ऑफिस वर्क को पूरा करने के लिए एक अच्छे लैपटॉप की जरूरत काफी अहम होती है। ऐसे में HP और Dell दो ऐसी कंपनियां हैं जिन्हें भारत में काफी प्रसिद्ध माना जाता है। Dell के लैपटॉप अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबी उम्र के लिए जाने जाते हैं। वहीं इनके काफी सारे मॉडल्स में काफी अच्छी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे कि काम बिना रुकावट के हो सके। वहीं इस कंपनी की आफ्टर-सेल्स सर्विस भी काफी अच्छी है। अब ऐसे में HP कंपनी के लैपटॉप्स की बात करें तो इनमें स्टाइलिश डिजाइन, हल्का वजन मिल जाता है। अगर आपको कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स चाहिए, तो आपको एचपी का चुनाव करना चाहिए। वहीं इनके मॉडल्स में एक अच्छा कीबोर्ड भी मिल जाता है। ऑफ़िस के काम के लिए डेल (Dell) और एचपी (HP) दोनों ही बेहतरीन और भरोसेमंद ब्रांड हैं, लेकिन आपकी प्राथमिकताओं के आधार पर इनमें से एक बेहतर साबित हो सकता है। इनकी खासियतों को अच्छे से समझने के लिए नीचे बताए गए मॉडल्स को देख लें:-
जागरण स्मार्ट-चॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी।
Dell Inspiron 3530 Laptop - 15.6-inch FHD (1920x1080) Display, Intel Core i3-1305U Processor
अगर आप Dell कंपनी का लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो आप ऑफिस के काम के लिए अमेजन पर मौजूद डेल कंपनी के Inspiron 3530 लैपटॉप मॉडल का चुनाव कर सकते हैं। इस लैपटॉप की मदद से आप अपनी टू-डू-लिस्ट जल्दी खत्म कर पाएंगे। इसका प्रोसेसर काफी अच्छा है।
क्या-क्या खासियत है?
- इस लैपटॉप में Intel Core i3-1305U (13th Gen, 5 कोर्स) प्रोसेसर लगा है। जिसकी बेस स्पीड 1.2 GHz है और 4.5 GHz तक टर्बो बूस्ट किया जा सकता है। साथ ही इसमें 8GB DDR4 RAM है और 512GB ड्राइव-मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी है। यानी आप कई सारी फाइल्स सेव कर सकते हैं। काम करते समय यह लैग नहीं करेगा। जानकारी के लिए बता दें कि RAM को 16GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
- लैपटॉप में 15.6 इंच FHD (1920 x 1080) LED डिस्प्ले लगा है, जिस पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग की गई है। यानी बेहतर स्क्रीन व्यू पर काम करते-करते आपकी आंखें भी ज्यादा नहीं थकेंगी।
- इसमें डेटा को सुरक्षित रखने के लिए ट्रस्टेड प्लेफॉर्म मॉड्यूल लगाया गया है ताकि जरूरी फाइल, पासवर्ड और डेबिट कार्ड डिटेल्स जैसा डेटा सुरक्षित रहे।
- इसमें अडेप्टिव थर्मल्स फीचर भी दिया गया है यानी आप अपनी लैप पर उपकरण को रखकर काम करना चाहें तो बिना टेंशन ऐसा कर सकते हैं, ओवरलीटिंग की समस्या नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- मॉडल का नाम- Inspiron 15 3530
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- कार्बन ब्लैक
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- CPU मॉडल- Core i3 फैमिली
- RAM मेमोरी साइज- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
खूबियां
- ब्लू लाइट कम करने के लिए Dell ComfortView सॉफ्टवेयर
- मेमोरी कार्ड स्लॉट
- मिलिट्री-ग्रेड टेस्टिंग
कमी
मल्टी-टाक्सकिंग के दौरान लैग कर सकता है।
01
HP 15, (i3 14th Gen) Intel Core 3 100U (8GB DDR5, 512GB SSD)
आप अगर फ्रेशर हैं या ऐसी कंपनी में जॉब करने वाले हैं जहां लैपटॉप प्रोवाइड नहीं किया जाता और तो HP 15, (i3 14th Gen) लैपटॉप का चयन कर सकते हैं। रोज ट्रैवल करते हैं तो यह हल्के वजन वाला लैपटॉप आपको पसंद आ सकता है।
क्या-क्या खासियत है?
- इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Intel Core 3 100U प्रोसेसर है। साथ ही 8GB DDR5-5200 MT/s RAM है, जिसकी मदद से यह तेज काम करेगा। इसमें स्टोरेज भी ठीक है, जो कि 512GB PCIe NVMe SSD है। यानी आप ढेर सारी फाइलें, फोटो-वीडियो स्टोर कर सकते हैं। लिखने या स्प्रेडशीट्स से जुड़ा काम हो, प्रेजेन्टेशन बनानी हो, वीडियो कॉन्फेंसिंग, ई-मेल, वेब ब्राउजिंग या क्लाउड-बेस्ड टूल्स का इस्तेमाल करना हो तो ये ठीक रहेगा।
- इस HP Laptop का कैमरा वीडियो कॉल या डिजिटल हैंगआउट के लिहाज से सही है। बता दें कि इसमें 1080p FHD IR कैमरा लगा हुआ है। जब आप कैमरा यूज न करना चाहें तब अपनी निजता की सुरक्षा के लिए कैमरा पर प्राइवेसी शटर भी लगा सकते हैं।
- इसमें Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एक साल के लिए MS Office 2024 और M365 भी मिल सकता है। हालांकि, ऑफर की जांच जरूर कर लें। जानकारी के लिए बता दें कि लैपटॉप को बनाने के लिए री-साइकल की गई धातुओं और ओशियन-बाउंड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है यानी पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- मॉडल का नाम- HP लैपटॉप
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- CPU मॉडल- Intel Core 3
- RAM मेमोरी साइज- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
खूबियां
- डुअल स्पीकर्स, HD ऑडियो
- टेम्पोरल नॉइस रिडक्शन
- बेस्ट-इन-क्लास इंटेल ग्राफिक्स
कमी
हेवी वर्क के लिए बैटरी बैकअप ठीक नहीं है।
दोनों लैपटॉप्स में से बेहतर कौन सा है?
HP 15 में Intel Core 3 100U (14th Gen) प्रोससर है, जो कि साल 2024 में आया इंटेल का नया प्रोसेसर है। इसकी मदद से लैपटॉप की परफॉर्मेंस बेहतर होती है। यानी ये प्रोसेसर के मामले में और मल्टी-टास्किंग के लिए अच्छा है। वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग करनी पड़ती है, ई-मेल्स भेजने का काम ज्यादा होता है और वेब ब्राउजिंग या क्लाउड-बेस्ड टूल्स का इस्तेमाल करना होता तो भी यह ठीक रहेगा। ज्यादा स्टोरेज, कंफर्टेबल व्यू वाली स्क्रीन जिससे आंखें भी न थकें या मजबूज और टिकाऊ लैपटॉप चाहिए तो Dell का Inspiron 3530 लैपटॉप मॉडल आप चुन सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Dell 15 SmartChoice (Previously Inspiron), Intel 13th Gen Core i5-1334U
एनर्जी-एफिशियंट लैपटॉप सर्च कर रहे हैं? आपका Dell 15 i5-1334U लैपटॉप चुन सकते हैं। आपको स्प्रेडशीट्स पर काम करना हो या प्रेजेंटेशन बनानी हो, यह आपके लिए स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है। आपको काम लिए बहुत ट्रैवल करना पड़ता है तो इसका हल्का वजन आपका बोझ नहीं बढ़ाएगा।
क्या-क्या खास है?
- अगर आपको आपको ऑफिस में वर्ड या एक्सल पर काम करना पड़ता है या ई-मेल्स भेजने पड़ते हैं या रिसर्च वर्क के लिए वेब ब्राउजिंग करनी होती है तो 16GB DDR4 RAM की मदद से मल्टी-टास्किंग आसानी से कर सकते हैं।
- इस लैपटॉप के 120Hz FHD IPS डिस्प्ले पर शार्प और स्मूद विजुअल्स दिखेंगे। अगर आपको डेटा एंट्री का काम करना होता है तो लंबे टाइपिंग सेशन के लिए न्यूमेरिक कीबोर्ड आपके बहुत काम आएगा। अगर आप यूरोपियन या इंटरनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो इसका इंग्लिश इंटरनेशलन लेआउट वाला बैकलिट कीबोर्ड आपका काम आसान कर सकता है।
- इसमें क्विक फाइल ट्रांस्फर्स के लिए SD कार्ड स्लॉट की सुविधा भी है। 1TB M.2 PCIe NVMe फास्ट सॉलिड-स्टेट ड्राइव के कारण इसका बूटिंग टाइम और फाइल ट्रांस्फर होने का समय तेज है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- मॉडल का नाम- DC15250
- स्क्रीन का साइज- 15.6 इंच
- रंग- सिल्वर
- हार्ड डिस्क का साइज- 1 TB
- CPU मॉडल - Core i5
- RAM मेमोरी का साइज- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
खूबियां
- स्लीक डिस्प्ले
- लाइटवेट
- एक्सप्रेस चार्जिंग
कमी
सोल्डर्ड स्टोरेज स्लॉट है। यानी आप स्टोरेज को बढ़ा नहीं सकते हैं।
03
HP Professional 15 (2026), Intel (i5 14th Gen) Core 5 120U - (24 GB DDR5/512 GB SSD
HP की Professional 15 सीरीज न सिर्फ ऑफिस के लिए ठीक रहेगी, बल्कि अगर आप पढ़ाई करना चाहें या स्ट्रेस कम करने के लिए मूवी देखकर या गाने सुनकर अपना मनोरंजन करना चाहें तो आप इसका चयन कर सकते हैं।
क्या-क्या खासियत है?
