ऑफ सीजन में लेना है Split AC? AI फीचर वाले ये मॉडल्स 48 डिग्री में भी हैं कारगर!

छोटे से मध्यम आकार के कमरे के लिए आप ऑफ सीजन में 1.5 टन के Split AC का चयन कर सकते हैं। Samsung, Haier, ब्लू स्टार, IFB और Carrier ब्रांड के बढ़िया व टॉप परफॉर्मेंस वाले एसी मॉडल्स आपको मिल सकते हैं।
स्प्लिट AC के बढ़िया मॉडल्स
स्प्लिट AC के बढ़िया मॉडल्स

कई लोग ऑफ सीजन में एयर कंडीशनर लेने की सलाह देते हैं। दरअसल, उनका मानना होता है कि पीक समय ना होने के कारण इस उपकरण की कीमत असल एमआरपी से कम हो जाती है क्योंकि इस दौरान डिमांड कम होती है। अगर आपका भी यही मानना है तो आप अगले गर्मियों के सीजन के लिए अभी से Split AC ले सकते हैं। आप अमेजन पर उपलब्ध 1.5 टन के Blue Star, Haier और सैमसंग के अलावा IFB और Carrier के एयर कंडीशनर का चयन कर सकते हैं। आप बढ़िया प्रदर्शन, Wi-Fi और एआई कंट्रोल वाले स्मार्ट मॉडल्स का चुनाव भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए कर सकते हैं। वहीं अगर आप अपने बिजनेस या ऑफिस सेटअप के लिए एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो भी इन्हें चुन सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख। 

स्प्लिट AC के बढ़िया मॉडल्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Blue Star 1.46 Ton 3 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

52 डिग्री तक के तापमान में चिल्ड कमरा मिल जाए तो अच्छी नींद और सुकून दोनों पा सकते हैं। ऐसे में आप ऑफ सीजन में छोटे कमरे के लिए Blue Star का 1.5 टन का AC ले सकते हैं। आप बाहर से घर आने से पहले ही अपने रूम को ठंडा कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपने मोबाइल से ऐप पर कमांड देना होगा। इस स्मार्ट एसी को एआई और Wi-Fi की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मौजूद 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग की मदद से आप 40 से 110% तक की कैपेसिटी पर ठंडक कर सकते हैं। इसमें 100% कॉपर कंडेंसर लगा है, जो कि जल्दी खराब नहीं होता है। साथ ही इसमें डस्ट फिल्टर भी लगा हुआ है यानी आपको दूषित हवा नहीं मिलेगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Blue Star
  • कैपेसिटी- 1.5 टन
  • मॉडल- IC318ZXUS
  • कूलिंग पावर- 17571 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
  • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 22.9D x 95W x 32H सेंटीमीटर

खूबियां

  • AI प्रो+
  • वॉइस कमांड तकनीक

कमी

  • हल्की सी आवाज कर सकता है।
01

Haier 1.5T 4 Star,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

1.5 टन का बढ़िया एयर कंडीशनर लेना चाहते हैं तो 4 स्टार एनर्जी रेटिंग और स्मार्ट इन्वर्टर तकनीक वाला Haier स्प्लिट एसी ले सकते हैं। इसमें मौजूद 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड्स की मदद से आपको जरूरत के अनुसार ठंडक मिलेगी। 10 सेकेंड के अंदर आपको सुपरसोनिक कूलिंग भी मिल सकती है। बता दें कि इस बढ़िया एसी मॉडल में इतनी क्षमता है कि यह 5500W कूलिंग कैपेसिटी और 1200 CFM वाले एयरफ्लो के साथ 60 डिग्री तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर सकता है। इस Haier AC में मौजूद AI-फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन और AI-साइक्लोन क्लीन तकनीकों की मदद से अंदर और बाहर की यूनिट्स की हाइजीन बरकरार रहती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • कैपेसिटी- 1.5 टन
  • मॉडल- HSA18KU-RAI4NB-I
  • कूलिंग पावर- 4.8 kW
  • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 23.5D x 101.7W x 31.9H सेंटीमीटर

खूबियां

  • Wi-Fi एनेबल्ड
  • 4 वे एयर स्विंग

कमी

  • कंपनी द्वारा दी गई वारंटी में प्लास्टिक पार्ट्स को कवर नहीं किया जाता है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Samsung 1.5 Ton 4 Star Smart Split AC

अपने मध्यम आकार के कमरे के लिए 1.5 टन का एयर कंडीशनर पर्याप्त है। इस Samsung एसीमें Wi-Fi कनेक्टिविटी और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप 30% तक अतिरिक्त ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। आप अलेक्सा या गूगल के जरिए इस एसी को ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें तांबे की कंडेंसर कॉइल लगी है, जो कि बेहतर कूलिंग के लिए जरूरी है और इसकी देखरेख भी कम करनी पड़ती है। किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर यह स्मार्टथिंग्स ऐप पर खुद ही आपको जानकारी दे सकता है। इस Smart AC में एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर भी लगा है जो आपको जर्म्स वाली हवा से बचा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • कैपेसिटी- 1.5 टन
  • मॉडल- HSA18KU-RAI4NB-I
  • कूलिंग पावर- 5 kW
  • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 221.5D x 105.5W x 29.9H सेंटीमीटर

