 RPM

फजी लॉजिक

LG 9 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M)

1200 RPM

AI DD

LG 7 kg 5 Star, Fully Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2W)

1200 RPM

6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव

वॉशिंग मशीन समेत फ्रिज, एसी, वॉटर हीटर और अन्य कई तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारतीय घरों के लिए एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की औसत क्षमता क्या होनी चाहिए?
    +
    7 से 8 किलोग्राम की क्षमता वाली एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मीडियम साइज परिवारों के लिए आमतौर पर सही होती है। अगर परिवार बड़ा है तो 9 किलोग्राम से लेकर 12 किलोग्राम क्षमता वाले मॉडल सही होते हैं।
  • क्या एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में पानी की खपत कम होती है?
    +
    हां, एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनें आमतौर पर टॉप लोड मशीनों की तुलना में काफी कम पानी का उपयोग करती हैं। वे कम पानी में भी कपड़ों की सही धुलाई के लिए डिजाइन की जाती हैं, जिससे पानी की बचत होती है।
  • एलजी डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर मोटर के क्या फायदे हैं?
    +
    एलजी डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर मोटर कम शोर, कंपन, बेहतर ऊर्जा दक्षता और अधिक टिकाऊपन प्रदान करती है। यह सीधे ड्रम से जुड़ी होती है, जिससे बेल्ट की आवश्यकता समाप्त हो जाती है और टूट-फूट कम होती है।
  • क्या एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में गर्म पानी से धुलाई संभव है?
    +
    हां ज्यादातर एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनों में बिल्ट-इन हीटर होता है जो गर्म पानी से धुलाई की सुविधा प्रदान करता है। यह जिद्दी दाग हटाने और कपड़ों को कीटाणुरहित करने में मदद करता है।
  • ये मशीनें किस बजट रेंज में आती हैं?
    +
    किसी भी एलजी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। ये आमतौर पर करीब ‌₹25,000-₹50,000+ तक की रेंज में आती हैं।