अगर आप भी अपने घर, बच्चों या पालतू जानवरों पर कहीं से भी लाइव नजर रखना और उनसे बात करना चाहते हैं, तो ये CP Plus WiFi Camera आपके लिए बिल्कुल सही रहेंगे। इन प्लग-एंड-प्ले कैमरों को इंस्टॉल करना इतना आसान है कि आप इन्हें खुद ही दीवार, छत या टेबल पर रखकर कुछ ही मिनटों में अपने स्मार्टफोन ऐप से जोड़ सकते हैं और सीधे मोबाइल से अपने पूरे घर पर निखरानी रख सकते हैं। वहीं फीचर्स के मामले में भी यह कैमरा काफी एडवांस होते हैं। इनमें आपको 360-डिग्री पैन और टिल्ट फीचर मिलता है, जो पूरे कमरे के हर कोने पर नजर रखता है। इसके अलावा, इनमें नाइट विजन होता है, जो अंधेरे में भी साफ तस्वीर दिखाता है। सबसे खास बात यह है कि इन कैमरा की कीमत भी बेहद किफायती होती है।
दिन हो या रात हर कोना रहेगा सुरक्षित! ये CP Plus WiFi Camera फोन से ही घर पर रखेंगे पूरी नजर

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
CP PLUS 3MP Full HD Wi-Fi CCTV Camera for Home
घर की सुरक्षा के लिए क्यों है बेहतर?
बड़े घरों में अक्सर सिर्फ एक कैमरा लगाने से काम नहीं चलता, क्योंकि मुख्य दरवाजे के साथ-साथ लिविंग रूम या बच्चों के कमरे पर भी नजर रखना जरूरी होता है। ऐसे में CP PLUS का यह दो पैक वाला कैमरा इस काम को बेहद किफायती और आसान बना देगा। इस कॉम्बो पैक में दो 3-मेगापिक्सल कैमरे मिलते हैं, जो साफ फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। इन Wifi Camera में लगा एआई ह्यूमन डिटेक्शन फीचर केवल इंसानों की हलचल को पहचानता है, जिससे पर्दों के हिलने या पालतू जानवरों की वजह से फोन पर बार-बार फालतू अलर्ट नहीं आते। साथ ही, मोशन ट्रैकिंग की मदद से यह कैमरा किसी भी व्यक्ति के चलने पर खुद ही घूमकर उसे रिकॉर्ड करता है। रात के अंधेरे में भी इसकी इन्फ्रारेड लाइट्स साफ तस्वीर दिखाती हैं, जिससे आपका पूरा घर हर समय सुरक्षित रहता है।
क्यों चुनें?
अगर आपके घर में दो अलग-अलग हिस्सों की निगरानी करनी है और अलग-अलग कैमरे लेना महंगा पड़ रहा है, तो यह 2 कैमरों का पैक आपके बजट में दोनों जगहों की सुरक्षा पक्की करने के लिए बिल्कुल सही रहेगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CP PLUS CP-E35Q
- कनेक्टिविटी - वायरलेस वाई-फाई
- संगत डिवाइस - स्मार्टफोन (Android, iOS)
- पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कंट्रोल टाइप - मोबाइल ऐप और वॉयस कंट्रोल
खूबियां
- दो कैमरों का पैक
- स्मार्ट मोशन ट्रैकिंग
कमी
- यह केवल घर के अंदर लगाने के लिए बना है, बाहर बारिश या धूप में खराब हो सकता है।
CP PLUS CP-E25Q 2MP Smart Wi-Fi CCTV Security Camera
घर की सुरक्षा के लिए क्यों है बेहतर?
