क्या परिवार बड़ा होने की वजह से रोज घर में कपड़ों का ढेर लग जाता है और पुरानी वॉशिंग मशीन में उनका बैच बनाकर धुलाई करनी पड़ती है। तो अब वक्त आ गया है उसे 12 किलो क्षमता वाले एक फ्रंट लोड मॉडल से अपग्रेड करने का। इनमें ज्यादा कपड़ों को भी एकसाथ धोने-सुखाने की सुविधा मिलती है और उनका रंग व चमक भी खराब नहीं होते हैं। इन Front Load Washing Machine के अलग-अलग वॉश प्रोग्राम का इस्तेमाल करके रोजाना पहनी जाने वाली कॉटन की शर्ट से लेकर पर्दे व चादरों जैसी भारी लॉन्ड्री को भी चमकाया जा सकता है। इसी के साथ तेज स्पीड वाली मोटर समय की बचत करती है। घंटों इंतजार नहीं करना होता है। ये वॉशिंग मशीनें ऊर्जा कुशल भी होती हैं जो बिजली व पानी बचाती हुई हर कपड़े को बेदाग बनाती हैं।
बड़े परिवारों की टेंशन खत्म! 12KG वाली फ्रंट लोड Washing Machine में सारे कपड़े धुलेंगे एक बार में

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier 12Kg, 5 Star, Fully Automatic Front Load Washer (EFL120-DM14IEIS8U1)
आपके लिए क्यों है एक सही पसंद?
- कपड़ों के हिसाब से खुद होगी धुलाई: इस 12 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की लोड सेंस टेक्नोलॉजी ड्रम में मौजूद कपड़ों के फैब्रिक और वजन को समझते हुए उस हिसाब से पानी व डिटर्जेंट की खपत को सेट करती है। यह सुविधा कपड़ों को पूरी तरह से बेदाग बनाती है और पानी की बर्बादी भी नहीं होती है। वहीं, कपड़ों की क्वालिटी भी बनी रहती है।
- स्वच्छता सुनिश्चित होगी: इस Haier वॉशिंग मशीन में एंटी बैक्टीरियल ट्रीटमेंट सुविधा दी गई है जो कपड़ों पर जमा कीटाणुओं व बैक्टीरिया को पूरी तरह से हटाती है। इसी के साथ रिफ्रेश प्रोग्राम की मदद से कपड़ों से आने वाली दुर्गंध भी हटती है। इसका स्मार्ट ड्यूअल स्प्रे मशीन के अंदर वाले हिस्से को हर धुलाई के बाद अच्छी तरह से साफ करता है।
- गर्म पानी में साफ होंगे सारे दाग: इसमें बिल्ट-इन हीटर भी दिया गया है, जिस वजह से कपड़ों को गर्म पानी में धोने के लिए हाथ से मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वहीं, कपड़ों के हिसाब से पानी के तापमान को भी आसानी से कम-ज्यादा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
- वॉश प्रोग्राम- 15
खासियतें
- चाइल्ड लॉक
- Wi-Fi कनेक्टिविटी
- ऑटो रीस्टार्ट
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स
Samsung Smart Choice Smart Choice 12 kg, 5star Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG5B24AXTL)
आपके लिए क्यों है एक सही पसंद?
- नहीं फीकी होगी कपड़ों की चमक: यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन स्वर्ल पैटर्न वाले ड्रम से लैस है। यह खास सतह इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में धुले हर कपड़े की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखती है। इसमें कपड़ों पर जमा जिद्दी दाग-धब्बे पूरी तरह से साफ होते हैं और उनका रंग फीका नहीं पड़ता तथा चमक बरकरार रहती है।
- समय की होगी बचत: इसमें दी गई AI ईको बबेल टेक्नोलॉजी न सिर्फ कपड़ों को बेदाग बनाती है, बल्कि ऊर्जा और समय की बचत करते हुए कपड़ों को जल्दी साफ करती है। इस Samsung Washing Machine में मिलने वाली सुपर मैक्स सुविधा का इस्तेमाल करके लॉन्ड्री को सिर्फ 39 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है। ऐसे में, कम कपड़ों के लिए मशीन को पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं होती है।
- कहीं से भी करिए कंट्रोल: वाई-फाई कनेक्टिविटी वाले इस मॉडल को आसानी से मोबाइल फोन से भी नियंत्रित किया जा सकता है। ऐसे में रसोईघर में खाना बनाते समय या घर से काम के दौरान बार-बार मशीन की जाँच करने का झंझट नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
- कंट्रोल- नॉब
खासियतें
- 14 वॉश प्रोग्राम
- हाईजीन स्टीम
- LED डिस्प्ले
कमी
- शोर स्तर ज्यादा है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
LG 12 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FX1412A5ED)
आपके लिए क्यों है एक सही पसंद?
