खास मौके पर कोई उपहार देना हो और समझ नहीं आए कि क्या गिफ्ट दें तो इस कन्फ्यूजन को दूर करते हुए आप स्मार्टवॉच दे सकते हैं। जो कि बजट फ्रेंडली विकल्प भी है। आप रोज पहनने के लिहाज से अपने लिए भी Noise Smartwatches का चयन कर सकते हैं। साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, बच्चों या किसी खास को भी दे सकते हैं। इस कंपनी की स्मार्टवॉचेस को अच्छा माना जाता है। इसमें अच्छे डिस्प्ले, फिटनेस ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स मोड समेत कई सारे फीचर्स हैं, जिनके बारे में हमने यहां जानकारी दी है।
जागरण स्मार्ट-चॉइस पर पाएं ऐसी और जानकारी।
Noise Twist Go Round dial Smartwatch with BT Calling
Noise ब्रांड की स्मार्टवॉच को रोज पहन सकते हैं। पसीने ज्यादा आते हैं? आप तब भी इसे बिना झिझके पहनकर कॉलेज या ऑफिस जा सकते हैं। 1.39 इंच के TFT डिस्प्ले वाली इस स्मार्टवॉच का लुक काफी स्टाइलिश है। इसके अलावा आप इसके डॉयल पर शो करने के लिए अपनी पसंद के अनुसार 100 से ज्यादा वॉच फेस लगा सकते हैं। यही नहीं, यह वाटर रेसिस्टेंट भी है। दरअसल, इसे IP68 रेटिंग मिली हुई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- स्मार्टवॉच
- ब्रांड- Noise
- मॉडल का नाम- NoiseFit
- बैटरी की क्षमता- 210 mAh
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
खूबियां
- आप इस स्मार्टवॉच की मदद से कैलोरी भी ट्रैक कर सकते हैं। यानी अपने खान-पान का ध्यान रख सकते हैं ताकि आपकी सेहत भी ठीक रहे।
- आप इस बजट फ्रेंडली Noise स्मार्टवॉच के जरिए अपना हार्ट रेट, SpO2 और नींद को भी मॉनिटर कर सकते हैं।
कमी
बैटरी लाइफ खास नहीं है।
01
Noise Pulse 4 Max Smart Watch with AI Create
किसी दोस्त का जन्मदिन हो या किसी को फेयरवेल गिफ्ट देना हो, आप बजट फ्रेंडली Smart Watch देना चाहते हैं तो नॉइस कंपनी की घड़ी का चुनाव कर सकते हैं। इसकी डिस्प्ले क्वालिटी काफी अच्छी है। इसमें 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कि आधुनिक है औरइसमें वाइब्रेंट रंग दिखते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉयड
- ब्रांड- Noise
- मॉडल का नाम- ColorFit
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी- 0.03 TB
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
खूबियां
- इसमें AI सर्च का फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप वॉइस कमांड देकर यानी बोलकर सवाल कर सकते हैं और आपकी स्मार्ट घड़ी जवाब देगी।
- इस घड़ी में 'AI क्रिएट' की मदद से अपनी वॉच को कैनवास बना सकते हैं और अपनी कल्पना को वॉच फेस पर उतार सकते हैं।
कमी
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में दिक्कत आ सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Noise Twist Go Round dial Smartwatch with BT Calling
स्टाइलिश लुक के साथ-साथ घड़ी में स्मार्ट फीचर्स भी मिल सकते हैं। क्लासी दिखने के लिए आप Noise की राउंड डॉयल वाली घड़ी का चयन कर सकती हैं। गोल्ड लिंक, ब्लश बीज, एलीट सिल्वर और गोल्ड वाइन समेत कई रंगों में घड़ी अमेजन पर उपलब्ध है, आप पसंद के अनुसार अपने लिए कलर चुन सकती हैं। इसका ग्लॉसी मेटल बिल्ड और स्लीक डॉयल देखने में बहुत सुंदर लगता है। इसका डिस्प्ले 1.39 इंच का है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, वॉइस असिस्टेंस, कैल्कुलेटर, वेदर और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- स्मार्टवॉच