आजकल ऑनलाइन हैकिंग और प्राइवेसी लीक का डर हर किसी को सताता है, खासकर जब घर के अंदर कैमरा लगा हो। ऐसे में यह कैमरा सुरक्षा के साथ-साथ आपकी प्राइवसी का भी पूरा ख्याल रखता है। यह भारत सरकार से मान्यता प्राप्त STQC सर्टिफाइड कैमरा है, जिसमें साइबर सुरक्षा के लिए खास एन्क्रिप्शन मिलता है ताकि कोई बाहरी व्यक्ति आपकी वीडियो फुटेज ना देख सके। जब आप परिवार के साथ घर पर समय बिता रहे हों, तो ऐप में मौजूद प्राइवेसी मोड दबाकर आप कैमरे का लेंस तुरंत बंद कर सकते हैं। इसका 360-डिग्री घूमने वाला लेंस कमरे के किसी भी कोने को छिपने नहीं देता। इसके अलावा, कम इंटरनेट स्पीड होने पर भी इसकी आधुनिक वीडियो कम्प्रेशन तकनीक बिना रुके लाइव वीडियो दिखाती है, जिससे आप ऑफिस से भी घर का हालचाल जान सकते हैं।
क्यों चुनें?
अगर आपको घर के अंदर कैमरा लगाने में प्राइवेसी या डेटा चोरी होने की चिंता रहती है, तो STQC सर्टिफिकेशन और वन-टच प्राइवेसी मोड की वजह से यह आपके लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प रहेगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CP PLUS CP-E25Q
- कनेक्टिविटी - वाई-फाई
- संगत डिवाइस - Android, iOS
- पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कंट्रोल टाइप - मोबाइल ऐप और वॉयस कमांड
खूबियां
- STQC साइबर सुरक्षा
- आसान प्राइवेसी मोड
कमी
- इसमें 2MP का कैमरा है, इसलिए बहुत ज्यादा जूम करने पर तस्वीर थोड़ी धुंधली दिख सकती है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
CP PLUS CP-E44Q 4MP Quad HD Smart Wi-Fi CCTV Camera
घर की सुरक्षा के लिए क्यों है बेहतर?
घर में मौजूद छोटे बच्चों या बुजुर्ग माता-पिता को कई बार फोन अनलॉक करके कॉल मिलाने में दिक्कत होती है। ऐसे में यह कैमरा इस समस्या को ध्यान में रखकर बनाया गया है। दरअसल, इस कैमरे की बॉडी पर Press to Call का एक खास बटन दिया गया है, जिसे दबाते ही सीधे आपके स्मार्टफोन पर वीडियो या ऑडियो कॉल आ जाती है। सुरक्षा के लिहाज से इस सीपी प्लस कैमरा में 4-मेगापिक्सल का क्वाड एचडी लेंस लगा है, जो बेहद बारीक और क्रिस्टल-क्लियर तस्वीर देता है, जिससे चेहरे और छोटी चीजें भी साफ पहचान में आती हैं। अगर घर में कोई संदिग्ध व्यक्ति घुस आए, तो इस CCTV Camera का इन-बिल्ट सायरन तेज आवाज करके उसे डरा सकता है और आपके फोन पर तुरंत अलर्ट भेजता है। यह कैमरा दिन के उजाले से लेकर रात के घुप अंधेरे तक घर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
क्यों चुनें?
यदि आपके घर में बुजुर्ग या बच्चे अकेले रहते हैं जिन्हें फोन चलाना नहीं आता, तो वे कैमरे का बटन दबाकर आपसे तुरंत बात कर सकते हैं, इसलिए यह आपके परिवार के लिए बेहद उपयोगी रहेगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CP PLUS CP-E44Q
- कनेक्टिविटी - वायरलेस वाई-फाई
- संगत डिवाइस - स्मार्टफोन, टैबलेट
- पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कंट्रोल टाइप - ऐप कंट्रोल, वॉयस और इन-बिल्ट कॉल बटन
खूबियां
- प्रेस-टू-कॉल बटन
- अल्ट्रा क्लियर 4MP वीडियो
कमी
- इसकी कीमत सामान्य 2MP या 3MP कैमरों की तुलना में थोड़ी ज्यादा है।
CP PLUS 3MP Smart Wi-Fi CCTV Camera
घर की सुरक्षा के लिए क्यों है बेहतर?
