सोचिए, तेज म्यूज़िक, दोस्तों की हंसी और ऐसा माहौल जैसे आप किसी शानदार म्यूज़िक फेस्टिवल में हों, बस फर्क इतना है कि इस बार जगह आपकी पसंद की होगी। जी हाँ, यह मज़ा बोस के पोर्टेबल स्पीकर्स के साथ मिलेगा जिसे आप घर के अंदर से लेकर बाहर तक आराम से अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, Bose के Speakers अपने दमदार साउंड और क्लियर ऑडियो के लिए जाने जाते हैं। इसके स्पीकर्स छोटे से गेट-टुगेदर से लेकर आउटडोर पार्टी तक, हर मौके के लिए शानदार माने जाते हैं। साथ ही, आने वाले दुर्गा पूजा या दिवाली में आपको फेस्टिवल वाइब के लिए भी इन स्पीकर्स को बड़े सेटअप की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आसानी से ब्लूटूथ से कनेक्ट करके बालकनी से लेकर गार्डन या फिर ट्रैवल में कहीं जा रहे हों, हर जगह म्यूजिक का मज़ा लिया जा सकता है।
देखें 5 बढ़िया विकल्प -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।
Bose SoundLink Micro (2nd Generation) Portable Bluetooth Speaker
त्योहार पार्टी के लिए इसे लेना क्यों सही रहेगा?
- त्योहारों के दिनों में अक्सर घर पर मेहमानों की चहल-पहल रहती है और बड़ी-बड़ी ऑडियो प्रणाली लगाने की जगह नहीं होती। इस Bose SoundLink Micro (2nd Generation) Portable Bluetooth Speaker का साइज़ हथेली जितना छोटा है, लेकिन बोस की पेटेंटेड ऑडियो तकनीक के कारण यह बहुत ही धमाकेदार साउंड डिलीवर करता है जिससे न जगह लगेगी न म्यूजिक में कमी मिलेगी।
- अक्सर दिवाली या होली जैसी पार्टियों में संगीत बिना रुके देर रात तक चलता रहता है। आपको बता दें, इस 2nd Gen मॉडल में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आपको पार्टी के बीच में इसे बार-बार चार्ज करने की झंझट नहीं होगी और बिना किसी रुकावट के पार्टी का मजा मिलेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Altavoz portátil Bose SoundLink Micro (2.ª generación)
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ
- इनपुट वोल्टेज - 5 वोल्ट
- वजन - 330 ग्राम
- स्पीकर साइज़ - 10.9 सेमी
खासियत
- IP67 वॉटर रेजिस्टेंस
- टियर-रेसिस्टेंट स्ट्रैप
कमी
- इसमें कनेक्टिविटी की समस्या आ सकती है।
Bose New SoundLink Flex Portable Bluetooth Speaker
त्योहार पार्टी के लिए इसे लेना क्यों सही रहेगा?
- होली की पार्टी हो, पूल साइड सेलिब्रेशन हो या फिर टेबल पर रखे स्पीकर पर ड्रिंक्स या स्वीट्स गिर जाने का डर, अब इस Bose New SoundLink Flex Portable Bluetooth Speaker के साथ खत्म होगा। क्योंकि यह स्पीकर IP67 रेटिंग के साथ आता है जिससे यह धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रहता है और पानी में गिरने पर तैरता है जिससे खराब होने का डर कम होता है।
- पार्टी में स्पीकर को चाहे आप टेबल पर सीधा खड़ा रखें, लिटाकर रखें या कहीं टांग दें, इसकी इंटेलिजेंट PositionIQ टेक्नोलॉजी इस Bluetooth Speaker की स्थिति को खुद समझकर ऑडियो क्वालिटी को अपने-आप ऑप्टिमाइज़ कर देगी जिससे आपको साफ आवाज मिलेगा। वहीं, सिलिकॉन बॉडी और पाउडर-कोटेड स्टील ग्रिल की वजह से यह खरोंच से बचा रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - SoundLink Flex (2nd Gen)
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पॉवर - 7.5 वॉट
- वजन - 590 ग्राम
- स्पीकर साइज़ - 21.69 सेमी
खासियत
- 12 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ
- मल्टीपॉइंट ब्लूटूथ कनेक्शन
कमी
- इसका पार्टी मोड कभी-कभी ऑन होने में समस्या पैदा कर सकता है।
Bose SoundLink MAX, Portable Outdoor Bluetooth Speaker with Powerful Bass
त्योहार पार्टी के लिए इसे लेना क्यों सही रहेगा?