खूबियां

  • विंड-फ्री कूलिंग तकनीक
  • AI-एनर्जी मोड

कमी

रिपेयरिंग में ज्यादा पैसे लग सकते हैं।


03

IFB 1.5 Ton 3 Star, AI Powered Inverter Split AC

ऑफ सीजन में 8-इन-1 फ्लेक्सी मोड वाले स्प्लिट एसी का चयन आप मध्यम आकार के कमरे के लिए कर सकते हैं। इस एआई-पावर्ड IFB AC की मदद से आप 55 डिग्री में बढ़िया ठंडक पा सकते हैं। अगर आपके घर पर पार्टी हो तो मेहमानों के लिए कमरे को ठंडा करने के लिए आप इसके पार्टी मोड को ऑन कर सकते हैं। इसमें ईको-मोड भी है, जिसकी मदद से आप बिजली की बचत कर सकते हैं। यह एसी अपनी सफाई खुद कर सकता है क्योंकि इसमें सेल्फ क्लीनिंग का विकल्प भी है। डुअल गोल्ड फिन और नैनोटेक कोटिंग वाली तांबे की कंडेंसर कॉइल की मदद से 1.5 Ton AC लंबे समय तक बढ़िया ठंडक तो देता ही है, साथ ही इस पर अंदर की ओर जंग नहीं लगती है और ना ही लीकेज की दिक्कत आती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • कैपेसिटी- 1.5 टन
  • मॉडल- CI183SS22SGM3
  • कूलिंग पावर- 4.8 kW
  • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 20.6D x 90W x 29.4H सेंटीमीटर

खूबियां

  • ऑटो क्लीन
  • ऑटो जियो सेंसिंग तकनीक

कमी

  • बिल्ड क्वालिटी थोड़ी हल्की लग सकती है।
04

Carrier 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

अगर आप ऐसा एसी लेना चाहते हैं जो लंबे समय तक कूलिंग भी कर सके और जिसे बार-बार मेंटेनेंस की जरूरत भी ना पड़े तो आप ऑफ सीजन में Carrier के Air Conditioner को लेने के बारे में सोच सकते हैं। इसे 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली हुई है। सबसे खास बात यह है कि इसमें फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक मौजूद है, जो कि हीट लोड के हिसाब से पावर को अपने आप एडजस्ट करने में सक्षम है। इसमें मौजूद आइस ब्लास्ट मोड की मदद से कमरे के तापमान को बहुत कम किया जा सकता है। इसमें 48 डिग्री के तापमान पर भी स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन भी होता है यानी बार-बार पावर कट या फ्लक्चुएशन होने पर भी दिक्कत नहीं होती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Carrier
  • कैपेसिटी- 1.5 टन
  • मॉडल- CAI18EE5R36W0
  • कूलिंग पावर- 4800 kW
  • प्रोडक्ट के डायमेंशन्स- 23.4D x 96.5W x 32.4H सेंटीमीटर

खूबियां

  • ADC सेंसर
  • Wi-Fi Enabled

कमी

  • 1.5 टन के बाकी AC मॉडल्स के मुकाबले इसकी कीमत ज्यादा लग सकती है।
05

1.5 टन के स्प्लिट AC के बढ़िया मॉडल्स:-

कौन से ब्रांड के एसी मॉडल को कितनी एनर्जी रेटिंग मिली है, कितने कन्वर्टिबल मोड्स हैं और क्या खास फीचर है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

1.5 टन के स्प्लिट AC के मॉडल्स

एनर्जी रेटिंग

कितने कन्वर्टिबल मोड्स हैं?

खास फीचर

Blue Star 1.46 Ton 3 Star, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

3 स्टार

5-इन-1

AI प्रो+

Haier 1.5T 4 Star,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

4 स्टार

7-इन-1

4 वे एयर स्विंग

Samsung 1.5 Ton 4 Star Smart Split AC

4 स्टार

5

AI-एनर्जी मोड

IFB 1.5 Ton 3 Star, AI Powered Inverter Split AC

3 स्टार

8-इन-1

ऑटो जियो सेंसिंग तकनीक

Carrier 1.5 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

5 स्टार

6-इन-1

ADC सेंसर

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऑफ सीजन में AC लेने का क्या फायदा है?
    +
    इस दौरान AC के दाम गिर जाते हैं क्योंकि गर्मी कम होने के कारण एसी की डिमांड मार्केट में कम होती है, जिसके कारण MRP से कम कीमत में एयर कंडीशनर के मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • किस ब्रांड के स्प्लिट एसी अच्छे होते हैं?
    +
    आप Blue Star, Haier और Samsung के AC ले सकते हैं। इनके अलावा आप IFB और Carrier जैसे ब्रांड्स का चयन भी कर सकते हैं। इन ब्रांड्स के एयर कंडीशनर अच्छे माने जाते हैं। इनकी कूलिंग पावर भी अच्छी होती है।
  • छोटे या मध्यम आकार के कमरे के लिए कितने टन का एसी लें?
    +
    आप छोटे कमरे के लिए 1 टन का और मध्यम आकार के कमरे के लिए 1.5 टन का स्प्लिट एसी ले सकते हैं।
  • किस तरह के एसी जल्दी खराब नहीं होते हैं?
    +
    जिन एयर कंडीशनर्स में कॉपर कंडेंसर लगा होता है, वे मॉडल्स जल्दी खराब नहीं होते हैं। इनकी मेंटेनेंस भी बार-बार नहीं करानी पड़ती है और इनमें अंदर की ओर जंग नहीं लगती है।