अक्सर साधारण वाई-फाई कैमरों में बात करते समय आवाज गूंजती है या साफ सुनाई नहीं देती और अंधेरा होते ही वीडियो क्वालिटी खराब हो जाती है। लेकिन अगर आप यह कैमरा चुनते हैं तो आपको इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह इन कमियों को दूर करते हुए घर की सुरक्षा को बेहद आसान बनाता है। इसमें 3-मेगापिक्सल का हाई-डेफिनिशन सेंसर है, जो 360-डिग्री पैन और टिल्ट की सुविधा के साथ पूरे हॉल या कमरे को कवर करता है। इसकी CTC तकनीक आपके वाई-फाई कनेक्शन को सुरक्षित रखती है और वीडियो डेटा को एन्क्रिप्टेड रखती है। इसमें मौजूद टू-वे टॉक फीचर में इको-कैंसिलेशन मिलता है, जिससे आप बाहर रहते हुए भी घर के सदस्यों या डिलीवरी बॉय से बिल्कुल साफ आवाज में बात कर सकते हैं। साथ ही, क्लाउड रिकॉर्डिंग का विकल्प होने से कैमरा टूटने या चोरी होने पर भी आपकी वीडियो सुरक्षित रहती है।
क्यों चुनें?
अगर आप एक ऐसा कैमरा चाहते हैं जो पूरे कमरे के हर कोने पर नजर रखे और जिससे घर पर मौजूद लोगों से बिना आवाज गूंजे साफ बात हो सके, तो यह मॉडल आपकी जरूरत पर खरा उतरेगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CP PLUS CP-E34Q
- कनेक्टिविटी - वाई-फाई
- संगत डिवाइस - Android, iOS
- पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कंट्रोल टाइप - मोबाइल ऐप और वॉयस कंट्रोल
खूबियां
- साफ टू-वे टॉक
- 360-डिग्री पैन-टिल्ट
कमी
- इसमें कलर नाइट विजन नहीं मिलता है, रात में केवल ब्लैक-एंड-व्हाइट वीडियो ही रिकॉर्ड होती है।
CP PLUS EZ-P34Q 3MP Smart Wi-Fi Security Camera
घर की सुरक्षा के लिए क्यों है बेहतर?
क्या आपके घर के बाहर भी अधिक अंधेरा रहता है? तो यह सीसीटीवी कैमरा आपके बहुत काम आ सकता है, क्योंकि रात के समय ज्यादातर सीसीटीवी कैमरे सिर्फ ब्लैक-एंड-व्हाइट वीडियो दिखाते हैं, जिससे किसी व्यक्ति के कपड़ों या गाड़ी का रंग पहचानना मुश्किल हो जाता है। लेकिन यह CP PLUS Camera खास कलर नाइट विजन तकनीक के साथ काम करता है, जिसकी सफेद एलईडी लाइट्स कम रोशनी में भी रंगीन और साफ वीडियो रिकॉर्ड करती हैं। वहीं, घुप अंधेरा होने पर इसकी इन्फ्रारेड लाइट्स 30 मीटर दूर तक साफ नजर रखती हैं। यह 3-मेगापिक्सल कैमरा 256GB तक के मेमोरी कार्ड को सपोर्ट करता है, जिससे लगभग एक महीने की रिकॉर्डिंग आसानी से सेव रहती है। इसके अलावा, Google Home से जुड़ने के कारण आप सिर्फ बोलकर अपने स्मार्ट टीवी या फोन पर कैमरे की लाइव फीड देख सकते हैं, जो इसे एक स्मार्ट होम डिवाइस बनाता है।
क्यों चुनें?