- ब्रांड- Noise
- मॉडल का नाम- NoiseFit
- बैटरी की क्षमता- 210 mAh
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
खूबियां
- महिलाओं के लिए इस स्मार्टवॉच में फीमेल साइकिल ट्रैकर का ऑप्शन भी है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य और मंथली साइकिल को ट्रैक करने में मददगार है। इसके अलावा स्लीप मॉनिटरिंग के लिए भी यह घड़ी बढ़िया है। यानी नींद कितनी लेनी चाहिए या कितनी पूरी हुई है, इस बात का ध्यान रखने में यह वॉच मदद कर सकती है।
- NoiseFit ऐप की मदद से स्मार्टवॉच डेटा को सुरक्षित रखती है। ताकि महत्तवपूर्ण पासवर्ड या कार्ड डिटेल लीक न हों।
कमी
अमेजन यूजर्स के मुताबिक कई बार स्टेप काउंटिंग सही नहीं होती है।
03
Noise Diva (Smartchoice) Smartwatch with Diamond Cut dial
ग्लॉसी मेटैलिक फिनिश वाली स्मार्टवॉच महिलाओं की कलाई पर खूब जचेगी। Noise ब्रांड की डॉयमंड कट डॉयल वाली स्मार्ट घड़ी खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई है। यह देखने में जितनी बढ़िया लगती है, उतने ही शानदान फीचर्स से लेस है। इसमें AMOLED डिस्प्ले लगाया गया है, जो कि आधुनिक तकनीक वाला डिस्प्ले है। यह Smartwatch For Women भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको अप-टू-डेट रखने के साथ-साथ एलिगेंट लुक भी दे सकती है। आप अलग-अलग मौके पर अपने आउटफिट के मुताबिक घड़ी की स्ट्रैप को भी चेंज कर सकती हैं। यह एंड्रॉयड और iOS, दोनों तरह के डिवाइस के साथ कनेक्ट की जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Android, IOS
- ब्रांड- Noise
- मॉडल का नाम- NoiseFit Diva
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
खूबियां
- इस वॉच की मदद से आप कैलोरी, हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटर कर सकते हैं।
- इसमें कई सारे स्पोर्ट्स मोड्स मौजूद हैं, जो कि एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिहाज से अच्छे हैं। आप जिम में या घर पर एक्सरसाइज करते समय फिटनेस ट्रैक कर सकते हैं।
- यह घड़ी वाटर-रेसिस्टेंट भी है यानी गलती से पानी की छींटें पड़ जाएं या पासीने से यह खराब नहीं होगी।
कमी
इसमें GPS की सुविधा नहीं है।
04
Noise Junior Champ 3 Smart Watch for Kids
बच्चे या भतीजे-भांजी के लिए स्मार्टवॉच लेना चाहते हैं? कम कीमत में आप उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। Noise की Junior Champ 3 स्मार्टवॉच खासतौर पर बच्चों के लिए ही बनाई गई है। इसके डॉयल के चारों ओर बंपर लगाया गया है ताकि गिरने पर भी जल्दी से खराब ना हो। 3-इन-1 लुक के साथ 2 स्विचेबल बंपर्स दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Noise
- मॉडल का नाम- Champ 3
- स्टाइल- मॉडर्न
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
खूबियां
- बच्चों के लिए डिजाइन की गई इस स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन लर्निंग हब है। यानी बच्चे घड़ी में फ्लैशकार्ड्स, क्विज और गेम्स की मदद से नई-नई चीजें सीख सकते हैं।
- घड़ी में टू-डू-लिस्ट बनाई जा सकती है। यानी ब्रश करने का टाइम, रीडिंग या होमवर्क का समय तय किया जा सकता है।
- बच्चे की हेल्थ का भी ध्यान रखा जा सकता है। उनकी हार्ट रेट या वाइटल्स को मॉनिटर किया जा सकता है।
कमी
लिमिटेड फीचर्स मौजूद हैं।
05
Noise ब्रांड के कौन से स्मार्टवॉच मॉडल में क्या खास है, यह नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।