अगर आप भी परिवार को साफ और सुरक्षित पीने का पानी देना चाहते हैं, लेकिन पानी के बदलते TDS, टैंकर या बोरवेल के खारेपन और बार-बार सर्विस के खर्च को लेकर परेशान रहते हैं, तो एडवांस RO Purifier आपकी इस चिंता को खत्म कर सकता है। क्योंकि पुराने प्यूरीफायर जहां केवल पानी छानते थे, वहीं नए मॉडल्स में मिनरल बूस्टर, कॉपर या Alkaline, इन-टैंक UV और बेहतर वॉटर रिकवरी जैसी खूबियां मिलती हैं। ये फीचर्स पानी का स्वाद बेहतर रखने, टैंक के पानी को ताजा बनाए रखने और रोजाना की पानी की बर्बादी कम करने में मदद करते हैं। नीचे हमने Flipkart पर मौजूद 5 एडवांस आरओ प्यूरीफायर के कुछ विकल्पों की जानकारी आपको दी है, जिन्हें आप अपनी रसोई के पानी की जरूरत और परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से चुन सकते हैं।
परिवार की सेहत से ना करें समझौता, घर लाएं ये एडवांस RO Purifier, जो देंगे हर घूंट में शुद्धता!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Pureit Wave Plus 7 L RO + UV + Minerals Water Purifier
बार-बार फिल्टर बदलने और मेंटेनेंस के खर्च से बचने की चाह रखने वाले परिवारों के लिए Pureit का यह Wave Plus प्यूरीफायर एक बेहद बढ़िया चुनाव साबित हो सकता है। इसमें 6-स्टेज का RO + UV प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है, जो बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपल सप्लाई के पानी से अशुद्धियों को दूर कर उसमें जरूरी मिनरल्स जोड़ता है, जिससे पानी का स्वाद संतुलित बना रहता है। इसकी सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें 2 साल तक फिल्टर पर कोई सर्विस कॉस्ट नहीं लगती, साथ ही यह 45% तक पानी की बचत करने में मदद करता है। हाई-स्पीड प्यूरीफिकेशन होने के कारण सुबह की भागदौड़ में भी टैंक जल्दी भर जाता है। इसके अलावा, स्मार्टसेंस इंडिकेटर्स समय रहते अलर्ट देते हैं और साथ मिलने वाला हैंडहेल्ड TDS मीटर आपको घर बैठे पानी की शुद्धता जांचने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Wave Plus (WPWB500)
- क्षमता - 7 लीटर
- रंग - ब्लैक
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 6 स्टेज
- वारंटी - 1 साल
खूबियां
- स्मार्टसेंस फिल्टर इंडिकेटर
- हैंडहेल्ड TDS मीटर
कमी
- इस प्यूरीफायर को लेकर फिलहाल यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
KENT ACE Plus-B 8 L RO + UV + UF + Copper + Alkaline Water Purifier
जिन घरों में पानी का TDS स्तर काफी बदलता रहता है और परिवार के लोग तांबे व अल्कलाइन गुणों वाला पानी पीना पसंद करते हैं, उनके लिए यह KENT वॉटर प्यूरीफायर सही रहेगा। इसमें RO, UV, UF के साथ TDS कंट्रोल, कॉपर और अल्कलाइन तकनीक का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो पानी के pH लेवल को बेहतर बनाकर उसे स्वास्थ्य के अनुकूल बनाता है। इसकी 20 लीटर प्रति घंटे की तेज प्यूरीफिकेशन क्षमता और 8 लीटर का बड़ा स्टोरेज टैंक मध्यम से बड़े परिवारों की रोजमर्रा की जरूरत को बिना रुकावट पूरा करता है। ऑटो-फ्लश फीचर मेंब्रेन की सफाई खुद करके उसकी लाइफ बढ़ाता है, जबकि जीरो वॉटर वेस्टेज तकनीक रिजेक्ट पानी को ओवरहेड टैंक में वापस भेजकर पानी की बर्बादी रोकती है। यह बोरवेल से लेकर म्युनिसिपल सप्लाई तक हर तरह के पानी के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन देता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - ACE Plus-B
- क्षमता - 8 लीटर
- रंग - ब्लैक
