घर के लिए परफेक्ट मेकओवर: ये 5 Bedroom Carpet डिजाइन्स बढ़ाएंगे कमरे की शोभा

बेडरूम का लुक बदलने के लिए Carpet एक आसान और असरदार तरीका हो सकता है। शैगी, फ्लोरल, ज्योमेट्रिक, न्यूट्रल और टेक्सचर्ड डिजाइन कमरे में अलग-अलग अंदाज जोड़ते हैं। जानिए इन पांच कारपेट स्टाइल को अपने बेडरूम की सजावट और जगह के हिसाब से कैसे चुन सकते हैं।
5 बेडरुम कारपेट डिजाइन
5 बेडरुम कारपेट डिजाइन

कभी-कभी बेडरूम को नया लुक देने के लिए फर्नीचर बदलने या दीवारों पर नया पेंट कराने की जरूरत नहीं होती। फर्श पर बिछा एक खूबसूरत कारपेट भी पूरे कमरे का माहौल बदल सकता है। खासकर बेडरूम में, जहां दिन की शुरुआत और रात का सुकून दोनों जुड़ा होता है, वहां Bedroom Carpet सिर्फ सजावट नहीं बल्कि आराम का हिस्सा भी बन जाता है। आप चाहें तो सॉफ्ट शैगी कारपेट से कमरे को कोजी बना सकते हैं, ज्योमेट्रिक पैटर्न से मॉडर्न टच दे सकते हैं या फ्लोरल डिजाइन से हल्का और क्लासी लुक पा सकते हैं। न्यूट्रल शेड्स, टेक्सचर्ड वीव और लेयर्ड रग्स जैसे विकल्प भी बेडरूम की सजावट को नया अंदाज दे सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें कमरें में ज्यादा कुछ मेहनत किए नया रुप देने वाले 5 शानदार बेडरुम कारपेट डिजाइन।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

ishro home Carpet for Hall

  • बेडरूम में सादे फर्श को थोड़ा आकर्षक बनाना हो, तो प्रिंटेड कारपेट अच्छा विकल्प हो सकता है। इस Floor Carpet का क्रिस्टल पैटर्न कमरे को एक अलग लुक देता है। इसका 3×5 फीट का साइज बेड के सामने या कमरे के किसी खाली हिस्से में रखने के लिए ठीक है।
  • इसका प्रिंटेड डिजाइन उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें प्लेन फ्लोर कवरिंग के बजाय पैटर्न वाला कारपेट पसंद है। इसे बेडरूम के अलावा लिविंग एरिया में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें एंटी-स्लिप बैकिंग दी गई है, जिससे फर्श पर इसकी पकड़ बनाए रखने में मदद मिलती है। मशीन वॉशेबल होने की वजह से रोजमर्रा के इस्तेमाल के बाद इसकी सफाई करना भी आसान रहता है।
01

Roseate Lily Super Soft Anti Skid Runner for Bedroom

  • बिस्तर से उतरते ही पैरों के नीचे मुलायम सतह मिले, तो सुबह की शुरुआत थोड़ी आरामदायक लग सकती है। Roseate Lily का यह येलो माइक्रोफाइबर रनर इसी तरह के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसका 50×120 सेमी साइज बेड के किनारे रखने के लिए सुविधाजनक है।
  • इसकी 2000 GSM डेंसिटी इसे मोटा और सॉफ्ट टेक्सचर देती है। माइक्रोफाइबर की सतह पैरों को मुलायम एहसास देती है, इसलिए सुबह उठने या रात में सोने से पहले बेड के पास इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लंबा रनर डिजाइन कमरे में कम जगह लेते हुए भी एक अलग कोना तैयार करता है।
  • इसके एंटी-स्किड बेस की वजह से फर्श पर फिसलने की आशंका कम करने में मदद मिलती है। इसे बेडरूम के अलावा किचन या बाथरूम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Super Soft Modern Handwoven Shaggy Carpet for Living Room

  • कमरे में आते ही पैरों को मुलायम कारपेट का एहसास मिले, तो बेडरूम का माहौल ज्यादा आरामदायक लग सकता है। यह आइवरी और पिंक शेड वाला Bedroom Rug अपने फ्लफी टेक्सचर के कारण कमरे में कोजी लुक जोड़ता है। इसका 4×6 फीट का साइज बेड के सामने या कमरे के बीच वाले हिस्से में रखने के लिए पर्याप्त जगह देता है।
  • इसका हैंडवोवन डिजाइन इसे सामान्य प्रिंटेड कारपेट से अलग पहचान देता है। आइवरी रंग कमरे को हल्का और खुला एहसास देने में मदद करता है, जबकि पिंक शेड सजावट में थोड़ा रंग जोड़ता है।
  • इसमें नॉन-स्लिप बैकिंग दी गई है, जिससे कारपेट को फर्श पर अपनी जगह बनाए रखने में मदद मिलती है। इसका शैगी टेक्सचर उन लोगों के लिए खास हो सकता है जिन्हें फ्लैट कारपेट के बजाय ज्यादा मुलायम सतह पसंद है। 
03