- मशीन में ही निकल जाते हैं सारे दाग: 1400 RPM की मोटर से लैस यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन AI DD टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों पर लगे हर दाग को अच्छी तरह से साफ करती है। यह मशीन शर्ट की कॉलर पर जमा मैल हो या बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म पर लगी धूल-मिट्टी, हर तरह की गंदगी की दमदार सफाई सुनिश्चित करती है। एलजी की यह फुली Automatic Washing Machine हाथ से कपड़े धोने की मेहनत को खत्म करती है।
- कीटाणुओं की होगी छुट्टी: इसकी हाईजीन स्टीम सुविधा कपड़ों पर जमा कीटाणुओं और एलर्जी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को पूरी तरह से हटाती है। इस सुविधा का इस्तेमाल करके छोटे बच्चों के कपड़ों को भी इसमें आसानी से धोया जा सकता है। वहीं, इसके साथ कपड़ों से आने वाली दुर्गंध भी हटती है।
- बच्चों की सुरक्षा: 12 KG वाले इस मॉडल में चाइल्ड लॉक भी दिया गया है, जिससे बच्चों की सुरक्षा के लिए डोर और कंट्रोल पैनल को लॉक किया जा सकता है। ऐसे में अगर आपका ध्यान कभी हटता है तो घर के बच्चे मशीन से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
- वॉश प्रोग्राम- 12
- शोर स्तर- 54 Decibels
खासियतें
- इन्वर्टर मोटर
- टाइम डिले
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
कमी
- बॉडी पर स्क्रैच लगने की समस्या।
Bosch 12 kg (washer), 7 kg (Dryer) Front Load Fully Automatic Washer Dryer Machine (WNA2740RIN)
आपके लिए क्यों है एक सही पसंद?
- साफ होंगे सारे दाग: 12 किलोग्राम वॉशर और 7 किलोग्राम ड्रायर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन स्टेन सिलेक्शन सुविधा वाली है। इसका इस्तेमाल करके कपड़ों पर लगे अलग-अलग तरह के दागों के हिसाब से सेट किया जा सकता है। ऐसे में, चाहे चाय-कॉफी का निशान हो या कपड़ों पर लगी इंक, इसके साथ हर तरह के जिद्दी निशान अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं।
- प्रेस करने की मेहनत होगी कम: इस Bosch वॉशिंग मशीन में एंटी-टैंगल सुविधा दी गई है, जिस वजह से टब में कपड़े आपस में उलझते नहीं और साथ ही आयरन असिस्ट के साथ उनपर ज्यादा सिलवटें नहीं आती हैं ताकि प्रेस करने के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।
- कपड़े रहेंगे नए जैसे: यह फ्रंट लोड Washing Machine मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करके हार्ड वॉटर में भी कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है। इसमें धुले कपड़े लंबे समय तक नए जैसे लगते हैं और उनका रंग फीका नहीं होता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 12 किलोग्राम (वॉशर)+ 7 किलोग्राम (ड्रायर)
- कंट्रोल- नॉब
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
खासियतें
- सॉफ्टकेयर ड्रम
- 14 वॉश प्रोग्राम
- ईको साइलेंस ड्राइव
कमी
- ड्रायिंग क्वालिटी कमजोर है।
Samsung 12 kg (Wash) / 7 kg (Dry), 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washer Dryer (WD12FG5B34BBTL)
आपके लिए क्यों है एक सही पसंद?