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - मल्टी-स्टेज
- वारंटी - 1 साल
खूबियां
- ऑटो-फ्लश मेंब्रेन तकनीक
- उच्च प्यूरीफिकेशन गति
कमी
- इस प्यूरीफायर को लेकर अभी तक यूजर्स की कोई शिकायत नहीं है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Aquaguard Sure Delight Aquasaver ROUVUF2X 6 L Water Purifier
एक्वागार्ड का यह 6 लीटर क्षमता वाला प्यूरीफायर छोटी रसोई के लिए बढ़िया रहेगा। इसकी नैनोपोर फिल्टर तकनीक कीटनाशकों, माइक्रोप्लास्टिक और औद्योगिक अवशेषों जैसे सूक्ष्म तत्वों से 2 साल तक सुरक्षा देने के लिए तैयार की गई है। मशीन में लगा अतिरिक्त मेगा सेडिमेंट फिल्टर पानी की मिट्टी और धूल को पहले ही रोक लेता है, जिससे अंदर के फिल्टर जल्दी चोक नहीं होते। पुराने प्यूरीफायर की तुलना में इसकी एक्वासेवर तकनीक 60% तक ज्यादा वॉटर रिकवरी करती है, जिससे रोजाना पानी कम बर्बाद होता है। 9-स्टेज प्यूरीफिकेशन के साथ-साथ इसमें 2-इन-1 मिनरल चार्ज दिया गया है, जो पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाकर उसे पीने में हल्का और स्वादिष्ट बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - Sure Delight Aquasaver ROUVUF2X
- क्षमता - 6 लीटर
- रंग - डार्क ब्लैक
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 9 स्टेज
- वारंटी - 1 साल
खूबियां
- मेगा सेडिमेंट फिल्टर
- 60% वॉटर रिकवरी
कमी
- इस प्यूरीफायर को लेकर अभी तक यूजर्स की कोई शिकायत नहीं आई है।
AO Smith Z10 10 L RO + Minerals Water Purifier
छोटे बच्चों वाले घरों या ऐसे परिवारों के लिए जिन्हें सुबह-शाम गुनगुने और गर्म पानी की तुरंत जरूरत पड़ती है, उनके लिए AO Smith का यह प्यूरीफायर अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि एक ही बटन दबाने पर यह सामान्य, गुनगुना और गर्म पानी देता है, जिससे बार-बार गैस या केतली पर पानी गर्म करने का झंझट खत्म हो जाता है। इसके 8-स्टेज प्यूरीफिकेशन में पेटेंटेड साइड स्ट्रीम RO मेंब्रेन, सिल्वर शील्ड तकनीक, कॉपर फोर्टिफाइड मिनरलाइजर और अल्कलाइन टेक्नोलॉजी शामिल है, जो बेबी-सेफ शुद्धता सुनिश्चित करती है। 10 लीटर की बड़ी टैंक क्षमता और गर्म पानी के लिए स्टेनलेस स्टील टैंक इसे बेहद सुरक्षित बनाते हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें चाइल्ड लॉक भी दिया गया है, जबकि इसकी वॉटर सेविंग तकनीक हजारों लीटर पानी बचाने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - AO Smith Z10
- क्षमता - 10 लीटर
- रंग - ब्लैक
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 8 स्टेज
- वारंटी - 1 साल
खूबियां
- इंस्टेंट हॉट वॉटर
- चाइल्ड लॉक सुरक्षा
कमी
- कुछ यूजर्स ने इसके फिल्टर इंडिकेशन में खराबी की समस्या बताई है।
Livpure Liv-Eterna-Premia 7 L RO + UV + UF + Copper + Alkaline Water Purifier
क्या आप भी चाहते हैं कि प्यूरीफायर लेने के बाद अगले दो साल तक फिल्टर, मेंब्रेन या किसी भी पार्ट के खराब होने की टेंशन नहीं लेनी पड़े, तो Livpure का यह प्यूरीफायर आप चुन सकते हैं। यह मॉडल 10-स्टेज एडवांस प्यूरीफिकेशन के साथ आता है, जिसमें RO, UV और UF की तिहरी सुरक्षा के अलावा कॉपर इन्फ्यूजन, अल्कलाइन एन्हांसर और इन-टैंक UV स्टेरलाइजेशन भी मिलता है। इसका मतलब है कि टैंक में जमा पानी भी लगातार कीटाणुओं से सुरक्षित और ताजा बना रहता है। 7 लीटर की क्षमता वाले इस ब्लैक प्यूरीफायर की सबसे खास बात इसकी 2 साल की अनकंडीशनल वारंटी है, जिसमें सभी फिल्टर, मेंब्रेन और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स का बदलाव बिना किसी सर्विस चार्ज के कवर होता है। बोरवेल, टैंकर और नगर पालिका के पानी को साफ करने में यह पूरी तरह सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल का नाम - LIV-ETERNA-PREMIA