अगर आपके घर की बालकनी, पोर्च या कमरे में रात के समय कम रोशनी रहती है और आप अंधेरे में भी रंगीन और साफ वीडियो देखना चाहते हैं, तो यह कैमरा आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - CP PLUS EZ-P34Q
- कनेक्टिविटी - वायरलेस वाई-फाई
- संगत डिवाइस - स्मार्टफोन, Google Home
- पावर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- कंट्रोल टाइप - मोबाइल ऐप और वॉयस कंट्रोल
खूबियां
- कलर नाइट विजन
- लंबी नाइट रेंज
कमी
- इसके बॉक्स के साथ मेमोरी कार्ड नहीं मिलता है, रिकॉर्डिंग सेव करने के लिए अलग से कार्ड लेना पड़ता है।
सीपी प्लस वाई-फाई कैमरा के मॉडल्स की तुलना तालिका
यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।
|
कैमरा मॉडल |
वीडियो क्वालिटी |
नाइट विजन |
खास सुरक्षा व स्मार्ट फीचर्स |
|
CP PLUS CP-E35Q (Pack of 2) |
3MP Full HD |
IR नाइट विजन (ब्लैक एंड व्हाइट) |
AI ह्यूमन डिटेक्शन, मोशन ट्रैकिंग, प्राइवेसी मोड |
|
CP PLUS CP-E25Q |
2MP Full HD |
IR नाइट विजन (15 मीटर तक) |
STQC सर्टिफाइड साइबर सुरक्षा, प्राइवेसी मोड टू-वे टॉक और वॉयस असिस्टेंट |
|
CP PLUS CP-E44Q |
4MP Quad HD |
IR नाइट विजन (15 मीटर तक) |
STQC सर्टिफाइड, इन-बिल्ट सायरन, AI डिटेक्शन, Press to Call बटन |
|
CP PLUS CP-E34Q |
3MP Full HD |
IR नाइट विजन (ब्लैक एंड व्हाइट) |
360° पैन-टिल्ट, CTC साइबर सुरक्षा, मोशन ट्रैकिंग |
|
CP PLUS EZ-P34Q |
3MP Full HD |
कलर नाइट विजन + 30m IR |
डुअल-मोड नाइट विजन, इन-बिल्ट सायरन, प्राइवेसी मोड टू-वे ऑडियो |
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या सीपी प्लस वाई-फाई कैमरा को चलाने के लिए अलग से DVR या लंबी केबल लगवानी पड़ती है?+नहीं, ये पूरी तरह वायरलेस और स्टैंडअलोन कैमरे होते हैं। इन्हें सिर्फ बिजली के प्लग से जोड़ना होता है और यह सीधे आपके घर के वाई-फाई राउटर से कनेक्ट होकर मोबाइल ऐप पर लाइव वीडियो दिखाते हैं।
- क्या ये वाई-फाई कैमरे 5GHz वाई-फाई नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं?+अधिकांश CP Plus होम वाई-फाई कैमरे 2.4GHz Wi-Fi नेटवर्क पर काम करते हैं, क्योंकि इसकी रेंज घर की दीवारों के आर-पार बेहतर मिलती है। अगर आपके पास डुअल-बैंड राउटर है, तो सेटअप के समय 2.4GHz बैंड चुनें।
- घर का वाई-फाई कुछ देर के लिए बंद हो जाए, तो क्या कैमरा रिकॉर्डिंग करता रहेगा?+जी हां, अगर आपने कैमरे में MicroSD मेमोरी कार्ड लगाया है, तो इंटरनेट बंद होने पर भी कैमरा लगातार मेमोरी कार्ड में वीडियो रिकॉर्ड करता रहता है। वाई-फाई वापस आने पर आप ऐप के जरिए पुरानी रिकॉर्डिंग देख सकती हैं।
- एक मेमोरी कार्ड में कितने दिनों की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रह सकती है?+यह कैमरे की वीडियो क्वालिटी और कार्ड की क्षमता पर निर्भर करता है। आमतौर पर 128GB के मेमोरी कार्ड में लगभग 10 से 15 दिनों की और 256GB कार्ड में करीब 25 से 30 दिनों की रिकॉर्डिंग आराम से सेव रहती है।
- क्या घर के एक से ज्यादा सदस्य अपने-अपने फोन पर कैमरे का लाइव वीडियो देख सकते हैं?+बिल्कुल, CP Plus के मोबाइल ऐप में डिवाइस शेयरिंग का विकल्प मिलता है, जिससे आप परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी कैमरे का एक्सेस शेयर कर सकती हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Best 32 Inch Wi Fi TV
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Long Battery Wi Fi Smartwatches
- Laptops with 8GB RAM
- Fancy Wall Clocks
- Space Saving Shoe Racks
- Over the Door Kitchen Racks
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Air Purifyers Under 5000
- Best JBL Speakers