ishro home Premium Carpet for Hall

  • अगर बेडरूम की सजावट में ट्रेडिशनल पैटर्न पसंद हैं, तो हीराती डिजाइन वाला यह कारपेट कमरे को अलग अंदाज दे सकता है। यह 3×5 फीट Bedroom Carpet बेड के सामने या किसी खाली फ्लोर स्पेस में रखा जा सकता है। इसका पैटर्न कमरे की सादी सजावट में विजुअल डिटेल जोड़ता है, जिससे बिना दीवारों या फर्नीचर में बदलाव किए भी जगह का लुक बदल सकता है।
  • इसका डिजाइन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें मॉडर्न प्लेन कारपेट के बजाय पारंपरिक मोटिफ्स पसंद आते हैं। बेडरूम के साथ इसे लिविंग रूम या हॉल में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें एंटी-स्किड बैकिंग दी गई है, जबकि मशीन वॉशेबल होने से सफाई की परेशानी कम हो सकती है। नॉन-शेडिंग और नॉन-फेडिंग फीचर्स भी इसकी खासियतों में शामिल हैं।
04

DECOMIZER 3x5 Feet Premium Carpet for Hall

  • बेडरूम में बहुत ज्यादा चमकीले रंगों के बजाय हल्का और सुकून देने वाला लुक पसंद है, तो बेज शेड वाला कारपेट कमरे की सजावट के साथ आसानी से मेल खा सकता है। DECOMIZER का बेजलीली डिजाइन इसी तरह के न्यूट्रल कलर पैलेट के लिए है। इसका 3×5 फीट साइज बेड के सामने, साइड में या कमरे के किसी खाली हिस्से में रखा जा सकता है।
  • इसका फ्लोर कारपेट डिजाइन कमरे में एक अलग विजुअल एरिया तैयार करता है। इसे सिर्फ बेडरूम तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है; लिविंग एरिया या घर के दूसरे हिस्सों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें एंटी-स्लिप बैकिंग दी गई है, जो फर्श पर कारपेट की पकड़ बनाए रखने में मदद करती है। मशीन वॉशेबल होने की वजह से इसकी सफाई करना भी आसान रहता है।
05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें साज-सज्जा का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बेडरूम के लिए किस तरह का कारपेट अच्छा रहता है?
    +
    बेडरूम के लिए सॉफ्ट और आरामदायक कारपेट अच्छा विकल्प होता है। शैगी, प्लश और मीडियम-पाइल कारपेट पैरों को आराम देते हैं। अगर सफाई आसान रखना चाहते हैं, तो लो-पाइल डिजाइन भी चुन सकते हैं।
  • छोटे बेडरूम में किस डिजाइन का कारपेट बिछाना चाहिए?
    +
    छोटे बेडरूम में हल्के रंगों, छोटे ज्योमेट्रिक पैटर्न या सिंपल टेक्सचर वाले कारपेट अच्छे लग सकते हैं। बहुत बड़े और भारी पैटर्न कमरे को भरा हुआ दिखा सकते हैं।
  • क्या बेड के नीचे बड़ा कारपेट बिछाना सही रहता है?
    +
    हां, अगर कमरे में पर्याप्त जगह है, तो बेड के नीचे बड़ा कारपेट बिछाने से फर्नीचर एक साथ जुड़ा हुआ नजर आता है। कोशिश करें कि कारपेट बेड के दोनों तरफ और फुटबोर्ड की ओर पर्याप्त बाहर निकला हो।
  • बेडरूम के लिए कौन-से कारपेट कलर अच्छे रहते हैं?
    +
    क्रीम, बेज, हल्का ग्रे, सेज ग्रीन और पेस्टल ब्लू जैसे रंग शांत माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर कमरे में न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल है, तो पैटर्न या गहरे रंग का कारपेट भी अच्छा कॉन्ट्रास्ट दे सकता है।
  • बेडरूम कारपेट की सफाई और देखभाल कैसे करें?
    +
    कारपेट को नियमित रूप से वैक्यूम करें और दाग लगने पर जल्द साफ करें। लंबे रेशों वाले शैगी कारपेट में धूल ज्यादा फंस सकती है, इसलिए उसकी सफाई पर खास ध्यान दें। इस्तेमाल के दौरान कारपेट को फिसलने से बचाने के लिए नॉन-स्लिप पैड भी लगा सकते हैं।