- क्षमता - 7 लीटर
- रंग - ब्लैक
- प्यूरीफिकेशन स्टेज - 10 स्टेज
- वारंटी - 2 साल
खूबियां
- इन-टैंक UV सुरक्षा
- 2 साल फ्री सर्विस
कमी
- कुछ यूजर्स ने इसकी खराब कस्टमर सर्विस को लेकर काफी शिकायत की है।
एडवांस आरओ प्यूरीफायर के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
|
मॉडल का नाम |
क्षमता |
प्यूरीफिकेशन स्टेज |
मुख्य खासियत |
|
Pureit Wave Plus |
7 लीटर |
6 स्टेज |
2 साल तक फिल्टर पर कोई सर्विस कॉस्ट नहीं, साथ में हैंडहेल्ड TDS मीटर |
|
KENT ACE Plus-B |
8 लीटर |
मल्टी-स्टेज |
तेज प्यूरीफिकेशन, ऑटो-फ्लश और जीरो वॉटर वेस्टेज |
|
Aquaguard Sure Delight Aquasaver |
6 लीटर |
9 स्टेज |
60% तक ज्यादा वॉटर रिकवरी और अतिरिक्त मेगा सेडिमेंट फिल्टर |
|
AO Smith Z10 |
10 लीटर |
8 स्टेज |
3 टेम्परेचर मोड, चाइल्ड लॉक |
|
Livpure Liv-Eterna-Premia |
7 लीटर |
10 स्टेज |
इन-टैंक UV सुरक्षा |
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- घर के पानी के लिए RO प्यूरीफायर चुनते समय TDS लेवल क्यों देखना चाहिए?+पानी में घुले कुल ठोस पदार्थों को TDS कहते हैं। अगर आपके घर के पानी का TDS ज्यादा है या बोरवेल व टैंकर का पानी आता है, तो RO मेंब्रेन अतिरिक्त लवण और भारी तत्वों को हटाने में मदद करती है, जबकि TDS कंट्रोलर या मिनरल कार्ट्रिज स्वाद और जरूरी मिनरल्स को संतुलित रखते हैं।
- RO के साथ UV, UF और मिनरल बूस्टर जैसे फीचर्स क्या काम करते हैं?+RO बारीक अशुद्धियों और अतिरिक्त लवण को छानता है, UV और UF कीटाणुओं व सूक्ष्म कणों से अतिरिक्त सुरक्षा देते हैं, और मिनरल बूस्टर या कॉपर व अल्कलाइन स्टेज पानी में कैल्शियम-मैग्नीशियम जैसे तत्व जोड़कर उसका स्वाद बनाए रखते हैं।
- परिवार के आकार के हिसाब से स्टोरेज टैंक की क्षमता कितनी होनी चाहिए?+3 से 4 लोगों के परिवार के लिए लगभग 6 से 7 लीटर का टैंक आमतौर पर पर्याप्त रहता है, जबकि बड़े परिवार या मेहमानों की आवाजाही वाले घरों के लिए 8 लीटर या उससे ज्यादा क्षमता वाला टैंक रोजाना की जरूरत आसानी से पूरा कर लेता है।
- क्या नए RO प्यूरीफायर पानी की बर्बादी कम करने में भी मदद करते हैं?+हां, कई नए मॉडल्स में बेहतर रिकवरी और कम पानी वेस्ट करने वाली तकनीक दी जाती है, जिससे रोज़ाना निकलने वाले रिजेक्ट पानी की मात्रा कम होती है। बचे हुए पानी को पोछा लगाने, पौधों में डालने या बर्तन धोने जैसे घरेलू कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- प्यूरीफायर में स्टेनलेस स्टील या फूड-ग्रेड टैंक में क्या फर्क होता है?+फूड-ग्रेड प्लास्टिक टैंक हल्के और किफायती होते हैं, जबकि स्टेनलेस स्टील टैंक लंबे समय तक मजबूत रहते हैं और टैंक के अंदर की सफाई व हाइजीन बनाए रखने में सहूलियत देते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Best 32 Inch Wi Fi TV
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Long Battery Wi Fi Smartwatches
- Laptops with 8GB RAM
- Fancy Wall Clocks
- Space Saving Shoe Racks
- Over the Door Kitchen Racks
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Air Purifyers Under 5000
- Best JBL Speakers