- बचेगा ड्राई क्लीनिंग का खर्च: इस Samsung फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में एयर ड्राय सुविधा दी गई है। इसका इस्तेमाल करके बिना पानी व डिटर्जेंट के कपड़ों को साफ किया जा सकता है। यह सुविधा उन पर जमा कीटाणुओं को हटाती है और उनसे आने वाली दुर्गंध भी हटाती है। इससे नाजुक कपड़ों को बार-बार ड्राई क्लीन कराने का खर्च कम होता है।
- 15 मिनट में कपड़े धोना: यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 15 मिनट के क्विक वॉश का इस्तेमाल करके हल्के या कम कपड़ों को सिर्फ 15 मिनट में धोती-सुखाती है। ऐसे में जिस दिन धोने के लिए ज्यादा कपड़े न हों तो मशीन को पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं रहती है। इसका इस्तेमाल करके ऊर्जा और पानी की भी बचत होती है।
- हाथ जैसी सफाई: इसमें धुला हर कपड़ा बिल्कुल हाथ से धोने के समान साफ होता है। एक्स्ट्रा रिंस सुविधा कपड़ों को अच्छी तरह से खंगालती है जिस वजह से उन पर डिटर्जेंट के कण जमा नहीं रहते और वे हर तरह से बेदाग रहते हैं। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस मॉडल को स्मार्ट फोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 12 किलोग्राम (वॉशर) + 7 किलोग्राम (ड्रायर)
- वोल्टेज- 230 Volts
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
- वॉशिंग साइकिल- 15
खासियतें
- सूपर स्पीड वॉश
- AI ईको बबल
- रस्टप्रूफ बॉडी
कमी
- प्रदर्शन संबंधित परेशानी।
जानें इन सभी वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर
12 किलोग्राम क्षमता वाली इन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का अंतर इस तालिका की मदद से समझा जा सकता है। आप अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किसी भी मॉडल का चयन कर सकते हैं।
|
मॉडल |
वॉश प्रोग्राम व मोटर |
खासियत |
|
Haier 12Kg, 5 Star, Fully Automatic Front Load Washer (EFL120-DM14IEIS8U1) |
15 वॉश प्रोग्राम व 1400 RPM मोटर |
प्योरी स्टीम |
|
Samsung Smart Choice Smart Choice 12 kg, 5star Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG5B24AXTL) |
14 वॉश प्रोग्राम व 1400 RPM मोटर |
AI ईकोबबल |
|
LG 12 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FX1412A5ED) |
12 वॉश प्रोग्राम व 1400 RPM मोटर |
AI DD |
|
Bosch 12 kg (washer), 7 kg (Dryer) Front Load Fully Automatic Washer Dryer Machine (WNA2740RIN) |
14 वॉश प्रोग्राम व 1400 RPM मोटर |
AI एक्टिव वॉटर प्लस |
|
Samsung 12 kg (Wash) / 7 kg (Dry), 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washer Dryer (WD12FG5B34BBTL) |
15 वॉश प्रोग्राम व 1400 RPM मोटर |
एयर वॉश |
वॉशिंग मशीन, फ्रिज, एसी, मिक्सर ग्राइंडर और अन्य कई तरह के उपकरणों के बारे में जानिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या 12KG वॉशिंग मशीन बड़े भारतीय परिवारों के लिए पर्याप्त है?+हां इस क्षमता वाली वॉशिंग मशीन आमतौर पर 8-10 सदस्यों वाले बड़े भारतीय परिवारों के लिए पर्याप्त होती है, जो एक बार में ज्यादा मात्रा में कपड़े धोना चाहते हैं। यह उन घरों के लिए भी अच्छी पसंद है जो पूरे हफ्ते के कपड़े साथ में धोते हैं।
- इस क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन टॉप लोड से बेहतर क्यों है?+12 किलोग्राम वाली फ्रंट लोड मशीनें आमतौर पर पानी और बिजली का कम इस्तेमाल करती हैं, कपड़ों की बेहतर सफाई करती हैं, और उनको कम नुकसान पहुंचाती हैं। इनमें अलग-अलग वॉश प्रोगाम होते हैं जो धुलाई के काम को आसान बनाती हैं।
- भारत में किस ब्रांड के पास अच्छे विकल्प मिलते हैं?+Samsung, हायर, बॉश और LG जैसे ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी वाली 12 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिलती हैं।
- क्या 12KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अधिक बिजली की खपत करती है?+नहीं, आधुनिक मॉडल जो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आते हैं अपनी ज्यादा क्षमता के बावजूद बहुत ऊर्जा-कुशल होती हैं और लंबे समय में बिजली की बचत करती हैं।
- इन फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के लिए औसत कीमत क्या होती है?+12KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत ब्रांड, सुविधाओं और टेक्नोलॉजी के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर ₹40,000 से ₹60,000 या उससे अधिक तक की रेंज में आती हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads