जब GOVO Soundbar पर बजेगा म्यूजिक, तो पूरे मोहल्ले में गूंजेगी आवाज!

GOVO के साउंडबार हर तरह के कंटेंट के ऑडियो में जान डालने का काम करते हैं। इनके साथ मिलने वाला सबवूफर और रियर स्पीकर्स पूरे कमरे में साउंड को भरकर फिल्म थिएटर जैसा अनुभव देते हैं। वहीं, रिमोट की मदद से इन्हें आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। अलग-अलग कनेक्टिविटी के साथ आने वाले इन साउंडबार को टीवी, लैपटॉप, मोबाइल फोन और गेमिंग कॉन्सोल से कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है।
GOVO साउंडबार देंगे बेहतरीन ऑडियो अनुभव
GOVO साउंडबार देंगे बेहतरीन ऑडियो अनुभव

जब भी बात आती है घर पर बढ़िया क्वालिटी वाले ऑडियो का मजा किफायती कीमत पर लेने की, तो GOVO के साउंडबार दोनों लिहाज से एक सही विकल्प माने जाते हैं। इनके साथ आप फिल्में, गाने, गेम्स और न्यूज की ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बना सकते हैं। इन Soundbar में अलग-अलग ऑडियो मोड्स की भी सुविधा होती है, जिन्हें कंटेंट के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। गोवो साउंडबार के कुछ विकल्पों के साथ सबवूफर और रियर स्पीकर्स भी मिलते हैं, जिनका तेज साउंड लिविंग रूम में ही फिल्म थियेटर जैसा अनुभव देता है। मल्टी कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ इन्हें अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

1. GOVO GOSURROUND 900

क्यों है एक अच्छी पसंद?

  • 6.5 इंच के सबवूफर के साथ आने वाला यह साउंडबार हर तरह के ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने का काम करता है। फिर चाहे घर की पार्टी में म्यूजिक बजाना हो या कोई फिल्म देखनी हो, यह GOVO GOSURROUND 900 Soundbar अपने 200 Watts के ऑडियो आउटपुट के साथ हर तरह के ऑडियो को बेहतर बनाता है। 
  • सबसे अच्छी बात है कि अलग-अलग तरह के ऑडियो के लिए इसमें 4 इक्वलाइजर मोड दिए गए हैं। चाहे बच्चों का पसंदीदा म्यूजिक हो या पापा को खबरों का अपडेट लेना हो, मूवी, न्यूज, म्यूजिक और 3D जैसे मोड को जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। 
  • वहीं, इस साउंडबार को किसी भी डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। फिर चाहे आपको टीवी पर फिल्म देखनी हो या फोन से गाने प्ले करने हों, इसकी वायर्ड और वायरलेस कनेक्टिविटी अनुभव को और बेहतर बनाती है।

स्पेसिफकेशन्स

  • मॉडल- GOSURROUND 900 
  • ऑडियो चैनल- 2.1
  • वायरलेस टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
  • ऑडियो ड्राइवर साइज- 6.5 इंच
  • पावर आउटपुट- 200 Watts

खासियतें

  • डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर
  • LED डिस्प्ले
  • रिमोट कंट्रोल

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 

2. GOVO GOSURROUND 950

क्यों है एक अच्छी पसंद?

  • इस गोवो साउंडबार के साथ सबवूफर और रियर स्पीकर्स भी मिलते हैं, जिससे घर पर ही फिल्म थिएटर जैसे ऑडियो का अनुभव मिलता है। अपने सराउंड साउंड के साथ यह कमरे के हर कोने तक उच्च गुणवत्ता वाले ऑडियो को पहुंचाता है और हर छोटी से छोटी डिटेल सफाई से सुनी जा सकती है।
  • GOVO GOSURROUND 950 Soundbar के साउंड और बेस को जरूरत के हिसाब से सेट करने की भी सुविधा मिलती है, ऐसे में ऑडियो अनुभव और बेहतर बनता है। कोई रोमांटिक म्यूजिक प्ले करना हो तो बेस को कम कर दीजिए और एक्शन फिल्म देखते समय उसे बढ़ा दीजिए।
  • टीवी के लिए यह साउंडबार अपने बेहतरीन गुणवत्ता वाले प्रोसेसर के साथ ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने का भी काम करता है। इसके साथ फुल वॉल्यूम पर भी साउंड फटने की समस्या नहीं आती है।

स्पेसिफकेशन्स

  • मॉडल- GOSURROUND 950
  • स्पीकर आउटपुट- 500 Watts 
  • वोल्टेज- 240 Volts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz 
  • ऑडियो ड्राइवर साइज- 6.5 इंच

खासियतें

  • 5 इक्वालाइजर मोड्स
  • डायनैमिक LED लाइट्स
  • 5.1 चैनल

कमी

  • कनेक्टिविटी की समस्या।

3. GOVO GoSurround 1008 Pro

क्यों है एक अच्छी पसंद?

  • Dolby Audio टेक्नोलॉजी के साथ यह साउंडबार आपके हर बिंज वॉचिंग सेशन को बेहतर बनाने का काम करेगा। इसके साथ हर तरह के साउंड की गुणवत्ता बेहतर हो जाती है और आपको ऐसा महसूस होगा कि आप घर पर नहीं, बल्कि किसी फिल्म थिएटर में बैठे हैं। 
  • 680 Watts साउंड आउटपुट के साथ GOVO GoSurround 1008 Pro पूरे कमरे को साउंड से भर देता है और हर कोने में बैठे शख्स तक साफ ऑडियो पहुंचता है। इसके बढ़िया ड्राइवर्स 4K ऑडियो को भी सपोर्ट करते हैं, जिस कारण हर तरह के कंटेंट का ऑडियो दोगुना दमदार हो जाता है। 
  • Subwoofer और रियर स्पीकर्स वाला यह साउंडबार टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट और लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट हो जाता है, जिसकी वजह से किसी भी डिवाइस के साथ कंटेंट का मजा आसानी से ले सकते हैं और ऑडियो की क्वालिटी बेहतरीन हो जाती है।

स्पेसिफकेशन्स

  • मॉडल- GOSURROUND 1008 PRO
  • स्पीकर आउटपुट- 680 Watts
  • फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 44.1 KHz 
  • वायरलेस कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ व वाईफाई
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 90D x 28.1W x 37.2H सेंटीमीटर

खासियतें

  • मल्टी कनेक्टिविटी
  • 680 Watts साउंड आउटपुट
  • EQ मोड्स

कमी

  • कमजोर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी। 

लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टीवी, स्पीकर और अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए करिए गैजेट गली का रुख  

4. GOVO GOSURROUND 600 

क्यों है एक अच्छी पसंद?

  • चाहे गेमिंग करनी हो या गाने सुनने हों 90 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह साउंडबार ऑडियो क्वालिटी को हर तरह से दमदार बनाता है। इस GOVO GOSURROUND 600 के साथ मिलने वाला 4 इंच वाला सबवूफर बेस को बेहतर बनाकर आपको साउंड में डूबने का मौका देता है।
  • गाने सुनने के शौकीन लोगों के लिए इसके अलग-अलग साउंड मोड्स बहुत काम के हैं। पॉप, रॉक, जैज, क्लासिक और कंट्री जैसे मोड्स को गानों के हिसाब से सेट करके अनुभव को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।
  • यह गोवो साउंडबार छोटे लिविंग रूम के लिए काफी अच्छा है। इसके साथ हर कोने तक बढ़िया क्वालिटी की आवाज आसानी से पहुंचती है और ऑडियो के फटने की समस्या आसानी से नहीं आती है।

स्पेसिफकेशन्स

  • मॉडल- GoSurround 600
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 20D x 12W x 33.5H सेंटीमीटर
  • साउंड आउटपुट- 90 Watts
  • ऑडियो ड्राइवर टाइप- डायनैमिक ड्राइवर
  • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

खासियतें

  • 3D सराउंड साउंड
  • रिमोट कंट्रोल
  • HDMI कनेक्टिविटी

कमी

  • प्रदर्शन संबंधित परेशानी। 

5. GOVO GOSURROUND 430

क्यों है एक अच्छी पसंद?

  • कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाला यह साउंडबार 100 Watts के आउटपुट के साथ आता है और पीजी के कमरे या 1RK फ्लैट में इस्तेमाल करने के लिए उपयुक्त विकल्प माना जाता है। इस GOVO GOSURROUND 430 Soundbar की खासियत है कि अगर टीवी या लैपटॉप कनेक्ट करने की आवश्यकता न भी हो, तो ब्लूटूथ के जरिए फोन कनेक्ट करके आप पसंदीदा गाने कभी भी प्ले कर सकते हैं।
  • यह साउंडबार अपने 3D साउंड से पूरे कमरे में ऑडियो भर देता है, जिससे विभिन्न प्रकार के कंटेंट को देखने का अनुभव बेहतर बनता है। वहीं, कंटेंट के प्रकार के अनुसार ऑडियो को मूवी, न्यूज और म्यूजिक जैसे मोड पर सेट करने की भी सुविधा मिलती है।
  • यह साउंडबार इतना कॉम्पैक्ट है कि आसानी से टीवी यूनिट में फिट हो जाता है। अगर टीवी यूनिट नहीं है तो इसे टेबल पर भी रखा जा सकता है या दीवार पर भी माउंट किया जा सकता है।

स्पेसिफकेशन्स

  • मॉडल- GOSURROUND 430 
  • स्पीकर आउटपुट- 100 Watts 
  • ऑडियो चैनल- 2.1
  • वायरलेस कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 6.5D x 90.4W x 9.5H सेंटीमीटर

खासियतें

  • स्लीक डिजाइन
  • DSP टेक्नोलॉजी
  • LED डिस्प्ले

कमी

  • बेस कमजोर है। 

गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल से जुड़े अलग-अलग प्रोडक्ट्स की जानकारी मलेगी स्मार्ट चॉइस पर  

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

    जानें इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

    इन सभी GOVO साउंडबार में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी। 

    मॉडल

    आडियो आउटपुट

    चैनल

    खासियत

    GOVO GOSURROUND 900

    200 Watts

    2.1

    5 इक्वलाइज मोड्स

    GOVO GOSURROUND 950

    500 Watts

    5.1

    6.5 इंच सबवूफर

    GOVO GoSurround 1008 Pro

    680 Watts

    5.2

    डॉल्बी ऑडियो

    GOVO GOSURROUND 600

    90 Watts

    2.1

    डीप बेस साउंड

    GOVO GOSURROUND 430

    80 Watts

    2.0

    मल्टी कनेक्टिविटी

    इन्हें भी पढ़ें:

    Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

    Faq's

    • बढ़िया ऑडियो क्वालिटी के लिए GOVO साउंडबार को क्यों पसंद किया जाता है?
      +
      इमर्सिव ऑडियो का मतलब है कि साउंड ने आपको चारों ओर से घेर लिया है जिसके लिए गोवो साउंडबार मल्टी-चैनल ऑडियो और वर्चुअल सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से इन्हें अलग-अलग तरह के कंटेंट का मजा लेने के लिहाज से पसंद किया जाता है।
    • क्या इनके साथ सबवूफर और रीयर स्पीकर्स मिलते हैं?
      +
      सभी तो नहीं लेकिन गोवो के कई सारे साउंडबार के साथ सबवूफर और रीयर स्पीकर्स मिलते हैं जो घर पर फिल्म थिएटर जैसे साउंड का मजा लिया जा सकता है।
    • क्या गोवो साउंडबार को अलग-अलग डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है?
      +
      हां, इनके ज्यादातर मॉडल में वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की कनेक्टिविटी मिलती है। इनकी मदद से ये टीवी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और गेमिंग कॉन्सोल जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट हो जाते हैं।
    • क्या ये साउंडबार गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
      +
      हां GOVO साउंडबार अपने तेज ऑडियो और क्लैरिटी के कारण गेमिंग अनुभव को बढ़ा सकते हैं। जिन मॉडल में कम लेटेंसी वाले ब्लूटूथ या वायर्ड कनेक्शन विकल्प होते हैं, वे गेमिंग के लिए अच्छे होते हैं।
    • गोवो साउंडबार किस बजट रेंज में आते हैं?
      +
      किसी भी गोवो साउंडबार की कीमत मॉडल, साउंड आउटपुट और टेक्नोलॉजी के हिसाब से अलग-अलग होती है। हालांकि, आमतौर पर इनकी कीमत करीब ₹5,000-₹20,000 तक या इससे ज्यादा भी हो सकती है।