- त्योहारों की पार्टी में म्यूज़िक का ज़ोरदार होना सबसे जरूरी माना जाता है। इस Bose SoundLink MAX Bluetooth Speaker में फुल-रेंज ट्रांसड्यूसर्स और पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं, जो बिना आवाज फटे गहरे बास के साथ-साथ साफ स्टीरियो ऑडियो देने में मदद करते हैं इससे खुले मैदान से लेकर बड़े हॉल में भी इसका साउंड पूरे माहौल में छा सकता है।
- पार्टी में डीजे या म्यूज़िक प्ले करने वाले फोन की बैटरी अक्सर जल्दी खत्म हो जाती है। इसके USB-C पोर्ट से आप अपना स्मार्टफोन या अन्य गैजेट आसानी से चार्ज कर सकते हैं, जिससे गाना बजना कभी बंद नहीं होगा। साथ ही, बिना किसी रुकावट के कनेक्ट करने के लिए इसमें Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, इसमें 3.5mm Aux इनपुट भी दिया गया है, जिससे आप बिना ब्लूटूथ वाले डिवाइस, लैपटॉप या सीधे कैराओके माइक सेटअप से भी गाना चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Altavoz portátil Bose SoundLink Max
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ
- मटेरियल - प्लास्टिक
- वजन - 2 किलो 220 ग्राम
- स्पीकर साइज़ - 26.5 सेमी
खासियत
- IP67 वॉटरप्रूफ
- पोर्टेबल डिज़ाइन
कमी
- इसे चार्ज करने के समय समस्या आ सकती है।
Bose SoundLink Micro, Portable Outdoor Speaker
त्योहार पार्टी के लिए इसे लेना क्यों सही रहेगा?
- अगर आपके पास या आपके किसी दोस्त के पास एक एक और दूसरा Bose ब्लूटूथ स्पीकर है, तो बोस कनेक्ट ऐप के जरिए आप Bose SoundLink Micro, Portable Outdoor Speaker और उसके स्पीकर यानी दोनों को आपस में पेयर करके Party Mode को आसानी से ऑन कर सकते हैं। इससे दोगुना साउंड मिलेगा जो बड़े हॉल या आउटडोर पार्टी के लिए बहुत सही रहेगा और आपके पार्टी का मजा बढ़ा देगा।
- पार्टी के दौरान अगर कोई फोन कॉल आता है, तो आपको इस Bt Speaker को डिसकनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इसमें मौजूद माइक्रोफोन से सीधे लाउडस्पीकर पर क्लियर बात की जा सकती है। साथ ही, सिरी या गूगल असिस्टेंट की मदद से बोलकर गाने भी बदले जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - Sound Link Micro
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पॉवर - 5 वॉट
- वजन - 290 ग्राम
- स्पीकर साइज़ - 30 फीट
खासियत
- सिलिकॉन रबर कोटेड
- डस्टप्रूफ
कमी
- इसकी परफ़ॉर्मेंस में कमी महसूस हो सकती है।
Bose SoundLink Plus Portable Bluetooth Speaker
त्योहार पार्टी के लिए इसे लेना क्यों सही रहेगा?
- भारत में त्योहारों का जश्न कई बार रंगों, पानी या धूल-मिट्टी के बीच होता है। ऐसे में इस Bose SoundLink Plus Portable Bluetooth Speaker को चुनना सही रहेगा जो वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ बॉडी के साथ बना हुआ है जिससे अगर इस पर पानी की छींटें या धूल लग जाए, तब भी इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। वहीं, पार्टी चाहे लिविंग रूम में हो, छत पर हो या लॉन में, इसमें मौजूद रोप-स्टाइल हैंडल की वजह से इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बहुत आसान होता है।
- यह तो हम जानते हैं कि Bose अपनी प्रीमियम साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। त्योहारों पर बॉलीवुड डांस ट्रैक्स या नवरात्रि में गरबा करते समय भी यह बड़े हॉल में बिना आवाज फटे तेज और क्रिस्प साउंड देने में मदद करता है और दमदार बेस के साथ माहौल को खुशनुमा बना सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल - SoundLink Plus
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ
- इनपुट वोल्टेज - 5 वोल्ट
- वजन - 1 किलो 530 ग्राम
- स्पीकर साइज़ - 28.37 सेमी
खासियत
- पावर बैंक फीचर
- रफ-एंड-टफ बिल्ड क्वालिटी
कमी
- यह वजन में थोड़ा भारी महसूस हो सकता है।