- HP का यह लैपटॉप आजकल के समय के ऑन-गो-लाइफस्टाइल के लिहाज से अच्छा और हल्का है। इसकी 15.6 इंच की FHD माइक्रो-एज स्क्रीन है, जिसपर दृश्य ऐसा दिखता है मानो हकीकत में सामने की हो रहा हो। अगर आपको लंबे समय तक लैपटॉप के आगे काम करना पड़ता है तो इसके डिस्प्ले पर लगी एंटी-ग्लेयर कोटिंग आपकी आंखों को कम थकाएगी।
- लैपटॉप में लगा Intel Iris Xe Graphics बेसिक इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स से बेहतर है। रियल-टाइम प्रीव्यू कर सकता है।
- इसके Intel Core 5-120U प्रोसेसर में इंटेल टर्बो बूस्ट तकनीक है। फाइल्स जल्दी ट्रांस्फर हो सकती हैं और वीडियो एडिटिंग जैसे काम के दौरान प्रोजेक्ट जल्दी लोड हो सकते हैं। आपको 1080p एडिटिंग करनी हो, कलर ग्रेडिंग करनी हो या सोशल मीडियो के लिए वीडियो बनाने हों, यह लैपटॉप आप चुन सकते हैं। साथ ही इसकी 24 GB DDR5 5600 MHz की RAM को 32 GB तक और 512 GB PCIe NVMe SSD को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- मॉडल का नाम- HP 15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- CPU मॉडल - Intel Core 5
- RAM मेमोरी साइज- 24 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Pro
खूबियां
- स्पिल-रेसिस्टेंट बैकलिट कीबोर्ड
- लाइटवेट
- Copilot Key
कमी
बड़ी प्रोजेक्ट फाइल्स के लिए अलग से स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है।
दोनों में से कौन सा लैपटॉप बेहतर है?
प्रोफेशनल यूज के लिए आप HP के लैपटॉप का चयन कर सकते हैं। दरअसल, इसका प्रोसेसर ज्यादा तेज और अच्छा है। ग्राफिक्स भी इसके ज्यादा बेहतर हैं। साथ इसमें डडिकेटेड Copilot key भी है। वहीं Dell के लैपटॉप में आप रिसर्च वर्क, वेब ब्राउजिंग और डेटा एंट्री जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं।
04
Dell 15 Laptop DC15250-15.6-inch FHD 120Hz Display, 13th Gen Intel Core i7-1355U
ऑफिस में लैपटॉप पर मल्टी-टास्किंग करनी पड़ती है लेकिन बार-बार पुराना लैपटॉप लैग या हैंग करता है तो इस परेशानी से निपटने के लिए आप पुराने लैपटॉप को Dell 15 के DC15250 Laptop मॉडल से रिप्लेस कर सकते हैं। इसकी बूटिंग और ऐप्स लॉन्चिंग की स्पीड तेज है। लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करते-करते हाथ दुखने लगता है तो इसका लिफ्टेड हिंज डिजाइन आपकी यह मुश्किल भी हल कर सकता है।
क्या-क्या खासियत है?
- इसका Intel Core i7-1355U (13th Gen) प्रोसेसर मल्टी-टास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। साथ ही लैपटॉप में लगी इंटिग्रेटेड Intel UHD Graphics चिप सोशल मीडिया ग्राफिक्स, UI मॉकअप्स, वेब डिजाइनिंग और लोगो डिजाइनिंग जैसे काम को अच्छे करने में सक्षम है।
- 16GB DDR4 RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- इस Dell Laptop की 15.6 इंच की डिस्प्ले आपकी आखों के लिए ठीक रहेगी। अगर लंबे समय तक स्क्रीन के आगे काम करना पड़ता है तो इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने लैपटॉप को डिजाइन करते समय Dell ComfortView लगाया है, जिसका ब्लू लाइट फिल्टर आंखों को थकान से बचाने में कारगर है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- मॉडल का नाम- Dell 15 DC15250 लैपटॉप
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- प्लैटिनम सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- CPU मॉडल - Core i7 फैमिली
- RAM मेमोरी साइज- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
खूबियां
- एक्सप्रेस चार्जिंग सपोर्टेड
- एर्गोनॉमिक डिजाइन
- बैकलिट कीबोर्ड
कमी
RAM को 16 GB से ज्यादा नहीं बढ़ाया जा सकता है।
05
HP Premium EP Series (Intel 13th Gen Core i7-1355U
ऑफिस का काम जल्दी-जल्दी निपटाना चाहते हैं और लैपटॉप के ऑन होने में या फाइल अपलोडिंग, ट्रांस्फरिंग आदि जैसे कामों में देरी नहीं चाहते तो आपके लिए HP की प्रीमियम EP सीरीज लैपटॉप का चुनाव आप कर सकते हैं।
क्या-क्या खासियत है?
- HP के यह लैपटॉप हल्का है। आप आसानी से इसे कहीं भी कैरी कर सकते हैं।
- Intel Core i7-1355U (13th Gen) प्रोसेसर, 16 GB DDR4-3200 MT/s RAM और 512 GB PCIe NVMe M.2 SSD स्टोरेज वाले इस लैपटॉप को खासतौर पर प्रोफेशनल्स के लिए ही डिजाइन किया गया है। इसका प्रोसेसर आराम से मल्टी-टास्किंग कर सकता है और बूटिंग भी जल्दी हो सकती है।
- अगर आप वीडियो बनाते हैं तो Intel Arc ग्राफिक्स चिप आपके काम आ सकती है। इसे खासतौर पर गेमिंग, कंटेंट बनाने या प्रोफेशनल काम के लिए ही बनाया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- मॉडल का नाम- HP लैपटॉप
- स्क्रीन साइज- 35.6 सेंटीमीटर
- रंग- नैचुरल सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- CPU मॉडल - Core i7
- RAM मेमोरी साइज- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home
खूबियां
- एंटी-ग्लेयर स्क्रीन
- टर्बो बूस्ट तकनीक
- टेम्पोरल नॉइस रिडक्शन
कमी
बैटरी लाइफ खास नहीं है।
दोनों में से कौन स लैपटॉप बेहतर है?
HP के लैपटॉप की इंटिग्रेटेड Intel Arc ग्राफिक्स चिप बेहतर है यानी यह हाई-एंड गेमिंग के अलावा वीडियो एडिटिंग और 3डी रेंडरिंग जैसे कामों के लिए अच्छा है। वहीं सोशल मीडिया के लिए क्रिएटिव्स बनाने का काम हो या UI मॉकअप्स और वेब डिजाइनिंग जैसे काम के लिए Dell का लैपटॉप आप चुन सकते हैं।
06
दोनों में से कौन स लैपटॉप बेहतर है?
HP के लैपटॉप की इंटिग्रेटेड Intel Arc ग्राफिक्स चिप बेहतर है यानी यह हाई-एंड गेमिंग के अलावा वीडियो एडिटिंग और 3डी रेंडरिंग जैसे कामों के लिए अच्छा है। वहीं सोशल मीडिया के लिए क्रिएटिव्स बनाने का काम हो या UI मॉकअप्स और वेब डिजाइनिंग जैसे काम के लिए Dell का लैपटॉप आप चुन सकते हैं।
कौन से लैपटॉप मॉडल में कौन सा प्रोसेसर लगा है और किसमें डडिकेटेड Copilot key दी गई है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जान सकते हैं।
निष्कर्ष: वैसे तो दोनों ही ब्रांड्स बढ़िया हैं। हालांकि, परफॉर्मेन्स, गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के लिए आप HP के लैपटॉप्स का चुनाव कर सकते हैं। वहीं मजबूती, रिसर्च वर्क और डेटा एंट्री जैसे काम के लिए आप Dell के लैपटॉप का चयन कर सकते हैं।
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।